Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • हिमाचल: रिटायर्ड कर्मचारियों की 30% ग्रेच्युटी व लीव इनकैशमेंट जारी आदेश

  • चंडीगढ़: भाजपा महिला मोर्चा का सीएम आवास घेराव प्रदर्शन

  • आप में दरार: सीएम भगवंत मान का 7 सांसदों पर तंज, “सात मसाले सब्जी नहीं बनते”

  • हिमाचल: ऊना में 35 हजार की लूट, मंडी में महिला से छीनाझपटी

  • हिमाचल: 120 प्राध्यापक कर सकेंगे पीएचडी, NEP के तहत नई व्यवस्था लागू

कांगड़ाधर्मशालाहिमाचल प्रदेश
Home›कांगड़ा›HPBOSE Exam: अब 1 मार्च से शुरू होंगी 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं, संशोधित शेड्यूल जारी

HPBOSE Exam: अब 1 मार्च से शुरू होंगी 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं, संशोधित शेड्यूल जारी

By hinditvnews
January 25, 2024
234
0
dharamshala

शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं 2 मार्च की बजाय अब 1 मार्च से शुरू होंगी। बोर्ड परीक्षाओं के लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बुधवार को संशोधित शेड्यूल जारी किया है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं 2 मार्च की बजाय अब 1 मार्च से शुरू होंगी। बोर्ड परीक्षाओं के लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बुधवार को संशोधित शेड्यूल जारी किया है। बोर्ड की ओर से 19 जनवरी तक छात्र, अभिभावकों, अध्यापकों और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े प्रत्येक वर्ग से डेटशीट के संदर्भ में आपत्तियां और सुझाव मांगे थे। बुधवार को 10वीं और 12वीं कक्षा के सहित तीसरी, पांचवीं, आठवीं, नौवीं और 11वीं कक्षाओं की नियमित एवं राज्य मुक्त विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाएं, कंपार्टमेंट, अतिरिक्त विषय और श्रेणी सुधार परीक्षा के लिए डेटशीट जारी की है। दसवीं और 12वीं की परीक्षाएं सुबह के सत्र में होगी। शिक्षा बोर्ड ने तीसरी, पांचवीं, 8वीं, 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षाओं की नियमित और एसओएस परीक्षाओं की फाइनल डेटशीट जारी कर दी है। 26 फरवरी से तीसरी, पांचवीं की नियमित और 2 मार्च से आठवीं कक्षा की नियमित और एसओएस की परीक्षाएं शुरू होंगी। बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि 26 फरवरी से ही नौवीं और 11वीं कक्षा की नियमित परीक्षाएं शुरू होंगी। तीसरी की 26 फरवरी को अंग्रेजी, 27 फरवरी को पर्यावरण शिक्षा, 28 फरवरी को हिंदी और 29 फरवरी को गणित विषय की परीक्षा होगी। पांचवीं कक्षा की 26 फरवरी को अंग्रेजी, 27 फरवरी को हिंदी, 28 फरवरी को पर्यावरण शिक्षा और 29 फरवरी को गणित विषय की परीक्षा होगी।

10वीं कक्षा की नियमित और एसओएस की डेटशीट
दसवीं कक्षा की नियमित और एसओएस के परीक्षार्थियों की परीक्षाएं सुबह के सत्र में 1 मार्च से शुरू होंगी। इस दौरान 1 मार्च को गणित, 4 मार्च को साइंस एंड टेक्नोलाजी, 6 मार्च को सोशल साइंस, 7 को होम सांइस, 9 को अंग्रेजी और 11 मार्च को हिंदी विषय की परीक्षा होगी। इसके अलावा 12 मार्च को आर्ट, अर्थशास्त्र, काॅमर्स (एलिमेंटस ऑफ बिजनेस/एलिमेंटस ऑफ बुक कीपिंग एंड अकाउंटेंसी/टाइपिंग अंग्रेजी और हिंदी), ऑटोमोटिव, प्राइवेट सिक्योरिटी, रिटेल, आईटीईएस, हेल्थकेयर, एग्रीकल्चर, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी, टेलिकाम, फिजिकल एजुकेशन, अीएफएसआई, मीडिया एंड इंटरटेनमेंट, प्लंबर, ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्राॅनिक्स एंड हार्डवेयर और अपीरल्स, मेड अप्स एंड होम फर्निशिंग विषय की परीक्षा होगी। वहीं, 13 मार्च को उर्दू, तमिल, तेलुगू, संस्कृत, पंजाबी, 14 को म्यूजिक स्वर, 15 को म्यूजिक वाद्ययंत्र, 16 को कंप्यूटर सांइस और 18 मार्च को फाइनेंशियल लिटरेसी विषय की परीक्षा होगी।
आठवीं कक्षा की दो मार्च को अंग्रेजी, 4 को गणित की परीक्षा
आठवीं कक्षा की नियमित और एसओएस परीक्षाओं में 2 मार्च को अंग्रेजी, 4 मार्च को गणित, 5 मार्च को हिमाचल की लोक संस्कृति और योग विषय की नियमित परीक्षा, 6 मार्च को सामाजिक विज्ञान, 7 मार्च को संस्कृत, 9 मार्च को विज्ञान, 11 मार्च को हिंदी, 12 मार्च को कला, गृह विज्ञान, स्वर संगीत वाद्य, संगीत, पंजाबी, उर्दू आदि विषय की परीक्षाएं होंगी। नौवीं की 26 फरवरी को अंग्रेजी, 27 को संस्कृत, उर्दू, तमिल, तेलुगू, 28 को आर्ट-ए, न्यूजिक, होम साइंस, इकोनॉमिक्स, कंप्यूटर साइंस, फिजिकल एजुकेशन, 29 को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, 1 मार्च को सामाजिक विज्ञान, 2 मार्च को हिंदी, 4 को गणित, 5 को आर्ट-बी और 6 को फाइनेंशियल लिटरेसी की परीक्षा होगी। 11वीं कक्षा की 26 फरवरी को अंग्रेजी, 27 को इकोनॉमिक्स, 28 को जियोग्राफी, 29 को कैमिस्ट्री, 1 मार्च को राजनीतिक शास्त्र, 2 को अकाउंट्स, फिजिक्स, 4 को गणित, 5 को सामाजिक विज्ञान, 6 को बायोलॉजी, बिजनेस स्टडीज, 7 को हिंदी, उर्दू, 9 को संस्कृत, 11 को सोशियोलॉजी, 12 को इतिहास, 13 को शारीरिक शिक्षा, योग, कंप्यूटर साइंस, 14 को म्यूजिक, 15 को ह्यूमन इकोलॉजी एंड फैमिली साइंस, 16 को फिलोस्फी, 18 को फ्रेंच, 19 को डांस, 20 को फाइन आर्ट, 21 को साइकोलॉजी और 22 को फाइनेंशियल लिटरेसी की परीक्षा होगी।
Share :
Tagshindi newsnews of dharamshala
Previous Article

Mussoorie आने वाले पर्यटकों को अब नहीं ...

Next Article

शिक्षा बोर्ड ने तीसरी, पांचवीं, 8वीं, 9वीं, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Holi
    किन्नौरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    किन्नौर: सांगला घाटी की होली में मुंबई समेत देशभर से पर्यटक उमड़े

    March 3, 2026
    By hinditvnews
  • Cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    अगले सत्र से हिमाचल के स्कूलों में मोबाइल फोन प्रतिबंधित: सीएम सुक्खू

    December 13, 2025
    By hinditvnews
  • 1kejriwal
    पंजाब

    1205 पुलिस कर्मियों को मिले नियुक्ति पत्र: अरविंद केजरीवाल का एलान-पंजाब पुलिस

    November 16, 2024
    By hinditvnews
  • Rbi
    Mumbai

    भारतीय रिजर्व बैंक को मिली बम से उड़ाने की धमकी

    December 13, 2024
    By hinditvnews
  • Police
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: 12 साल बाद थाने की फाइल संदूक में मिली

    February 11, 2025
    By hinditvnews
  • Hamirpur
    शिमलाहमीरपुर

    हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय: नकल पर 33 छात्रों के पेपर रद्द

    February 14, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Building Latest
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हिमाचल के धामी इलाके में चार मंजिला इमारत ढही, बाल-बाल बची लोगों की जान; यातायात ठप

  • Himachal Seceterit
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल सचिवालय के बाहर खड़े नजर नहीं आएंगे मुख्यमंत्री और मंत्रियों के वाहन, तीन मंजिला पार्किंग होगा निर्माण; जाम से मिलेगी निजात

  • Early Warning Of Landslides.
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: बादल फटने के खतरे से अलर्ट करेगा अर्ली वार्निंग सिस्टम

Timeline

  • April 25, 2026

    हिमाचल: रिटायर्ड कर्मचारियों की 30% ग्रेच्युटी व लीव इनकैशमेंट जारी आदेश

  • April 25, 2026

    चंडीगढ़: भाजपा महिला मोर्चा का सीएम आवास घेराव प्रदर्शन

  • April 25, 2026

    आप में दरार: सीएम भगवंत मान का 7 सांसदों पर तंज, “सात मसाले सब्जी नहीं बनते”

  • April 25, 2026

    हिमाचल: ऊना में 35 हजार की लूट, मंडी में महिला से छीनाझपटी

  • April 25, 2026

    हिमाचल: 120 प्राध्यापक कर सकेंगे पीएचडी, NEP के तहत नई व्यवस्था लागू

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • cm sukhu

    हिमाचल: रिटायर्ड कर्मचारियों की 30% ग्रेच्युटी व लीव इनकैशमेंट जारी आदेश

    By hinditvnews
    April 25, 2026
  • Chd

    चंडीगढ़: भाजपा महिला मोर्चा का सीएम आवास घेराव प्रदर्शन

    By hinditvnews
    April 25, 2026
  • Cm Bhagwant Maan

    आप में दरार: सीएम भगवंत मान का 7 सांसदों पर तंज, “सात मसाले सब्जी नहीं ...

    By hinditvnews
    April 25, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.