Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Pramerica Life Insurance Launches 'Invest Shield' with Up to 100x Life Cover and Market-Linked Growth in One Plan

  • Indian Physician Launches India's First Doctor-Led Brain Wellness Programme for Seniors

  • EuroSchool Thane Celebrates 15 Years of Educational Excellence, Innovation, and Nurturing Future-ready Learners

  • Parekh Global Announces Strategic Transition, Marking a New Phase of Global Growth and Future-Ready Expansion at IICS 2026

  • What a Southeast Asian Robotaxi Deal Reveals About Mobility's Future

राष्ट्रीय
Home›राष्ट्रीय›Monsoon Session Live: ‘IPC, CrPC व एविडेंस एक्ट में होगा बदलाव’, अमित शाह का एलान; स्थायी समिति को भेजे जाएंगे

Monsoon Session Live: ‘IPC, CrPC व एविडेंस एक्ट में होगा बदलाव’, अमित शाह का एलान; स्थायी समिति को भेजे जाएंगे

By hinditvnews
August 11, 2023
548
0
Sansad

Monsoon Session 2023 Live News Updates in Hindi: संसद का मानसून सत्र तीन सप्ताह के हंगामे के बाद आज समाप्त होने वाला है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज केंद्रीय वस्तु और सेवा कर (संशोधन) विधेयक, 2023 लोकसभा में पेश करेंगी।

केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद किरण रिजिजू ने कहा कि विपक्षी दलों ने पिछले कई दिनों से मणिपुर का बहाना करके संसद को चलने नहीं दिया। कल जब प्रधानमंत्री मोदी ने मणिपुर और पूरे पूर्वोत्तर पर बहुत अच्छी तरह से अपनी बात रखी तब विपक्ष ने वॉकआउट किया। पूर्वोत्तर के सभी एनडीए सांसद प्रधानमंत्री को पत्र भी लिखने जा रहे हैं कि उन्होंने कल मणिपुर और पूर्वोत्तर पर विस्तार से अपनी बात रखी।

लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज मैं जो तीन विधेयक एक साथ लेकर आया हूं, वे सभी पीएम मोदी के पांच प्रणों में से एक को पूरा करने वाले हैं। इन तीन विधेयक में एक है इंडियन पीनल कोड, एक है क्रिमिनल प्रोसीजर कोड, तीसरा है इंडियन एविडेंस कोड। इंडियन पीनल कोड 1860 की जगह, अब भारतीय न्याय संहिता 2023 होगा। क्रिमिनल प्रोसीजर कोड की जगह भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 प्रस्थापित होगी और इंडियन एविडेंट एक्ट, 1872 की जगह भारतीय साक्ष्य अधिनियम प्रस्थापित होगा।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज सुबह मानसून सत्र के आखिरी दिन संसद पहुंचे।

NC सांसद फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि मुझे अफसोस है कि उन्होंने एक अच्छे सदस्य को निलंबित किया।

लोकसभा में पीएम मोदी के भाषण और अधीर रंजन चौधरी के निलंबन पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि मैं मोदी जी को मणिपुर के बारे में बोलने के लिए मजबूर करने के लिए कांग्रेस को बधाई देना चाहता हूं। मैंने पीएम मोदी को कई बार बोलते हुए सुना है, लेकिन कल उनके वाक्य और उच्चारण कहीं और जा रहे थे और उनके चेहरे से लग रहा था कि वे हार रहे हैं। अधीर रंजन चौधरी का निलंबन संसद में तानाशाही और संख्या का दुरुपयोग है।

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी के निलंबन का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि चौधरी को मामूली आधार पर निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने सिर्फ ‘नीरव मोदी’ कहा था। नीरव का मतलब शांत, मौन है। आपने उन्हें इस बात पर निलंबित कर दिया?

अधीर रंजन चौधरी को लोकसभा से निलंबित करने पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि संविधान की धारा 105(1) के तहत, हर सांसद को संसद में बोलने की स्वतंत्रता है। यदि बहुमत की शक्ति का दुरुपयोग करके किसी भी सांसद को इस प्रकार निलंबित किया जाए, तो यह लोकतंत्र के लिए अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। यह सुप्रीम कोर्ट जाने के लिए उपयुक्त मामला है।

एनसीपी सांसद वंदना चव्हाण ने कहा कि संसद सत्र के पहले दिन भी पीएम ने ऐसा कहा था, लेकिन जिस तरह की घटनाएं मणिपुर में हो रही हैं, मुझे लगता है कि उन्हें और अधिक बोलना चाहिए था और अधिक काम करना चाहिए था। आज भी मणिपुर में घटनाएं हो रही हैं। ऐसे में अगर PM वहां गए होते या दोनों पक्षों की बैठक बुलाई होती या शांति वार्ता शुरू हुई होती तो हम कहते कि वे जो कहते हैं, वही करते हैं। अभी तो ऐसा नहीं लगता।

लोकसभा में अधीर चौधरी के निलंबन पर भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने कहा कि संसद में उच्च पद पर बैठे नेताओं पर अशोभनीय टिप्पणी करना और चेतावनी के बाद भी माफी नहीं मांगना ठीक नहीं है। सरकारें आएंगी और जाएंगी, लेकिन भारत का संविधान रहेगा। देश में गरिमा और दूसरे नागरिक के प्रति प्रेम और सम्मान ही लोकतांत्रिक देश की पहचान है।

के द्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने रंजन चौधरी के निलंबन पर कहा कि अधीर रंजन चौधरी ने कल जो किया वह बहुत गलत था। वह क्या कहना चाहते थे? देश की 140 करोड़ जनता आपको देख रही थी। यह भाजपा या सरकार का अपमान नहीं था। वह संसद का अपमान करने की कोशिश कर रहे थे। इससे सबको सबक मिलेगा कि सदन में कैसा व्यवहार किया जाना चाहिए। वहीं, उन्होंने फ्लाइंग किस विवाद पर कहा कि संसद और देश का अपमान करना कांग्रेस की आदत है। राहुल गांधी ने फ्लाइंग किस देकर संसद का अपमान किया। पहले उन्होंने संसद में पीएम मोदी को गले लगाया और आंख मारी और अब उन्होंने फ्लाइंग किस किया।
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के सदन से निलंबन को लेकर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि कार्रवाई सदन के नियमों के अनुसार की जाती है। इस बारे में टिप्पणी करना ठीक नहीं है।
इस बीच, कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी, जो लोकसभा में विपक्ष के नेता भी हैं, के निलंबन का असर निचले सदन की कार्यवाही पर पड़ने की संभावना है। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चौधरी के निलंबन पर चर्चा के लिए आज सुबह पार्टी के लोकसभा सांसदों की बैठक बुलाई है।

 

Share :
Tagsbreaking newsCrpc actindia newsIPClatest updatenational newsnews updatetoday news
Previous Article

EC में नियुक्ति प्रक्रिया पर विवाद: कांग्रेस ...

Next Article

Bilaspur News: बिलासपुर में बारिश ने मचाई ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • 2024 9image 14 35 252339483liquorpolicy Ll
    पंजाब

    Jalandhar : ठेके से शराब चोरी कर भागे बाइक सवार युवक, लोगों ने दबोच कर किया यह हाल

    November 15, 2024
    By hinditvnews
  • Rameshwaram Cafe Blast Accused F7bdb226a0795a0610264d2719c50df1
    दिल्लीराष्ट्रीय

    रामेश्वरम कैफे विस्फोट: NIA का खुलासा- मुस्लिम युवाओं को डार्क वेब-क्रिप्टो के जरिए IS में भर्ती की हुई साजिश

    September 9, 2024
    By hinditvnews
  • Shoghi Shimla Breaking News
    Weatherशिमलास्वास्थ्यहिमाचल प्रदेश

    शिमला: प्रवेश द्वार पर पर्यटकों का स्वागत मिट्टी और धूल से हो रहा है

    September 27, 2025
    By hinditvnews
  • Supreem Court
    दिल्ली

    वक्फ केस: केंद्र की सुप्रीम कोर्ट से अपील – अंतरिम आदेश की सुनवाई तीन मुद्दों तक सीमित रहे

    May 20, 2025
    By hinditvnews
  • Baltic Sea
    राष्ट्रीय

    Baltic Sea: बाल्टिक सागर में मिली 10 हजार साल से भी पुरानी दीवार, पाषाण युगीन मानवों ने इस वजह से ...

    February 17, 2024
    By hinditvnews
  • Uncategorizedऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबातकनीकीमंडीशिमलासिरमौरसोलनस्वास्थ्यहमीरपुर

    पीलिया,डायरिया को लेकर हिमाचल में अलर्ट, गरजे बिजली बोर्ड कर्मचारी,10 August #himachalnews#headlines

    August 10, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Hrtc
    Chandigarh Newsपंजाबशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: अमृतसर में टैक्सी चालकों से दुर्व्यवहार, पुलिस कमिश्नर से सुरक्षा की मांग

  • WEATHER
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: इस दिन से बदलेगा हिमाचल प्रदेश का मौसम

  • Petrol
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: शिमला में पेट्रोल 100 के पार, डीजल 91.86 रुपये पहुंचा

Timeline

  • June 16, 2026

    Pramerica Life Insurance Launches 'Invest Shield' with Up to 100x Life Cover and Market-Linked Growth in One Plan

  • June 16, 2026

    Indian Physician Launches India's First Doctor-Led Brain Wellness Programme for Seniors

  • June 16, 2026

    EuroSchool Thane Celebrates 15 Years of Educational Excellence, Innovation, and Nurturing Future-ready Learners

  • June 16, 2026

    Parekh Global Announces Strategic Transition, Marking a New Phase of Global Growth and Future-Ready Expansion at IICS 2026

  • June 16, 2026

    What a Southeast Asian Robotaxi Deal Reveals About Mobility's Future

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Pramerica Life Insurance Launches 'invest Shield' With Up To 100x Life Cover And Market Linked Growth In One Plan

    Pramerica Life Insurance Launches 'Invest Shield' with Up to 100x Life Cover and Market-Linked Growth ...

    By hinditvnews
    June 16, 2026
  • Indian Physician Launches India's First Doctor Led Brain Wellness Programme For Seniors

    Indian Physician Launches India's First Doctor-Led Brain Wellness Programme for Seniors

    By hinditvnews
    June 16, 2026
  • Euroschool Thane Celebrates 15 Years Of Educational Excellence, Innovation, And Nurturing Future Ready Learners

    EuroSchool Thane Celebrates 15 Years of Educational Excellence, Innovation, and Nurturing Future-ready Learners

    By hinditvnews
    June 16, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.