Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Kenswitch Partners with PayU's Wibmo to Strengthen Online Card Security in Kenya

  • Manipal University Jaipur Concludes its Grand Two-Day 13th Convocation

  • Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

  • Kauvery Hospital Launches a Comprehensive Suite of Advanced ECMO and Multiorgan Life Support Services

  • From Dream to Reality: This Diwali, Test Ride a Jawa, Yezdi or BSA and Stand a Chance to Win a Motorcycle

खेलदिल्ली
Home›खेल›IPL 2025: ‘पैसों के लिए नहीं छोड़ा दिल्ली कैपिटल्स का साथ…

IPL 2025: ‘पैसों के लिए नहीं छोड़ा दिल्ली कैपिटल्स का साथ…

By hinditvnews
November 19, 2024
343
0
Pant

IPL 2025: ‘पैसों के लिए नहीं छोड़ा दिल्ली कैपिटल्स का साथ…’, गावस्कर के बयान पर आया ऋषभ पंत का जवाब, जानें

हिंदी टीवी न्यूज, नई दिल्ली Published by: Megha Jain Updated Tue, 19 Nov 2024

वीडियो में गावस्कर कहते हैं कि दिल्ली कैपिटल्स और ऋषभ पंत के बीच रिटेंशन पैसों पर सहमति नहीं बनी होगी। उन्होंने यह भी अनुमान लगाया कि कैपिटल्स 24 और 25 नवंबर को होने वाली मेगा नीलामी में पंत को वापस खरीदना चाहेगा।

दिग्गज बल्लेबाज ऋषभ पंत ने दिल्ली कैपिटल्स से अलग होने पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि दोनों पक्षों में पैसे को लेकर बात ही नहीं थी। पंत ने आईपीएल के प्रसारकों में से एक के एक पोस्ट का जवाब दिया, जिसमें सुनील गावस्कर यह बता रहे थे कि आईपीएल 2025 मेगा नीलामी से पहले दिल्ली ने अपने कप्तान को क्यों नहीं रिटेन किया। वीडियो में गावस्कर कहते हैं कि दिल्ली कैपिटल्स और ऋषभ पंत के बीच रिटेंशन पैसों पर सहमति नहीं बनी होगी। उन्होंने यह भी अनुमान लगाया कि कैपिटल्स 24 और 25 नवंबर को होने वाली मेगा नीलामी में पंत को वापस खरीदना चाहेगा।

ऋषभ पंत ने एक्स पर पोस्ट के जवाब में कहा, ‘मेरा रिटेन नहीं होना पैसे के लिए तो नहीं था। यह तो मैं पक्के तौर पर कह सकता हूं।’ दिल्ली कैपिटल्स ने नीलामी से पहले चार खिलाड़ियों को रिटेन किया। अक्षर पटेल को 16.5 करोड़ रुपये, कुलदीप यादव को 13.5 करोड़ रुपये, जबकि दक्षिण अफ्रीका के स्टार ट्रिस्टन स्टब्स को 10 करोड़ रुपये में रिटेन किया। अनकैप्ड विकेटकीपर अभिषेक पोरेल को दिल्ली ने चार करोड़ रुपये में रिटेन किया।

गावस्कर ने रेवस्पोर्ट्ज से कहा था, ‘मुझे लगता है कि दिल्ली कैपिटल्स ऋषभ पंत को अपनी टीम में वापस देखना चाहेगी। कभी-कभी, जब किसी खिलाड़ी को रिटेन करना होता है, तो फ्रेंचाइजी और खिलाड़ियों के बीच फीस को लेकर बातचीत होती है, जैसा कि अपेक्षित था। तो स्पष्ट रूप से, मुझे लगता है कि वहां कुछ असहमति हो सकती है। लेकिन, मुझे लगता है कि दिल्ली ऋषभ पंत को वापस चाहती है।’

ऋषभ पंत ने रिकी पोंटिंग के मुख्य कोच के रूप में पद छोड़ने के बाद अपने फैंस से एक सवाल पूछा था। पंत ने अपने फैंस और फॉलोअर्स से पूछा कि अगर वह नीलामी में जाते हैं तो उन्हें खरीदार मिलेगा या नहीं? अगर खरीदार मिलता है तो वह कितने में बिकेंगे?? पंत को दिल्ली कैपिटल्स ने 2016 में खरीदा था। उन्होंने इस टीम के लिए 111 मैच खेले, जिसमें 35 की औसत से 3284 रन बनाए। यह भी बताया जा रहा था कि पंत नए स्टाफ मेंबर्स से खुश नहीं थे। पूर्व ऑलराउंडर हेमांग बदानी को मुख्य कोच नियुक्त किया गया है, जबकि वेणुगोपाल राव को टीम के क्रिकेट निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। विश्व कप विजेता पूर्व तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल नवंबर की शुरुआत में टीम के गेंदबाजी कोच के रूप में टीम में शामिल हुए।

 

Share :
Tagsdelhi newshindi newsIPL 2025: 'Did not leave Delhi Capitals for money...'Rishabh Pant reply to Sunil Gavaskar statement
Previous Article

सांस लेना दूभर: मेरठ में हर तरफ ...

Next Article

Bharat Dev Varma Dies: मुनमुन सेन के ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Bus
    उत्तर प्रदेश

    मुरादाबाद में हादसा: तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक और ठेले को मारी टक्कर

    October 25, 2024
    By hinditvnews
  • Rawat
    उत्तराखण्ड

    Delhi: केशव नेगी के समर्थन में पूर्व CM त्रिवेंद्र, बोले- निर्दोष को सजा नहीं होगी

    June 8, 2026
    By hinditvnews
  • Himachal High Court
    Chandigarh Newsपंजाब

    Chandigarh: बेअदबी कानून में संशोधन, बीड़-स्वरूप शब्द होंगे शामिल

    July 31, 2026
    By hinditvnews
  • Himachal High Court
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हमीरपुर: प्रेमिका को जहर देकर दफनाया, दोषी को उम्रकैद

    August 22, 2026
    By hinditvnews
  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: दृष्टिबाधित भर्ती पर नया हलफनामा, ड्राइंग टीचर याचिका निपटी

    August 5, 2026
    By hinditvnews
  • Murder
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला: बसंतपुर में होली पर युवक का मर्डर, शव खेत में दबाया

    March 25, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Holi
    किन्नौरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    किन्नौर: सांगला घाटी की होली में मुंबई समेत देशभर से पर्यटक उमड़े

  • Download (63)
    सोलनहिमाचल प्रदेश

    Solan News: डगशाई छावनी को सिविल क्षेत्रों में मिलाने की कवायद तेज

  • eudction
    eudctionहिमाचल प्रदेश

    HPU Shimla: बीएससी द्वितीय वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित, 47.06 फीसदी विद्यार्थी हुए पास

Timeline

  • November 1, 2026

    Kenswitch Partners with PayU's Wibmo to Strengthen Online Card Security in Kenya

  • November 1, 2026

    Manipal University Jaipur Concludes its Grand Two-Day 13th Convocation

  • October 31, 2026

    Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

  • October 31, 2026

    Kauvery Hospital Launches a Comprehensive Suite of Advanced ECMO and Multiorgan Life Support Services

  • October 31, 2026

    From Dream to Reality: This Diwali, Test Ride a Jawa, Yezdi or BSA and Stand a Chance to Win a Motorcycle

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Kenswitch Partners with PayU's Wibmo to Strengthen Online Card Security in Kenya

    By hinditvnews
    November 1, 2026
  • Manipal University Jaipur Concludes its Grand Two Day 13th Convocation

    Manipal University Jaipur Concludes its Grand Two-Day 13th Convocation

    By hinditvnews
    November 1, 2026
  • Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

    Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.