Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • REVA University Strengthens Future-ready Education through AI-integrated Learning, Interdisciplinary Programmes, and Innovation-driven Academic Ecosystems

  • Career Compass Conclave held at CII Chandigarh: Educators and Industry Leaders Unite to Redefine Career Readiness for Students

  • Tabor Redefines Anti-Drone Testing with Software-Defined SDR Platform

  • Excellence Across Streams: CS Academy Records Exceptional Grade 12 Board Performance

  • M3M Foundation's Dr. Aishwarya Mahajan Conferred with CSR Person of the Year 2026 at India CSR Leadership Summit

हरियाणा
Home›हरियाणा›Nayab Singh Saini Oath Ceremony: शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे कई राज्यों के CM

Nayab Singh Saini Oath Ceremony: शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे कई राज्यों के CM

By hinditvnews
October 17, 2024
389
0
Saini

Nayab Singh Saini Oath Ceremony: शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे कई राज्यों के CM, एक बजे आएंगे पीएम मोदी

हिंदी टीवी न्यूज़, चंडीगढ़ Published by: Megha Jain Updated Thu, 17 Oct 2024

Haryana CM Nayab Singh Saini Oath Ceremony News in Hindi:  हरियाणा में विधानसभा चुनाव में भाजपा ने तीसरी बार ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। चुनाव से कुछ समय पहले अल्पकाल के लिए सीएम पद संभालने वाले नायब सैनी आज दोबारा सीएम पद की शपथ लेेंगे। पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी भी इस दाैरान माैजूद रहेंगे।

दिल्ली के मंत्री साैरभ भारद्वाज बोले-भाजपा में सीएम के नाम पर घमासान

नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह पर दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यह शपथ दशहरे के दिन ली जानी थी। सीएम कौन होगा, इस पर भाजपा में काफी घमासान चल रहा है। फिलहाल किसी तरह घमासान पर काबू पा लिया गया है और शपथ ग्रहण हो रहा है, लेकिन कुछ दिनों में हरियाणा का सीएम फिर बदल दिया जाएगा।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पहुंचे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए पहुंच गए हैं। यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी पंचकूला पहुंच गए हैं। पाठक ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी को हरियाणा की 36 बिरादरी का आशीर्वाद मिला। मैं हरियाणा की जनता का आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने अपने हक में फैसला लिया। कांग्रेस के राज में लूट, भाई-भतीजावाद, भ्रष्टाचार और पर्ची-खर्ची को बढ़ावा मिला… हरियाणा ने कांग्रेस को नकार कर बीजेपी को जनादेश दिया… यूपी उपचुनाव में बीजेपी सभी 9 सीटें जीतेगी।

केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने नायब सैनी को दी बधाई

केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने सीएम बनने पर नायब सैनी को बधाई दी है। ओराम ने कहा कि हमने लगातार तीसरी बार सरकार बनाई है…और कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस का सफाया हो रहा है लेकिन उसका अहंकार हर दिन बढ़ रहा है…पीएम मोदी भी तीसरी बार सत्ता में आए, यह आगे भी जारी रहेगा…हमारे सही शासन के कारण जनता हमें चुन रही है…इससे पता चलता है कि महाराष्ट्र और झारखंड में भी हम सरकार बनाएंगे।

मेघालय के सीएम चंडीगढ़ पहुंचे

मेघालय के सीएम कोनराड संगमा, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण, गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने चंडीगढ़ पहुंचे।

समारोह में पहुंचने लगे मेहमान

समारोह में मेहमानों का पहुंचना शुरू हो गया है। वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए यातायात पुलिस ने चंडीगढ़ और पंचकूला की कई सड़कों को बुधवार से ही बंद कर रूट डायवर्जन कर दिया था।

मनसा देवी मंदिर में नतमस्तक हुए सैनी

शपथ ग्रहण से पहले नायब सैनी मनसा देवी मंदिर पहुंचे और मां का आशीर्वाद लिया।

शपथ ग्रहण समारोह के लिए लगाईं हरियाणा रोडवेज की 2015 बसें

पंचकूला में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के लिए हरियाणा रोडवेज की 2015 बसें लगाई गईं हैं, जो लोगों को समारोह स्थल तक लाने-ले जाने में इस्तेमाल होंगी। इस संबंध में सभी जिलों के रोडवेज अधिकारियों को विभाग की तरफ से निर्देश जारी किए गए हैं। सफर करने वालों के लिए पूड़ी, आलू जीरा, सफेद छोले, चावल, अचार, लड्डू, फ्रूटी, वाटर बोतल की व्यवस्था भी बसों में ही की गई है।

अंबाला से 150, भिवानी से 90, चरखी दादरी से 40, गुरुग्राम से 15, फरीदाबाद से 50, फतेहाबाद से 60, हिसार से 125, जींद से 80, झज्जर से 70, करनाल से 250, कैथल से 150, कुरुक्षेत्र से 150, नूंह से 10, महेंद्रगढ़ से 50, पानीपत से 150, पंचकूला से 100, पलवल से 40, रोहतक से 75, रेवाड़ी से 60, सिरसा से 50, सोनीपत से 100 और यमुनानगर से 100 के अलावा अन्य बसें समारोह स्थल पर पहुंचेंगी।

Share :
Tagschandigarh newsHaryana CM Nayab Singh Saini Oath Taking Ceremony Live Updates Haryana Chief Minister Swearing Todayharyana newshindi newslive
Previous Article

पंजाब में टोल फ्री: धान की खरीद ...

Next Article

Kullu Dussehra: सात दिनों तक तपस्वियों की ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Murder
    उत्तर प्रदेश

    Bareilly News: बरेली में समलैंगिक संबंध के चलते युवक की हत्या

    January 6, 2025
    By hinditvnews
  • Bjp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल निकाय चुनाव: भाजपा-कांग्रेस बागियों और निर्दलियों को मनाने में जुटे

    May 6, 2026
    By hinditvnews
  • Nayab
    हरियाणा

    हरियाणा: सैनी सरकार इस साल भरेगी 50 हजार ग्रुप सी-डी पद, मुख्य सचिव ने मांगा ब्योरा

    January 22, 2025
    By hinditvnews
  • College
    हरियाणा

    हरियाणा के सरकारी कॉलेज: 46% प्राचार्य पद खाली, शिक्षकों की भारी कमी

    December 20, 2025
    By hinditvnews
  • Mallikarjun Kharge And Pm Modi
    राष्ट्रीय

    Black Paper: मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने जारी किया ‘ब्लैक पेपर’, खरगे बोले- 10 साल में BJP ने 411 ...

    February 8, 2024
    By hinditvnews
  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: न्यायपालिका ढांचे की उपेक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, मुख्य सचिव तलब

    May 9, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Ayog
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    ड्यूटी पर चोट लगने या बीमार पड़ने पर कर्मचारियों का होगा निशुल्क उपचार

  • Deh Daan Bsp
    बिलासपुरहिमाचल प्रदेश

    Bilaspur News: डॉ. सुशांत बोले- मौत के 16 घंटे के भीतर भी कर सकते हैं देहदान

  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTWeatherऊनाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 2 दिन बारिश-बर्फबारी, 12 फरवरी से मौसम साफ

Timeline

  • May 16, 2026

    REVA University Strengthens Future-ready Education through AI-integrated Learning, Interdisciplinary Programmes, and Innovation-driven Academic Ecosystems

  • May 16, 2026

    Career Compass Conclave held at CII Chandigarh: Educators and Industry Leaders Unite to Redefine Career Readiness for Students

  • May 16, 2026

    Tabor Redefines Anti-Drone Testing with Software-Defined SDR Platform

  • May 16, 2026

    Excellence Across Streams: CS Academy Records Exceptional Grade 12 Board Performance

  • May 16, 2026

    M3M Foundation's Dr. Aishwarya Mahajan Conferred with CSR Person of the Year 2026 at India CSR Leadership Summit

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Reva University Strengthens Future Ready Education Through Ai Integrated Learning, Interdisciplinary Programmes, And Innovation Driven Academic Ecosystems

    REVA University Strengthens Future-ready Education through AI-integrated Learning, Interdisciplinary Programmes, and Innovation-driven Academic Ecosystems

    By hinditvnews
    May 16, 2026
  • Career Compass Conclave Held At Cii Chandigarh: Educators And Industry Leaders Unite To Redefine Career Readiness For Students

    Career Compass Conclave held at CII Chandigarh: Educators and Industry Leaders Unite to Redefine Career ...

    By hinditvnews
    May 16, 2026
  • Tabor Redefines Anti Drone Testing With Software Defined Sdr Platform

    Tabor Redefines Anti-Drone Testing with Software-Defined SDR Platform

    By hinditvnews
    May 16, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.