Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Gold Winner Expands Legacy with Launch of New Edible Oil Range, Strengthening Its Promise of Trusted Quality

  • Kody Technolab Ltd. Launches Medigo Robot, AI-powered Health Screening System Built to Expand Preventive Healthcare Infrastructure

  • Media OutReach Newswire Launches Schema Markup to Boost PR Visibility in the Age of AI

  • AdvantageClub.ai Celebrates 100 Global Women HR Leaders Driving Workplace Transformation

  • The Caravel Group, International Maritime Institute (IMI), and Fleet Management Celebrate Significant Progress on the 1st Anniversary of Working Together as One to Train a New Generation of Future-Ready Seafarers

election 2024Himachal Election 2024Lok Sabha Election 2024शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›election 2024›HP Assembly By Election: नौ विधानसभा हलकों में उपचुनाव

HP Assembly By Election: नौ विधानसभा हलकों में उपचुनाव

By hinditvnews
March 22, 2024
215
0

हिमाचल प्रदेश में एक सियासी खेमा छह के बजाय नौ विधानसभा हलकों में उपचुनाव के हालात बनाने की बिसात बिछा रहा है। तीन निर्दलीय विधायकों से इस्तीफा दिलाकर उनसे फिर से उपचुनाव लड़वाने की संभावना का दांव चलने के नफा-नुकसान को आंका जा रहा है। अगर ऐसा होता है तो इससे लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के दौरान नए सियासी समीकरण बन सकते हैं। राज्यसभा सदस्य के पद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस के छह बागियों ने जहां भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की थी, वहीं तीन निर्दलीय विधायकों केएल ठाकुर, आशीष शर्मा और होशियार सिंह ने भी भाजपा उम्मीदवार को ही वोट डाले थे। तभी कांग्रेस के पास अच्छा बहुमत होने के बावजूद भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन राज्यसभा सांसद बन गए।

इसके बाद छह कांग्रेस विधायकों सुधीर शर्मा, राजेंद्र राणा, रवि ठाकुर, इंद्रदत्त लखनपाल, देवेंद्र कुमार भुट्टो और चैतन्य शर्मा के खिलाफ दल-बदल कानून के तहत कार्रवाई हुई। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने इन छह की सदस्यता रद्द की। सदस्यता खारिज होने और अयोग्य घोषित होने के बाद इन छह विधायकों ने सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर कर चुनौती दी है तो इसी बीच इनके हलकों में उपचुनाव घोषित किए जा चुके हैं। चर्चा है कि यह सुप्रीम कोर्ट से फैसला होने या याचिका वापस लेने की स्थिति में भाजपा में जा सकते हैं। इनकी केंद्रीय नेतृत्व से बात चल रही है।

वहीं, दूसरी ओर राज्यसभा चुनाव में भाजपा का साथ दे चुके तीनों निर्दलीय विधायक विधायकी छोड़कर दोबारा से चुनाव में जा सकते हैं। इसके संकेत खुद एक निर्दलीय विधायक ने ही दिए हैं कि उनके पास यह भी एक विकल्प है। अगर यह तीनों दोबारा चुनाव लड़ते हैं तो भाजपा से टिकट लेने की स्थिति में ही इस शर्त को मान सकते हैं। तीनों निर्दलीय विधायक त्यागपत्र देकर ऐसा करते हैं तो इससे भी राज्य की राजनीतिक गहमागहमी के बीच फिर से नए समीकरण बनेंगे।

अभी विचार-विमर्श के दौर चले हुए

अगर चुनाव में जाते हैं तो हमें त्यागपत्र देना होगा। जो भी फैसला होगा, वह इकट्ठा ही होगा। अभी विचार-विमर्श के दौर चले हुए हैं। जो भाजपा हाईकमान कहेगा, वैसा करेंगे। कांग्रेस के छह लोगों से भी बात चल रही है। जहां तक चुनाव में जाने की बात है तो इस बारे में कोई दबाव नहीं है, मगर हमारे पास ऐसा विचार है। राज्य स्तर के भाजपा के नेता इस तरह का सुझाव दे रहे हैं, अभी केंद्रीय नेतृत्व के स्तर पर कोई बात नहीं है। सारी बात सार्वजनिक तौर पर चली है। जो भी फैसला होगा, जनता से विचार-विमर्श के बाद ही होगा। – केएल ठाकुर निर्दलीय विधायक, नालागढ़
Share :
TagsElection 2024himachal election
Previous Article

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश के कई भागों ...

Next Article

चुनावी मुद्दा: हिमाचल में छह मेडिकल कॉलेज, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • 08 04 2024 Sukhu 5 23692173
    election 2024Lok Sabha Election 2024हिमाचल प्रदेश

    Himachal News: कांग्रेस इस दिन करेगी टिकटों पर फैसला, सीएम सुक्खू आज से पांच दिन हमीरपुर में करेंगे बैठकें

    April 8, 2024
    By hinditvnews
  • Images (14)
    election 2024Himachal Election 2024Lok Sabha Election 2024हिमाचल प्रदेश

    Kangra parliamentary seat: प्रत्याशियों के चेहरों से नहीं छंटी धुंध, इंतजार लंबा खिंच रहा

    March 22, 2024
    By hinditvnews
  • election
    election 2024पंजाब

    Jalandhar West by Election: 181 पोलिंग बूथों पर 1.71 लाख मतदाता डालेंगे वोट, स्कूल, कॉलेजों में छुट्टी

    July 9, 2024
    By hinditvnews
  • election
    election 2024हिमाचल प्रदेश

    उपचुनाव के नतीजे घोषित, दो सीटें कांग्रेस ने जीतीं, एक भाजपा के खाते में

    July 13, 2024
    By hinditvnews
  • 1 81
    election 2024Himachal Election 2024हिमाचल प्रदेश

    वीरभद्र हों, धूमल या हों शांता, चुनावों में दिग्गजों को भी मिल चुकी है हार

    April 8, 2024
    By hinditvnews
  • election
    election 2024हिमाचल प्रदेश

    Himachal By-Election: हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव के लिए थमा चुनावी शोर, कल होगा मतदान; 13 जुलाई को आएंगे नतीजे

    July 9, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Goshala
    ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: ऊना में ठंड और चारे की कमी से गोशाला में सात गोवंश की मौत, तीन की हालत नाजुक

  • himachal cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: राज्यसभा चुनाव नतीजे के बाद बजट पारित करते वक्त संकट में पड़ सकती है सुक्खू सरकार

  • Vidhan Sabha
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP विधानसभा बजट सत्र: 26 मार्च को पारित होगा बजट

Timeline

  • March 12, 2026

    Gold Winner Expands Legacy with Launch of New Edible Oil Range, Strengthening Its Promise of Trusted Quality

  • March 12, 2026

    Kody Technolab Ltd. Launches Medigo Robot, AI-powered Health Screening System Built to Expand Preventive Healthcare Infrastructure

  • March 12, 2026

    Media OutReach Newswire Launches Schema Markup to Boost PR Visibility in the Age of AI

  • March 12, 2026

    AdvantageClub.ai Celebrates 100 Global Women HR Leaders Driving Workplace Transformation

  • March 12, 2026

    The Caravel Group, International Maritime Institute (IMI), and Fleet Management Celebrate Significant Progress on the 1st Anniversary of Working Together as One to Train a New Generation of Future-Ready Seafarers

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Gold Winner Expands Legacy With Launch Of New Edible Oil Range, Strengthening Its Promise Of Trusted Quality

    Gold Winner Expands Legacy with Launch of New Edible Oil Range, Strengthening Its Promise of ...

    By hinditvnews
    March 12, 2026
  • Kody Technolab Ltd. Launches Medigo Robot, Ai Powered Health Screening System Built To Expand Preventive Healthcare Infrastructure

    Kody Technolab Ltd. Launches Medigo Robot, AI-powered Health Screening System Built to Expand Preventive Healthcare ...

    By hinditvnews
    March 12, 2026
  • Media OutReach Newswire Launches Schema Markup to Boost PR Visibility in the Age of AI

    By hinditvnews
    March 12, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.