Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • उत्तराखंड: विधानसभा में हंगामे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित

  • करवा चौथ 2026: हिमाचल में चंद्रोदय और पूजा का शुभ मुहूर्त जानें

  • हिमाचल: करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी, स्कूल-कॉलेज भी बंद

  • हिमाचल: वन मित्र बनेंगे सहायक वन रक्षक, 50% पद आरक्षित

  • हिमाचल: 29 अक्तूबर से बदलेगा मौसम, ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार

धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›धर्मशाला›Himachal Assembly Winter Session 2024: धर्मशाला में कल से विधानसभा सत्र

Himachal Assembly Winter Session 2024: धर्मशाला में कल से विधानसभा सत्र

By hinditvnews
December 17, 2024
290
0
Dharamshala

Himachal Assembly Winter Session 2024: धर्मशाला में कल से विधानसभा सत्र, आज शिमला से रवाना होगी सरकार

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला Published by: Megha Jain Updated Tue, 17 Dec 2024

शिमला से मंगलवार दोपहर को विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए सरकार धर्मशाला स्थित तपोवन के लिए रवाना होगी।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र बुधवार से धर्मशाला स्थित तपोवन में शुरू होगा। सत्र में शामिल होने के लिए सरकार मंगलवार दोपहर को शिमला से रवाना होगी। इस सप्ताह राज्य सचिवालय में प्रशासनिक सचिव नहीं मिलेंगे। कई विभागाध्यक्ष भी सत्र में शामिल होंगे। इससे कम स्तर के अधिकारी हालांकि राजधानी में ही रहेंगे। यह अधिकारी अपने विभागों से संबंधित सूचनाओं को ऑनलाइन माध्यम से ही उच्च अधिकारियों को भेजेंगे।

खूब गहमागहमी होने के आसार
मंगलवार शाम को धर्मशाला में कांग्रेस और भाजपा के विधायक दल आगामी रणनीति बनाने को लेकर बैठकें करेंगे। कांग्रेस विधायक दल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और भाजपा की बैठक नेता विपक्ष जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होगी। बुधवार को सत्र के पहले दिन सरकार की नीतियों के खिलाफ भाजपा का धर्मशाला में प्रदर्शन भी होगा। प्रदेश में चर्चित विभिन्न मामलों को लेकर सदन में सत्ता और विपक्ष के बीच खूब गहमागहमी होने के आसार हैं। विधानसभा का शीतकालीन सत्र 18 से 21 दिसंबर तक चलेगा। इसमें चार बैठकें होंगी।

सत्र के लिए अभी तक 450 से अधिक सवाल पहुंचे
सत्र के पहले दिन राधा स्वामी सत्संग ब्यास के हमीरपुर जिला के भोटा स्थित अस्पताल की जमीन को अपनी सहयोगी संस्था को देने के लिए सरकार द्वारा भूमि सुधार अधिनियम में संशोधन को विधेयक भी लाया जाना है। इसमें सिलिंग में राहत दी जानी है। बीते दिनों हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी देते हुए मुख्यमंत्री को अंतिम मंजूरी देने के लिए अधिकृत किया गया है। सत्र के दौरान नौकरियों और कांग्रेस की गारंटियों पर सदन गर्माएगा। विधायकों की ओर से शीतकालीन सत्र के लिए अभी तक 450 से अधिक सवाल पहुंच गए हैं।

दो दिन सदन में मौजूद रहेंगे सीएम
अधिकांश सवाल बेरोजगारी, कानून व्यवस्था, अवैध खनन और स्थानीय मुद्दों को लेकर पूछे गए हैं। कांग्रेस की गारंटियों को लेकर को भी भाजपा विधायकों ने सवाल लगाए हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू 18 और 19 दिसंबर को ही सदन में मौजूद रहेंगे। 20 और 21 दिसंबर को मुख्यमंत्री का राजस्थान के जैसलमेर जाना प्रस्तावित है। 20 दिसंबर को जैसलमेर में राज्यों के वित्त मंत्रियों और 21 को जीएसटी काउंसिल की बैठक होनी है।

Share :
TagsdharamshalaHimachal Assembly Winter Session 2024 in Dharamshala from Wednesday govt will leave from Shimla on tuesdayhimachal pradeshhindi news
Previous Article

Himachal: हिमाचल में 1 जनवरी से ग्रेड ...

Next Article

Himachal: निवेश के नाम पर फाइनांस कंपनी ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Paise
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: आउटसोर्स कंप्यूटर शिक्षकों का वेतन-ईपीएफ अटका

    July 15, 2026
    By hinditvnews
  • Charas
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला: पंथाघाटी में 505 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार

    October 15, 2026
    By hinditvnews
  • Job
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: बीएड करने के 24 साल बाद मिली सरकारी नौकरी

    October 25, 2024
    By hinditvnews
  • Nainital High Court
    उत्तराखण्ड

    Nainital: हाईकोर्ट ने UCC पर 6 हफ्ते में जवाब मांगा, लिव इन और मुस्लिम विवाह पर आपत्ति

    February 13, 2025
    By hinditvnews
  • Tank
    Rajasthan

    Rajasthan: अजमेर में डीजल टैंकर पलटा, लीकेज से अफरा-तफरी

    February 12, 2025
    By hinditvnews
  • Sambhal
    उत्तर प्रदेश

    “UP: संभल में 46 साल बाद मुस्लिम इलाके में खुला शिव मंदिर, दंगों के बाद हिंदू परिवार ने छोड़ा था ...

    December 14, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Anurag Thakur
    हमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: अनुराग ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, कहा- हिमाचल में हर वर्ग का हो रहा उत्पीड़न

  • Panchayat
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: HP पंचायत चुनाव अधिसूचना, अप्रैल के तीसरे हफ्ते में

  • Medicine
    हिमाचल प्रदेश

    45 फार्मा कंपनियों को नोटिस, विश्व स्वास्थ्य संगठन की गुणवत्ता पर प्रोडक्शन न होने पर कार्रवाई

Timeline

  • October 28, 2026

    उत्तराखंड: विधानसभा में हंगामे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित

  • October 28, 2026

    करवा चौथ 2026: हिमाचल में चंद्रोदय और पूजा का शुभ मुहूर्त जानें

  • October 28, 2026

    हिमाचल: करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी, स्कूल-कॉलेज भी बंद

  • October 28, 2026

    हिमाचल: वन मित्र बनेंगे सहायक वन रक्षक, 50% पद आरक्षित

  • October 28, 2026

    हिमाचल: 29 अक्तूबर से बदलेगा मौसम, ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Dhami

    उत्तराखंड: विधानसभा में हंगामे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित

    By hinditvnews
    October 28, 2026
  • Karwa

    करवा चौथ 2026: हिमाचल में चंद्रोदय और पूजा का शुभ मुहूर्त जानें

    By hinditvnews
    October 28, 2026
  • cm sukhu

    हिमाचल: करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी, स्कूल-कॉलेज भी बंद

    By hinditvnews
    October 28, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.