Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Parimatch Sports Welcomes Cricketer Nikhil Chaudhary as Brand Ambassador

  • The Global Shift – Why India's Wealthiest Investors Are Diversifying Beyond Indian Markets

  • As Noida International Airport Takes Flight, CRC Group Reinforces Confidence in Noida's Economic Future

  • 10th Edition of "We Love Summer 2026" Wraps Up on a High Note at Ambience Malls – Vasant Kunj & Gurugram

  • APD Launches Policy Research Fellowship and Highlights Citizen-Led Accessibility Monitoring at Circle of Collaborations, Bengaluru

राष्ट्रीय
Home›राष्ट्रीय›Maharashtra Chunav: ‘कटेंगे तो बटेंगे मुझे पसंद नहीं, शरद पवार से खून का रिश्‍ता मगर…’ अजित ने बताया BJP से क्‍यों बनाई दूरी?

Maharashtra Chunav: ‘कटेंगे तो बटेंगे मुझे पसंद नहीं, शरद पवार से खून का रिश्‍ता मगर…’ अजित ने बताया BJP से क्‍यों बनाई दूरी?

By hinditvnews
November 15, 2024
397
0
Ajit Pawar

Maharashtra Chunav: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 अपने चरण पर पहुंच गया है. 20 नवंबर को मतदान होने वाला है, 23 को परिणाम आएगा. इससे पहले आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी हैं. इसी बीच एनसीपी नेता अजीत पवार ने ‘न्यूज़18 इंडिया’ को एक्सक्लूसिव इंटरव्यू दिया है.

इसी बीच एनसीपी नेता अजीत पवार ने ‘न्यूज़18 इंडिया’ को एक्सक्लूसिव इंटरव्यू दिया है. इस इंटरव्यू में उन्होंने चाचा शरद पवार के साथ अपने रिश्ते, पीएम मोदी में की रैली से दूरी, भारतीय जनता पार्टी के बटेंगे तो कटेंगे का नारा, साथ ही कांग्रेस के साथ अपने संबंध से जुड़े सभी सवालों के जवाब खुल कर जवाब दिए हैं. आईए जानते हैं कि इस सुपर एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में महाराष्ट्र का डिप्टी सीएम अजित पवार ने क्या-क्या खुलासा किया और क्या-क्या बात कही?

न्यूज़18 इंडिया के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में डिप्टी सीएम अजित पवार से जुड़े सवालों पर कहा कि शरद पवार का एक अलग रास्ता है, मेरा दूसरा. बारामती के लोगों का अधिकार है वो कैसा सोचते हैं. चुनाव को लेकर लोगों के मन में क्या है ये उनका अधिकार है. उन्होंने कहा कि एक वक्त मैं पवार साहब का लाड़ला था. लेकिन, अब मैं काम में इतना बिजी रहता हूं. इस बारे में सोचने का वक्त ही नहीं मिलता है. लेकिन, परिवार तो एक ही है, पवार साहब का थोड़ा अंश तो मेरे अंदर भी है ही. मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है.

लाड़ली बहन योजना गेम चेंजर
महाराष्ट्र चुनाव में सिर्फ चार दिन बाकी हैं. चाहे रैली हों या फिर कोई इंटरव्यू नेता किसी भी प्रकार के बड़े या विवादित बयान देने से बचते हैं. इसी तरह इंटरव्यू में एक सवाल के जवाब में अजित पवार ने कहा कि चुनाव में चार दिन बाक़ी हैं, ऐसे सवाल का जवाब दूंगा तो और इश्यू बन जाएगा. मुझको भरोसा है लाड़ली बहन योजना इस चुनाव में गेम चेंजर साबित होगा. मुझे पूरा भरोसा है कि महायुति 175 सीट जीतेगी और हम सीएम तय करेंगे.

मैं अपने निर्णय पर अडिग हूं
महाविकास या शरद पवार का साथ छोड़ने और महायुति के साथ होने पर उन्होंने कहा फैसला तो हो चुका है. मैं जहां भी जाता हूं, ये सवाल सामने आते हैं. मगर, मैंने एक बार निर्णय लिया है तो उस पर अडिग रहूंगा.

महाराष्ट्र को समन्वय की राजनीति पसंद
अजित पवार ने कहा कि मैं आपको बता दूं कि शिवसेना और बीजेपी की विचारधारा एक जैसी है .एनसीपी और कांग्रेस की विचारधारा एक जैसी है. मगर, महाराष्ट्र के लोग समन्वय की विचारधारा चाहते हैं. इसीलिए मुझे ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ का नारा पसंद नहीं आया और मैंने किनारा भी कर लिया. मैं ‘सबका साथ सबका विकास’ को मानता हूं. मेरे नजर में ‘एक हैं तो सेफ हैं’ का मतलब सब साथ हैं तो तरक्की करेंगे.

चुनाव में सहयोगियों से दूरी क्यों?
महायुति या सरकार में रहते हुए भी अजित पवार सहयोगियो की रैली से दूर-दूर दिख रहे हैं. इसपर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. हालांकि, इस इंटरव्यू में उन्होंने साफ कर दिया कि महायुति में सब ठीक है और ये हमारी चुनावी स्ट्रैटजी है. उन्होंने कहा कि कोल्हापुर में हमने मिलकर रैली की है. साथ-साथ नहीं जाना हमारी स्ट्रैटेजी है, क्योंकि वक्त कम हैं, एकनाथ शिंदे के पास उम्मीदवार ज़्यादा हैं. इसलिए हम अलग अलग प्रचार कर रहे हैं. मुंबई की रैली में नहीं आने की वजह मैंने पीएम को पुणे में बता दिया था. उन्होंने कहा सब बस जीत पर फोकस रखो.

Share :
Tagshindi newsMaharashtra Chunav
Previous Article

Today Gold Price : सोने के दामों ...

Next Article

उत्तर कोरिया ने फिर किया विस्फोटक ड्रोन ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Meeting
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल कैबिनेट बैठक: सीएम सुक्खू की अध्यक्षता में बैठक शुरू

    February 8, 2026
    By hinditvnews
  • Dead Body
    हरियाणा

    पानीपत फैक्टरी हादसा: केमिकल टैंक साफ करते वक्त मजदूर की मौत

    September 22, 2025
    By hinditvnews
  • Ramlala
    उत्तर प्रदेश

    अयोध्या: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा वर्षगांठ पर पीतांबरी पोशाक, 11 को भव्य अभिषेक

    January 9, 2025
    By hinditvnews
  • Court
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: एनआईओएस से डीएलएड अभ्यर्थियों को सुप्रीम कोर्ट से राहत, भर्ती हो सकेगी

    March 26, 2025
    By hinditvnews
  • Safai
    हरियाणा

    Hisar: निगम की महिला सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट

    October 25, 2024
    By hinditvnews
  • Supreem Court
    दिल्ली

    SC: दिल्ली में आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना फिलहाल नहीं होगी लागू

    January 17, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Chitta
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: नशा रोकथाम के लिए 1000+ एंटी चिट्टा वॉलंटियर्स तैनात, योजना जल्द शुरू

  • 09 11 2023 High Court Himachal Pradesh 23577120 194435722
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: सुनवाई से पहले स्वास्थ्य सचिव की छुट्टी पर HC नाराज, रिकॉर्ड तलब

  • Solan
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: जिंदा महिला का कागजों में अंतिम संस्कार, मृत्यु प्रमाणपत्र जारी

Timeline

  • June 13, 2026

    Parimatch Sports Welcomes Cricketer Nikhil Chaudhary as Brand Ambassador

  • June 13, 2026

    The Global Shift – Why India's Wealthiest Investors Are Diversifying Beyond Indian Markets

  • June 13, 2026

    As Noida International Airport Takes Flight, CRC Group Reinforces Confidence in Noida's Economic Future

  • June 13, 2026

    10th Edition of "We Love Summer 2026" Wraps Up on a High Note at Ambience Malls – Vasant Kunj & Gurugram

  • June 13, 2026

    APD Launches Policy Research Fellowship and Highlights Citizen-Led Accessibility Monitoring at Circle of Collaborations, Bengaluru

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Parimatch Sports Welcomes Cricketer Nikhil Chaudhary As Brand Ambassador

    Parimatch Sports Welcomes Cricketer Nikhil Chaudhary as Brand Ambassador

    By hinditvnews
    June 13, 2026
  • The Global Shift Why India's Wealthiest Investors Are Diversifying Beyond Indian Markets

    The Global Shift – Why India's Wealthiest Investors Are Diversifying Beyond Indian Markets

    By hinditvnews
    June 13, 2026
  • As Noida International Airport Takes Flight, Crc Group Reinforces Confidence In Noida's Economic Future

    As Noida International Airport Takes Flight, CRC Group Reinforces Confidence in Noida's Economic Future

    By hinditvnews
    June 13, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.