Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • India's Festive Season Business Report 2026: How MSMEs are Preparing for the Diwali Demand Surge

  • L&T Finance's Pitch Point Launchpad for AI Start-ups: Past winners Arrowhead AI and SpoofSense Share Success Stories Ahead of the Second Edition

  • High Tech to Be the Main Theme of the "Made in Russia" Forum

  • 19 Manipal University Jaipur Researchers Feature in Stanford–Elsevier Top 2% Scientists List; Number of MUJ Researchers Doubles Compared to Previous Year

  • योगी बोले: यूपी के 75 जिलों में साइबर थाने, हर मंडल में फॉरेंसिक लैब बनेगी

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal Politics: अपने गिरेबान में झांककर देखें…, असंतुष्ट नेताओं ने सीएम सुक्खू की कार्यप्रणाली पर उठाए गंभीर सवाल

Himachal Politics: अपने गिरेबान में झांककर देखें…, असंतुष्ट नेताओं ने सीएम सुक्खू की कार्यप्रणाली पर उठाए गंभीर सवाल

By hinditvnews
March 10, 2024
945
0
Cm Sukhu

Himachal Politics हिमाचल प्रदेश में सियासी हलचलें अभी भी जारी हैं। राज्यसभा चुनाव के दौरान छह बागी नेताओं और तीन निर्दलीय विधायकों के क्रॉस वोटिंग करने के बाद उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी है। इन नेताओं ने सीएम सुक्खू को अपने गिरेबान में झांकने तक की नसीहत दे डाली है। नेताओं ने कहा कि इंसान अपने स्वाभिमान से समझौता नहीं कर सकता है और वो इसकी ही लड़ाई लड़ रहे हैं।शिमला। छह असंतुष्ट नेताओं और तीन निर्दलीय विधायकों ने पहली बार एक साथ संयुक्त बयान जारी करके मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhu) पर जबरदस्त हमला बोला है। इन नेताओं राजेंद्र राणा, सुधीर शर्मा, इंद्र दत्त लखनपाल, रवि ठाकुर, देवेंद्र भुट्टो चैतन्य शर्मा, होशियार सिंह, आशीष शर्मा और के एल ठाकुर ने कहा है कि मुख्यमंत्री को दूसरों पर कीचड़ उछलने से पहले अपने गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए कि मौजूदा स्थिति के लिए असली गुनहगार कौन है और किसने यह स्थितियां पैदा की।इन नेताओं ने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री बार-बार उनसे किसी भी सूरत में समझौता कर लेने की अप्रोच कर रहे हैं और दूसरी तरफ नागों और भेड़ों से उनकी तुलना कर रहे हैं, जिससे उनकी मानसिक स्थिति का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। इन नेताओं ने कहा कि कोई भी व्यक्ति हर चीज से समझौता कर सकता है लेकिन स्वाभिमान से समझौता नहीं कर सकता और वे स्वाभिमान की लड़ाई लड़ रहे हैं।

परदे के पीछे के खेल को जनता को दिखाए- बागी नेता

इन नेताओं ने संयुक्त बयान में कटाक्ष करते हुए यह भी पूछा है कि अगर मुख्यमंत्री इतने ही साफ सुथरे हैं तो उन्हें प्रदेश की जनता को यह भी बताना चाहिए कि वह अपने चंडीगढ़ के आधिकारिक दौरे के दौरान हिमाचल भवन में बने सीएम सूट में रुकने की बजाय फाइव स्टार होटल में क्यों रुकते थे और सिक्योरिटी वालों को भी आगे पीछे क्यों कर देते थे। इसके पीछे मुख्यमंत्री का क्या एजेंडा और क्या राज रहता था। यह राज प्रदेश की जनता को भी मालूम होना चाहिए। परदे के पीछे वह क्या खेल खेलते थे, इसकी जानकारी जनता को देने का नैतिक साहस भी उन्हें दिखाना चाहिए।

इन नेताओं ने कहा कि सरकार विधायकों के समर्थन से चलती है लेकिन मुख्यमंत्री सुक्खू अपनी मित्र मंडली को तरजीह देकर चुने हुए विधायकों को पिछले सवा साल से जलील कर रहे थे। मित्र मंडली विधायकों के ऊपर हावी हो रही थी और मुख्यमंत्री से बार-बार इस बारे आग्रह भी किया गया था लेकिन वे तानाशाह की तरह रवैया अपनाए रहे। इन नेताओं ने कहा कि चुने हुए विधायक अगर जनता के काम नहीं करेंगे तो वह जनता के बीच कैसे जाएंगे।

कैबिनेट रैंक प्राप्त मित्र सरकार में खिला रही गुल

इन नेताओं ने कहा कि प्रदेश की जनता यह भी भलीभांति जानती है कि ‘कैबिनेट रैंक प्राप्त मित्र’ इस सरकार में क्या गुल खिला रहे हैं और कितनी लूट मचा रखी है। साथ उन्होंने यह भी सवाल किया है कि प्रदेश में सरकार के गठन में इन मित्रों का क्या योगदान है, यह भी जनता को बताया जाना चाहिए। जनता के चुने हुए विधायकों को नजरअंदाज करके मित्रों को खुली छूट देने, रेवड़ियों की तरह उन्हें कैबिनेट रैंक से नवाजने और विधायकों को जलील करने को ही क्या व्यवस्था परिवर्तन कहा जाता है..?

उन्होंने कहा कि हिमाचल के स्वाभिमान से किसी भी सूरत में समझौता नहीं किया जा सकता और मुख्यमंत्री को प्रदेश की जनता को यह भी बताना होगा कि जो व्यक्ति हिमाचल प्रदेश के हितों के खिलाफ हमेशा लड़ता रहा हो, उसे पार्टी का टिकट देकर राज्यसभा में भेजने के पीछे क्या मंशा थी और क्या मजबूरी थी।

नौ लोग स्वाभिमान के चलते खुलकर बाहर आ गए- बागी नेता

इन नेताओं ने कहा कि इस सरकार में जो लोग स्वाभिमान की लड़ाई लड़ी रहे हैं, उनमें से 9 तो खुलकर बाहर आ गए हैं लेकिन कुछ तो मंत्री होकर भी सुक्खू की सरकार में घुटन महसूस कर रहे हैं। इसके पीछे उनकी क्या मजबूरी है, यह वही बेहतर बता सकते हैं।

पूरे देश में कांग्रेस ताश के पत्तों की तरह बिखर रही- बागी नेता

इन नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री को प्रदेश की जनता को यह भी साफ-साफ बताना चाहिए कि ऐसी परिस्थितियां पैदा होने के पीछे असली गुनहगार मुख्यमंत्री खुद हैं या हाई कमान है या कोई और है। नेताओं ने कहा कि पूरे देश में कांग्रेस ताश के पत्तों की तरह बिखर रही है लेकिन रस्सी जल गई पर बल नहीं गया वाली कहावत भी कांग्रेस नेतृत्व पर ही चरितार्थ होती है।

Share :
Tagshindi newsshimla
Previous Article

Uttarakhand: ऋषिकेश के होटल में ही जमे ...

Next Article

Himachal Politics: हिमाचल में बरकरार सियासी संकट, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Ranthambore
    JaipurRajasthan

    रणथंभौर सफारी में नियम उल्लंघन, प्रतिबंधित क्षेत्र में वाहन पहुंचने पर जवाब तलब

    April 30, 2026
    By hinditvnews
  • Ammy virk
    Chandigarh Newsपंजाब

    कनाडा: एमी विर्क के काफिले पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

    September 9, 2026
    By hinditvnews
  • Vivekvihar
    दिल्ली

    Delhi News: दिल्ली आग हादसा, झुलसे शव, पहचान मुश्किल

    May 4, 2026
    By hinditvnews
  • Rahul Gandhi
    Chandigarh Newsपंजाब

    पंजाब: राहुल गांधी सितंबर में 135 किमी यात्रा करेंगे, चन्नी-वड़िंग भी होंगे साथ

    August 25, 2026
    By hinditvnews
  • Rahul Gandhi
    India Newsराष्ट्रीय

    Rahul Gandhi: प्राइवेट यूनिवर्सिटी में नहीं हुई राहुल गांधी की एंट्री, छात्रों से भी नहीं मिल पाए; भाजपा पर लगाए ...

    January 23, 2024
    By hinditvnews
  • 06 02 2024
    राष्ट्रीय

    नौ से 14 साल की बेटियों के लिए चलेगा अलग- अलग फेज में कैंसर टीका अभियान, दो की जगह लग ...

    February 6, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Igmc shimla
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: अल्ट्रासाउंड-ईसीजी शुल्क मेडिकल कॉलेज खुद तय करेंगे, सरकार ने दी अनुमति

  • HRTC
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Bus Fare: किराए में 15% बढ़ोतरी, महंगा हुआ सफर

  • Cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    सीएम सुक्खू: हिमाचल में होगा नया स्कूली पाठ्यक्रम, सामान्य ज्ञान की होगी शुरुआत

Timeline

  • October 24, 2026

    India's Festive Season Business Report 2026: How MSMEs are Preparing for the Diwali Demand Surge

  • October 24, 2026

    L&T Finance's Pitch Point Launchpad for AI Start-ups: Past winners Arrowhead AI and SpoofSense Share Success Stories Ahead of the Second Edition

  • October 24, 2026

    High Tech to Be the Main Theme of the "Made in Russia" Forum

  • October 24, 2026

    19 Manipal University Jaipur Researchers Feature in Stanford–Elsevier Top 2% Scientists List; Number of MUJ Researchers Doubles Compared to Previous Year

  • October 24, 2026

    योगी बोले: यूपी के 75 जिलों में साइबर थाने, हर मंडल में फॉरेंसिक लैब बनेगी

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • India's Festive Season Business Report 2026: How MSMEs are Preparing for the Diwali Demand Surge

    India's Festive Season Business Report 2026: How MSMEs are Preparing for the Diwali Demand Surge

    By hinditvnews
    October 24, 2026
  • L&T Finance's Pitch Point Launchpad for AI Start ups: Past winners Arrowhead AI and SpoofSense Share Success Stories Ahead of the Second Edition

    L&T Finance's Pitch Point Launchpad for AI Start-ups: Past winners Arrowhead AI and SpoofSense Share ...

    By hinditvnews
    October 24, 2026
  • High Tech to Be the Main Theme of the "Made in Russia" Forum

    High Tech to Be the Main Theme of the "Made in Russia" Forum

    By hinditvnews
    October 24, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.