Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Himalaya Food International Expands Global Presence with UK Product Launch and US Foods Vendor Approval

  • Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through a Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

  • Asian Paints Unveils ColourNext 2026: Mapping Culture, Material, and the Futures We Are Building

  • Axis Max Life and Saarathi Finance Announce Strategic Partnership to Strengthen Financial Security for India's MSMEs

  • Parawheel Survey Predicts TVK as Third Major Force in Tamil Nadu Politics, after DMK and AIADMK

हिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›Kangra News: देहरा बनेगा प्रदेश का 15वां पुलिस जिला, कांगड़ा से फाइल पुलिस निदेशालय भेजी

Kangra News: देहरा बनेगा प्रदेश का 15वां पुलिस जिला, कांगड़ा से फाइल पुलिस निदेशालय भेजी

By hinditvnews
July 18, 2024
156
0
sukhu

 देहरा बनेगा प्रदेश का 15वां पुलिस जिला

कांगड़ा प्रदेश का एकमात्र ऐसा जिला बनने जा रहा है, जिसके अंतर्गत सर्वाधिक तीन पुलिस जिला होंगे। देहरा को पुलिस जिला बनाने की कवायद तेज हो गई है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय कांगड़ा स्थित धर्मशाला से इससे संबंधित रिपोर्ट पुलिस निदेशालय शिमला चली गई है। कौन-कौन से पुलिस थाना और चौकियां नए जिले के अधीन होंगे, रिपोर्ट में यह सब शामिल है। अब गृह विभाग से इस बारे में अधिसूचना जारी होगी। देहरा प्रदेश का 15वां पुलिस जिला होगा। कांगड़ा और सोलन दो ही ऐसे प्रशासनिक जिले हैं, जिसके अंतर्गत वर्तमान में दो-दो पुलिस जिले चल रहे हैं।मुख्यमंत्री सुक्खू की अध्यक्षता में बीते 18 जून को मंत्रिमंडल की बैठक में देहरा को पुलिस जिला बनाने का निर्णय लिया गया था। मौजूदा समय में देहरा डीएसपी कार्यालय और ज्वालामुखी डीएसपी कार्यालयों के अलावा इन दोनों विधानसभा क्षेत्र के थाने और पुलिस चौकियां कांगड़ा पुलिस अधीक्षक के अंतर्गत हैं। मुख्यमंत्री इस बार 15 अगस्त को राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह भी देहरा में मनाने की घोषणा कर चुके हैं। वर्ष 2022 में तत्कालीन जयराम सरकार में नूरपुर प्रदेश का 14वां पुलिस जिला बना और इसके अधीन इंदौरा, नूरपुर, जवाली तथा फतेहपुर समेत चार विधानसभा क्षेत्र किए गए।

यह थाने, चौकियां आएंगे देहरा पुलिस जिला के अधीन
नया पुलिस जिला बनने पर देहरा पुलिस अधीक्षक के अधीन देहरा और ज्वालाजी उपमंडलीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय (एसडीपीओ), ज्वालाजी एसडीपीओ के 3 थाने, जवालामुखी सदर, रक्कड़ और खुंडियां तथा दो पुलिस चौकियां लगडू और मझीण आएंगी। इसी तरह देहरा के 2 पुलिस थाने देहरा सदर और हरिपुर तथ 3 पुलिस चौकियां डाडासीबा, रानीताल और संसारपुर टैरेस भी पुलिस अधीक्षक देहरा में शामिल होंगी। कांगड़ा पुलिस जिले में अब बैजनाथ, पालपमुर, कांगड़ा तथा धर्मशाला सदर चार डीएसपी कार्यालय, 13 पुलिस थाने और 11 पुलिस चौकियां रह जाएंगी।

देहरा को पुलिस जिला बनाने की प्रक्रिया चल रही है। इस बारे में रिपोर्ट बनाकर पुलिस मुख्यालय भेजी गई है। देहरा के अधीन देहरा और ज्वालामुखी दोनों विधानसभा क्षेत्रों के पांच थाने, पांच पुलिस चौकियां और दो डीएसपी कार्यालय आएंगे- हितेश लखनपाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कांगड़ा।

Share :
Tagshimachalkangrapolice
Previous Article

Mandi: ट्रक की चपेट में आने से ...

Next Article

Tomato Price: टमाटर के दामों में तेजी ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • himachal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    पटवारी और कानूनगो महासंघ का आंदोलन समाप्त, सरकार को दिया दो माह का समय; आज से संभालेंगे कार्यभार

    August 21, 2024
    By hinditvnews
  • himachal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    मंत्रियों से मिलने वालों के लिए बदले नियम, रिसेप्शन पर पहले आएगी मेल, तभी मंजूरी

    August 23, 2024
    By hinditvnews
  • Download (59)
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Police Bharti 2024: हिमाचल पुलिस में निकली बंपर भर्ती, महिला-पुरुष के लिए निकले इतने पद

    February 17, 2024
    By hinditvnews
  • Election
    election 2024हिमाचल प्रदेश

    उपचुनाव के लिए मतगणना जारी, तीनों विधानसभा सीटों पर अब कांग्रेस प्रत्याशी आगे

    July 13, 2024
    By hinditvnews
  • hrtc
    हिमाचल प्रदेश

    HRTC: अब 100-100 रुपये में बनेंगे स्मार्ट, ग्रीन और सम्मान कार्ड, अधिसूचना जारी

    July 26, 2024
    By hinditvnews
  • himachal high court
    हिमाचल प्रदेश

    Himachal: शौचालयों में महिलाओं से अतिरिक्त वसूली पर हिमाचल हाईकोर्ट सख्त

    July 6, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Rajeev Bindal
    उत्तराखण्डशिमलाहिमाचल प्रदेश

    विकास के लिए हिमाचल को मिले 1164 करोड़

  • Cm
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    HP: धार्मिक संस्थाओं को जमीन बेचने और ट्रांसफर का अधिकार मिल सकता है

  • Priyanka
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: राज्यसभा में हिमाचल प्रदेश से एंट्री कर सकती हैं सोनिया या प्रियंका गांधी

Timeline

  • March 10, 2026

    Himalaya Food International Expands Global Presence with UK Product Launch and US Foods Vendor Approval

  • March 10, 2026

    Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through a Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

  • March 10, 2026

    Asian Paints Unveils ColourNext 2026: Mapping Culture, Material, and the Futures We Are Building

  • March 10, 2026

    Axis Max Life and Saarathi Finance Announce Strategic Partnership to Strengthen Financial Security for India's MSMEs

  • March 10, 2026

    Parawheel Survey Predicts TVK as Third Major Force in Tamil Nadu Politics, after DMK and AIADMK

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Himalaya Food International Expands Global Presence With Uk Product Launch And Us Foods Vendor Approval

    Himalaya Food International Expands Global Presence with UK Product Launch and US Foods Vendor Approval

    By hinditvnews
    March 10, 2026
  • Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through A Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

    Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through a Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

    By hinditvnews
    March 10, 2026
  • Asian Paints Unveils Colournext 2026: Mapping Culture, Material, And The Futures We Are Building

    Asian Paints Unveils ColourNext 2026: Mapping Culture, Material, and the Futures We Are Building

    By hinditvnews
    March 10, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.