Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • दिल्ली: फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड वकील गिरफ्तार

  • राम मंदिर में कर्मियों पर सख्ती, अंदर की बात लीक होने पर होगी कार्रवाई

  • सिरसा: नाबालिग साली से दुष्कर्म, जीजा गिरफ्तार; पॉक्सो में केस

  • पंजाब: बिजली संकट पर उबाल, पावरकॉम CMD हटाए गए

  • Dehradun: किशाऊ बांध परियोजना की अहम बैठक आज, छह राज्यों के बीच होगा समझौता

शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal: हमीरपुर में प्रदेश के पहले कैंसर संस्थान को केंद्र की सैद्धांतिक मंजूरी

Himachal: हमीरपुर में प्रदेश के पहले कैंसर संस्थान को केंद्र की सैद्धांतिक मंजूरी

By hinditvnews
November 25, 2024
342
0
Cancer

Himachal: हमीरपुर में प्रदेश के पहले कैंसर संस्थान को केंद्र की सैद्धांतिक मंजूरी

हिंदी टीवी न्यूज,शिमला Published by: Megha Jain Updated Mon, 25 Nov 2024

प्रदेश के पहले कैंसर संस्थान को केंद्र सरकार ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। इस संस्थान में इंडियन काउंसिल मेडिकल रिसर्च की मदद से प्रदेश में बढ़ रहे कैंसर के मरीजों के कारणों का पता लगाया जा सकेगा।

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में बनने वाले प्रदेश के पहले कैंसर संस्थान को केंद्र सरकार ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। इस संस्थान में इंडियन काउंसिल मेडिकल रिसर्च की मदद से प्रदेश में बढ़ रहे कैंसर के मरीजों के कारणों का पता लगाया जा सकेगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का यह ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसे लेकर सीएम बीते महीने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया से भी मुलाकात कर चुके हैं। प्रदेश सरकार जल्द इस प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने की योजना तैयार कर रही है। स्वास्थ्य विभाग ने प्रोजेक्ट केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को सौंप दिया है।

इस संस्थान में न्यूक्लियर मेडिसिन का विशेष विभाग होगा। इसमें बड़ी क्षमता की न्यूक्लियर लैब और साइक्लोट्रॉन भी रहेगा। इस संस्थान के निर्माण पर 300 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस संस्थान में कैंसर से संबंधित शोध होंगे। कैंसर से पीड़ित मरीजों का इस संस्थान में आधुनिक तकनीक से बेहतर उपचार होगा। सुक्खू ने वर्ष 2024-25 के बजट भाषण में इस संस्थान को खोलने की घोषणा की थी। विशेष स्वास्थ्य सचिव अश्वनी शर्मा ने बताया कि हमीरपुर में खुलने वाले कैंसर संस्थान को केंद्र से सैद्धांतिक मंजूरी मिली है। 

महिलाओं में स्तन और पुरुषों में फेफड़ों का कैंसर ज्यादा 
हिमाचल की महिलाओं में बच्चेदानी के मुंह के कैंसर में कमी आई है, जबकि स्तन कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं। खानपान सही न होना और ज्यादा उम्र में शादी करने से महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का खतरा अधिक हो रहा है। पुरुषों में फेफड़ों के कैंसर के मामले ज्यादा आ रहे हैं। शराब के साथ-साथ धूम्रपान करने से पुरुषों में फेफड़ों का कैंसर ज्यादा हो रहा है। प्रदेश के सबसे बड़े इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में हर साल औसतन 150 से ज्यादा मामले महिलाओं में स्तन कैंसर के आ रहे हैं। वहीं 50 साल से अधिक उम्र के लोगों में फेफड़ों के कैंसर के करीब 350 नए मामले दर्ज हो रहे हैं।

हरेक जिला अस्पताल में बनेंगे डे केयर कैंसर सेंटर
कैंसर मरीजों को कीमोथेरेपी देने के लिए जिला अस्पतालों व चयनित आदर्श स्वास्थ्य केंद्रों पर डे केयर कैंसर सेंटर भी खोले जाने हैं। इन केंद्रों में कीमोथेरेपी ले रहे सभी मरीजों के लिए बेड की सुविधा होगी। कैंसर का इलाज महंगा है। ऐसे में मरीजों को यह चिकित्सा सुविधा भी निशुल्क दी जाएगी।

Share :
TagsCenter govt inprinciple approval for state's first cancer institute in HamirpurHAMIRPUR NEWShimachal pradesh newshindi news
Previous Article

Bhanupalli Bari Railline: बिलासपुर रेल ट्रैक पर ...

Next Article

हिमाचल: न्यूनतम पारे में कमी से जमा ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP High Court: हिमाचल भवन दिल्ली की संपत्ति जब्त करने का मामला

    December 10, 2024
    By hinditvnews
  • Himachal High Court
    Rajasthanशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: प्रेम विवाह मामले में हाईकोर्ट सख्त, युवती को राजस्थान ले जाने पर संज्ञान

    July 16, 2026
    By hinditvnews
  • Cybercrime
    Chandigarh Newsपंजाब

    चंडीगढ़: डिप्टी कमांडर के खाते से 8.83 लाख की चोरी, सैन्य अधिकारी को धमकी

    February 15, 2026
    By hinditvnews
  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: दिव्यांग कोटे में जातिगत आरक्षण असंवैधानिक: हाईकोर्ट

    July 30, 2026
    By hinditvnews
  • Car
    पंजाब

    जालंधर में धुंध का कहर: आपस में टकराई ट्रक-बस और कार

    November 18, 2024
    By hinditvnews
  • Milk
    Chandigarh Newsपंजाब

    पंजाब के दूध में मिलावट, कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा

    April 6, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Hp
    कांगड़ाधर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    धर्मशाला जेल: कैदी के हमले में 15 सुरक्षा कर्मी घायल

  • Supreem court
    दिल्लीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Water Crisis Delhi: ‘हिमाचल ने नहीं रोका दिल्ली का पानी’

  • Hp sarkar
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    मुख्य संसदीय सचिव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में राज्य सरकार

Timeline

  • September 15, 2026

    दिल्ली: फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड वकील गिरफ्तार

  • September 15, 2026

    राम मंदिर में कर्मियों पर सख्ती, अंदर की बात लीक होने पर होगी कार्रवाई

  • September 15, 2026

    सिरसा: नाबालिग साली से दुष्कर्म, जीजा गिरफ्तार; पॉक्सो में केस

  • September 15, 2026

    पंजाब: बिजली संकट पर उबाल, पावरकॉम CMD हटाए गए

  • September 15, 2026

    Dehradun: किशाऊ बांध परियोजना की अहम बैठक आज, छह राज्यों के बीच होगा समझौता

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Arrest

    दिल्ली: फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड वकील गिरफ्तार

    By hinditvnews
    September 15, 2026
  • Ram mandir

    राम मंदिर में कर्मियों पर सख्ती, अंदर की बात लीक होने पर होगी कार्रवाई

    By hinditvnews
    September 15, 2026
  • Rape

    सिरसा: नाबालिग साली से दुष्कर्म, जीजा गिरफ्तार; पॉक्सो में केस

    By hinditvnews
    September 15, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.