Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • पंजाब: नहीं लगेंगे पावर कट, सभी पावर प्लांट चालू

  • उत्तराखंड: भाजपा का बड़ा दांव, सामान्य सीटों पर आरक्षित चेहरों को मौका

  • उत्तराखंड: कांग्रेस का ‘काम मांगो’ अभियान, चमोली से शुरुआत

  • Char Dham Yatra: बदरी-केदार वीआईपी दर्शन शुल्क व्यवस्था स्थगित, अगले साल होगी लागू

  • हिमाचल: 194 डॉक्टरों की नई तैनाती, 76 मेडिकल ऑफिसर जॉब ट्रेनी

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal News: हिमाचल में पानी घोटाला

Himachal News: हिमाचल में पानी घोटाला

By hinditvnews
January 2, 2025
306
0
Scam

Himachal News: हिमाचल में पानी घोटाला, टैंकरों की जगह दिए मोटरसाइकिल व कारों के नंबर; RTI में हुआ खुलासा

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला Published by: Megha Jain Updated Thu, 02 Jan 2025

Water Supply Scam In Theog: हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में पानी की सप्लाई के नाम पर करोड़ों रुपये के घोटाले के आरोप जल शक्ति विभाग पर लगे हैं। आरटीआई में सूचना लेने पर खुलासा हुआ है कि टैंकरों के नाम पर जिन वाहनों के नंबर दिए गए, उनमें मोटरसाइकिल एवं कारों के अलावा एक अफसर की गाड़ी भी शामिल है।

शिमला जिले में पिछले साल गर्मियों में टैंकरों से पानी की आपूर्ति के नाम पर करोड़ों का गड़बड़झाला सामने आया है। टैंकरों से पानी की आपूर्ति के लिए ठेकेदारों को एक करोड़ से ज्यादा का भुगतान किया गया।

आरटीआई में सूचना लेने पर खुलासा हुआ है कि टैंकरों के नाम पर जिन वाहनों के नंबर दिए गए, उनमें मोटरसाइकिल एवं कारों के अलावा एक अफसर की गाड़ी भी शामिल है। दो ऐसे गांवों में टैंकरों से पानी की आपूर्ति दर्शाई गई, जहां सड़क ही नहीं है। ठियोग के पूर्व विधायक राकेश सिंघा की ओर से सरकार को शिकायत देने के बाद अब शिमला के अतिरिक्त उपायुक्त को पूरे मामले की जांच करने के लिए कहा गया है।

ठियोग उपमंडल में पिछले साल फरवरी से जून माह के दौरान सूखे के चलते पानी की आपूर्ति टैंकरों से करने का काम ठेके पर दिया गया। आरोप है कि कई जगह पानी की आपूर्ति ही नहीं हुई और भुगतान कर दिया। उपमंडल के संधु पंचायत के बिशड़ी गांव में पानी की किल्लत की शिकायत आई। जब पानी नहीं आया तो संदेह होने पर आरटीआई में सूचना ली गई। जून में यहां आपूर्ति नहीं हुई, लेकिन आरटीआई में मिली सूचना में बताया गया कि गांव में एक लाख लीटर से ऊपर पानी की आपूर्ति की गई।

शिकायतकर्ता ने खुद छानबीन की तो मामला सामने आया। पता चला कि जिस पिकअप का नंबर टैंकर के नाम पर दिया गया, उससे एक दिन में 819 किलोमीटर सप्लाई दर्शाई है। दूसरे दिन भी उसीसे 614 किलोमीटर सप्लाई दी गई। सिंघा का कहना है कि बाइक, लग्जरी गाड़ियों और एक अफसर की सरकारी गाड़ी के नंबर पर पैसा लिया गया। नागोधार और करयाली में सड़क नहीं है, वहां टैंकर से सप्लाई कैसे दी। उन्होंने मुख्य सचिव से जुड़ा रिकॉर्ड सीज कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। ठियोग के एसडीएम मुकेश शर्मा ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsWater Supply Scam In Theog
Previous Article

Himachal News: हिमाचल प्रदेश में 40 रुपये ...

Next Article

Uttarakhand News: उत्तराखंड में यूसीसी जल्द

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में GST ट्रिब्यूनल को मंजूरी, चयन प्रक्रिया से रोक हटी

    April 4, 2025
    By hinditvnews
  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: कैग रिपोर्ट, उत्तराखंड ने राजस्व अधिशेष में रचा इतिहास

    September 23, 2025
    By hinditvnews
  • Panipat
    हरियाणा

    Panipat: पानीपत में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, SI को लगी गोली

    December 16, 2024
    By hinditvnews
  • Transfer
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: शिक्षकों के तबादले लटके, सरकार ने भेजा नया प्रस्ताव

    June 25, 2026
    By hinditvnews
  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in
    हरियाणा

    हरियाणा: पहलवान घुघू की हत्या, खेत के कुएं में मिला शव, 27 मार्च से था लापता

    April 4, 2025
    By hinditvnews
  • Yogi
    उत्तर प्रदेश

    UP News: बागपत में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम योगी

    May 11, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Download (47)
    लाहौल & स्पीतिहिमाचल प्रदेश

    लाहौल में शीतलहर: तापमान माइनस 27 डिग्री सेल्सियस, जम गया तेल, दूध और पानी

  • Car
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    मंडी में खौफनाक मंजर: 300 फिट गहरी खाई में गिरी कार,

  • Cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    सीएम सुक्खू: मेड इन हिमाचल ब्रांड से एमएसएमई को मिलेगी वैश्विक पहचान

Timeline

  • September 14, 2026

    पंजाब: नहीं लगेंगे पावर कट, सभी पावर प्लांट चालू

  • September 14, 2026

    उत्तराखंड: भाजपा का बड़ा दांव, सामान्य सीटों पर आरक्षित चेहरों को मौका

  • September 14, 2026

    उत्तराखंड: कांग्रेस का ‘काम मांगो’ अभियान, चमोली से शुरुआत

  • September 14, 2026

    Char Dham Yatra: बदरी-केदार वीआईपी दर्शन शुल्क व्यवस्था स्थगित, अगले साल होगी लागू

  • September 14, 2026

    हिमाचल: 194 डॉक्टरों की नई तैनाती, 76 मेडिकल ऑफिसर जॉब ट्रेनी

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Tarun

    पंजाब: नहीं लगेंगे पावर कट, सभी पावर प्लांट चालू

    By hinditvnews
    September 14, 2026
  • Bjp

    उत्तराखंड: भाजपा का बड़ा दांव, सामान्य सीटों पर आरक्षित चेहरों को मौका

    By hinditvnews
    September 14, 2026
  • Congress 1

    उत्तराखंड: कांग्रेस का ‘काम मांगो’ अभियान, चमोली से शुरुआत

    By hinditvnews
    September 14, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.