Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Zigly Foundation's Community Feeding Initiative Crosses 5,000 Kg Mark, Reaching Dogs Across Shelters and Communities

  • Tetra Pak Highlights Four Beverage Trends Shaping the Next Wave of Innovation at Drinktec India 2026

  • From Golden Population to Golden Workforce: The Human Side of Vietnam's AI Vision

  • Reliance MET City's Inaugural International Half Marathon Brings Together 2,500 Runners from Across India and Overseas

  • Moto Edge 70 Neo vs Edge 60 Neo: What's New?

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal: शिमला विंटर कार्निवाल में दिखी हिमाचल की झलक

Himachal: शिमला विंटर कार्निवाल में दिखी हिमाचल की झलक

By hinditvnews
December 29, 2023
452
0
Carnival

Himachal: शिमला विंटर कार्निवाल में दिखी हिमाचल की झलक, चार्ली चैपलिन-रावण और जोकर के दिवाने बने पर्यटक

Himachal शिमला के विंटर कार्निवाल में बिलासपुर सोलन और शिमला के कलाकारों सहित एनजेडसीसी पटियाला के कलाकारों ने लोगों को अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हिमाचल की समृद्ध संस्कृति से रूबरू करवाया। इस बीच पंजाब और एनजेडसीसी पटियाला कालबेलिया नृत्य राजस्थान के कलाकारों ने लोगों का मनोरंजन किया। यहां चार्ली चैपलिन रावण लंगूर जिन जोकर बने कलाकार लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं।

HIGHLIGHTS

  1. शिमला में हो रहे विंटर कार्निवाल के चौथे दिन हिमाचल संस्कृति सिर चढ़कर बोली
  2. भांगड़ा दल, पंजाब और एनजेडसीसी पटियाला, कालबेलिया नृत्य, राजस्थान के कलाकारों ने लोगों का मनोरंजन किया।

शिमला। राजधानी में हो रहे विंटर कार्निवाल के चौथे दिन हिमाचल संस्कृति सिर चढ़कर बोली। जिला बिलासपुर, सोलन और शिमला के कलाकारों सहित एनजेडसीसी पटियाला के कलाकारों ने लोगों को अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हिमाचल की समृद्ध संस्कृति से रूबरू करवाया। रिज मैदान पर बने मंच पर महालक्ष्मी सांस्कृतिक दल बिलासपुर, बिजेश्वरी सांस्कृतिक दल कुन छावसा, सोलन, महासू युवक मंडल कैदी नेरवा, शिमला, एनजेडसीसी पटियाला, भांगड़ा दल, पंजाब और एनजेडसीसी पटियाला, कालबेलिया नृत्य, राजस्थान के कलाकारों ने लोगों का मनोरंजन किया। इसके अतिरिक्त रेनबो प्ले स्कूल शिमला के छोटे बच्चों ने भी अपनी नृत्य प्रस्तुति दी जिसे लोगों ने खूब सराहा।

लोगों को खूब पसंद आ रहे चार्ली चैपलिन, रावण, लंगूर, जिन, जोकर

शिमला विंटर कार्निवल में चार्ली चैपलिन, रावण, लंगूर, जिन, जोकर बने कलाकार लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। छोटे बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्गों तक सभी लोग इनके साथ सेल्फी लेने और फोटो खिंचाने में अपनी रुचि दिखा रहे हैं।

स्वयं सहायता समूह के स्टॉल पर मिल रहे स्वादिष्ट पारंपरिक व्यंजन

शिमला विंटर कार्निवाल में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा स्टॉल लगाए गए हैं जिनमें स्वादिष्ट पारम्परिक व्यंजन के साथ-साथ पारम्परिक परिधान और जैविक उत्पाद उपलब्ध हैं। जहाँ एक ओर लोग खासकर अन्य राज्यों से आए पर्यटक स्वादिष्ट पारम्परिक व्यंजनो का लुत्फ़ उठा रहे हैं वहीँ दूसरी ओर पारंपरिक परिधान की खरीद भी जमकर कर रहे हैं जिससे स्वयं सहायता समूह की आर्थिकी तो सुदृढ़ हो ही रही है और वह आत्मनिर्भर भी बन रही हैं।

हिम युवा रंग महोत्सव का आगाज

भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन शिमला व गेयटी ड्रामेटिक सोसायटी शिमला के सहयोग से गेयटी थियेटर में हिम युवा रंग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, इसमें विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र अपने नाटक प्रस्तुत कर रहे हैं। आज राजकीय डिग्री कॉलेज संजौली के छात्रों द्वारा नाटक जिसका शीर्षक एंड देन देयर वर नन तथा राजकीय संस्कृत महाविद्यालय फागली के छात्रों द्वारा मृच्छकटिकम् नामक नाटक का मंचन किया गया। 30 और 31 दिसम्बर 2023 को भी हिम युवा रंग महोत्सव के तहत नाटक प्रस्तुत किए जाएंगे। 30 दिसंबर को राजकीय महाविद्यालय सोलन के छात्र प्रस्तुत करेंगे नाटक जानेमन, राजकीय महाविद्यालय आनी के छात्र प्रस्तुत करेंगे नाटक नदी गायब है तथा राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर के छात्र प्रस्तुत करेंगे सादत हसन मंटो के एक अफसाने पर आधारित नाटक तमाशा ।

पुलिस ब्रास बैंड की धुनों पर थिरके लोग

पुलिस सहायता कक्ष के समीप हिमाचल प्रदेश पुलिस ब्रास बैंड शिमला के जवानों ने संगीतमय प्रस्तुति दी। इस दौरान बैंड की मधुर धुनों पर पर्यटक एवं स्थानीय लोग थिरकते नज़र आए।

 

Share :
Tagsnews fof mall road of shimlanews of himachalnews of shimlanews of winter carnival in shimla
Previous Article

‘कुछ सालों में खत्म हो जाएगा पंजाब ...

Next Article

Himachal: हिमाचल में बनाई जाएगी Eco Friendly ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Loksabha
    Lok Sabha Election 2024धर्मशालामंडीलाहौल & स्पीतिशिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    सुजानपुर से कांग्रेस प्रत्याशी रंजीत राणा जीते, जानें अन्य का हाल

    June 4, 2024
    By hinditvnews
  • Tourtel
    शिमलासिरमौरहिमाचल प्रदेश

    Black Pond Turtle : रेणुका झील में दिखाई दिया विचित्र चित्तीदार कछुआ

    May 23, 2024
    By hinditvnews
  • Kurti
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla News: शिमला में गर्मियों का सीजन शुरू होते ही बढ़ गया लखनवी कुर्ती का क्रेज

    March 26, 2024
    By hinditvnews
  • Hp
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल सरकार बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी में, लिस्ट हो रही तैयार

    March 1, 2024
    By hinditvnews
  • Double murder
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    जसौर डबल मर्डर केस: आरोपी दीपक कुमार ने किया सरेंडर

    November 27, 2023
    By hinditvnews
  • Shimla
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: कालीबाड़ी शिमला में अखिल भारतीय नाटक और नृत्य प्रतियोगिता शुरू

    June 6, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Chitta
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल न्यूज़: बिलासपुर में 949 ग्राम चरस संग हरियाणा के दो युवक गिरफ्तार

  • Rest House
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    अब प्रदेश के Rest Houses के 1800 कमरों में मिलेगी VIP सुविधा

  • Images (11)
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Politics: कांग्रेस के बागियों को टिकट, अपनों को मनाना चुनौती

Timeline

  • October 27, 2026

    Zigly Foundation's Community Feeding Initiative Crosses 5,000 Kg Mark, Reaching Dogs Across Shelters and Communities

  • October 27, 2026

    Tetra Pak Highlights Four Beverage Trends Shaping the Next Wave of Innovation at Drinktec India 2026

  • October 27, 2026

    From Golden Population to Golden Workforce: The Human Side of Vietnam's AI Vision

  • October 27, 2026

    Reliance MET City's Inaugural International Half Marathon Brings Together 2,500 Runners from Across India and Overseas

  • October 27, 2026

    Moto Edge 70 Neo vs Edge 60 Neo: What's New?

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Zigly Foundation's Community Feeding Initiative Crosses 5,000 Kg Mark, Reaching Dogs Across Shelters and Communities

    Zigly Foundation's Community Feeding Initiative Crosses 5,000 Kg Mark, Reaching Dogs Across Shelters and Communities

    By hinditvnews
    October 27, 2026
  • Tetra Pak Highlights Four Beverage Trends Shaping the Next Wave of Innovation at Drinktec India

    Tetra Pak Highlights Four Beverage Trends Shaping the Next Wave of Innovation at Drinktec India ...

    By hinditvnews
    October 27, 2026
  • From Golden Population to Golden Workforce: The Human Side of Vietnam's AI Vision

    From Golden Population to Golden Workforce: The Human Side of Vietnam's AI Vision

    By hinditvnews
    October 27, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.