Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Aditya Birla Housing Finance Strengthens Commitment to 'Housing for All' Under PMAY 2.0

  • Bhagwan Mahaveer Foundation Announces Awardees for the 29th Mahaveer Awards Honouring Champions of Humanitarian Service

  • JBCN International Schools Rank Among Top Five in India at Cambridge Outstanding Learner Awards

  • fischer builds the future in Saudi Arabia

  • Quint Digital Ltd. Brings Time Out Market to India with First Location at Worldmark, New Delhi

manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›manali›Lok Sabha Election: चुनावी ड्यूटी के लिए न सिफारिश न भेदभाव… पांगी जाना होगा या काजा

Lok Sabha Election: चुनावी ड्यूटी के लिए न सिफारिश न भेदभाव… पांगी जाना होगा या काजा

By hinditvnews
March 18, 2024
161
0
Manish

Lok Sabha Election: चुनावी ड्यूटी के लिए न सिफारिश न भेदभाव… पांगी जाना होगा या काजा, सॉफ्टवेयर करेगा तय

इस बार चुनाव ड्यूटी को लेकर न तो किसी की सिफारिश चलेगी न किसी से भेदभाव होगा। राज्य निर्वाचन विभाग ने जिला निर्वाचन अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी पर तैनात होने वाले सभी करीब 50,000 कर्मियों की एंट्री वेब डाइस साफ्टवेयर में दर्ज करने के निर्देश दे दिए हैं।

लोकसभा चुनावों में किस कर्मी की ड्यूटी चंबा जिले के सबसे दुर्गम क्षेत्र पांगी में लगेगी और किसे लाहौल स्पीति जिले के काजा जाना होगा, यह वेब डाइस सॉफ्टवेयर तय करेगा। इस बार चुनाव ड्यूटी को लेकर न तो किसी की सिफारिश चलेगी न किसी से भेदभाव होगा।  राज्य निर्वाचन विभाग ने जिला निर्वाचन अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी पर तैनात होने वाले सभी करीब 50,000 कर्मियों की एंट्री वेब डाइस साफ्टवेयर में दर्ज करने के निर्देश दे दिए हैं। सॉफ्टवेयर में प्रोग्रामिंग के जरिये यह भी दर्ज होगा कि कर्मचारी कहां का रहने वाला है और कहां पर सेवारत है, ऐसे दोनों ही स्थानों पर संबंधित मतदान कर्मी की सेवाएं नहीं ली जाएंगी।

देश में स्थापित किए जाने वाले सभी 7,990 मतदान केंद्रों की सूची दर्ज करने के बाद सॉफ्टवेयर मतदान कर्मियों की ड्यूटी लगाएगा। कुल कर्मियों में से 20 फीसदी रिजर्व रखे जाएंगे। इनकी सेवाएं आपातकालीन स्थिति में ली जाएंगी। चुनाव ड्यूटी रद्द करने के लिए इस बार बहाने नहीं चलेंगे। निर्वाचन विभाग ने जिला निर्वाचन अधिकारियों को हर हाल में निर्धारित संख्या में चुनाव कर्मियों की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक पीठासीन और तीन चुनाव अधिकारी तैनात होंगे। सुरक्षा कर्मियों की तैनाती मतदान केंद्र की श्रेणी पर निर्भर करेगी। सामान्य मतदान केंद्र पर एक होमगार्ड और एक पुलिस आरक्षी तैनात होगा। संवेदनशील बूथों पर पुलिस कर्मियों की संख्या अधिक होगी, केंद्रीय बलों के जवान भी तैनात किए जाएंगे।

राज्य निर्वाचन विभाग राजनीतिक दलों के साथ आज करेगा बैठक
शिमला। राज्य निर्वाचन विभाग सोमवार को प्रदेश के राजनीतिक दलों के साथ बैठक करेगा। राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग की अध्यक्षता में दोपहर बाद 3 बजे  निर्वाचन विभाग कार्यालय में बैठक होगी। इसमें राजनीतिक दलों को चुनाव आचार संहिता का कड़ाई से पालन करने, नफरत भरे भाषण और फर्जी खबरें न फैलाने और सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट करने से पहले विशेष एहतियात बरतने के निर्देश दिए जाएंगे।

वहीं, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को नामांकन के समय अपने सोशल मीडिया खातों की जानकारी विभाग को अनिवार्य तौर पर देने के नियम की जानकारी दी जाएगी। बता दें कि उम्मीदवार ऐसा बयान नहीं दे सकते जिससे कि किसी व्यक्ति की शालीनता और नैतिकता का हनन होता हो। कोई भी उम्मीदवार ऐसी गतिविधि में शामिल नहीं होगा कि जो आपसी घृणा पैदा करे और वोट हासिल करने के लिए जाति आधार पर कोई अपील करेगा। राजनीतिक दल वोटरों को मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए गाड़ी की सुविधा भी नहीं दे सकते।

आदर्श मतदान केंद्र पर मिलेंगी ये सुविधाएं
हर मतदान केंद्र पर पीने के पानी, शौचालय, बैठने के लिए कुर्सियां,  विकलांगों और बुजुर्गों के लिए व्हील चेयर समेत रैंप की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। प्रत्येक मतदान केंद्र पर एनसीसी और एनएसएस के वालंटियरों की तैनाती करने की भी योजना है।

ईवीएम खराब होने पर 30 मिनट में पहुंचेगी दूसरी 
मतदान के दौरान अगर ईवीएम या वीवीपैट में कोई खराबी आती है तो 30 मिनट के भीतर दूसरी मशीन उपलब्ध करवाई जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी सुनिश्चित करेंगे की 30 मिनट से अधिक समय खराब न हो। पीठासीन अधिकारियों को तुरंत मशीन खराब होने की सूचना जिला निर्वाचन अधिकारियों को देनी होगी और उपमंडलाधिकारी दूसरी मशीन की व्यवस्था करेंगे।

लोकसभा चुनावों के लिए मतदान कर्मियों की ड्यूटी वेब डाइस सॉफ्टवेयर से लगेगी। आपातकालीन स्थिति के लिए 20 फीसदी कर्मी रिजर्व रखे जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्धारित संख्या में चुनाव कर्मी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। हर मतदान केंद्र पर एनसीसी, एनएसएस के वालंटियर लगाने का भी प्रयास करेंगे। – मनीष गर्ग, राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी
Share :
Tagsnews of himachalnews of Lok Sabha Election 2024 hhimachalnews of manish gargnews of shimla
Previous Article

भाजपा के नौ विधायक आज देंगे विधानसभा ...

Next Article

लोकसभा चुनाव: मुकेश को हमीरपुर, चंद्र को ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Bus
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla Accident: शिमला के ओल्ड बस स्टैंड पर बसों में भिड़ंत

    April 12, 2024
    By hinditvnews
  • Computer Teacher
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla:शिक्षक संघ ने CM सुक्खू का जताया आभार

    September 4, 2023
    By hinditvnews
  • Agnihotri
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    उपमुख्‍यमंत्री अग्निहोत्री ने BJP को लिया आड़े हाथ

    December 11, 2023
    By hinditvnews
  • Manali
    manaliकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    मनाली-सोलंग नाला मार्ग पर हुआ भारी हिमस्खलन, बर्फ में दबी पांच गाड़ियां

    March 2, 2024
    By hinditvnews
  • Dil
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    एक ब्रेन डेड मरीज दे सकता है आठ लोगों को नई जिंदगी

    May 1, 2024
    By hinditvnews
  • Ice Sketing
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला में शुरू हुई Ice Skating; देशी-विदेशी सब ले रहे भाग

    December 19, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Himachal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Air Quality Index: नालागढ़, कालाअंब से भी खराब हो गई शिमला और धर्मशाला की आबोहवा

  • weather alert
    हिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: शिमला में भारी बारिश, राज्य में 280 सड़कें और 703 बिजली ट्रांसफार्मर ठप, दो दिन ऑरेंज अलर्ट

  • eudction
    eudctionहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हिमाचल ने केंद्र सरकार से की शिक्षा क्षेत्र में इस ग्रांट को बढ़ाने की मांग

Timeline

  • February 9, 2026

    Aditya Birla Housing Finance Strengthens Commitment to 'Housing for All' Under PMAY 2.0

  • February 9, 2026

    Bhagwan Mahaveer Foundation Announces Awardees for the 29th Mahaveer Awards Honouring Champions of Humanitarian Service

  • February 9, 2026

    JBCN International Schools Rank Among Top Five in India at Cambridge Outstanding Learner Awards

  • February 9, 2026

    fischer builds the future in Saudi Arabia

  • February 9, 2026

    Quint Digital Ltd. Brings Time Out Market to India with First Location at Worldmark, New Delhi

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Aditya Birla Housing Finance Strengthens Commitment To 'housing For All' Under Pmay 2.0

    Aditya Birla Housing Finance Strengthens Commitment to 'Housing for All' Under PMAY 2.0

    By hinditvnews
    February 9, 2026
  • Bhagwan Mahaveer Foundation Announces Awardees For The 29th Mahaveer Awards Honouring Champions Of Humanitarian Service

    Bhagwan Mahaveer Foundation Announces Awardees for the 29th Mahaveer Awards Honouring Champions of Humanitarian Service

    By hinditvnews
    February 9, 2026
  • Jbcn International Schools Rank Among Top Five In India At Cambridge Outstanding Learner Awards

    JBCN International Schools Rank Among Top Five in India at Cambridge Outstanding Learner Awards

    By hinditvnews
    February 9, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.