Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Himalaya Food International Expands Global Presence with UK Product Launch and US Foods Vendor Approval

  • Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through a Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

  • Asian Paints Unveils ColourNext 2026: Mapping Culture, Material, and the Futures We Are Building

  • Axis Max Life and Saarathi Finance Announce Strategic Partnership to Strengthen Financial Security for India's MSMEs

  • Parawheel Survey Predicts TVK as Third Major Force in Tamil Nadu Politics, after DMK and AIADMK

मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›मंडी›Lok Sabha Election: मंडी संसदीय सीट से प्रतिभा सिंह, बाकी तीन सीटों से लड़ेंगे नए चेहरे

Lok Sabha Election: मंडी संसदीय सीट से प्रतिभा सिंह, बाकी तीन सीटों से लड़ेंगे नए चेहरे

By hinditvnews
February 6, 2024
297
0
Download (40)

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह का मंडी संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव लड़ना लगभग तय है। बाकी तीन सीटों से नए चेहरे चुनाव लड़ेंगेहिमाचल प्रदेश में कांग्रेस जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साध कर लोकसभा प्रत्याशी तय करेगी।  नई दिल्ली में पूर्व रेल राज्य मंत्री भक्त चरण दास की अध्यक्षता में स्क्रीनिंग कमेटी की पहली बैठक में इस मुद्दे पर मंथन किया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह का मंडी संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव लड़ना लगभग तय है। बाकी तीन सीटों से नए चेहरे चुनाव लड़ेंगे। पार्टी के हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ल के घर में हुई बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी मौजूद रहे।इस दौरान प्रदेश के चारों संसदीय क्षेत्रों में संभावित प्रत्याशियों के नामों और राज्य में बदलते चुनावी समीकरणों पर विस्तार से चर्चा की गई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने हिमाचल प्रदेश में पार्टी प्रत्याशी तलाशने का जिम्मा पूर्व रेल राज्य मंत्री भक्त चरण दास को सौंपा है। लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी ने भक्त चरण दास की अध्यक्षता में स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया है। कांग्रेस नेता नीरज दांगी और यशोमति ठाकुर को स्क्रीनिंग कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि प्रत्याशियों के चयन के लिए हाईकमान स्वयं सर्वेक्षण भी करवा रहा है।इसके अलावा स्क्रीनिंग कमेटी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी से भी संभावित प्रत्याशियों की सूची मांगी गई है। इसी कड़ी में सोमवार को स्क्रीनिंग कमेटी की पहली बैठक नई दिल्ली में हुई। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष भक्त चरण दास को प्रदेश के संसदीय क्षेत्रों और उनके समीकरणों से अवगत कराया गया है। बताया गया कि प्रदेश के चार संसदीय क्षेत्रों में कितने-कितने जिले शामिल हैं, पूर्व में यहां से कौन-कौन कांग्रेस प्रत्याशी रहे हैं। किन मुद्दों को लेकर पार्टी चुनावों में जाएगी।

हमीरपुर, शिमला और कांगड़ा में नए चेहरों पर दांव की तैयारी
पार्टी सूत्रों के अनुसार कांग्रेस हमीरपुर, शिमला और कांगड़ा में नये चेहरों पर दांव खेलने की तैयारी में है। हमीरपुर सीट पर कांग्रेस को लगातार आठ चुनावों से हार का सामना करना पड़ रहा है। वर्ष 1996 में विक्रम सिंह के चुनाव जीतने के बाद से कांग्रेस के हाथ यह सीट नहीं लगी है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर लगातार तीन चुनाव यहां जीत चुके हैं। इस बार के चुनाव में हमीरपुर के चुनाव में कांग्रेस की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की यह गृह सीट है। यहां से भाजपा को पटखनी देने के लिए कांग्रेस किसी नए चेहरे को चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी में है। उधर, कांगड़ा और शिमला संसदीय सीट को कांग्रेस लगातार तीन चुनाव से हार रही है।

यहां से कांग्रेस इस बार किस को प्रत्याशी बनाती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। प्रतिभा सिंह के उम्मीदवार रहते पूर्व की जयराम सरकार के समय में मंडी में हुए उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी ने जीत दर्ज की थी। सांसद प्रतिभा सिंह बीते एक वर्ष से संसदीय क्षेत्र में सक्रिय भी हैं। इनके पुत्र और लोकनिर्माण व शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी मंडी सीट पर फोकस किया हुआ है। विक्रमादित्य सिंह के एक माह के दौरान चार से पांच बार मंडी संसदीय के जिलों में लगातार दौरे हो रहे हैं। कुल्लू, मंडी, किन्नाैर, लाहौल-स्पीति और रामपुर क्षेत्र मंडी संसदीय सीट के तहत आते हैं।

राज्यसभा सांसद को लेकर राजीव शुक्ल से की चर्चा
– मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने सोमवार देर शाम को हिमाचल में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा की। 15 फरवरी को राज्यसभा सीट के लिए राज्य विधानसभा में नामांकन होना है। प्रदेश से राज्यसभा में जाने के लिए सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और आनंद शर्मा के नाम की चर्चा है।

सोनिया-प्रियंका का हिमाचल से राज्यसभा में जाना सौभाग्य की बात : सुक्खू
– मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि अगर पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी या महासचिव प्रियंका गांधी हिमाचल से राज्यसभा जाना चाहेंंगी तो इससे बड़ी कोई सौभाग्य की बात नहीं होगी। नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी परिवार का देश में सिर्फ एक अपना घर है, वो भी शिमला में। उन्होंने कहा कि राज्यसभा प्रत्याशी के चयन का अधिकार हाईकमान के पास है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ही इस बाबत फैसले लेंंगे।
Share :
Tagslok sabha electionमंडी संसदीय सीट
Previous Article

Railway Lines: हिमाचल की तीन रेल लाइनों ...

Next Article

Baddi Fire Case: अग्निकांड प्रभावित कामगारों को ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • akhileh yadav
    उत्तर प्रदेश

    Lok Sabha Election 2024 से पहले बड़ा सियासी फेरबदल, RLD ने सपा के साथ किया गठबंधन; इतनी सीटों पर बनी ...

    January 19, 2024
    By hinditvnews
  • Congress
    उत्तर प्रदेश

    भाजपा ने कांग्रेस के गढ़ में लगाई सेंध, 40 कार्यकर्ताओं ने छोड़ी पार्टी; शीर्ष नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप

    February 22, 2024
    By hinditvnews
  • Images (14)
    उत्तराखण्ड

    Lok Sabha Election: कालाढूंगी क्षेत्र से हैं सबसे ज्यादा वोटर, पर ये किस पार्टी को देंगे वोट; समझिए वोटरों का ...

    March 12, 2024
    By hinditvnews
  • election,himachal election
    Himachal Election 2024हिमाचल प्रदेश

    Himachal News: ‘कांग्रेस के सत्ता में आते ही विकास कार्य होते हैं ठप’, अनुराग ठाकुर ने हिमाचल सरकार पर साधा ...

    July 5, 2024
    By hinditvnews
  • Congress
    पंजाब

    Lok Sabha Election 2024: पंजाब में कांग्रेस सांसदों की रिपोर्ट निगेटिव, स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में नहीं हो पाया कोई ...

    March 11, 2024
    By hinditvnews
  • Himachal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Lok Sabha Election 2024 के लिए शुरू हुई तैयारियां, चुनाव आयोग ने शिमला पुलिस से पूछा- ‘बॉर्डर पर कैसी है ...

    January 21, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Pratibha Singh
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    प्रतिभा सिंह 19 मार्च से मंडी दौरे पर, कार्यकर्ताओं से करेंगी संवाद

  • Cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल विधानसभा: सीएम सुक्खू ने चिट्टा तस्करी में 60 अधिकारियों, कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी

  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हाईकोर्ट: सोए हुए अधिकारों पर अदालत मदद नहीं कर सकती

Timeline

  • March 10, 2026

    Himalaya Food International Expands Global Presence with UK Product Launch and US Foods Vendor Approval

  • March 10, 2026

    Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through a Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

  • March 10, 2026

    Asian Paints Unveils ColourNext 2026: Mapping Culture, Material, and the Futures We Are Building

  • March 10, 2026

    Axis Max Life and Saarathi Finance Announce Strategic Partnership to Strengthen Financial Security for India's MSMEs

  • March 10, 2026

    Parawheel Survey Predicts TVK as Third Major Force in Tamil Nadu Politics, after DMK and AIADMK

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Himalaya Food International Expands Global Presence With Uk Product Launch And Us Foods Vendor Approval

    Himalaya Food International Expands Global Presence with UK Product Launch and US Foods Vendor Approval

    By hinditvnews
    March 10, 2026
  • Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through A Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

    Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through a Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

    By hinditvnews
    March 10, 2026
  • Asian Paints Unveils Colournext 2026: Mapping Culture, Material, And The Futures We Are Building

    Asian Paints Unveils ColourNext 2026: Mapping Culture, Material, and the Futures We Are Building

    By hinditvnews
    March 10, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.