Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Aster DM Quality Care Limited Delivers Robust Performance; Q2 FY27 Revenues up by 19% to INR 2,829 Cr; Normalised PAT up by 34%

  • Kauvery Hospital Launches "Kauvery First Responders", a Network of Bike Ambulances to Deliver Rapid First Response Across Chennai

  • Come, Invest in Karnataka: State Invites Investors and Global Industry Leaders to Explore Clean Energy Opportunities

  • Sarovar Hotels Combines Festive Stays and At-Home Catering in Diwali Offering

  • Ai+ Smartphone Brings Forward November 15 Price Hike to November 11, Now Is the Best Time to Buy

शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal: शादी-भंडारे के लिए LPG सिलेंडर अब कमेटी की मंजूरी से मिलेगा

Himachal: शादी-भंडारे के लिए LPG सिलेंडर अब कमेटी की मंजूरी से मिलेगा

By hinditvnews
March 24, 2026
214
0
Cylender

Himachal: शादी हो या भंडारा…बिना आवेदन नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर, कमेटी देगी मंजूरी

हिंदी टीवी न्यूज, सोलन। Published by: Megha Jain Updated Tue, 24 Mar 2026

व्यावसायिक सिलिंडर लेने के लिए सरकार ने यह नई शर्त रख दी है। इसमें जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक के पास एक कागज पर एप्लीकेशन लिखकर आवेदन देना होगा।

अब शादी, जागरण, भंडारा, मेलों या किसी अन्य सार्वजनिक प्रायोजन के लिए व्यावसायिक सिलिंडर लेने के लिए उपभोक्ता को आवेदन करना होगा। व्यावसायिक सिलिंडर लेने के लिए सरकार ने यह नई शर्त रख दी है। इसमें जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक के पास एक कागज पर एप्लीकेशन लिखकर आवेदन देना होगा। वहां से अप्रूवल मिलने के बाद ही उपभोक्ता को सिलिंडर मिल सकेगा। व्यावसायिक सिलिंडरों की आवंटन को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी ही तय करेगी की किसे कितने सिलिंडर दिए जाने हैं। धार्मिक आयोजनों के लिए 9 फीसदी सिलिंडर दिए जाएंगे। कमेटी तय करेगी कि इसमें कार्यक्रम कितना बड़ा है और कितने सिलिंडर दिए जाएंगे। वहीं कमेटी यह भी वेरिफाइ करेगी कि कार्यक्रम है भी या किसी ने फ्रॉड आवेदन तो नहीं किया है।

प्रदेशभर में व्यावसायिक सिलिंडरों का संकट
मौजूदा समय में प्रदेशभर में व्यावसायिक सिलिंडरों का संकट है। बुकिंग के बावजूद भी सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं। वहीं मनमर्जी से सिलिंडरों का आवंटन न हो इसके लिए सरकार व प्रशासन अलर्ट है। ऐसे में सरकार ने सभी जिला उपायुक्तों को आदेश दिए थे कि वह इस पर निगरानी रखें। वहीं जिला उपायुक्तों ने इसके लिए कमेटी का गठन कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी। वहीं अब व्यावसायिक सिलिंडर बिना इस कमेटी के मंजूरी के नहीं मिल रहे हैं। इसमें कमेटी ही यह तय करेगी कि किस कार्यक्रम के लिए कितने सिलिंडर दिए जाएंगे। इसमें शादी व अन्य धार्मिक कार्यक्रमों को प्राथमिकता दी जाएगी।

व्यावसायिक सिलिंडरों में बनाया है कोटा
व्यावसायिक सिलिंडरों के आवंटन के लिए सरकार ने कोटा तय किया है। इसमें सबसे अधिक कोट शिक्षण संस्थानों के लिए तय किया है। इसमें मिड डे मील के लिए 37 फीसदी, होटलों के लिए 36 फीसदी, जबकि सोशल गेदरिंग, फार्मा उद्योगों और सरकार संस्थानों में कंटीन के लिए 9-9 फीसदी कोटा तय किया है। कमेटी यह देखेगी कि तय कोटे से अधिक सिलिंडर न दिए जाएं। हालांकि होटल कारोबारियों के लिए बुकिंग पर ही सिलिंडर दिए जा रहे हैं।

शादी, भंडारा, मेला या अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों में सिलिंडर लेने के लिए उनके पास आवेदन करना होगा। इसके लिए एक कमेटी गठित की गई है। कमेटी ही यह तय करेगी कि सिलिंडर किसे दिया जाएगा और किसे नहीं। यह भी तय होगा कि किसे कितने सिलिंडर दिए जाने हैं। हालांकि सिलिंडरों की कमी नहीं है, मगर जमाखोरी और सिलिंडरों की बंदरबांट को लेकर यह निर्णय लिया गया है।-श्रवण हिमालयन, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक, सोलन

व्यावसायिक एलपीजी के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, 20 फीसदी अतिरिक्त आवंटन लागू
केंद्र सरकार और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने 23 मार्च 2026 से देशभर में व्यावसायिक एलपीजी वितरण को लेकर नया नियम लागू कर दिया है। इसके तहत 19 किलोग्राम सिलिंडर लेने के लिए सभी व्यावसायिक उपभोक्ताओं को तेल विपणन कंपनियों में पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। बिना पंजीकरण अतिरिक्त कोटा नहीं मिलेगा। केंद्र सरकार के निर्देशों पर प्रदेश में भी व्यवस्था लागू कर दी गई है। सरकार ने व्यावसायिक एलपीजी की बढ़ती मांग को देखते हुए राज्यों को 20 प्रतिशत अतिरिक्त आवंटन की अनुमति दी है। इससे होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, औद्योगिक कैंटीन, फूड प्रोसेसिंग और डेयरी क्षेत्र को राहत मिलेगी। पंजीकरण के लिए उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी या ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवश्यक दस्तावेज जमा करने के बाद ही सदस्यता जारी होगी। साथ ही अतिरिक्त एलपीजी लेने वालों को पीएनजी कनेक्शन के लिए भी आवेदन करना अनिवार्य किया गया है, ताकि आपूर्ति व्यवस्था पारदर्शी और सुचारु बनी रहे।

Share :
TagsApplications must be submitted to obtain LPG cylinders for weddingshimachal pradeshhindi newsJagrans; a committee will grant approvalshimla newssolan news
Previous Article

National School Leaders Convene in Varanasi at ...

Next Article

Himachal: ड्रग अलर्ट: 194 दवाएं फेल, बाजार ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Nadda
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार गृह जिला पहुंचे जेपी नड्डा

    October 4, 2024
    By hinditvnews
  • 14 11 2024 Mva Pic 23830865
    राष्ट्रीय

    M तो कांग्रेस का ही होगा’, Maharashtra चुनाव से पहले MVA में फूट

    November 14, 2024
    By hinditvnews
  • Manrega
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    MNREGA: हिमाचल में कामकाज ठप, केंद्र ने रोकी 461 करोड़ की ग्रांट

    April 28, 2025
    By hinditvnews
  • Azam Khan
    उत्तर प्रदेश

    Azam Khan Rihai: 23 माह बाद सीतापुर जेल से आजम खां रिहा, बेटे ने किया स्वागत; समर्थकों में खुशी

    September 23, 2025
    By hinditvnews
  • Shilai
    शिमलासिरमौरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: रंगड़ों के हमले में मां ने जान देकर मासूम बेटे को बचाया।

    November 18, 2024
    By hinditvnews
  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: तीसरे बच्चे पर भी 180 दिन मातृत्व अवकाश मंजूर

    March 20, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Himachal News Rain
    मंडीमौसमशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    जोगिंद्रनगर में पहाड़ी दरकने से जमींदोज हुआ गांव, लोगों में मची चीखो पुकार; 10 घर पूरी तरह से ध्वस्त

  • Igmc shimla
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Indira Gandhi Medical College and Hospital में रोबोटिक सर्जरी से किडनी कैंसर का सफल ऑपरेशन

  • Vikramadityasingh
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: विक्रमादित्य बोले-केंद्र से मिलेगा बड़ा तोहफा

Timeline

  • November 7, 2026

    Aster DM Quality Care Limited Delivers Robust Performance; Q2 FY27 Revenues up by 19% to INR 2,829 Cr; Normalised PAT up by 34%

  • November 7, 2026

    Kauvery Hospital Launches "Kauvery First Responders", a Network of Bike Ambulances to Deliver Rapid First Response Across Chennai

  • November 7, 2026

    Come, Invest in Karnataka: State Invites Investors and Global Industry Leaders to Explore Clean Energy Opportunities

  • November 6, 2026

    Sarovar Hotels Combines Festive Stays and At-Home Catering in Diwali Offering

  • November 6, 2026

    Ai+ Smartphone Brings Forward November 15 Price Hike to November 11, Now Is the Best Time to Buy

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Aster DM Quality Care Limited Delivers Robust Performance; Q2 FY27 Revenues up by 19% to INR 2,829 Cr; Normalised PAT up by 34%

    Aster DM Quality Care Limited Delivers Robust Performance; Q2 FY27 Revenues up by 19% to ...

    By hinditvnews
    November 7, 2026
  • Kauvery Hospital Launches "Kauvery First Responders", a Network of Bike Ambulances to Deliver Rapid First Response Across Chennai

    Kauvery Hospital Launches "Kauvery First Responders", a Network of Bike Ambulances to Deliver Rapid First ...

    By hinditvnews
    November 7, 2026
  • Come, Invest in Karnataka: State Invites Investors and Global Industry Leaders to Explore Clean Energy Opportunities

    Come, Invest in Karnataka: State Invites Investors and Global Industry Leaders to Explore Clean Energy ...

    By hinditvnews
    November 7, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.