Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • हिमाचल: बिजली कर्मियों की सुरक्षा बढ़ेगी, मोबाइल ऐप से होगी बिजली बहाली

  • शिमला: बुजुर्ग महिला की आंखों में मिर्च डालकर सोने की बालियां लूटीं

  • नई स्वास्थ्य बीमा योजना: 2-10 हजार प्रीमियम, मिलेगा लाखों का मुफ्त इलाज

  • Himachal: एचपीएसईबीएल की नई सुविधा, बिजली गुल होने से पहले आएगा SMS

  • हिमाचल: 17 सितंबर तक बारिश, आंधी-बिजली का भी अलर्ट

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal Bijli Board News: 14 साल बाद फिर बिजली बोर्ड के विघटन की तैयारी

Himachal Bijli Board News: 14 साल बाद फिर बिजली बोर्ड के विघटन की तैयारी

By hinditvnews
November 19, 2024
535
0
Bijli

Himachal Bijli Board News: 14 साल बाद फिर बिजली बोर्ड के विघटन की तैयारी, उद्योगों के लिए बनेगी नई कंपनी

हिंदी टीवी, शिमला Published by: Megha Jain  Updated Tue, 19 Nov 2024

हिमाचल बिजली बोर्ड के विघटन की तैयारी शुरू हो गई है। अब बिजली बोर्ड को मजबूत करने और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं देने के मकसद से उद्योगों के लिए नई कंपनी बनाने का फैसला लिया गया है।

हिमाचल प्रदेश में 14 साल बाद फिर बिजली बोर्ड के विघटन की तैयारी शुरू हो गई है। उद्योगों के लिए नई बिजली कंपनी बनाने की कवायद चल रही है। बिजली बोर्ड को आर्थिक तौर पर मजबूत करने के लिए गठित कैबिनेट सब कमेटी ने खर्च और आय के आधार पर प्रस्ताव तैयार कर दिया है। नई कंपनी में बिजली बोर्ड से ही सक्षम अधिकारी लिए जाएंगे। घरेलू और अन्य उपभोक्ताओं को सेवाएं देने का जिम्मा पूर्व की तरह बिजली बोर्ड के पास ही रहेगा। कैबिनेट सब कमेटी की सिफारिशों पर राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में अंतिम फैसला लिया जाएगा।

इससे पहले साल 2010 में बिजली बोर्ड को अलग कर ट्रांसमिशन कारपोरेशन और पावर कारपोरेशन का गठन किया गया था। दोनों निगम बोर्ड के मुकाबले अब बेहतर काम कर रहे हैं। अब बिजली बोर्ड को मजबूत करने और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं देने के मकसद से उद्योगों के लिए नई कंपनी बनाने का फैसला लिया गया है। कंपनी उद्योगों को दी जाने वाली बिजली से जुड़े काम करेगी। औद्योगिक इकाइयों को दी जाने वाली बिजली सहित शुल्क वसूली का काम कंपनी के माध्यम से लिया जाएगा। नई कंपनी बनने पर बोर्ड से सक्षम अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति पर भेजा जाएगा। किन अधिकारियों की सेवाएं ली जाएंगी, यह कंपनी तय करेगी। हिमाचल में उद्योगों को दी जा रही बिजली दरें अभी पड़ोसी राज्यों से महंगी हो गई हैं। इस कारण कई उद्योग पलायन करने की तैयारी में हैं या अन्य निजी बिजली कंपनियों से सप्लाई खरीदने की जुगत बिठा रहे हैं। फिलहाल सरकार ने निजी कंपनियों से बिजली खरीद पर अभी रोक लगा रखी है। समस्याओं के समाधान के लिए कैबिनेट सब कमेटी ने उद्योगों के लिए नई कंपनी बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है।
टारगेट पूरा होने बाद ही होगी ओपीएस बहाली
राज्य बिजली बोर्ड में पुरानी पेंशन बहाली का इंतजार और बढ़ सकता है। सरकार ने प्रबंधन और कर्मचारियों को बोर्ड को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कुछ टारगेट पूरे करने को कहा है। इन्हें पूरा करने के बाद ही पुरानी पेंशन बहाल की जाएगी। प्रदेश के सभी विभागों सहित निगमों और बोर्डों में बीते वर्ष ही पुरानी पेंशन बहाल हो गई थी। सिर्फ बिजली बोर्ड में इसे लागू नहीं किया गया है।

40 साल पूरा कर चुकी परियोजनाएं बोर्ड से भी ली जाएंगी वापस
हिमाचल प्रदेश में अब 40 साल की अवधि पूरी कर चुकी जल विद्युत परियोजनाएं बोर्ड से भी वापस ली जाएंगी। सार्वजनिक उपक्रमों की परियोजनाओं को प्रदेश सरकार ने 40 साल के बाद वापस लेने को फैसला लिया है। यह निर्णय बोर्ड पर भी लागू होगा। बोर्ड के पास लारजी, ऊहल, भावानगर, आंध्रा, बस्सी, गिरी, बनेर, बीनवा, गज्ज जल विघुत परियोजनाएं हैं। परियोजनाओं से उत्पादित बिजली बोर्ड स्वयं बेचता है।

सुधारात्मक कदम उठाने से महंगी नहीं होगी बिजली
बिजली बोर्ड में उठाए जा रहे सुधारात्मक कदमों से बिजली महंगी नहीं होगी। सभी हितधारकों के साथ चर्चा जारी है। व्यक्तिगत तौर पर कर्मचारी और यूनियनें सकारात्मक सहयोग देने के लिए तैयार हैं लेकिन जब संयुक्त तौर पर यूनियनें आती हैं तो बात बिगड़ रही है। उपभोक्ता हित सर्वोपरि रखते हुए सभी यूनियनों के एकमत होने की आवश्यकता है- राजेश धर्माणी, तकनीकी शिक्षा मंत्री व कैबिनेट सब कमेटी अध्यक्ष
Share :
TagsAfter 14 years preparations are on to dissolve the himachal electricity boardhimachal pradeshhindi news
Previous Article

झांसी अग्निकांड: जांच पर जांच… नहीं आई ...

Next Article

Chitta smuggler: जंगल में अकेला रहता था ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Eletricity
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: अप्रैल से महंगी हो सकती घरेलू बिजली, दरों में 15 फीसदी तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव

    January 25, 2024
    By hinditvnews
  • Tattapani
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Makar Sankranti 2025: तत्तापानी में हजारों श्रद्धालुओं ने की आस्था की डुबकी

    January 14, 2025
    By hinditvnews
  • Manali
    manaliकुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    कुल्लू-मनाली में पर्यटकों की भीड़, रोज 5 हजार वाहन पहुंच रहे

    June 25, 2026
    By hinditvnews
  • 07 02 202
    हिमाचल प्रदेश

    Himachal News: हिमाचल के स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र से बढ़ेंगे 30 अध्ययन दिवस, प्रस्ताव तैयार

    February 7, 2024
    By hinditvnews
  • Ravneet
    Chandigarh Newsपंजाब

    Punjab: रवनीत बिट्टू का सीएम मान पर हमला: ISI एजेंट बताया, पीएम के विदेश दौरों पर सवाल उठाए

    May 21, 2026
    By hinditvnews
  • Hpu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HPU शिमला: 50 हजार छात्रों का एकेडमिक रिकॉर्ड होगा ऑनलाइन, अंकतालिका डाउनलोड की सुविधा

    April 9, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Accident
    शिमलासिरमौरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: संगड़ाह में दो युवकों की ढांक में गिरने से मौत, 24 घंटे में हादसे

  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    manalinahanWeatherऊनाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: ऊना में पारा 40 पार, गर्मी का अलर्ट; इस दिन बदलेगा मौसम

  • hpu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: कॉलेज प्राचार्य प्रत्यक्ष छात्रसंघ चुनाव के पक्ष में नहीं

Timeline

  • September 16, 2026

    हिमाचल: बिजली कर्मियों की सुरक्षा बढ़ेगी, मोबाइल ऐप से होगी बिजली बहाली

  • September 16, 2026

    शिमला: बुजुर्ग महिला की आंखों में मिर्च डालकर सोने की बालियां लूटीं

  • September 16, 2026

    नई स्वास्थ्य बीमा योजना: 2-10 हजार प्रीमियम, मिलेगा लाखों का मुफ्त इलाज

  • September 16, 2026

    Himachal: एचपीएसईबीएल की नई सुविधा, बिजली गुल होने से पहले आएगा SMS

  • September 16, 2026

    हिमाचल: 17 सितंबर तक बारिश, आंधी-बिजली का भी अलर्ट

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Bijli

    हिमाचल: बिजली कर्मियों की सुरक्षा बढ़ेगी, मोबाइल ऐप से होगी बिजली बहाली

    By hinditvnews
    September 16, 2026
  • Crime

    शिमला: बुजुर्ग महिला की आंखों में मिर्च डालकर सोने की बालियां लूटीं

    By hinditvnews
    September 16, 2026
  • Hp

    नई स्वास्थ्य बीमा योजना: 2-10 हजार प्रीमियम, मिलेगा लाखों का मुफ्त इलाज

    By hinditvnews
    September 16, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.