Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • REVA University Launches New Academic Vision: Educate to Enterprise

  • UniVicoustic Emerges as Global Acoustic Powerhouse Combining European Innovation and Indian Manufacturing

  • Bisleri International Reinforces Circular Economy Vision at PLAST INDIA 2026 through its Bottles for Change Initiative

  • Students Lead the Way in Sustainability and Social Responsibility at CS Academy

  • Kauvery Hospital Introduces Robotic Beating Heart Coronary Artery Bypass Surgery (CABG) Programme

मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›मंडी›Lok Sabha Election: मंडी में वीरभद्र-सुखराम परिवार की पुरानी रार भाजपा का नया हथियार

Lok Sabha Election: मंडी में वीरभद्र-सुखराम परिवार की पुरानी रार भाजपा का नया हथियार

By hinditvnews
May 22, 2024
165
0
Asray

Lok Sabha Election: मंडी में वीरभद्र-सुखराम परिवार की पुरानी रार भाजपा का नया हथियार

मंडी में वीरभद्र और सुखराम परिवार की पुरानी रार भाजपा का नया हथियार बन गई है। नड्डा से भेंट के बाद वीरभद्र परिवार के खिलाफ पंडित सुखराम के पोते आश्रय शर्मा चुनावी मोर्चे पर हमलावर तेवरों के साथ उतर गए हैं।

हिमाचल प्रदेश के मंडी में वीरभद्र और सुखराम परिवार की पुरानी रार भाजपा का नया हथियार बन गई है। नड्डा से भेंट के बाद वीरभद्र परिवार के खिलाफ पंडित सुखराम के पोते आश्रय शर्मा चुनावी मोर्चे पर हमलावर तेवरों के साथ उतर गए हैं। वहीं, भाजपा की इस चाल का कांग्रेस कूटनीतिक जवाब दे रही है। यानी विक्रमादित्य पुरानी दुश्मनी उजागर करने के बजाय पूर्व केंद्रीय संचार राज्य मंत्री पंडित सुखराम के समय हुए कामकाज की तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

सोमवार को आश्रय शर्मा ने रामपुर में विक्रमादित्य सिंह के गृहक्षेत्र रामपुर जाकर ही मोर्चा खोला। इससे लगा कि मंडी में लोकसभा चुनाव के बीच वीरभद्र और सुखराम परिवार की रार एक बार फिर सामने आ गई है। आश्रय के यह नए तेवर हाल ही में उनकी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात के बाद कड़े हुए हैं। आश्रय ने कहा कि राजपरिवार को मंडी लोकसभा क्षेत्र में कई बार सांसद बनने का मौका मिला, लेकिन एक भी बड़ी योजना केंद्र से हिमाचल और मंडी लोकसभा क्षेत्र के लिए नहीं ला पाए। यही नहीं, अपने दादा के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाते हुए आश्रय बोले कि पंडित सुखराम जब मंडी लोकसभा क्षेत्र से सांसद बने तो उन्होंने पूरे देश में संचार क्रांति लाकर हिमाचल को ऊंचाइयों पर पहुंचाया।

पिछला चुनाव वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि के रूप में प्रतिभा सिंह ने जीता। इस बार ऐसा नहीं होगा। वहीं, मंगलवार को मंडी के साई गलू में विक्रमादित्य सिंह ने सुखराम परिवार की तारीफ में कहा कि पंडित सुखराम संचार क्रांति के मसीहा रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए कई कार्य किए। उल्लेखनीय है कि मंडी में सुखराम फैक्टर हमेशा असर दिखाता है। जब पंडित सुखराम जीवित थे तो भी और अब जब न वह हैं और न ही वीरभद्र सिंह हैं तो भी मंडी में लोकसभा चुनाव में दोनों ही राजनीतिक दल इसे अनदेखा नहीं कर पा रहे हैं। वर्ष 2014 में जब प्रतिभा सिंह को रामस्वरूप शर्मा ने हराया था तो उस वक्त वीरभद्र सिंह ने भी पंडित सुखराम की ओर इशारा करते हुए एक चर्चित बयान दिया था कि इसमें उनकी भी भूमिका रही है। उससे पहले भी दोनों ही नेता कई मोर्चों पर आमने-सामने रह चुके हैं।

प्रतिभा सिंह की हार के बाद आश्रय शर्मा ने 2019 के चुनाव में कांग्रेस का टिकट लेकर लोकसभा चुनाव लड़ा था, मगर वह रामस्वरूप शर्मा से बड़े अंतर से हार गए थे। आश्रय शर्मा के चुनाव लड़ते वक्त अनिल शर्मा मंडी सदर से भाजपा के ही विधायक थे। वह जयराम सरकार में मंत्री भी रहे। हालांकि उन्होंने मंत्री पद छोड़ दिया था। उसके बाद 2021 में रामस्वरूप शर्मा के देहांत के बाद हुए उपचुनाव में प्रतिभा सिंह ने मंडी सीट से जीत दर्ज की थी।

उधर, आश्रय शर्मा कहते हैं कि अब यह लड़ाई आरपार की है। उन्होंने विधानसभा चुनाव के दौरान ही भाजपा ज्वाइन कर इसके लिए काम शुरू कर दिया था। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि उनके पिता स्व. वीरभद्र सिंह के कार्यकाल में मंडी में अभूतपूर्व विकास कार्य किए गए। चाहे आईआईटी मंडी समेत कई संस्थान ही खोले जाने की बात हो या आधारभूत ढांचा विकास के कई कार्य हों। आश्रय शर्मा क्या कहते हैं, यह उनकी सोच है। पंडित सुखराम ने भी संचार क्रांति लाई और कई काम किए, मगर वह भी कांग्रेस के साथ जुड़कर यह सब कर पाए।
Share :
Tagsnews of himachal politicsnews of himachal pradeshnews of lok sabha election 2024 himachalnews of mandi himachalnews of pratibha singhnews of shimlanews of veerbhadera singh
Previous Article

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में एनआईटी ...

Next Article

धर्मशाला: लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव में ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Himachal
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Sukh Samman Nidhi Yojana: हिमाचल सरकार महिलाओं को हर महीने देगी 1500 रुपये

    March 14, 2024
    By hinditvnews
  • Cyber Crime
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    सिम 5जी करवाने का मैसेज आए तो सतर्क हो जाएं

    September 13, 2023
    By hinditvnews
  • Kullu
    manaliकुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    NHPC Kullu: पावर हाउस में जल रिसाव से अफरातफरी

    November 18, 2023
    By hinditvnews
  • Forest Fire
    चंबामंडीशिमलासोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Forest Fire: हिमाचल में 24 घंटों में 29 और जंगलों में लगी आग

    June 3, 2024
    By hinditvnews
  • HRTC
    किन्नौरलाहौल & स्पीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Tourism: HRTC के केलांग डिपो की लेह के लिए बस सेवा शुरू करने की तैयारी

    June 6, 2024
    By hinditvnews
  • Rrr
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव प्रचार के अंतिम दौर में आपदा

    May 27, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • WEATHER
    Weatherहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: हिमाचल में आज से मानसून के सक्रिय होने के आसार, तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट

  • Himachal Pradesh
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    विश्लेषण: बंटती रेवड़ियों, बजट के असंतुलित बंटवारे ने भी किया बंटाधार, हिमाचल की खराब अर्थव्यवस्था बनी मुद्दा

  • Download (49)
    Tourists in Himachalशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Tourism: क्रिसमस और नए साल पर 65 हजार से अधिक सैलानियों ने निहारीं हिमाचल की वादियां

Timeline

  • February 11, 2026

    REVA University Launches New Academic Vision: Educate to Enterprise

  • February 11, 2026

    UniVicoustic Emerges as Global Acoustic Powerhouse Combining European Innovation and Indian Manufacturing

  • February 11, 2026

    Bisleri International Reinforces Circular Economy Vision at PLAST INDIA 2026 through its Bottles for Change Initiative

  • February 11, 2026

    Students Lead the Way in Sustainability and Social Responsibility at CS Academy

  • February 11, 2026

    Kauvery Hospital Introduces Robotic Beating Heart Coronary Artery Bypass Surgery (CABG) Programme

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Reva University Launches New Academic Vision: Educate To Enterprise

    REVA University Launches New Academic Vision: Educate to Enterprise

    By hinditvnews
    February 11, 2026
  • UniVicoustic Emerges as Global Acoustic Powerhouse Combining European Innovation and Indian Manufacturing

    By hinditvnews
    February 11, 2026
  • Bisleri International Reinforces Circular Economy Vision At Plast India 2026 Through Its Bottles For Change Initiative

    Bisleri International Reinforces Circular Economy Vision at PLAST INDIA 2026 through its Bottles for Change ...

    By hinditvnews
    February 11, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.