Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Ai+ Smartphone Announces Nova 2 Power through Project Open Review 2.0, Unveiling a Bold New Design and Powerful Performance

  • Add a Citrusy Twist to Rakhi with Orange Sandesh

  • Bajaj Finance Personal Loan Offers Limited-Time Rewards During Loan Utsav 2026

  • Azim Premji Foundation to Support up to 20,000 Girls in Delhi NCT with Scholarships

  • Mpower's Mpowered Voices Brings Mental Health Conversations at in good co

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal Vidhan Sabha: सदन में सीएम सुक्खू बोले- इस महीने वेतन पांच और पेंशन 10 तारीख को देंगे

Himachal Vidhan Sabha: सदन में सीएम सुक्खू बोले- इस महीने वेतन पांच और पेंशन 10 तारीख को देंगे

By hinditvnews
September 4, 2024
361
0
himachal

मानसून सत्र में बुधवार को सदन में विपक्ष की ओर से व्यवस्था के प्रश्न के तहत उठाए गए मामले के उत्तर में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वक्तव्य दियाहिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में बुधवार को सदन में विपक्ष की ओर से व्यवस्था के प्रश्न के तहत उठाए गए मामले के उत्तर में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वक्तव्य दिया। मुख्यमंत्री ने सदन को अवगत करवाते हुए कहा कि प्रदेश के कर्मचारियों को इस महीने वेतन पांच तारीख यानि 5 सितंबर तथा पेंशनरों को पेंशन 10 सितंबर को दी जाएगी। वेतन तथा पेंशन को पहली तारीख की बजाय क्रमशः 5 व 10 तारीख को दिए जाने का मुख्य कारण यह है कि हमारी सरकार खर्चे का प्राप्तियों के साथ मैपिंग करके वित्तीय संसाधनों का उपयोग विवेकपूर्ण तरीके से करना चाहती है, जोकि हमारी सरकार के कुशल वित्तीय प्रबधंन को दर्शाता है। इस तरह के प्रबंधंन से हमने राज्य सरकार की ओर से उठाए जाने वाले कर्ज पर ब्याज राशि बचाने का प्रयास किया है।हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में बुधवार को सदन में विपक्ष की ओर से व्यवस्था के प्रश्न के तहत उठाए गए मामले के उत्तर में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वक्तव्य दिया। मुख्यमंत्री ने सदन को अवगत करवाते हुए कहा कि प्रदेश के कर्मचारियों को इस महीने वेतन पांच तारीख यानि 5 सितंबर तथा पेंशनरों को पेंशन 10 सितंबर को दी जाएगी। वेतन तथा पेंशन को पहली तारीख की बजाय क्रमशः 5 व 10 तारीख को दिए जाने का मुख्य कारण यह है कि हमारी सरकार खर्चे का प्राप्तियों के साथ मैपिंग करके वित्तीय संसाधनों का उपयोग विवेकपूर्ण तरीके से करना चाहती है, जोकि हमारी सरकार के कुशल वित्तीय प्रबधंन को दर्शाता है। इस तरह के प्रबंधंन से हमने राज्य सरकार की ओर से उठाए जाने वाले कर्ज पर ब्याज राशि बचाने का प्रयास किया है।

इस प्रकार से सरकार की ओर से व्यय की प्राप्ति के साथ मैपिंग करके हर महीने लगभग तीन करोड़ रुपये की राशि बचाई जाएगी।  यह व्यवस्था सरकार के बोर्डों और निगमों के लिए नहीं होगी जोकि अपने संसाधनों का आकलन करके निर्णय खुद ले सकते हैं। मुख्यमंत्री ने सदन को यह भी अवगत करवाया कि केंद्र सरकार से प्राप्त अनुमति के आधार पर बाजार से ऋण उठाने के लिए 2317 करोड़ रुपये की ही बकाया राशि बची है, जिसका राज्य सरकार को आगामी चार महीनों यानि सितंबर से दिसंबर तक विवेकपूर्ण तरीके से उपयोग करना पड़ेगा। उधर, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के उत्तर के पूरा होते ही नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर व अन्य  विपक्षी सदस्य नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर जाने लगे। तब तक स्पीकर ने विधानसभा की बैठक को भोजनावकाश के बाद के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी।

पूर्व भाजपा सरकार ने प्रदेश के खजाने को लुटाया
मुख्यमंत्री ने विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत में भाजपा व पूर्व जयराम सरकार पर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि साल 2022 में जब कांग्रेस की सरकार बनी तो प्रदेश की आर्थिक हालत ठीक नहीं थी। इस आर्थिक संकट का मुख्य कारण भाजपा सरकार द्वारा चुनाव से पहले बांटी गईं निशुल्क सेवाएं थीं। चुनावी वर्ष में फटाफट प्रदेश के खजाने को लुटाने का काम पिछली जयराम सरकार ने किया। चुनाव से ठीक पहले 600 संस्थान खोल दिए। कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के एक साल में अर्थव्यवस्था में 20 प्रतिशत तक सुधार किया और 2200 करोड़ का राजस्व कमाया। सीएम ने कहा कि अगले महीने से इसमें और सुधार करके पहली तारीख को वेतन देने का प्रयास करेंगे। इस पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। लेकिन अब सवाल यह पैदा होता है कि जो भाजपा आज सरकारी कर्मियों की बड़ी खैरख्वाह बनी है, क्या यह सत्य नहीं कि आपने प्रदेश के खजाने को लुटा दिया। बिजली को फ्री कर दिया, बड़े-बड़े होटलों को बिजली सब्सिडी दी। इससे 2200 करोड़ रुपये बिजली बोर्ड को देना पड़ेगा। यदि ऐसा नहीं किया तो उनके वेतन-पेंशन पर संकट खड़ा हो जाएगा।

जयराम ठाकुर ने ये कहा
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार का दो वर्ष का कार्यकाल होने जा रहा है लेकिन अभी भी जहां इनकी नाकामी होती है दोष केंद्र सरकार व पूर्व भाजपा सरकार को दिया जाता है। हमारे समय में भी आर्थिक दृष्टि से हालात इतने अच्छे नहीं थे, लेकिन फिर भी हमने जिम्मेवारी को समझा। बतौर सीएम, वित्त मंत्री समय पर वेतन-पेंशन दिया। एरियर का भुगतान किया। जयराम ने  कहा- आज मुख्यमंत्री ने कहा है कि पांच तारीख तक वेतन देने की स्थिति में नहीं है। इसका मतलब है, हिमाचल आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है। इसे मुख्यमंत्री क्यों स्वीकार नहीं कर रहे। विकास के काम ठप पड़े हैं।
Share :
Tagshimachal pradeshhindi news
Previous Article

Manimahesh Yatra में शुल्क वसूली पर भरमौर ...

Next Article

Himachal: दल-बदल में अयोग्य पूर्व विधायकों की ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Vidhan Sabha
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP विधानसभा बजट सत्र: 26 मार्च को पारित होगा बजट

    February 19, 2025
    By hinditvnews
  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: वन कटाई-तस्करी पर हाईकोर्ट सख्त, DFO से हलफनामा तलब

    June 26, 2026
    By hinditvnews
  • Himachal High Court
    JaipurRajasthan

    जोधपुर की बेटी ने पाई आजादी: 12 साल में विवाह, अदालत ने कुप्रथा के खिलाफ फैसला

    March 23, 2026
    By hinditvnews
  • WEATHER
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand Weather: बदलेगा मौसम…अगले दो दिन बारिश और बर्फबारी के आसार

    December 7, 2024
    By hinditvnews
  • Pratibha
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल कांग्रेस: नई कार्यकारिणी का खाका तैयार, सुक्खू से बैठक का इंतजार

    February 21, 2025
    By hinditvnews
  • Prayagraj
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं को मिलेगा भरपूर जल, THDC छोड़ेगा अतिरिक्त पानी

    January 6, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Dalai
    धर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    धर्मशाला: कैलाश सत्यार्थी बोले– मैक्लोडगंज को ‘दलाई लामा तीर्थ स्थल’ नाम देने की मांग

  • Dharamshala news
    खेलधर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    IPL 2025: धर्मशाला स्टेडियम में 4, 8, 11 मई को होंगे मैच

  • India Bag 5 Medals On Day One Of Asian Games At Hangzhou In China
    खेलहिमाचल प्रदेश

    Himachal Pradesh: एशियन खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वालों को राज्य सरकार 25 जनवरी को करेगी सम्मानित, इनाम में देगी इतनी धनराशि

Timeline

  • August 26, 2026

    Ai+ Smartphone Announces Nova 2 Power through Project Open Review 2.0, Unveiling a Bold New Design and Powerful Performance

  • August 26, 2026

    Add a Citrusy Twist to Rakhi with Orange Sandesh

  • August 26, 2026

    Bajaj Finance Personal Loan Offers Limited-Time Rewards During Loan Utsav 2026

  • August 26, 2026

    Azim Premji Foundation to Support up to 20,000 Girls in Delhi NCT with Scholarships

  • August 26, 2026

    Mpower's Mpowered Voices Brings Mental Health Conversations at in good co

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Ai+ Smartphone Announces Nova 2 Power through Project Open Review 2.0, Unveiling a Bold New Design and Powerful Performance

    Ai+ Smartphone Announces Nova 2 Power through Project Open Review 2.0, Unveiling a Bold New ...

    By hinditvnews
    August 26, 2026
  • Add a Citrusy Twist to Rakhi with Orange Sandesh

    Add a Citrusy Twist to Rakhi with Orange Sandesh

    By hinditvnews
    August 26, 2026
  • Bajaj Finance Personal Loan Offers Limited Time Rewards During Loan Utsav

    Bajaj Finance Personal Loan Offers Limited-Time Rewards During Loan Utsav 2026

    By hinditvnews
    August 26, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.