Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • सीएम मान के ओएसडी राजबीर घुमन की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

  • हिमाचल: बढ़ी ठंड, कुकुमसेरी में पारा माइनस 0.4°, बिजली गिरने का अलर्ट

  • मेरठ नीला ड्रम कांड: मुस्कान और साहिल के ठिकाने बदलेंगे

  • लखनऊ: रियाद उड़ानें प्रभावित, एयरपोर्ट जाने से पहले स्थिति जांचें

  • गुरुग्राम: फुटपाथ पर सो रहे बुजुर्ग दंपती को कार ने रौंदा, महिला की मौत

Horoscopemanalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›Horoscope›Himachal Weather: बर्फबारी से 87 सड़कें और 457 बिजली ट्रांसफार्मर ठप

Himachal Weather: बर्फबारी से 87 सड़कें और 457 बिजली ट्रांसफार्मर ठप

By hinditvnews
December 9, 2024
389
0
Snow

Himachal Weather: बर्फबारी से 87 सड़कें और 457 बिजली ट्रांसफार्मर ठप, 10 स्थानों पर न्यूनतम पारा माइनस में

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला Published by: Megha Jain Updated Mon, 09 Dec 2024

शिमला समेत हिमाचल के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है, जबकि कांगड़ा, कुल्लू और बिलासपुर के नयना देवी में बूंदाबांदी हुई है। बर्फबारी से राज्य में राज्य में एक नेशनल हाईवे व 87 सड़कें व 457 बिजली ट्रांसफार्मर प्रभावित हैं।

हिमाचल प्रदेश में लंबे समय बाद मौसम ने करवट बदली। रविवार को शिमला समेत हिमाचल के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है, जबकि कांगड़ा, कुल्लू और बिलासपुर के नयना देवी में बूंदाबांदी हुई है। शिमला, कुफरी, सिरमौर के चूड़धार, नौहराधार, हरिपुरधार, चंबा के किलाड़ और मंडी के शिकारी देवी, कमरूनाग और शैटाधार में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। सिरमौर के छितकुल और किन्नौर कैलाश, लाहौल-स्पीति में रोहतांग दर्रा, बारालाचा, कोकसर, सिस्सू, दारचा, जिस्पा, कुंजुम दर्रा समेत ऊंची चोटियों पर भी बर्फबारी हुई है।

धर्मशाला के नड्डी और मैक्लोडगंज में फाहे गिरे। बर्फबारी के बाद सोमवार सुबह शिमला में हल्की धूप खिली, लेकिन दुश्वारियां बरकरार हैं। ताजा बर्फबारी के बाद सोमवार सुबह 10:00 बजे तक राज्य में एक नेशनल हाईवे व 87 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। वहीं सोलन, शिमला, कुल्लू, मंडी, किन्नाैर, चंबा, सिरमाैर जिले में 457 बिजली ट्रांसफार्मर प्रभावित हैं। रोहतांग सहित कोकसर में रविवार सुबह भी हल्की बर्फबारी हुई

शीतलहर बढ़ी, सड़कों पर फिसलन
ऊपरी शिमला के लिए भी यातायात प्रभावित है। सड़क पर बर्फ जमने से फिसलन ज्यादा है। गाड़ियां स्किड हो रही हैं। प्रशासन ने वाहन चालकों को सावधानी बरतने व जरूरी होने पर ही यात्रा करने की सलाह दी है। उधर, बर्फबारी के बाद अधिकतर क्षेत्रों में शीतलहर बढ़ गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकांश स्टेशनों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। अधिकतम तापमान भी सामान्य से 3-4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। 10 स्थानों पर न्यूनतम पारा माइनस में दर्ज किया गया है।

Snow1

आज भी बारिश-बर्फबारी के आसार
कोकसर में  6.7, खदराला 5.0, सांगला 3.6, केलांग 3.0, निचार और शिमला में  2.5 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई। वहीं कंडाघाट में 2.2, नयना देवी और कसौली 2.0, जुब्बड़हट्टी 1.9, मंडी 1.4, सोलन 0.6 व सुंदरनगर में 0.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज भी प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई गई है। 10 से 15 दिसंबर तक राज्य में माैसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। 10 व 11 दिसंबर को भाखड़ा बांध (बिलासपुर) और बल्ह घाटी (मंडी) के जलाशय क्षेत्र के कई हिस्सों में सुबह व शाम को  घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 2.0, सुंदरनगर 3.1, भुंतर 2.9, कल्पा -3.8, धर्मशाला 3.9, ऊना 1.2, नाहन 6.9, पालमपुर 1.0 , सोलन 3.0, मनाली -0.2, कांगड़ा 4.0, मंडी 4.7, बिलासपुर 5.7, हमीरपुर 2.8, जुब्बड़हट्टी 2.4, कुफरी -3.1, कुकुमसेरी -6.4, नारकंडा -4.6, भरमाैर -1.2, रिकांगपिओ -0.6, सेऊबाग 3.0, बरठीं 3.2, समदो -5.4, सराहन 5.5, देहरा गोपीपुर 5.0, ताबो -12.3 व बजाैरा में 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

रोहतांग, कोकसर में फिर बर्फबारी मनाली-केलांग बस सेवा बंद
उधर, रोहतांग सहित कोकसर में रविवार सुबह भी हल्की बर्फबारी हुई है। मौसम को देखते हुए पर्यटकों की अटल टनल रोहतांग की तरफ आवाजाही को फिलहाल रोक दिया गया है।  ऊंची चोटियों पर एक दिन पहले हुई बर्फबारी के बाद मनाली व केलांग के बीच बस सेवा बाधित है। फिलहाल निगम की बसें न तो लाहौल भेजी जा रही हैं, न ही लाहौल से मनाली की ओर बसें आई हैं। कुल्लू व लाहौल में सोमवार को भी मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है।
सिरमाैर जिले में हल्की बर्फबारी से तापमान में आई गिरावट, किसानों की उम्मीदें बढ़ीं
जनपद सिरमौर के ऊंचाई वाले इलाकों में रविवार को सीजन का पहला हिमपात हुआ। हल्की बर्फबारी से तापमान में गिरावट आ गई है। वहीं लंबे अरसे से बारिश और बर्फबारी की बाट जोह रहे किसानों और बागवानों की उम्मीदें भी बढ़ी हैं। गौरतलब है कि पिछले करीब ढाई महीने से जिले में बारिश नहीं हुई है। इसके चलते किसानों और बागवानों को परेशानियां झेलनी पड़ रहीं। बारिश नहीं होने से गेहूं, लहसुन और गुठलीधार फलों के बागीचे बुरी तरह प्रभावित हो रहे थे। बहराल क्षेत्र के इन इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई है। इससे क्षेत्र के किसानों व बागवानों की आस जग गई है। उधर, बारिश से होने से लोगों को सूखी ठंड से होने वाली बीमारियों से भी राहत मिलेगी।
Share :
Tagshimachal newsHimachal Weather: Snowfall Affected 87 Roads And 457 Power Transformershindi newsMinimum Temperature In 10 Places Is
Previous Article

“दगाबाज दुल्हनिया: तीन साल तक ऑनलाइन प्यार, ...

Next Article

Himachal Snowfall: बर्फबारी के बाद झूमे सैलानी, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Cm Sukhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: आज हिमाचल को करोड़ों रुपए की सौगात देंगे मुख्यमंत्री सुक्खू, ‘सरकार गांव के द्वार’ के तहत सुनेंगे लोगों की ...

    January 24, 2024
    By hinditvnews
  • Nayab
    हरियाणा

    Haryana: “नयाब सैनी ने कांग्रेस पर कसा तंज”

    December 7, 2024
    By hinditvnews
  • dharamshala
    कांगड़ाधर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    HPBOSE: हिमाचल में परीक्षाओं के लिए बोर्ड ने नियंत्रण कक्ष स्थापित कर नियुक्त किए कर्मचारी

    February 29, 2024
    By hinditvnews
  • Himachal News
    manaliकुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    चांदी सा चमक उठा हिमाचल, शिमला से लेकर मनाली तक बिछी बर्फ की सफेद चादर; चारों तरफ दिखा जन्नत सा ...

    February 2, 2024
    By hinditvnews
  • Rawat
    उत्तराखण्ड

    देहरादून: हरीश रावत आलाकमान से करेंगे सभी पदों से इस्तीफे की पेशकश

    September 13, 2026
    By hinditvnews
  • High Court
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: अभियोजन निदेशक पद पर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

    July 7, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Affair
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Extra Marital Affair: 4 राज्य लांघकर दामाद के साथ बद्दी पहुंची महिला, पति को प्रेमिका के साथ देखकर उड़े होश

  • Igmc
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    आईजीएमसी में डॉक्टर, इंटर्न और छात्र उतरे प्रदर्शन पर

  • uttrakhand
    हिमाचल प्रदेश

    हिमाचल के मंडी में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर ये रही तीव्रता

Timeline

  • October 12, 2026

    सीएम मान के ओएसडी राजबीर घुमन की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

  • October 12, 2026

    हिमाचल: बढ़ी ठंड, कुकुमसेरी में पारा माइनस 0.4°, बिजली गिरने का अलर्ट

  • October 12, 2026

    मेरठ नीला ड्रम कांड: मुस्कान और साहिल के ठिकाने बदलेंगे

  • October 12, 2026

    लखनऊ: रियाद उड़ानें प्रभावित, एयरपोर्ट जाने से पहले स्थिति जांचें

  • October 12, 2026

    गुरुग्राम: फुटपाथ पर सो रहे बुजुर्ग दंपती को कार ने रौंदा, महिला की मौत

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Maan

    सीएम मान के ओएसडी राजबीर घुमन की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

    By hinditvnews
    October 12, 2026
  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel

    हिमाचल: बढ़ी ठंड, कुकुमसेरी में पारा माइनस 0.4°, बिजली गिरने का अलर्ट

    By hinditvnews
    October 12, 2026
  • Muskan

    मेरठ नीला ड्रम कांड: मुस्कान और साहिल के ठिकाने बदलेंगे

    By hinditvnews
    October 12, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.