Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • चंडीगढ़: मेडिकल काउंसिल की वेबसाइट हैक कर डॉक्टर का फर्जी रजिस्ट्रेशन, ऐसे हुआ खुलासा

  • मायावती का आरोप: BSP के खिलाफ फेक सर्वे का प्रचार, 2007 में भी कम आंका था

  • हरियाणा: जुलाना में पूर्व सैनिक के बेटे की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद वारदात

  • अमृतसर: 7.5 किलो अफीम, हेरोइन और हथियार बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

  • Chandigarh: सीएम भगवंत मान फ्रांस जाएंगे, हाईकोर्ट ने दी अनुमति

हिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›Himachal: सीएम सुक्खू जयराम से बोले- आप दिल्ली जाकर आपदा का पैसा न रुकवाएं, हम आपके क्षेत्र में खर्च करेंगे

Himachal: सीएम सुक्खू जयराम से बोले- आप दिल्ली जाकर आपदा का पैसा न रुकवाएं, हम आपके क्षेत्र में खर्च करेंगे

By hinditvnews
August 28, 2024
358
0
himachal

सीएम सुक्खू जयराम से बोले- आप दिल्ली जाकर आपदा का पैसा न रुकवाएं

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की ओर से उठाए गए एक प्रश्न के उत्तर में कहा- आप दिल्ली जाकर आपदा का पैसा न रुकवाएं। आप दिल्ली से बजट लाने में सहयोग करेंगे तो हम आपके क्षेत्र में खर्च करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि दसवें महीने में पुल का शिलान्यास हुआ और 11वें महीने में चुनाव घोषित हो गए। सराज में खूब पैसा खर्च हुआ। मंत्री भी रोते रहे कि उनके क्षेत्र में भेदभाव हो रहा है। वर्तमान सरकार सभी क्षेत्रों में समान विकास कर रही है। आपदा के बाद जो पैसा केंद्र से आना है, उसे लाने में सहयोग करें। दिल्ली जाकर पैसा न रुकवाएं। हम सारा पैसा खर्च कर देंगे। इसमें राज्य की ओर से भी बजट खर्च किया जाना है।
बुधवार को सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने यह बात उस वक्त कही, जब जयराम ठाकुर ने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को थुनाग पुल पर उठाए गए प्रश्न पर घेरा।  जयराम ठाकुर ने प्रश्नकाल में यह मामला उठाया कि थुनाग बाजार में पुल का काम शुरू किया गया था। शिकारी माता को एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसका इस क्षेत्र को लाभ होना है। पुल के निर्माण के लिए उन्होंने भाजपा सरकार में पुल के लिए बजट की व्यवस्था की। अभी तक पुल में जंजैहली में एबेटमेंट का काम पूरा नहीं किया गया है। यह पुल आज भी वहीं खड़ा है। क्या इस बात को स्पष्ट किया जाएगा कि इस पुल को बनाया जाए। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में उनके क्षेत्र में एक ईंट तक नहीं लगी। इस पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने उत्तर दिया कि केवल यही पुल नहीं, जो भी पुल आपदा में टूटे हैं, उन्हें बनाने का काम राज्य सरकार ने शुरू किया है। इस पुल की 2.24 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी हुई थी। पुल में जंजैहली की रोड में एबेटमेंट का काम पूरा किया जा चुका है। इसमें 1.39 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। विभाग की ओर से बजट प्रावधान करने का प्रयास किया जाएगा। जयराम ठाकुर जब विक्रमादित्य सिंह के जवाब से असंतोष जताते नजर आए तो मुख्यमंत्री सुक्खू ने इस पर उत्तर दिया।

Share :
Tagshimachal
Previous Article

मणिमहेश यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं की ...

Next Article

शिमला जिले में कम विद्यार्थी संख्या वाले ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • himachal
    हिमाचल प्रदेश

    हिमाचल सूचना आयोग: आरटीआई आवेदन का जवाब नहीं देने पर जनसूचना अधिकारी को 15,000 जुर्माना

    July 26, 2024
    By hinditvnews
  • himachal
    हिमाचल प्रदेश

    Himachal News: सभी विभागों को 31 अक्तूबर तक देनी होगी खर्च की पूरी रिपोर्ट, निर्देश जारी

    July 29, 2024
    By hinditvnews
  • Weather
    Weatherमौसमहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: हिमाचल में मौसम ने फिर बदली करवट, 10 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट; जानिए आज कैसा ...

    July 19, 2024
    By hinditvnews
  • army
    सिरमौरहिमाचल प्रदेश

    Martyr Praveen Sharma: बलिदान हुए प्रवीण शर्मा को अंतिम विदाई देने दादी; मां नंगे पांव पहुंचीं श्मशानघाट

    August 13, 2024
    By hinditvnews
  • HRTC
    हिमाचल प्रदेश

    HRTC: एचआरटीसी के 1,109 कर्मियों को नियमितीकरण का तोहफा, आदेश जारी

    July 16, 2024
    By hinditvnews
  • Cm
    हिमाचल प्रदेश

    Himachal Homestay: होमस्टे लीज पर देने वाले नपेंगे, लाइसेंस होंगे रद्द, लीज पर चल रहे 60 फीसदी होम स्टे

    July 16, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Harsh
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    सरकार का राहत पैकेज सबसे बेस्ट, उद्योग मंत्री बोले, मदद के बजाय छवि खराब कर रहे विरोधी

  • shimlatrain
    सोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: कालका-शिमला ट्रैक पर 5 साल बाद पैसेंजर ट्रेन शुरू

  • Male Doctor In The Hospital
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    आईजीएमसी-चमियाना, केएनएच में आधे डॉक्टर अवकाश पर, मरीज परेशान

Timeline

  • October 17, 2026

    चंडीगढ़: मेडिकल काउंसिल की वेबसाइट हैक कर डॉक्टर का फर्जी रजिस्ट्रेशन, ऐसे हुआ खुलासा

  • October 17, 2026

    मायावती का आरोप: BSP के खिलाफ फेक सर्वे का प्रचार, 2007 में भी कम आंका था

  • October 17, 2026

    हरियाणा: जुलाना में पूर्व सैनिक के बेटे की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद वारदात

  • October 17, 2026

    अमृतसर: 7.5 किलो अफीम, हेरोइन और हथियार बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

  • October 17, 2026

    Chandigarh: सीएम भगवंत मान फ्रांस जाएंगे, हाईकोर्ट ने दी अनुमति

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Cyber crime

    चंडीगढ़: मेडिकल काउंसिल की वेबसाइट हैक कर डॉक्टर का फर्जी रजिस्ट्रेशन, ऐसे हुआ खुलासा

    By hinditvnews
    October 17, 2026
  • Maya

    मायावती का आरोप: BSP के खिलाफ फेक सर्वे का प्रचार, 2007 में भी कम आंका ...

    By hinditvnews
    October 17, 2026
  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in

    हरियाणा: जुलाना में पूर्व सैनिक के बेटे की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद वारदात

    By hinditvnews
    October 17, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.