Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Piston Raises USD 15 Million to Scale the Infrastructure Layer for Logistics Commerce

  • New Holland Launched 'Super Safar', A Customer-Led Journey Across Haryana and Punjab

  • Ai+ Smartphone Takes Over Rajouri Garden Metro Station in Landmark Delhi Metro Association

  • Crompton Brings Style and Durability Outdoors with its New WallSmile Outdoor Deco Wall Light Range

  • PayU Unveils AI-Powered Fraud Liability Protect; Enabling Safer, Higher-Conversion International Card Payments for Indian Merchants

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal Politics Live Updates: ‘लंबे समय तक नहीं चल सकती सुक्खू सरकार’, जयराम ठाकुर ने बजट पर की डिवीजन की मांग

Himachal Politics Live Updates: ‘लंबे समय तक नहीं चल सकती सुक्खू सरकार’, जयराम ठाकुर ने बजट पर की डिवीजन की मांग

By hinditvnews
February 28, 2024
391
0
Himachal News

HIGHLIGHTS

  1. कांग्रेस और निर्दलीय समेत कुल नौ विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है।
  2. हिमाचल में कांग्रेस सरकार पर मंडरा रहा खतरा।
  3. डी के शिवकुमार और भूपेंद्र सिंह हुड्डा को हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने आब्जर्वर नियुक्त किया।Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा सीट पर मंगलवार (27 फरवरी) को चुनाव हुआ। इसके परिणाम ने हर किसी को चौंका दिया। चुनाव में भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन और कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी को बराबरी के वोट मिले। वहीं, कांग्रेस के छह विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की। बीजेपी ने चुनाव जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया। विधानसभा में बीजेपी के केवल 25 विधायक होने के बावजूद ऐसा उलटफेर हुआ कि अंत में कांग्रेस को हार माननी ही पड़ी।

    क्रोस वोटिंग के बाद बीजेपी उम्मीदवार के मतों की संख्या बढ़कर 34 हो गई। दोनों ही दलों के पास 34-34 का आंकड़ा हो गया और पर्ची डालने के बाद बीजेपी के उम्मीदवार हर्ष वर्धन की जीत हुई।

    राज्यसभा चुनाव में क्या हुआ? 

    हिमाचल में कुल 68 विधायकों ने मतदान किया था। कांग्रेस के पास 40 विधायक थे, लेकिन इनमें से छह ने क्रॉस वोटिंग की। इसके बाद में कांग्रेस के पास 34 विधायक रह गए।

    ऐसे में फिर बीजेपी के पास निर्दलीय मिलाकर 28 विधायक थे। क्रोस वोटिंग के बाद बीजेपी उम्मीदवार के मतों की संख्या बढ़कर 34 हो गई।

    दोनों ही दलों के पास 34-34 का आंकड़ा हो गया और पर्ची डालने के बाद बीजेपी के उम्मीदवार हर्ष वर्धन की जीत हुई।

    Himachal Politics Live Updates: भूपेंद्र सिंह हुड्डा तीन बजे पहुंचेंगे शिमला

    पूर्व मुख्यमंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा दोपहर 3 बजे शिमला पहुंचेंगे। उसके बाद कांग्रेस विधायकों के साथ बैठक करेंगे। हमने भूपेंद्र सिंह हुड्डा को प्रदेश कांग्रेस में उपजे राजनीतिक विवाद को सुलझाने के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है, उनके साथ डीके शिवाकुमार भी रहेंगे।

    Himachal Politics Live Updates: पंचकुला होटल से बाहर निकले विधायक

    हिमाचल प्रदेश के विधायक जो कल शिमला से पंचकुला पहुंचे थे, अपने होटल से निकलते हुए।

    Himachal Politics Live Updates: यह सरकार लंबे समय तक चलने वाली नहीं है: हर्ष महाजन

    भाजपा नेता हर्ष महाजन ने कहा, “भाजपा गेम-चेंजर है। लोग सुक्खू सरकार से परेशान हैं। सभी अच्छे नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। यह एक भविष्य की पार्टी है। आज की तारीख में, कांग्रेस ने राज्य में अपना बहुमत खो दिया है। यह सरकार लंबे समय तक चलने वाली नहीं है।

    Himachal Politics Live Updates: विधानसभा में बहुमत साबित करें सुक्खू सरकार: बीजेपी

     जयराम ठाकुर ने राज्यपाल से मुलाकात के बाद कहा है कि सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के पास बहुमत नहीं है।  उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार विधानसभा में बहुमत साबित करे।

    Himachal Politics: भाजपा विधायकों के एक प्रतिनिधिमण्डल ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

     हिमाचल प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा विधायकों के एक प्रतिनिधिमण्डल ने आज प्रातः माननीय राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की और उन्हें एक ज्ञापन दिया।

    Himachal Politics: सभी विपक्षी विधायकों को विधानसभा से निलंबित किया जा सकता है: भाजपा

    भाजपा को अंदेशा है कि विधानसभा सत्र से सभी विपक्षी विधायकों को निलंबित किया जा सकता है। इसके साथ-साथ क्रॉस वोटिंग करने वाले 6 कांग्रेस और तीन निर्दलीय विधायकों को भी निलंबित कर सरकार बजट पारित करेगी। ऐसे में राज्यपाल से आग्रह किया गया कि ऐसी स्थिति में वह हस्ताक्षेप करें।

    Himachal Politics Live Updates: राज्यपाल को सदन मे चल सत्र की गतिवधियों से अवगत कराया: जयराम ठाकुर

    जयराम ठाकुर अपने विधायकों के साथ राज्यपाल से मुलाकात करने सुबह राज भवन पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बताया कि राज्यपाल को सत्र के दौरान हो रही सभी गतिविधियों से अवगत कराया और बताया कि किस तरह से अध्यक्ष के कमरे में जाते हुए भाजपा के विधायकों के साथ मार्शल ने व्यवहार किया है। जो हिमाचल के इतिहास में आज तक पहली बार नहीं हुआ है।

    Himachal Politics Live Updates: बीजेपी नेता ने सदन में बजट के लिए डिवीजन ऑफ वोट की मांग की

    हिमाचल के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बीजेपी के विधायक दल के साथ राज्यपाल से मुलाकात कर सदन में बजट के लिए डिवीजन ऑफ वोट की मांग की। उन्होंने आशंका जताई है कि अपने बजट को पास करने के लिए कांग्रेस सरकार भाजपा के प्रत्याशी को वोट डालने वाले विधायकों पर दल बदल कानून के तहत कार्रवाई कर सकती है।

    साथ ही कहा कि राज्यसभा के चुनाव में दल बदल कानून लागू नहीं होता है। कांग्रेस की सरकार में है जब अपना बजट को पास करने के लिए इस तरह की कार्रवाई करने की तैयारी में है। इसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा।

    Himachal Congress: कांग्रेस हमारी वजह से नहीं, अपनी वजह से संकट में: जयराम ठाकुर

    राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला से मुलाकात के बाद हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा,”पिछले कुछ समय से विधानसभा में जो घटनाक्रम चल रहा है उसकी जानकारी हमने राज्यपाल को दी है। राज्यसभा चुनाव में जो परिणाम आया, जो वर्तमान स्थिति है उसे देखें तो कांग्रेस को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है। कांग्रेस हमारी वजह से नहीं, अपनी वजह से संकट में है।”

    Himachal Politics Live Updates: कांग्रेस ने नियुक्त किए दो ऑब्जर्वर

     डी के शिवकुमार और भूपेंद्र सिंह हुड्डा को हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने ऑब्जर्वर नियुक्त किया। आज सुबह पहुचेंगे दोनों नेता।

    Himachal Politics: विधानसभा में हमारी बात नहीं सुनी जा रही: जयराम ठाकुर

    हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला से मिलने राजभवन पहुंचे। उन्होंने कहा, “विधानसभा में हमारी बात नहीं सुनी जा रही है। जब भी हम वित्तीय विधेयक के दौरान मतविभाजन की मांग करते हैं तो इसकी अनुमति नहीं दी जाती है। हमारी अनुमति के बिना सदन को स्थगित कर दिया जा रहा है। कांग्रेस सरकार सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार खो चुकी है। नुकसान जो किया गया है वह अपूरणीय है।

    Himachal Politics: सुक्खू सरकार ने खो दिया राज्य में शासन करने का नैतिक अधिकार

    राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला से मुलाकात पर भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने कहा, हाल ही में हिमाचल प्रदेश में जो घटनाक्रम हुआ है, उसके राजनीतिक दृष्टिकोण से यह कहा जा सकता है कि राज्य सरकार सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार खो चुकी है।”

Share :
Tagshindi newspolitics himachal
Previous Article

खतरे में सुक्खू सरकार! कांग्रेस ने हिमाचल ...

Next Article

पूर्व PM राजीव गांधी की हत्या के ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Shastri
    उत्तराखण्ड

    बदरीनाथ धाम: नीलकंठ के पास ध्यान गुफा में धीरेंद्र शास्त्री, 26 से कथा शुरू

    May 15, 2026
    By hinditvnews
  • Medicine
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Himachal: ड्रग अलर्ट: 194 दवाएं फेल, बाजार से वापस होंगी वापस

    March 24, 2026
    By hinditvnews
  • Badal
    Chandigarh Newsपंजाब

    सुखबीर बादल की बेटी की रिसेप्शन में पहुंचे राजनीति के दिग्गज, दो सीएम और उपराष्ट्रपति

    February 18, 2025
    By hinditvnews
  • Supreme Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल के बागवानों को बड़ी राहत, SC सेब बागानों पर मेहरबान

    December 17, 2025
    By hinditvnews
  • Udaipur
    Rajasthan

    “अच्छी खबर: बांद्रा-उदयपुर एक्सप्रेस अब रोज चलेगी, सांसद की कोशिश से यात्रियों को राहत

    March 26, 2025
    By hinditvnews
  • rohit thakur
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: शहरी क्षेत्रों में शिक्षकों के तबादले पर प्रतिबंध

    February 25, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Vande
    ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Vande Bharat Train Schedule Changed: वंदे भारत ट्रेन का शेड्यूल बदला

  • 09 11 2023 high court himachal pradesh 23577120
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 8 साल बाद दैनिक वेतनभोगी होंगे नियमित, हाईकोर्ट का आदेश

  • Sukkhu
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    ब्रेकिंग न्यूज़: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अभी राज्यपाल को कोई इस्तीफा नहीं दिया

Timeline

  • September 11, 2026

    Piston Raises USD 15 Million to Scale the Infrastructure Layer for Logistics Commerce

  • September 11, 2026

    New Holland Launched 'Super Safar', A Customer-Led Journey Across Haryana and Punjab

  • September 11, 2026

    Ai+ Smartphone Takes Over Rajouri Garden Metro Station in Landmark Delhi Metro Association

  • September 11, 2026

    Crompton Brings Style and Durability Outdoors with its New WallSmile Outdoor Deco Wall Light Range

  • September 11, 2026

    PayU Unveils AI-Powered Fraud Liability Protect; Enabling Safer, Higher-Conversion International Card Payments for Indian Merchants

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Piston Raises USD 15 Million to Scale the Infrastructure Layer for Logistics Commerce

    Piston Raises USD 15 Million to Scale the Infrastructure Layer for Logistics Commerce

    By hinditvnews
    September 11, 2026
  • New Holland Launched 'Super Safar', A Customer Led Journey Across Haryana and Punjab

    New Holland Launched 'Super Safar', A Customer-Led Journey Across Haryana and Punjab

    By hinditvnews
    September 11, 2026
  • Ai+ Smartphone Takes Over Rajouri Garden Metro Station in Landmark Delhi Metro Association

    Ai+ Smartphone Takes Over Rajouri Garden Metro Station in Landmark Delhi Metro Association

    By hinditvnews
    September 11, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.