Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • CJP Protest: जंतर-मंतर पर हंगामा, पथराव और पानी की बोतल फेंकी

  • Uttarakhand: बारिश-जलभराव से ट्रेनों का आवागमन प्रभावित

  • Badrinath Temple: चढ़ावा हेराफेरी के आरोपियों की संपत्ति खंगालेगी पुलिस

  • Himachal: मानसून असर, कालका-शिमला ट्रैक पर 5 अगस्त तक दो ट्रेनें बंद

  • हिमाचल HC: 2010 बैच अनुबंध लेक्चररों के नियमितीकरण पर रोक

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›Income Tax Raid: आयकर विभाग का छापा खत्म

Income Tax Raid: आयकर विभाग का छापा खत्म

By hinditvnews
May 27, 2024
412
0
Tax

Income Tax Raid: आयकर विभाग का छापा खत्म, 78 घंटे में घर से 3.30 लाख…तो दुकान से सिर्फ 580 रुपये मिले

रुद्रपुर में तीन लकड़ी कारोबारियों के दफ्तर और घरों पर चल रही आयकर विभाग के छापे की कार्रवाई 78 घंटे के बाद समाप्त हो गई।

रुद्रपुर शहर में तीन लकड़ी कारोबारियों के दफ्तर और घरों पर चल रही आयकर विभाग के छापे की कार्रवाई 78 घंटे के बाद समाप्त हो गई। साढ़े तीन दिन से ज्यादा चली कार्रवाई के बाद टीम को घर से 3.30 लाख रुपये, ज्वैलरी और दुकान से महज 580 रुपये की रकम मिली। इसके बाद टीम व्यापारी के बेटे रोनिक के लैपटॉप की हार्डडिस्क और मोबाइल लेकर लौट गई।

बृहस्पतिवार सुबह 10:30 बजे आयकर विभाग लखनऊ के डिप्टी कमिश्नर पीएस पंचपाल, आयकर अधिकारी मुकेश कुमार और दीपक कुमार की मौजूदगी में टीम की ओर से शुरु हुई छापे की कार्रवाई रविवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे तक चली। इसके बाद टीम लखनऊ लौट गई। टीम ने फर्नीचर कारोबारी गुलशन नारंग के गल्ला मंडी स्थित नारंग फर्नीचर मार्ट, सिविल लाइंस स्थित आवास, उनके बेटे रोनिक नारंग व उनके साझीदार सौरभ गाबा के मॉडल काॅलोनी स्थित विनायक प्लाई कार्यालय और एलाइंस कॉलोनी में सौरभ के आवास पर छापा मारा था। टीमों ने गुलशन के साथ ही उनके घर पर मौजूद सदस्यों से विनायक प्लाई और विनायक ट्रांसपोर्ट कारोबार, बैंक खातों, संपत्ति के साथ ही लेनदेन की जानकारी ली थी।

रविवार को टीम के लौटने के बाद फर्नीचर कारोबारी गुलशन नारंग ने बताया कि टीम के अधिकारियों ने सामान्य प्रक्रिया के तहत पेपर देखे। आयकर विभाग की टीम जो सोचकर आई थी वो कुछ नहीं मिला। घर से 3.30 लाख रुपये, पूरे नारंग परिवार के पास से करीब 31 लाख रुपये की ज्वैलरी और दुकान से सिर्फ 580 रुपये मिले। लॉकर के सामान व डॉक्यूमेंट चेक किए गए। टीम ने अधिवक्ता को गवाह बनाते हुए बरामद नकदी व जेवरात की सूची बनाई। हस्ताक्षर कराने के बाद टीम ने नकदी और जेवरात वापस दे दिए। टीम रोनिक का मोबाइल और लैपटॉप की हार्डडिस्ट जांच के लिए लेे गई है, जो सोमवार को वापस मिल जाएंगे। गुलशन नारंग ने आयकर विभाग की छापे के पीछे साजिश व किसी की शरारत होना बताया।

 

रोनिक की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
चार दिन तक लगातार आयकर विभाग की पूछताछ से विनायक ग्रुप के संचालक रोनिक नारंग की हालत बिगड़ गई। उन्हें नगर के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। इससे व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर रोनिक का हाल जाना और आयकर टीम पर गंभीर आरोप लगाए।
रविवार को चौथे दिन घर पर रोनिक और उनके परिवार से आयकर विभाग की टीम पूछताछ में लगी थी। इसी बीच रोनिक की हालत बिगड़ गई। उनके सीने में दर्द होने के साथ घबराहट होने लगी। बीपी भी गिरने लगा। इससे परिवार में अफरातफरी मच गई। आनन फानन टीम ने रोनिक को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां कड़ी सुरक्षा के बीच रोनिक को आईसीयू में भर्ती कर उनका इलाज किया गया। रोनिक का स्वास्थ्य बिगड़ने की सूचना पर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, महामंत्री मनोज छावड़ा, कोषाध्यक्ष संदीप राय समेत तमाम व्यापारी अस्पताल पहुंच गए। व्यापारियोें को रोनिक से न मिलने देने पर उन्होंने हंगामा काटा।

यह देख अस्पताल के संचालक डॉ. नीतिक बाठला ने मामले को शांत कराया और रोनिक से व्यापारियाें की मुलाकात कराई। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने आरोप लगाया कि पिछले कई घंटों से रोनिक परेशान थे। हार्ट व पेट दर्द हो रहा था। दो घंटे तक रोनिक घर में पड़े रहे, लेकिन कोई सुधबुध नहीं ली गई।

आरोप लगाया कि क्या आयकर विभाग रोनिक या उनके परिवार को मारना चाहता था। चार दिन से आयकर टीम को कोई गलत जानकारी दे रहा था। रिमोट कंट्रोल से टीम चलाई जा रही। फर्नीचर कारोबारी व उनके परिवार टॉर्चर किया गया। व्यापारियों ने शाम तक सर्च अभियान को वाइंडअप न करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इसके बाद टीम ने कार्रवाई रोक दी और लौट गई। वहां प्रमोद शर्मा, संदीप चीमा, पवन शर्मा, योगेश चौहान, प्राजल गाबा, गौरव खुराना आदि थे।

फफक-फफककर रो पड़े नारंग, कहा खुशी के हैं आंसू
आयकर विभाग की कार्यवाही के बाद गुलशन नारंग जब मीडिया से मुखातिब हुए तो फफक पड़े। उन्होंने कहा कि मैं इतना खुश हूं कि सबका प्यार मिला। सारा शहर मेरे साथ हैै। ऐसी कोई दिक्कत नहीं है। न दुकान से कुछ मिला न घर से मिला। उन्होंने कहा कि दो सौ व तीन सौ करोड़ रुपये मिलने के झूठे आरोप लगाए गए। भ्रम फैलाया गया। सत्य व प्रमाण के साथ लोगों के सामने बात रखना चाहिए। शहर में बदनाम करने की साजिश की गई, जिसकी वह घोर निंदा करते हैं। ऊपर वाला ऐसे लोगों को माफ नहीं करेगा। कहा कि किसकी शरारत है, वो भी सामने आ जाएगी। शहर में मित्र हैं तो दुश्मन भी हजार होते हैं। जो खुश होना चाह रहा था, उसे खुशी मिली नहीं। वो गम के आंसू रोता होगा, जिंदगी भर रोता रहेगा।

नारंग ने कहा कि वह धार्मिक विचारों वाले इंसान हैं। बेटा बदरी केदार समिति में सचिव है। हमेशा समाज सेवा की है। उनका बजरंग बली उनके साथ है। उनके बाबा ने इज्जत मान रखा है। अधिकारी भी बाबा के चरणों में गए और मत्था टेककर आए। बोले, नारंग जी आप समाज का काम करते हैं, आपके साथ ऐसा नहीं होना चाहिए था। मंदिर के नीचे कुछ अलमारियां रखी थीं, जो उन्हें बताई तो बोले कि आप नहीं कहते तो किसी न किसी को हमें बता ही देना था। टीम भी इशारा कर गई कि किसी की शरारत है। संवाद

रोनिक की मां के हाथ से पी चाय
आयकर विभाग की टीम जब घर पर कार्रवाई करने पहुंची तो रोनिक की मां डर गई थीं। परिवार के अन्य सदस्य भी सहम गए। उनकी मां ने बताया कि डर तो गए थे लेकिन किसी ने कुछ नहीं बोला। टीम ने उनके हाथ की चाय पी। वहीं, गुलशन नारंग ने बताया कि दुकान पर जब पूछताछ की तो सरकारी खाना खिलाया। दुकान से गाड़ी से लेकर घर आए और छोड़कर गए। रात को ढाई बजे फिर घर छोड़ने आए। सुबह आठ बजे फिर लेने आए। रोनिक से भी ऐसा कुछ नहीं कहा। चार दिन तक लगातार पूछताछ की वजह से उसकी तबीयत बिगड़ गई।

Share :
Tagsnews of income tax raid uttrakhandnews of udham singh nagar uttrakhandnews of uttrakhanduttrakhand news
Previous Article

Priyanka Gandhi Himachal Visit: चंबा पहुंचीं प्रियंका ...

Next Article

Rishikesh: चारधाम यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Tracers
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand Trekking Accident: हर तरफ अंधेरा, 20 घंटे ड्राई फ्रूट खाकर किया गुजारा- ट्रेकरों ने सुनाई आपबीती

    June 6, 2024
    By hinditvnews
  • Lok
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand Lok Sabha Election 2024: दो सीट पर कांग्रेस आज कर सकती है प्रत्याशियों की घोषणा

    March 18, 2024
    By hinditvnews
  • Nainital
    उत्तराखण्ड

    New Year पर नैनीताल और कैंची धाम जाने का है प्लान तो पढ़ लें ये खबर

    December 21, 2023
    By hinditvnews
  • Stadium
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव का खेलों पर पड़ेगा असर

    March 26, 2024
    By hinditvnews
  • Tunel
    उत्तराखण्ड

    Uttarkashi Tunnel Rescue Update: उत्तरकाशी पहुंचे PM के प्रमुख सचिव

    November 27, 2023
    By hinditvnews
  • Uttrakhand
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand Nikay Chunav 2024: प्रदेश के नौ नगर निकायों में फिलहाल चुनाव नहीं

    May 2, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Teacher
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल TET: इन-सर्विस शिक्षकों को 2028 तक टेट पास करने की मोहलत

  • Petrol
    ऊनाकांगड़ाकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीशिमलासोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: 10 दिन में चौथी बार महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, हिमाचल में नए रेट जारी

  • hrtc
    हिमाचल प्रदेश

    महिलाओं को अब एचआरटीसी में नहीं मिलेगी 50 फीसदी छूट, स्कूली बच्चों के लिए भी तय होगा किराया

Timeline

  • July 25, 2026

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर हंगामा, पथराव और पानी की बोतल फेंकी

  • July 25, 2026

    Uttarakhand: बारिश-जलभराव से ट्रेनों का आवागमन प्रभावित

  • July 25, 2026

    Badrinath Temple: चढ़ावा हेराफेरी के आरोपियों की संपत्ति खंगालेगी पुलिस

  • July 25, 2026

    Himachal: मानसून असर, कालका-शिमला ट्रैक पर 5 अगस्त तक दो ट्रेनें बंद

  • July 25, 2026

    हिमाचल HC: 2010 बैच अनुबंध लेक्चररों के नियमितीकरण पर रोक

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Wrestlers Protest Against Wfi President At Jantar Mantar, New Delhi, Delhi, India 15 May 2023

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर हंगामा, पथराव और पानी की बोतल फेंकी

    By hinditvnews
    July 25, 2026
  • Kalka Train

    Uttarakhand: बारिश-जलभराव से ट्रेनों का आवागमन प्रभावित

    By hinditvnews
    July 25, 2026
  • Badrinath

    Badrinath Temple: चढ़ावा हेराफेरी के आरोपियों की संपत्ति खंगालेगी पुलिस

    By hinditvnews
    July 25, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.