Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Pramerica Life Insurance Launches 'Invest Shield' with Up to 100x Life Cover and Market-Linked Growth in One Plan

  • Indian Physician Launches India's First Doctor-Led Brain Wellness Programme for Seniors

  • EuroSchool Thane Celebrates 15 Years of Educational Excellence, Innovation, and Nurturing Future-ready Learners

  • Parekh Global Announces Strategic Transition, Marking a New Phase of Global Growth and Future-Ready Expansion at IICS 2026

  • What a Southeast Asian Robotaxi Deal Reveals About Mobility's Future

राष्ट्रीय
Home›राष्ट्रीय›Nipah Virus: केरल में निपाह की वापसी!

Nipah Virus: केरल में निपाह की वापसी!

By hinditvnews
September 12, 2023
325
0
Nipah

Nipah Virus: केरल में हुई जानलेवा निपाह की वापसी! जानें इस घातक वायरस के बारे में वह सब जो जानना जरूरी है

Nipah Virus हाल ही में केरल में दो संदिग्ध मौतों के बाद से ही हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल ऐसा माना जा रहा है कि इन मौतों की वजह जानलेवा निपाह वायरस है। ऐसे में इस वायरस को लेकर राज्य में अलर्ट जारी हो चुका है। निपाह वायरस एक बेहद गंभीर वायरस है जो आमतौर पर जानवरों से फैलता है। आइए जानते हैं इस वायरस से जुड़ी सभी जरूरी बातें-

  1. केरल में एक बार फिर जानलेवा निपाह वायरस की वापसी हो गई है।
  2. हाल ही में यहां हुई दो मौतों के लिए इसी वायरस को जिम्मेदार माना जा रहा है।
  3. आइए जानते हैं इस घातक वायरस के बारे में सबकुछ।

नई दिल्ली, Nipah Virus: कोरोना महामारी के बाद से ही हर कोई अपनी सेहत को लेकर काफी सतर्क हो चुका है। इस भयंकर बीमारी ने दुनियाभर मे कई लोगों की जान छीन ली थी। ऐसे में अब लोग अपनी सेहत का खास ख्याल रखने लगे हैं। बीते कुछ समय से कोरोना के मामलों में कमी के चलते लोगों ने राहत की सांस ली ही थी कि अब एक और वायरस ने सभी की चिंता बढ़ा दी है।

दरअसल, हाल ही में केरल में निपाह वायरस को लेकर अलर्ट जारी हुआ है। यहां दो अननचुरल डेथ के बाद ऐसा माना जा रहा है कि इसकी वजह निपाह वायरस ही है, जिसके बाद से ही राज्य में हड़कंप मच गया है। राज्य में इसे लेकर अलर्ट जारी है। हालांकि, इसे लेकर लोगों की चिंता भी काफई बढ़ गई है। आइए जानते हैं इस वायरस से वह सभी बातें, जो आपके लिए जानना जरूरी हैं।

निपाह वायरस क्या है?

क्लीवलैंड क्लिनिक के मुताबिक निपाह वायरस, एक जानलेवा वायरस है, जो जानवरों से इंसानों में फैलता है। यही वजह है कि इसे जूनोटिक  वायरस भी कहा जाता है। यह मुख्य रूप से फ्रूट बेट्स से फैलता है, जिसे उड़ने वाली लोमड़ी के नाम से भी जाता है। हालांकि, चमगादड़ के अलावा यह वायरस सूअर, बकरी, घोड़े, कुत्ते या बिल्लियों जैसे अन्य जानवरों के जरिए भी फैल सकता है। यह वायरस आमतौर पर किसी संक्रमित जानवर के शारीरिक तरल पदार्थ जैसे खूल, मल, पेशाब या लार के संपर्क में आने से फैलता है।

कहां पाया जाता है निपाह वायरस?

लगभग हर साल एशिया के कुछ हिस्सों, मुख्य रूप से बांग्लादेश और भारत में निपाह वायरस का प्रकोप देखने को मिलता है। सबसे पहले इसकी खोज साल 1999 में हुई थी, जहां इस वायरस की वजह से मलेशिया और सिंगापुर में 100 लोगों की मौत हो गई थी। इस वायरस के प्रति संवेदनशील देशों में भारत के अलावा बांग्लादेश, मलेशिया, सिंगापुर, कंबोडिया, इंडोनेशिया, मेडागास्कर, फिलीपींस और थाईलैंड आदि शामिल हैं।

क्या हैं निपाह वायरस के लक्षण?

आमतौर पर इस वायरस के संपर्क में आने के 4 से 14 दिनों के अंदर लक्षण नजर आने शुरू हो जाते हैं। शुरुआत में पहले बुखार या सिरदर्द और बाद में खांसी और सांस लेने में कठिनाई जैसी समस्याएं होती हैं। निपाह वायरस के शुरुआती लक्षणों में निम्न शामिल हो सकते हैं:-

  • बुखार
  • सिरदर्द
  • सांस लेने में कठिनाई
  • खांसी और खराब गला
  • दस्त
  • उल्टी
  • मांसपेशियों में दर्द
  • बहुत ज्यादा कमजोरी

गंभीर मामलों में, यह वायरस दिमाग में संक्रमण की वजह बन सकता है, जो जानलेवा साबित हो सकता है। इसके गंभीर मामलों में निम्न लक्षण दिखाई देते हैं-

  • कन्फ्यूजन
  • बोलने में परेशानी
  • दौरे पड़ना
  • बेहोशी छाना
  • रेस्पिरेटरी संबंधी दिक्कत

निपाह वायरस का इंसानों पर क्या प्रभाव पड़ता है?

इंसानों के लिए निपाह वायरस जानलेवा हो साबित सकता है। सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन (CDC) के मुताबिक निपाह वायरस के 40% से 75% मामलों में मृत्यु हो सकती है। हालांकि, मौत का आंकड़ा इस बात पर भी निर्भर करता है कि इस बीमारी से बचाव के लिए स्वास्थ्य अधिकारी किस तरह इसे मैनेज कर रहे हैं।

निपाह वायरस का कारण क्या है?

निपाह वायरस का पहला मामला तब सामने आया जब संक्रमित सुअरों के संपर्क में आने से लोग बीमार पड़ने लगे। इसके बाद विशेषज्ञों ने यह निष्कर्ष निकाला था कि मूल सोर्स के रूप में चमगादड़ से ही यह वायरस सूअरों तक पहुंचा था। अगर कोई व्यक्ति या जानवर किसी संक्रमित चमगादड़ या सुअर के तरल द्रव जैसे खून,मल,पेशाब या लार के संपर्क में आते हैं, यह उन्हें भी संक्रमित कर देगा। इसके अलावा संक्रमित जानवरों के तरल पदार्थ से दूषित फूड आइटम्स के संपर्क में आने से भी यह वायरस फैल सकता है।

क्या निपाह वायरस संक्रामक है ?

जी हां, निपाह वायरस संक्रामक है। यह लार, मल, पेशाब और खून जैसे शारीरिक तरल पदार्थों के जरिए फैल सकता है। इसका मतलब है कि अगर आप निपाह वायरस से पीड़ित किसी व्यक्ति की देखभाल कर रहे हैं, तो पीड़ित के खांसने या छींकने से आपको भी यह संक्रमण हो सकता है। यही वजह है कि यह वायरस वायुजनित यानी एयरबॉर्न भी है।

कैसे करे निपाह वायरस का निदान?

अगर आपके अंदर ऊपर बताए निपाह वायरस के कोई लक्षण लंबे समय से नजर आ रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। डॉक्टर पोलीमरेज चेन रिएक्शन (आरटी-पीसीआर) टेस्ट की मदद से इन वायरस का निदान कर सकता है। इस टेस्ट के लिए निम्न शारीरिक तरल पदार्थों की जरूरत पड़ती है।

  • नाक या गले का म्यूकस
  • सेरेब्रास्पाइनल फ्लूइड (सीएसएफ)
  • यूरिन सैंपल
  • ब्लड सैंपल

क्या है निपाह वायरस का इलाज?

निपाह वायरस का इलाज करने के लिए कोई वैक्सीन या दवा मौजूद नहीं है। ऐसे में कुछ बातों का ध्यान रख इसके लक्षणों का असर कम किया जाता है, जो कि निम्न हैं-

  • बहुत सारा पानी पीना
  • भरपूर आराम करना
  • एसिटामिनोफेन या इबुप्रोफेन लेना
  • मतली या उल्टी के लिए दवाओं खाना
  • सांस लेने में कठिनाई होने पर इन्हेलर या नेब्युलाइज़र का इस्तेमाल
  • दौरे पड़ने पर एंटीसीजर दवाएं लेना

कैसे करें निपाह वायरस से बचाव?

निपाह वायरस से बचाव के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। अगर आप किसी ऐसे क्षेत्र में रहते हैं या यात्रा कर रहे हैं जहां निपाह वायरस का प्रकोप है, तो आपको इस वायरस से बचने के लिए निम्न सावधानियां बरतनी चाहिए:-

  • साबुन और पानी से अपने हाथों को बार-बार धोएं।
  • बीमार सूअरों या चमगादड़ों के संपर्क में आने से बचें।
  • सुअर फार्मों को साफ और सैनिटाइज करें।
  • ऐसे पेड़ों या झाड़ियों के पास जाने से बचें, जहां चमगादड़ आराम करने या सोने जाते हैं।
  • उन चीजों खाने या पीने से परहेज करें, जो दूषित हो सकती हैं, जैसे ताड़ का रस या फल।
  • चमगादड़ के काटने वाले किसी भी फल या जमीन पर गिरे हुए फल को फेंक दें।
  • वायरस से पीड़ित व्यक्ति के लार, खून या अन्य शारीरिक तरल पदार्थों के संपर्क से बचें।
  • निपाह वायरस से पीड़ित व्यक्ति की देखभाल करते समय पीपीई का इस्तेमाल करें।
Share :
Tagskarnataka newskerala newsnewws of nipah virusnipah virus news
Previous Article

IND vs SL Weather:आज कैसा है कोलंबो ...

Next Article

Diesel: डीजल कारों पर 10 फीसदी प्रदूषण ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • 2024 1image 13 13 541692396modi (1)
    India Newsधार्मिक

    PM Modi Kochi visit: ‘केरल के हर घर में श्रीराम ज्योति जलाएं’, PM मोदी ने BJP कार्यकर्ताओं से की खास ...

    January 17, 2024
    By hinditvnews
  • Banguluru
    धार्मिक यात्रा

    Bengaluru: उबर ड्राइवर ने गलत कैब में घुसने पर महिला और उसके बेटे पर हमला किया, गिरफ्तार

    August 11, 2023
    By hinditvnews
  • 08 02 2024mcms
    राष्ट्रीय

    4 आरोपियों में से एक को राहत, आजीवन कारावास के बदले मिली 10 साल की सजा; SC बोला- अपराध स्थल ...

    February 8, 2024
    By hinditvnews
  • चुनाव
    राष्ट्रीयविधानसभा चुनाव 2023

    Congress First List: ज्योतिरादित्य सिंधिया के चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच कांग्रेस ने बदली रणनीति, शिवपुरी से अपने दिग्गज ...

    October 15, 2023
    By hinditvnews
  • Untitled Design
    राष्ट्रीय

    भारत की मांग के बाद कई भारतीयों को रूसी सेना से दी गई छुट्टी, विदेश मंत्रालय ने मदद मांगने की ...

    February 26, 2024
    By hinditvnews
  • pm
    राष्ट्रीय

    शेख हसीना ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद से दिया इस्तीफा, घर में घुसे प्रदर्शनकारी; हेलीकॉप्टर से आ रही हैं भारत

    August 5, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल HC: हिमकेयर बिल 2 हफ्ते में सत्यापित करें

  • Bijli
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: अफसरों की सब्सिडी बंद, बिजली दरें बढ़ने की संभावना कम

  • cm
    हिमाचल प्रदेश

    ‘झंडा फहराया तो बम से उड़ा देंगे’, CM सुक्खू और कांग्रेस विधायक को फोन पर मिली धमकी

Timeline

  • June 16, 2026

    Pramerica Life Insurance Launches 'Invest Shield' with Up to 100x Life Cover and Market-Linked Growth in One Plan

  • June 16, 2026

    Indian Physician Launches India's First Doctor-Led Brain Wellness Programme for Seniors

  • June 16, 2026

    EuroSchool Thane Celebrates 15 Years of Educational Excellence, Innovation, and Nurturing Future-ready Learners

  • June 16, 2026

    Parekh Global Announces Strategic Transition, Marking a New Phase of Global Growth and Future-Ready Expansion at IICS 2026

  • June 16, 2026

    What a Southeast Asian Robotaxi Deal Reveals About Mobility's Future

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Pramerica Life Insurance Launches 'invest Shield' With Up To 100x Life Cover And Market Linked Growth In One Plan

    Pramerica Life Insurance Launches 'Invest Shield' with Up to 100x Life Cover and Market-Linked Growth ...

    By hinditvnews
    June 16, 2026
  • Indian Physician Launches India's First Doctor Led Brain Wellness Programme For Seniors

    Indian Physician Launches India's First Doctor-Led Brain Wellness Programme for Seniors

    By hinditvnews
    June 16, 2026
  • Euroschool Thane Celebrates 15 Years Of Educational Excellence, Innovation, And Nurturing Future Ready Learners

    EuroSchool Thane Celebrates 15 Years of Educational Excellence, Innovation, and Nurturing Future-ready Learners

    By hinditvnews
    June 16, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.