Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • शिमला: शोघी में 6 करोड़ का चिट्टा बरामद, पंजाब का आरोपी गिरफ्तार

  • कुल्लू दशहरा: देवताओं के नजराने में 5% और बजंतरियों के भत्ते में 10% बढ़ोतरी

  • हिमाचल: विधानसभा सत्र 16 से 21 नवंबर तक तपोवन में चलेगा

  • हमीरपुर: ग्राम सभा में भजन-कीर्तन का वीडियो बनाने पर विवाद, प्रधान पर FIR

  • Himachal: शिमला में चार वाहनों की टक्कर से जाम, क्रेन से हटाई गाड़ियां

पंजाब
Home›पंजाब›Loksabha Election: चंडीगढ़ को सिटी स्टेट बनाने के एलान पर गर्माई सियासत

Loksabha Election: चंडीगढ़ को सिटी स्टेट बनाने के एलान पर गर्माई सियासत

By hinditvnews
May 21, 2024
287
0
Punjab

Loksabha Election: चंडीगढ़ को सिटी स्टेट बनाने के एलान पर गर्माई सियासत, जाखड़ और मजीठिया ने कांग्रेस को घेरा

चंडीगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी ने बीते दिनों जारी किए घोषणा पत्र में चंडीगढ़ को सिटी स्टेट बनाने का दावा किया है। इसके बाद पंजाब में सियासत गरमा गई है। पंजाब के नेताओं ने इस मामले में तिवारी के साथ कांग्रेस को भी घेरा है।

पंजाब में आखिरी चरण के चुनाव मे 11 दिन बाकी हैं। चुनाव के नजदीक आते ही पंजाब और चंडीगढ़ में इसका असर दिखने लगा है। पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ को इस दर्जे से अलग कर सिटी स्टेट बनाने के फैसले पर एक बार फिर सियासत गरमा गई है।

जाखड़ बोले-पंजाब का है चंडीगढ़
पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने तिवारी के इस दावे पर दो टूक में कहा कि चंडीगढ़ पंजाब का है। कांग्रेस में नीति बनाने और निर्णय लेने में कोई सामंजस्य या एकजुटता नहीं है। कांग्रेस ने अपनी नीतियों को अंबिका सोनी, सैम पित्रोदा और अन्य लोगों को आउटसोर्स कर दिया है, जो पंजाब समेत अन्य जगहों पर जमीनी हकीकत के बारे में कुछ नहीं जानते हैं।

जाखड़ ने कहा चंडीगढ़ को पंजाब से अलग करने की कांग्रेस की कोशिश का भाजपा की ओर से हर संभव विरोध किया जाएगा। इस मुद्दे पर पंजाब कांग्रेस को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी पंजाब के हकों को छीनने वाली बात पर अपनी राय देनी चाहिए, ताकि लोग किसी तरह की दुविधा में न रहे और मतदान करने से पहले अपनी एक राय बना सकें। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री ने भी एक तरह से चंडीगढ़ पर पंजाब के दावे को कमजोर किया है।

मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ में पंजाब की एक नई अलग विधानसभा बनाने की बात की थी, जबकि चंडीगढ़ में पहले से ही एक विधानसभा मौजूद है। इस मामले पर कांग्रेस और आप दोनों का रुख अलग-अलग है, जबकि चंडीगढ़ में गठबंधन के तौर पर दोनों पार्टियां साथ मिलकर लड़ रही हैं।

कांग्रेस ने पंजाब की पीठ में छुरा मारा: मजीठिया
शिअद के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने अपने एक्स पर पोस्ट करते हुए चंडीगढ़ को सिटी स्टेट बनाने के तिवारी के दावे पर कहा कि यह एक प्रकार से पंजाब की पीठ पर छुरा मारने के बराबर है। चंडीगढ़ को अलग शहर का दर्जा दिलाने की बात की जा रही है। इस पर मजीठिया ने पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, प्रताप सिंह बाजवा और कांग्रेस के अन्य नेताओं से जवाब मांगा है।

शिअद ही पंजाब के हितों को बचा सकती है: सुखबीर
दिल्ली के तर्ज पर चंडीगढ़ को अलग राज्य के दर्जे को लेकर शिअद प्रमुख सुखबीर बादल ने अपने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के चंडीगढ़ के संयुक्त घोषणा पत्र में यूटी को अलग स्टेट बनाने का दावा किया गया है। यह दावा दोनों राजनीतिक दलों की मंशा को दिखाता है। इससे यह स्पष्ट होता है कि पंजाब की क्षेत्रीय पार्टी शिरोमणि अकाली दल ही केवल पंजाब के हितों को बचा सकती है।

 

Share :
Tagsnews of chandigarhnews of lok sabha chunav 2024 chandigarhnews of lok sabha electtion chandigaarhnews of punjab
Previous Article

Haryana: डेरा प्रमुख ने पैरोल/फरलो पर रोक ...

Next Article

Highcourt: 15 सप्ताह के गर्भ को गिराने ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Arrest
    पंजाब

    Mohali News: मुठभेड़ में घायल गैंगस्टर गिरफ्तार

    January 5, 2024
    By hinditvnews
  • Mohali
    पंजाब

    ‘कुछ सालों में खत्म हो जाएगा पंजाब का पानी’

    December 28, 2023
    By hinditvnews
  • Vande
    पंजाब

    Punjab:आज अमृतसर से दिल्‍ली दौड़गी वंदे भारत एक्‍सप्रेस

    December 30, 2023
    By hinditvnews
  • Sector 32
    पंजाब

    Chandigarh: सेक्टर-32 के मेंटल हेल्थ इंस्टीट्यूट-एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

    June 12, 2024
    By hinditvnews
  • Rinku
    पंजाब

    इकलौते सांसद के भाजपा में जाने से बिफरी आप,

    March 28, 2024
    By hinditvnews
  • Jawan
    पंजाब

    Amritsar: अमृतसर के सीमांत गांव हरदो रतन से बीएसएफ ने बरामद 460 ग्राम हेरोइन

    May 4, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • apple market
    किन्नौरकुल्लूशिमलासिरमौरहिमाचल प्रदेश

    बागवानी: आपदा के बीच हिमाचल में सेब उत्पादन बढ़ा, 48.97 लाख कार्टन ज्यादा

  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP हाईकोर्ट: मौजूदा पदोन्नति प्रणाली ‘बीमार’, सुधार जरूरी

  • Car
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    जुब्बल में सड़क से 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार

Timeline

  • October 27, 2026

    शिमला: शोघी में 6 करोड़ का चिट्टा बरामद, पंजाब का आरोपी गिरफ्तार

  • October 27, 2026

    कुल्लू दशहरा: देवताओं के नजराने में 5% और बजंतरियों के भत्ते में 10% बढ़ोतरी

  • October 27, 2026

    हिमाचल: विधानसभा सत्र 16 से 21 नवंबर तक तपोवन में चलेगा

  • October 27, 2026

    हमीरपुर: ग्राम सभा में भजन-कीर्तन का वीडियो बनाने पर विवाद, प्रधान पर FIR

  • October 27, 2026

    Himachal: शिमला में चार वाहनों की टक्कर से जाम, क्रेन से हटाई गाड़ियां

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Chitta

    शिमला: शोघी में 6 करोड़ का चिट्टा बरामद, पंजाब का आरोपी गिरफ्तार

    By hinditvnews
    October 27, 2026
  • Cm

    कुल्लू दशहरा: देवताओं के नजराने में 5% और बजंतरियों के भत्ते में 10% बढ़ोतरी

    By hinditvnews
    October 27, 2026
  • Dharamshala

    हिमाचल: विधानसभा सत्र 16 से 21 नवंबर तक तपोवन में चलेगा

    By hinditvnews
    October 27, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.