Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • IndiaRF Backed Livasa Hospitals Strengthens Regional Healthcare Network with Karnal Expansion

  • VinFast VF 6 Earth Impresses with Safety Features in a Family SUV Under Rs. 20 Lakh

  • G-SHOCK Strengthens its Retail Presence with the Launch of its First Exclusive Store in Indore

  • Upgrade Your Home This Diwali with LG TVs and Home Appliances on Easy EMIs

  • Hauntingly Delicious: 3 Halloween Treats with a Spooky Twist

राष्ट्रीय
Home›राष्ट्रीय›Israel Job Drive: 1.32 लाख सैलरी, रहना-खाना फ्री… इजरायल में भारतीय श्रमिकों के लिए बंपर हायरिंग, अब तक इतने लोगों का हुआ सेलेक्शन

Israel Job Drive: 1.32 लाख सैलरी, रहना-खाना फ्री… इजरायल में भारतीय श्रमिकों के लिए बंपर हायरिंग, अब तक इतने लोगों का हुआ सेलेक्शन

By hinditvnews
January 31, 2024
463
0
Indian Workers In Israel

Israel India Job Drive भारत के उत्तर प्रदेश समेत कई राज्य ऐसे हैं जहां से लोग इजरायल जाने के लिए आवेदन कर रहे हैं और देश के राज्यों में बने केंद्रों के बाहर लंबी कतारें लगी हुई हैं। जिस देश में लोग अपने घरों को छोड़कर भाग रहे हैं। उसी देश में अब भारतीय नागरिकों के जाने की होड़ मची हुई है। आखिर क्यों भारतीय नागरिक इजरायल जाना चाहते हैं।

HIGHLIGHTS

  1. इजराइल में नौकरी के लिए भारतीयों ने किया आवेदन।
  2. यूपी-हरियाणा में सेंटरों पर लगी लोगों की कतारें।
  3. युद्ध के बीच इजरायल जाएंगे कुशल कारीगर।Israel India Job Drive: 7 अक्टूबर 2023 का वो दिन इजरायल के लिए कयामत की रात से कम नहीं था। इस दिन हमास के लड़ाकों ने हवाई और जमीनी हमले कर इजरायल की सुरक्षा को चुनौती दे डाली। हमास के हमले को इजरायल का आयरन डोम भी पार नहीं पा सका। हालांकि, इस खूनी संघर्ष के बीच अब भारतीय नागरिक इजरायल का रूख कर रहे हैं।

    इजरायल में भारतीयों के लिए बंपर बहाली

    भारत के उत्तर प्रदेश समेत कई राज्य ऐसे हैं, जहां से लोग इजरायल जाने के लिए आवेदन कर रहे हैं और देश के राज्यों में बने केंद्रों के बाहर लंबी कतारें लगी हुई हैं। जिस देश में लोग अपने घरों को छोड़कर भाग रहे हैं। उसी देश में अब भारतीय नागरिकों के जाने की होड़ मची हुई है। आइये आपको बताते हैं कि युद्ध के बीच आखिर क्यों भारतीय नागरिक इजरायल जाना चाहते हैं।

    इजरायल ने क्यों मांगे श्रमिक?

    • इजरायल-हमास युद्ध के बीच इजरायली सरकार ने भारत से एक लाख श्रमिकों को भेजने की मांग की है।
    • 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमास द्वारा किए गए हमले के बाद से उन्हें श्रमिकों की कमी का सामना करना पड़ रहा है।
    • भारत से मजदूरों के चयन के लिए 15 सदस्यीय इजरायली टीम इस प्रक्रिया की देखरेख कर रही है।
    • भारत से राजमिस्त्री, बढ़ई और अन्य निर्माण के कुशल श्रमिकों को इजरायल भेजा जाएगा।
    • इससे पहले इजरायल में फलस्तीनी श्रमिक ही काम करते थे, लेकिन युद्ध के कारण उनका परमिट रद्द कर दिया गया है।
    • साथ ही गाजा से लगी सीमाओं को भी फलस्तीनियों के लिए बंद किया गया है। इसके चलते इजरायल में श्रमिकों की बड़ी समस्या हो रही है।

      इन राज्यों से हो रहा श्रमिकों का चयन

      इजरायल भेजने के लिए उत्तर प्रदेश और हरियाणा से श्रमिकों का चयन किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश और हरियाणा सरकार ने श्रमिकों के लिए एक विज्ञापन भी दिया है। ये मजदूर इजरायल में कंस्ट्रक्शन के काम में जुटेंगे।यूपी के श्रम मंत्री अनिल राजभर ने इजरायल जाने वाले मजदूरों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने अगले महीने इजरायल भेजने के लिए 16,000 श्रमिक की एक सूची को अंतिम रूप दे दिया है। जल्द ही मजदूरों को इजरायल भेजा जाएगा।

      कितनी मिलेगी सैलरी?

      भारत से इजरायल जाने वाले मजदूरों को कॉन्ट्रैक्ट पर भेजा जाएगा। ये कॉन्ट्रैक्ट एक साल से अधिक समय तक का हो सकता है। समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, इजरायल जाने वाले श्रमिकों को लगभग 1600 डॉलर प्रति माह मिलेंगे। जो भारतीय रुपये में करीब एक लाख 32 हजार होते हैं। मीडिया रिपोर्ट में यह भी बताया जा रहा है कि इन श्रमिकों के लिए इजरायल में रहने और खाने की निशुल्क व्यवस्था होगी।

      भारत-इजरायल के बीच हुआ था ये समझौता

      • भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार, युद्ध शुरू होने से पहले पिछले साल इजरायल और भारत के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे।
      • इसके तहत 40,000 भारतीयों को इजरायल में निर्माण और नर्सिंग के क्षेत्र में काम करने की अनुमति मिलेगी।
      • भारत के विदेश मंत्रालय के 2022 के आंकड़ों के अनुसार, इजरायल में लगभग 13,000 भारतीय कामगार हैं।
Share :
Tagshindi newsnational
Previous Article

Ludhiana Crime: लुधियाना में अर्धनग्न अवस्‍था में ...

Next Article

Asan Wetlands: समय से पहले आसन वेटलैंड ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • pm mondi
    India Newsराष्ट्रीय

    LIVE Pariksha Pe Charcha (PPC) 2024: टीचर का स्टूडेंट का नाता क्लास के पहले ही दिन से ए्ग्जाम तक – ...

    January 29, 2024
    By hinditvnews
  • Mashroom
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल खुंब अनुसंधान निदेशालय: स्प्लिट गिल मशरूम पर शोध सफल

    September 11, 2024
    By hinditvnews
  • Bijli
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: गैस सिलिंडर की तर्ज पर बैंक खाते में आएगी बिजली सब्सिडी

    October 17, 2024
    By hinditvnews
  • fraud
    Chandigarh Newsnahanऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: फर्जी अधिकारी बनकर ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार

    February 18, 2025
    By hinditvnews
  • Golden
    पंजाब

    Amritsar: श्री हरमंदिर साहिब में घने कोहरे में माथा टेकने पहुंचे लोग

    January 6, 2025
    By hinditvnews
  • Khaad
    ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: यूरिया खाद पहुंची, किसानों-बागवानों को राहत

    June 9, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Police
    हमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हमीरपुर: पुलिसकर्मी को धक्का देकर चोरी का आरोपी फरार, चार घंटे में गिरफ्तार

  • Bjp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Bharatiya Janata Party ने विधानसभा प्रत्याशियों के लिए शुरू किया सर्वे, फोन कॉल से ली जा रही राय

  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: जलरक्षक नियुक्ति चुनौती याचिका खारिज, हाईकोर्ट का फैसला

Timeline

  • October 28, 2026

    IndiaRF Backed Livasa Hospitals Strengthens Regional Healthcare Network with Karnal Expansion

  • October 28, 2026

    VinFast VF 6 Earth Impresses with Safety Features in a Family SUV Under Rs. 20 Lakh

  • October 28, 2026

    G-SHOCK Strengthens its Retail Presence with the Launch of its First Exclusive Store in Indore

  • October 28, 2026

    Upgrade Your Home This Diwali with LG TVs and Home Appliances on Easy EMIs

  • October 28, 2026

    Hauntingly Delicious: 3 Halloween Treats with a Spooky Twist

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • IndiaRF Backed Livasa Hospitals Strengthens Regional Healthcare Network with Karnal Expansion

    IndiaRF Backed Livasa Hospitals Strengthens Regional Healthcare Network with Karnal Expansion

    By hinditvnews
    October 28, 2026
  • VinFast VF 6 Earth Impresses with Safety Features in a Family SUV Under Rs. 20 Lakh

    VinFast VF 6 Earth Impresses with Safety Features in a Family SUV Under Rs. 20 ...

    By hinditvnews
    October 28, 2026
  • G SHOCK Strengthens its Retail Presence with the Launch of its First Exclusive Store in Indore

    G-SHOCK Strengthens its Retail Presence with the Launch of its First Exclusive Store in Indore

    By hinditvnews
    October 28, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.