Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Tetra Pak Showcases End-to-end Ice Cream Solutions at IICE 2026

  • Ai+ Transforms its Digital Experience with a Website Built Around Consumer Feedback

  • Levi's 'Behind Every Original' Campaign Returns with Chapter Two: Many Ways, One Original Starring Alia Bhatt

  • Sisecam Strengthens Commitment to India with Cutting-Edge Magnetron Sputtering Coater

  • L&T Finance Ltd. Partners with Pine Labs to Introduce Agentic Commerce and Payments on L&T Finance PLANET App

मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›मंडी›HP Politics: मंडी में कंगना पर बरसे विक्रमादित्य

HP Politics: मंडी में कंगना पर बरसे विक्रमादित्य

By hinditvnews
May 22, 2024
320
0
Vikramadityasingh

HP Politics: मंडी में कंगना पर बरसे विक्रमादित्य, बोले- प्रदेश में उनका मनोरंजन का समय अब पूरा हो चुका

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मैंने उनसे (कंगना रणाैत) अभी-अभी कड़े सवाल पूछे हैं, लेकिन वह हमेशा महिला विरोधी रुख के पीछे छिपने की कोशिश करती हैं।

हिमाचल प्रदेश के मंडी से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा प्रत्याशी कंगना रणाैत पर निशाना साधा है। मंडी ने आयोजित प्रेस वार्ता उन्होंने कहा कि कंगना खुद मोदी के नाम पर वोट मांग रही हैं। एसपीयू मंडी एक राजनीतिक विचारधारा का अखाड़ा बनकर रह गया है। राजनीतिक रूप से इस्तेमाल के लिए भाजपा ने काम किया। एसपीयू सही दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। इसका राजनीतिक इस्तेमाल दुर्भाग्यपूर्ण है।

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मैंने उनसे (कंगना रणाैत) अभी-अभी कड़े सवाल पूछे हैं, लेकिन वह हमेशा महिला विरोधी रुख के पीछे छिपने की कोशिश करती हैं। ऐसे काम नहीं चलेगा। हिमाचल में 16 लाख बेटियां हैं, जिन्होंने नाम रोशन किया है। कहा कि हिमाचल प्रदेश में उनका मनोरंजन का समय अब पूरा हो चुका है। उन्होंने इतने बयान दिए हैं कि लोग सुनकर हंसे बिना नहीं रह सकते। वह कॉमेडियन कपिल शर्मा को अच्छी टक्कर दे रही हैं। मुझे लगता है कि उन्हें 4 जून के बाद मुंबई वापस जाकर फिल्में करनी चाहिए या फिर  कॉमेडी शो शुरू कर सकती हैं।

सेना में हिमाचल को अलग प्रतिनिधित्व मिले
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कैप्टन विक्रम बत्रा हो या सौरभ कालिया, जिस तरह से उन्होंने देश के लिए, हिमाचल के लिए अपनी जान कुर्बान की है, अब समय आ गया है कि सेना में प्रदेश का अलग से प्रतिनिधित्व हो। मैं लोकसभा में इस मुद्दे को पूरी गंभीरता से उठाऊंगा कि भारतीय सेना में हिमाचल प्रदेश की एक रेजिमेंट होनी चाहिए। मुझे पता है कि रक्षा क्षेत्र में राज्यों को प्रमुखता नहीं दी जाती है, लेकिन क्षेत्रीय आकांक्षाओं और उन सेवाओं में राज्य के युवाओं के उच्च प्रतिनिधित्व को देखते हुए अब समय आ गया है कि राज्य के लिए अलग से रेजिमेंट होनी चाहिए, ताकि उन लोगों को उचित सम्मान मिल सके जिन्होंने अपनी जान कुर्बान की है।

हिमाचल में नहीं होते शहजादे, मैं एक हिंदू और राजपूत: विक्रमादित्य सिंह
मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह का कहना है कि हिमाचल प्रदेश में शहजादे नहीं होते और न ही वह कोई शहजादे हैं। वे एक हिंदू और राजपूत हैं। यह बात उन्होंने मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पूछे गए सवाल के जवाब में कही। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आज पूर्व रियासतों के राज परिवारों के सबसे ज्यादा लोग भाजपा का हिस्सा हैं। हिमाचल प्रदेश में कुल्लू के महाराजा महेश्वर सिंह, पटियाला के महाराजा, मैसूर के महाराजा, जयपुर की महारानी और ग्वालियर के महाराजा भाजपा में हैं। कंगना बीना किसी औचित्य के बातें कर रही हैं। हिमाचल में शहजादे नहीं होते।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आज मंडी में खोली गई सरदार पटेल यूनिवर्सिटी सिर्फ एक विचारधारा विशेष का अड्डा बनकर रह गई है। यहां पर विचारधारा विशेष के लोगों की ओर से राजनीति की जा रही है। पूर्व की जयराम सरकार ने सिर्फ एक छोटे से कमरे में यूनिवर्सिटी खोल दी,जबकि यूनिवर्सिटी ऐसे नहीं चलती है। भाजपा ने इस यूनिवर्सिटी का राजनीतिक तौर पर इस्तेमाल करने की पूरी कोशिश की लेकिन इसके बेहतरीन आधारभूत ढांचे की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। हमारा यह प्रयास है कि सभी के सहयोग से इस यूनिवर्सिटी का बेहतरीन ढंग से संचालन किया जाए।

सड़कों पर एक भी बेसहारा पशु दिखाई नहीं देगा
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि यदि वे सांसद चुने जाते हैं तो मंडी संसदीय क्षेत्र की सड़कों पर एक भी बेसहारा पशु दिखाई नहीं देगा। वे सरकार, प्रशासन और अन्य स्वयंसेवी संगठनों के साथ मिलकर बेसहारा पशुओं के लिए अधिक से अधिक गोसदनों का प्रावधान करवाएंगे ताकि इन बेसहारा पशुओं को भी उचित ठीकाना मिल सके और लोगों को इनके भय से निजात मिल सके। विक्रमादित्य सिंह ने इस कार्य को सभी के सहयोग से किया जाएगा और एक हिंदू होने के नाते यह हमारा फर्ज बनता है कि पशुधन की उचित देखभाल की जाए और उन्हें इस तरह सड़कों पर बेसहारा न छोड़ा जाए।
Share :
Tagsnews of himachal politicsnews of kangna ranautnews of lok sabha chunav 2024news of lok sabha election 2024 himachalnews of vikramaditya singh himachal
Previous Article

Badrinath Dham: श्रद्धालुओं का कर्णप्रयाग थाना पुलिस कर ...

Next Article

Himachal: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- जयराम ठाकुर ने ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Ss
    ऊनाकांगड़ाधर्मशालामंडीशिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में प्रत्याशियों का इंतजार…पर मैदान में अब कांग्रेस भी तैयार

    April 3, 2024
    By hinditvnews
  • Chunav
    किन्नौरधर्मशालामंडीशिमलासिरमौरहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Election: बदले समीकरणों पर काम कर रहे चुनाव में उतरे नए चेहरे

    May 20, 2024
    By hinditvnews
  • Kangna
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    सत्ता संग्राम 2024: हिमाचल की सियासत से हमेशा दूर रहे हैं सेलिब्रिटी

    March 21, 2024
    By hinditvnews
  • Ayog
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    ड्यूटी पर चोट लगने या बीमार पड़ने पर कर्मचारियों का होगा निशुल्क उपचार

    April 3, 2024
    By hinditvnews
  • Images (11)
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: ओकओवर में मुख्यमंत्री सुक्खू से मिले मंत्री विक्रमादित्य सिंह

    March 7, 2024
    By hinditvnews
  • Images
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल के मंडी, हमीरपुर, कांगड़ा में महिलाओं; शिमला में पुरुषों ने डाले ज्यादा वोट

    June 3, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Sonia
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: शिमला आ सकती हैं, सोनिया गांधी

  • Mani mahesh yatra
    चंबाहिमाचल प्रदेश

    मणिमहेश यात्रा: शिव भक्तों का ऑफलाइन पंजीकरण

  • Kangra Tea
    कांगड़ाहिमाचल प्रदेश

    International Tea Day: अब पालमपुर से बिकेगी कांगड़ा चाय, बेयर हाउस की तैयारी

Timeline

  • September 9, 2026

    Tetra Pak Showcases End-to-end Ice Cream Solutions at IICE 2026

  • September 9, 2026

    Ai+ Transforms its Digital Experience with a Website Built Around Consumer Feedback

  • September 9, 2026

    Levi's 'Behind Every Original' Campaign Returns with Chapter Two: Many Ways, One Original Starring Alia Bhatt

  • September 9, 2026

    Sisecam Strengthens Commitment to India with Cutting-Edge Magnetron Sputtering Coater

  • September 9, 2026

    L&T Finance Ltd. Partners with Pine Labs to Introduce Agentic Commerce and Payments on L&T Finance PLANET App

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Tetra Pak Showcases End to end Ice Cream Solutions at IICE

    Tetra Pak Showcases End-to-end Ice Cream Solutions at IICE 2026

    By hinditvnews
    September 9, 2026
  • Ai+ Transforms its Digital Experience with a Website Built Around Consumer Feedback

    Ai+ Transforms its Digital Experience with a Website Built Around Consumer Feedback

    By hinditvnews
    September 9, 2026
  • Levi's 'Behind Every Original' Campaign Returns with Chapter Two: Many Ways, One Original Starring Alia Bhatt

    Levi's 'Behind Every Original' Campaign Returns with Chapter Two: Many Ways, One Original Starring Alia ...

    By hinditvnews
    September 9, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.