Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Best-Selling Used Cars in Bangalore in 2026: Top Cars That Dominated

  • From Shark Tank No-Deal to 30x Growth: Neuro Co-Founder Kent Yoshimura on Raj Shamani's Podcast

  • Union Minister Chirag Paswan to Inaugurate IBA's National Beverage Conclave on 20th November

  • Sourcing with Purpose: SUTRA 2026 Brings Industry, Policymakers and Partners Together to Shape the Next Generation of Trusted Value Chains

  • Samuthra Mines & Minerals Sets a New Benchmark in Responsible Expansion with Samuthra Skanda Across South India

खेल
Home›खेल›IPL 2024 Playoffs scenario: दिल्‍ली से हारने के बाद लखनऊ सुपरजायंट्स कैसे प्‍लेऑफ में पहुंच सकता है? यहां जानें

IPL 2024 Playoffs scenario: दिल्‍ली से हारने के बाद लखनऊ सुपरजायंट्स कैसे प्‍लेऑफ में पहुंच सकता है? यहां जानें

By hinditvnews
May 15, 2024
386
0
ipl

लखनऊ सुपरजायंट्स को मंगलवार को आईपीएल 2024 के 64वें मैच में 19 रन की शिकस्‍त का सामना करना पड़ा। यह हार लखनऊ सुपरजायंट्स को बहुत भारी पड़ी जिसके लिए प्‍लेऑफ की राह बेहद कठिन हो गई है। लखनऊ सुपरजायंट्स को सबसे पहले इस बात का ध्‍यान रखना होगा कि अपने आखिरी लीग चरण मैच में मुंबई इंडियंस को बड़े अंतर से मात दे।

HIGHLIGHTS

  1. लखनऊ सुपरजायंट्स को दिल्‍ली कैपिटल्‍स के हाथों 19 रन की शिकस्‍त मिली
  2. लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए प्‍लेऑफ की राह हुई बेहद कठिन
  3. लखनऊ सुपरजायंट्स को अपना आखिरी लीग मैच विशाल अंतर से जीतने की जरुरत लखनऊ सुपरजायंट्स को मंगलवार को आईपीएल 2024 के 64वें मैच में दिल्‍ली कैपिटल्‍स के हाथों 19 रन की शिकस्‍त झेलनी पड़ी। इस हार के साथ ही एलएसजी के प्‍लेऑफ में पहुंचने की उम्‍मीदें बेहद कम हो गई। लखनऊ के 13 मैचों में 12 अंक हैं और वो प्‍वाइंट्स टेबल में सातवें स्‍थान पर खिसक गई है।लखनऊ सुपरजायंट्स का नेट रन रेट भी -0.787 का है। लखनऊ सुपरजायंट्स को अगर प्‍लेऑफ में जगह बनानी है तो उसे सबसे पहले अपने आखिरी लीग मैच में मुंबई इंडियंस को विशाल अंतर से हराना होगा। विशाल जीत से लखनऊ की टीम दिल्‍ली से आगे निकल जाएगी, जिसके 14 मैच पूरे हो चुके हैं और 14 अंक हैं व नेट रन रेट -0.377 का है।

    सनराइजर्स की दोनों हार साबित होगी वरदान

    लखनऊ सुपरजायंट्स को चाहिए कि सनराइजर्स हैदराबाद अपने दोनों बचे हुए मैच बड़े अंतर से हार जाए ताकि उनका नेट रन रेट लखनऊ से नीचे आ जाए। वहीं, सीएसके के 14 अंक है और उसका सामना 12 अंक वाली आरसीबी से होगा। दोनों ही टीमों के नेट रन रेट +0.528 और +0.387 लखनऊ से बेहतर हैं। इसका मतलब है कि जो टीम जीतेगी, वो लखनऊ से ऊपर रहेगी।

    ऐसे में लखनऊ के लिए सर्वश्रेष्‍ठ रहेगा कि वो मुंबई के खिलाफ विशाल जीत दर्ज करके डीसी से नेट रन रेट में आगे निकल जाए। सनराइजर्स हैदराबाद अपने दोनों मैच हार जाए। इसके अलावा या तो सीएसके की टीम आरसीबी को हरा दे या फिर आरसीबी अच्‍छे अंतर से सीएसके को हरा दे तो इनका नेट रन रेट लखनऊ से कम हो जाएगा।

    इन नतीजों का भी चाहिए साथ

    लखनऊ सुपरजायंट्स को उम्‍मीद होगी कि उसका मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच बारिश में नहीं धुले, वरना वो प्‍लेऑफ की दावेदारी से बाहर हो जाएगी। सनराइजर्स हैदराबाद के भी बचे हुए मैच बारिश में नहीं धुले तो एलएसजी के लिए बेहतर रहेगा। वैसे, लखनऊ और अन्‍य टीमों के नेट रन रेट में इतना फर्क है कि कोई करिश्‍मा ही सुपरजायंट्स को प्‍लेऑफ में पहुंचा सकता है।

Share :
Tagscrickethindi newsipl
Previous Article

आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-और ...

Next Article

IPL 2024: MS Dhoni को अमेरिका के ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • PGI
    Chandigarh Newsपंजाब

    पीजीआई का विश्व रिकॉर्ड: एक दिन में 4 रोबोटिक सर्जरी

    January 2, 2026
    By hinditvnews
  • Waqf
    पंजाब

    पंजाब: वक्फ बोर्ड की 42 हजार से ज्यादा संपत्तियों पर कब्जा, 1500 केस अदालत में लंबित

    April 4, 2025
    By hinditvnews
  • Nayab
    Chandigarh Newsहरियाणा

    हरियाणा सरकार को झटका: आर्थिक-सामाजिक आधार पर अंकों का लाभ रद्द

    May 23, 2025
    By hinditvnews
  • Yamunotri
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

    April 3, 2025
    By hinditvnews
  • 12 05 2024
    कांगड़ामंडीहिमाचल प्रदेश

    Himachal: शानन प्रोजेक्ट की रेजरवायर के बैराज गेट समय पर नहीं खुलते तो बरोट में मच सकती थी तबाही

    May 12, 2024
    By hinditvnews
  • Pu High Court
    Chandigarh Newsपंजाब

    Chandigarh: हाईकोर्ट ने फैसले लिखने में AI टूल्स पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

    April 7, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Kangna
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: कंगना का कांग्रेस पर हमला, बोलीं- आस्था पर कर रही राजनीति

  • Accident
    शिमलासिरमौरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: संगड़ाह में दो युवकों की ढांक में गिरने से मौत, 24 घंटे में हादसे

  • Medicine
    हिमाचल प्रदेश

    45 फार्मा कंपनियों को नोटिस, विश्व स्वास्थ्य संगठन की गुणवत्ता पर प्रोडक्शन न होने पर कार्रवाई

Timeline

  • November 16, 2026

    Best-Selling Used Cars in Bangalore in 2026: Top Cars That Dominated

  • November 16, 2026

    From Shark Tank No-Deal to 30x Growth: Neuro Co-Founder Kent Yoshimura on Raj Shamani's Podcast

  • November 16, 2026

    Union Minister Chirag Paswan to Inaugurate IBA's National Beverage Conclave on 20th November

  • November 16, 2026

    Sourcing with Purpose: SUTRA 2026 Brings Industry, Policymakers and Partners Together to Shape the Next Generation of Trusted Value Chains

  • November 16, 2026

    Samuthra Mines & Minerals Sets a New Benchmark in Responsible Expansion with Samuthra Skanda Across South India

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Best Selling Used Cars in Bangalore in 2026: Top Cars That Dominated

    Best-Selling Used Cars in Bangalore in 2026: Top Cars That Dominated

    By hinditvnews
    November 16, 2026
  • From Shark Tank No Deal to 30x Growth: Neuro Co Founder Kent Yoshimura on Raj Shamani's Podcast

    From Shark Tank No-Deal to 30x Growth: Neuro Co-Founder Kent Yoshimura on Raj Shamani's Podcast

    By hinditvnews
    November 16, 2026
  • Union Minister Chirag Paswan to Inaugurate IBA's National Beverage Conclave on 20th November

    Union Minister Chirag Paswan to Inaugurate IBA's National Beverage Conclave on 20th November

    By hinditvnews
    November 16, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.