Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Tetra Pak Showcases End-to-end Ice Cream Solutions at IICE 2026

  • Ai+ Transforms its Digital Experience with a Website Built Around Consumer Feedback

  • Levi's 'Behind Every Original' Campaign Returns with Chapter Two: Many Ways, One Original Starring Alia Bhatt

  • Sisecam Strengthens Commitment to India with Cutting-Edge Magnetron Sputtering Coater

  • L&T Finance Ltd. Partners with Pine Labs to Introduce Agentic Commerce and Payments on L&T Finance PLANET App

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal Budget Analisis: चुनावी सा दिखते बजट में आखिरी पंक्ति तक पहुंचने की कोशिश

Himachal Budget Analisis: चुनावी सा दिखते बजट में आखिरी पंक्ति तक पहुंचने की कोशिश

By hinditvnews
February 18, 2024
376
0
cm sukhu

चुनावी से दिखने वाले इस बजट में एक विजन प्रतीत होता है। हर क्षेत्र में नया व हर वर्ग को समृद्ध करने की सोच है, आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प है, जिसकी पृष्ठभूमि में आपदा के जख्मों का दर्द भी है।

करमुक्त, सभी वर्गों का हितैषी, कुछ नई योजनाएं, कुछ चकित करने वाले आंकड़े….अब हर बजट का यही लब्बोलुआब होता है। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का दूसरा बजट भी ऐसा ही है। … तो अलग क्या है? अलग यह है कि चुनावी से दिखने वाले इस बजट में एक विजन प्रतीत होता है। हर क्षेत्र में नया व हर वर्ग को समृद्ध करने की सोच है, आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प है, जिसकी पृष्ठभूमि में आपदा के जख्मों का दर्द भी है। गरीबों, महिलाओं, किसानों, कर्मचारियों को कुछ न कुछ देने वाला यह बजट राज्य की कमजोर वित्तीय स्थिति के मद्देनजर साहसिक बजट कहा जा सकता है। लेकिन कर्ज पर कर्ज लेकर और बिना केंद्रीय मदद के समृद्धि का सपना व संकल्प कैसे साकार होंगे…असल सवाल व चुनौती फिर वही है।
मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना, मुख्यमंत्री सुख आरोग्य योजना, दिव्यांगों के लिए शिक्षण संस्थान बनाने, गांवों में पुस्तकालय खोलने जैसी योजनाएं समाज की अंतिम पंक्ति के वंचितों तक को शिक्षा व स्वास्थ्य की मूलभूत सुविधाएं देने का उपक्रम हैं। बजट में गांवों की सूरत संवारने की कोशिश है क्योंकि इसी से इस पहाड़ी राज्य में खुशहाली लाई जा सकती है। दूध का समर्थन मूल्य घोषित करना, भेड़-बकरी पालक प्रोत्साहन योजना व 36 हजार किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ने जैसी योजनाएं इस दिशा में कारगर साबित हो सकते हैं।

सवा साल पहले सुक्खू जब मुख्यमंत्री बने थे, तभी यह आस जगी थी कि युवा व जमीन से जुड़े नेतृत्व का नजरिया भी नया होगा। यह नजरिया खेती, ऊर्जा और पर्यटन आदि क्षेत्रों में आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस जैसी नई तकनीकों पर आधारित योजनाओं में झलकता है। पर्यटन विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखा गया है। व्हीकल स्क्रैपिंग सेंटर खोलने और डीजल बसों को ई बसों से रिप्लेस करना समय की जरूरत है। केंद्र से आपदा के लिए माकूल मदद न मिलने की बात कहती रही सुक्खू सरकार ने आपदा प्रभावितों को 4500 करोड़ रुपये का पैकेज देने का एलान हालांकि काफी पहले कर दिया था लेकिन इस बजट में इसका जिक्र है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत की तरह इस बजट में सुक्खू ने आत्मनिर्भर हिमाचल का नारा दिया है। आत्मनिर्भरता का संकल्प ऐसे दौर में और भी मौजूं हो जाता है जब मदद की मुट्ठियां बंद हों। आत्मनिर्भरता संपन्नता से ही संभव है, इसलिए ज्यादा से ज्यादा वर्गों को छू लेने, कुछ न कुछ देने की कोशिश बजट में नजर आती है। दस हजार के करीब रोजगार के अवसर हैं, कर्मचारियों को डीए के साथ ही एरियर की अदायगी की घोषणा है। पुलिस कर्मियों की डाइट मनी बढ़ाई गई है तो जाहिर होता है कि उन मदों को छूने की कोशिश की गई है जिन पर किसी सरकार ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया।
बहरहाल, इन तमाम लुभावनी घोषणाओं पर अमल, आर्थिक आत्मनिर्भरता व संपन्नता के उपाय क्या होंगे, यह बहुत स्पष्ट नहीं हैं। जब रुपये में से लगभग 70 पैसे कर्मचारियों के वेतन व पेंशन, कर्ज- उसके ब्याज की अदायगी और स्वायत्त संस्थाओं के पोषण पर ही खर्च हो जाते हैं तो इन घोषणाओं को परवान चढ़ाना बहुत आसान नहीं होगा लेकिन मुख्यमंत्री आश्वस्त हैं कि जिस तरह से प्राकृतिक आपदा का सामना किया है, उसी तरह इस आर्थिक आपदा का भी डटकर सामना करेंगे।
बेशक सरकार आबकारी नीति को सही ढंग से लागू करके और वैट इत्यादि से आय में 22 प्रतिशत से ज्यादा इजाफा होने की बात कर रही है लेकिन केवल इसी से बात नहीं बनने वाली। सुधार के और कदम उठाने होंगे। केंद्रीय मदद की दरकार भी होगी। इसलिए बजट में गारंटियों का जिक्र न होने, घोषणाओं को पूरा करने का रोड मैप न होने और झूठे वादे करने का आरोप लगाने वाले विपक्षी से भी मुख्यमंत्री हिमाचल की देनदारियों व उसके हक दिलवाने में साथ देने की अपील कर रहे हैं तो यह वक्त का तकाज़ा है।… और ऐसा संभव होता है तो यह इन पहाड़ों पर लिखी गई सियासत की एक नई इबारत होगी।
Share :
TagsHimachal Budget
Previous Article

Himachal Budget 2024: हिमाचल में 58 हजार ...

Next Article

Solan News: डगशाई छावनी को सिविल क्षेत्रों ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Cm Sukhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Budget 2024 Live: किसानों के लिए 680 करोड़ की राजीव गांधी प्राकृतिक खेती स्टार्टअप योजना का एलान

    February 17, 2024
    By hinditvnews
  • Money
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Budget: वित्त वर्ष 2024 में कर्मियों के वेतन पर बजट के एक चौथाई 14687 करोड़ होंगे खर्च

    February 19, 2024
    By hinditvnews
  • cm sukhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Budget 2024: शिक्षक महासंघ ने सुक्खू सरकार के बजट को लेकर दी अपनी प्रतिक्रया, पढ़िए क्या कुछ कहा

    February 18, 2024
    By hinditvnews
  • Cm Sukhu News
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Budget 2024: साढ़े सत्रह लाख लोगों का बिजली बिल जीरो, CM सुक्खू बोले- हिमाचल में तेजी से लग रहे ...

    February 17, 2024
    By hinditvnews
  • cm sukhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Budget Session 2024 Live: इस बार 60 हजार करोड़ पहुंचने की उम्मीद, सीएम सुक्खू कुछ ही देर में पेश ...

    February 17, 2024
    By hinditvnews
  • Bjp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला: विमल नेगी मौत मामले में भाजपा ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

    May 28, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • cmsukhu
    हिमाचल प्रदेश

    आपदा प्रभावितों के साथ खड़ी हुई सुक्‍खू सरकार, नौकरी का खोला पिटारा; 1000 पद भरने की मंजूरी

  • election
    election 2024हिमाचल प्रदेश

    HP Assembly: उपचुनाव के लिए ईवीएम के साथ रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां

  • Cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Budget 2025: दूध, गेहूं-मक्की की कीमत बढ़ी, सीएम की पर्यटन स्टार्टअप योजना

Timeline

  • September 9, 2026

    Tetra Pak Showcases End-to-end Ice Cream Solutions at IICE 2026

  • September 9, 2026

    Ai+ Transforms its Digital Experience with a Website Built Around Consumer Feedback

  • September 9, 2026

    Levi's 'Behind Every Original' Campaign Returns with Chapter Two: Many Ways, One Original Starring Alia Bhatt

  • September 9, 2026

    Sisecam Strengthens Commitment to India with Cutting-Edge Magnetron Sputtering Coater

  • September 9, 2026

    L&T Finance Ltd. Partners with Pine Labs to Introduce Agentic Commerce and Payments on L&T Finance PLANET App

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Tetra Pak Showcases End to end Ice Cream Solutions at IICE

    Tetra Pak Showcases End-to-end Ice Cream Solutions at IICE 2026

    By hinditvnews
    September 9, 2026
  • Ai+ Transforms its Digital Experience with a Website Built Around Consumer Feedback

    Ai+ Transforms its Digital Experience with a Website Built Around Consumer Feedback

    By hinditvnews
    September 9, 2026
  • Levi's 'Behind Every Original' Campaign Returns with Chapter Two: Many Ways, One Original Starring Alia Bhatt

    Levi's 'Behind Every Original' Campaign Returns with Chapter Two: Many Ways, One Original Starring Alia ...

    By hinditvnews
    September 9, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.