Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • हिमाचल: स्कूलों में प्रार्थना सभा में 15 मिनट पीटी अनिवार्य

  • Himachal: दृष्टिबाधित भर्ती पर नया हलफनामा, ड्राइंग टीचर याचिका निपटी

  • Himachal: आपदा पीड़ितों के रिकवरी नोटिस पर हाईकोर्ट की रोक

  • Himachal: वन मित्र भर्ती: शादी के बाद बदलाव से उम्मीदवारी रद्द नहीं

  • Himachal: सीबीआई के रडार पर चेस्टर हिल मामला

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal: सीबीआई के रडार पर चेस्टर हिल मामला

Himachal: सीबीआई के रडार पर चेस्टर हिल मामला

By hinditvnews
August 5, 2026
0
0
Cbi

Himachal News: सीबीआई कर सकती है बहुचर्चित चेस्टर हिल मामले की जांच, जुटा रही जानकारी

हिंदी टीवी, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Wed, 05 Aug 2026

प्रदेश के बहुचर्चित चेस्टर हिल्स भूमि एवं हाउसिंग परियोजना मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपी जा सकती है।

हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित चेस्टर हिल्स भूमि एवं हाउसिंग परियोजना मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपी जा सकती है। एजेंसी चेस्टर हिल्स भूमि एवं हाउसिंग परियोजना को लेकर जानकारी जुटा रही है। मामले में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान प्रदेश हाईकोर्ट राज्य सरकार के अलावा केंद्र सरकार, सीबीआई, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और कार्मिक मंत्रालय सहित सभी प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर चुका है। अदालत पहले ही सीबीआई और ईडी से भी इस मामले में जवाब तलब कर चुकी है। सूत्रों के अनुसार मामले की प्रकृति और आरोपों के दायरे को देखते हुए जांच सीबीआई को सौंपे जाने की संभावना है। इसी क्रम में सीबीआई ने भी अपने स्तर पर मामले से संबंधित प्रारंभिक जानकारियां एकत्रित करनी शुरू कर दी हैं।

जांच एजेंसी को औपचारिक रूप से जिम्मा सौंपा पर ये हाेगा
यदि जांच एजेंसी को औपचारिक रूप से जिम्मा सौंपा जाता है, तो जांच का दायरा केवल हिमाचल प्रदेश भू-सुधार अधिनियम, 1972 की धारा-118 के कथित उल्लंघन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि भूमि हस्तांतरण, वित्तीय लेनदेन और परियोजना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा सकती है। यह मामला सोलन जिले की चेस्टर हिल्स-2 और चेस्टर हिल्स-4 हाउसिंग परियोजनाओं से जुड़ा है। उपलब्ध रिकॉर्ड के अनुसार, एसडीएम सोलन की जांच रिपोर्ट में लगभग 275 बीघा भूमि और करीब 47 करोड़ रुपये की परियोजना से जुड़े विभिन्न पहलुओं का उल्लेख किया गया था।

रेरा भी परियोजनाओं में वित्तीय अनियमितताओं पर लगा चुकी 70 लाख जुर्माना
रिपोर्ट में वित्तीय जांच के लिए प्रवर्तन एजेंसियों की भूमिका की भी सिफारिश की गई थी। उधर, हिमाचल प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) भी परियोजनाओं में वित्तीय अनियमितताओं के मामले में 70 लाख रुपये का जुर्माना लगा चुकी है। फिलहाल पूरा मामला हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट की निगरानी में लंबित है और अदालत के आगामी निर्देशों के बाद जांच की दिशा और एजेंसी को लेकर स्थिति और स्पष्ट होने की संभावना है।

कुल्लू में संदिग्ध पुलिस नाकेबंदी और मारपीट मामले की जांच अब सीबीआई के हाथ
वहीं प्रदेश के कुल्लू जिले के सिउंड में संदिग्ध पुलिस नाकेबंदी, कथित मारपीट और फर्जी चरस बरामदगी से जुड़े मामले की जांच अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो के हाथों में पहुंच गई है। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद सीबीआई ने इस मामले में औपचारिक एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीबीआई शिमला की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा के उप अधीक्षक गोविंद सिंह सोलंकी को जांच सौंपी गई है। सीबीआई ने भुंतर पुलिस स्टेशन के मुख्य आरक्षी मनोज कुमार और मानद मुख्य आरक्षी गिरधारी लाल समेत अज्ञात व्यक्तियों को आरोपी बनाया है। इनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 3(5), 117 और 127 के तहत मामला दर्ज हुआ है। याचिकाकर्ता जामयांग त्सेरिंग ने 22 फरवरी 2026 की रात पुलिस पर सिउंड में अवैध रूप से सात घंटे रोकने का आरोप लगाया।

उनका कहना है कि पुलिस ने चार लाख रुपये हड़पने के लिए झूठा चरस बरामदगी का मामला बनाया। विरोध करने पर पुलिसकर्मियों ने याचिकाकर्ता को धक्का दिया, जिससे वह वाहन की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गए। उच्च न्यायालय ने केस डायरी में दर्ज घटनाक्रम और घायल होने की परिस्थितियों पर सवाल उठाए थे। अदालत ने निष्पक्ष जांच के लिए मामले को सीबीआई को सौंपने का निर्देश दिया। सीबीआई अब पूरे घटनाक्रम की पड़ताल करेगी। इसमें पुलिस नाकेबंदी की वैधता और कथित अवैध हिरासत की जांच होगी। मारपीट, नकदी छीनने के आरोप और फर्जी बरामदगी के दावों की भी पड़ताल की जाएगी। दुर्घटना की वास्तविक परिस्थितियों सहित सभी पहलुओं की जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तय होगी।

Share :
Tagsgathering informationhimachal pradeshHimachal: CBI may investigate the much talked about Chester Hill casehindi newsshimla news
Previous Article

Crompton Launches Ameo Edge Air Fryer, Bringing ...

Next Article

Himachal: वन मित्र भर्ती: शादी के बाद ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Bhiwani
    हरियाणा

    प्रवीण हत्याकांड: हत्या से पहले इंस्टाग्राम पर छाया कातिल पत्नी का दिखावा

    April 16, 2025
    By hinditvnews
  • Aayushman
    बिलासपुरहिमाचल प्रदेश

    Ayushman Bharat Yojana: आयुष्मान कार्ड की वजह से ही चल रही इस डेढ़ वर्षीय बच्चे की सांसें

    March 10, 2024
    By hinditvnews
  • Cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हाई वैल्यू नट मिशन: 2031 तक अखरोट-बादाम से बढ़ेगी किसानों की आय

    July 13, 2026
    By hinditvnews
  • Aag
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: जंगलों की आग रोकने में सहयोग करेंगे पंचायत प्रतिनिधि

    April 9, 2025
    By hinditvnews
  • Teacher
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: 15 मई से प्री-प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती शुरू

    May 9, 2025
    By hinditvnews
  • Chandigarh Airport
    Chandigarh Newsपंजाब

    Chandigarh: चंडीगढ़ से रोज 10 हजार यात्री भर रहे उड़ान, कनेक्टिविटी बढ़ी

    February 16, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Hamirpur
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Hamirpur: मुख्यमंत्री सुक्खू ने हमीरपुर को दी करोड़ों की सौगात

  • Landslide
    चंबाहिमाचल प्रदेश

    Himachal : कराहते पहाड़, चट्टानों से पटा हाईवे, तबाही की गवाही देते वाहन

  • Milkfedhim
    शिमलासोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: दूध महंगा, नालागढ़ ट्रक यूनियन ने भी बढ़ाया भाड़ा

Timeline

  • August 5, 2026

    हिमाचल: स्कूलों में प्रार्थना सभा में 15 मिनट पीटी अनिवार्य

  • August 5, 2026

    Himachal: दृष्टिबाधित भर्ती पर नया हलफनामा, ड्राइंग टीचर याचिका निपटी

  • August 5, 2026

    Himachal: आपदा पीड़ितों के रिकवरी नोटिस पर हाईकोर्ट की रोक

  • August 5, 2026

    Himachal: वन मित्र भर्ती: शादी के बाद बदलाव से उम्मीदवारी रद्द नहीं

  • August 5, 2026

    Himachal: सीबीआई के रडार पर चेस्टर हिल मामला

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Hp

    हिमाचल: स्कूलों में प्रार्थना सभा में 15 मिनट पीटी अनिवार्य

    By hinditvnews
    August 5, 2026
  • himachal high court

    Himachal: दृष्टिबाधित भर्ती पर नया हलफनामा, ड्राइंग टीचर याचिका निपटी

    By hinditvnews
    August 5, 2026
  • Himachal High Court

    Himachal: आपदा पीड़ितों के रिकवरी नोटिस पर हाईकोर्ट की रोक

    By hinditvnews
    August 5, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.