Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • शिमला: HPU की MCA छात्रा महक पठानिया का हार्ट अटैक से निधन

  • Ramaiah Memorial Hospital Hosts Organ Donation Awareness Drive; Karnataka Health Minister Graces the Occasion

  • Meet PayU Agent HQ: Merchants' Own AI Agents Team, Built to Power Their Agentic Commerce Journey End-to-End

  • MSI Launches 'September Promotions 2026' with Exclusive Channel Offers and Extended Financing Benefits

  • MRG Group Expands MRG Crown Clubhouse to 30,000 Sq. Ft., Launches Club Jewel

India Newsखेल
Home›India News›NZ vs PAK: न्‍यूजीलैंड में शर्मसार हुआ पाकिस्‍तान, T20I सीरीज में झेला क्‍लीन स्‍वीप; Finn Allen का तूफानी शतक बना जीत का नायक

NZ vs PAK: न्‍यूजीलैंड में शर्मसार हुआ पाकिस्‍तान, T20I सीरीज में झेला क्‍लीन स्‍वीप; Finn Allen का तूफानी शतक बना जीत का नायक

By hinditvnews
January 17, 2024
281
0
17 01 2024 Nzwin 23631287

फिन एलेन (137) के रिकॉर्ड शतक की मदद से न्‍यूजीलैंड ने बुधवार को तीसरे व अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में पाकिस्‍तान को 45 रन से हरा दिया। इसी के साथ न्‍यूजीलैंड ने तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में पाकिस्‍तान का 3-0 से क्‍लीन स्‍वीप किया। डुनेडिन में खेले गए तीसरे मुकाबले में न्‍यूजीलैंड के 224/7 के सामने पाकिस्‍तान की टीम 179/7 का स्‍कोर ही बना पाई।स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। फिन एलेन (137) के तूफानी शतक की बदौलत न्‍यूजीलैंड ने बुधवार को डुनेडिन में तीसरे व अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में पाकिस्‍तान को 45 रन से हरा दिया। इसी के साथ न्‍यूजीलैंड ने तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में पाकिस्‍तान का 3-0 से क्‍लीन स्‍वीप किया।

ने पहले बल्‍लेबाजी करके निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 224 रन बनाए। जवाब में पाकिस्‍तान की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 179 रन बना सकी। फिन एलेन ने केवल 62 गेंदों में पांच चौके व 16 छक्‍के की मदद से 137 रन बनाए और उन्‍हें इस पारी के लिए प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

बाबर आजम का अर्धशतक गया बेकार

न्‍यूजीलैंड द्वारा मिले 225 रन के विशाल लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी पाकिस्‍तान की शुरुआत अच्‍छी नहीं रही। टिम साउथी ने सैम अय्यूब (10) को फर्ग्‍यूसन के हाथों कैच आउट कराकर मेहमान टीम को पहला झटका दिया। यहां से मोहम्‍मद रिजवान (24) ने बाबर आजम (58) के साथ मिलकर स्‍कोर 50 रन के पार पहुंचाया। तब सैंटनर ने रिजवान को विकेटकीपर सीफर्ट के हाथों कैच आउट कराकर पाकिस्‍तान को दूसरा झटका दिया।

यह भी पढ़ें: Finn Allen Century: 62 गेंद, 16 छक्‍के और 137 रन, न्‍यूजीलैंड के बल्‍लेबाज ने पाकिस्‍तान के उड़ाए होश, रिकॉर्ड्स का लगाया अंबार

बाबर आजम एक छोर पर टिके रहे, लेकिन उन्‍हें किसी का साथ नहीं मिला। फखर जमान (19) को लोकी फर्ग्‍यूसन ने सैंटनर के हाथों कैच आउट कराया। फिर आजम खान (10) को मैट हेनरी ने फिलिप्‍स के हाथों की शोभा बनाया। इफ्तिखार अहमद दुर्भाग्‍यशाली रहे और रन आउट हुए। अर्धशतक पूरा करने के बाद बाबर आजम भी पवेलियन लौट गए।

न्‍यूजीलैंड की जीत पर लगी मुहर

ईश सोढ़ी ने बाबर आजम को ग्‍लेन फिलिप्‍स के हाथों कैच आउट कराया। मोहम्‍मद नवाज (28) ने रनगति बढ़ाई, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। साउथी ने नवाज को विकेटकीपर सीफर्ट के हाथों कैच आउट कराकर पाकिस्‍तान का सातवां विकेट गिराया। इस तरह पाकिस्‍तान 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 179 रन बना पाया और न्‍यूजीलैंड की जीत पर मुहर लगी। न्‍यूजीलैंड की तरफ से टिम साउथी ने सबसे ज्‍यादा दो विकेट लिए। मैट हेनरी, लोकी फर्ग्‍यूसन, मिचेल सैंटनर और ईश सोढ़ी को एक-एक विकेट मिला।

फिन एलेन का धुआंधार शतक

इससे पहले पाकिस्‍तान को टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला भारी पड़ गया। फिन एलेन ने अकेले की महफिल लूटी और 62 गेंदों में पांच चौके व 16 छक्‍के की मदद से 137 रन बनाए। डेवोन कॉनवे (7) आउट होने वाले पहले बल्‍लेबाज रहे, जिन्‍हें हैरिस रउफ ने नवाज के हाथों कैच आउट कराया।

इसके बाद एलेन ने टिम सीफर्ट (31) के साथ दूसरे विकेट के लिए 125 रन की साझेदारी की और स्‍कोर 100 रन के पार पहुंचाया। मोहम्‍मद वसीम ने सीफर्ट को अय्यूब के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। डैरिल मिचेल (8) को नवाज ने जल्‍द ही पवेलियन लौटा दिया। जमान खान ने एलेन को बोल्‍ड किया, लेकिन तभी न्‍यूजीलैंड की टीम 200 रन का स्‍कोर पार कर चुकी थी।

यह भी पढ़ें: दूसरे T20I में भी बरकरार कीवी टीम का दबदबा, 21 रन से पाकिस्तान को चटाई धूल, Finn allen के सिर सजा जीत का ताज

न्‍यूजीलैंड ने ग्‍लेन फिलिप्‍स (19) के दम पर 20 ओवर में सात विकेट खोकर 224 रन बनाए। पाकिस्‍तान की तरफ से हैरिस रउफ ने सबसे ज्‍यादा दो विकेट लिए। शाहीन अफरीदी, जमान खान, मोहम्‍मद नवाज और मोहम्‍मद वसीम को एक-एक सफलता मिली।

Share :
Tagsnz vs pak news
Previous Article

Himachal: सैलानियों को आकर्षित करने के लिए ...

Next Article

Himachal: खूंखार पिटबुल डॉग का कहर… चार ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Amartex Family Mart News In Hindi Tv
    Chandigarh NewsCHANDIGHARIndia Newsतकनीकीमनोरंजनहिमाचल प्रदेश

    पंचकूला के अमरटेक्स फैमिली मार्ट में भारी भीड़ देखी गई

    December 13, 2024
    By hinditvnews
  • Sport
    खेल

    IPL: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड सीरीज का पहला मैच 18 अप्रैल को खेला जाएगा

    April 3, 2024
    By hinditvnews
  • Viral News Today
    General Knowledgeतकनीकीराष्ट्रीय

    पुरुषों की छाती बताती है उनका भाग्य, जानिए कैसे

    November 14, 2024
    By hinditvnews
  • cricket
    खेल

    Ind Vs Eng Live Score: लंच- पहले सेशन में भारत ने 31 ओवर में बनाए 103 रन, रोहित और शुभमन ...

    February 2, 2024
    By hinditvnews
  • Virat ko
    cricketखेलदिल्ली

    कोहली का खुलासा: ‘खुश रहने के लिए छोड़ी भारत और RCB की कप्तानी

    May 6, 2025
    By hinditvnews
  • Surajkund Mela
    India News

    Surajkund Mela 2024: गुजरात थीम पर होगा इस बार सूरजकुंड मेला, 2 फरवरी से हो रही है इसकी शुरुआत

    January 29, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Rohit
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: CBSE स्कूलों पर 20 जुलाई को बड़ा फैसला, सरकार गंभीर

  • Vikrama
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Vikramaditya Singh: की केंद्रीय मंत्री से मुलाकात, पीएमजीएसवाई में 1200 किमी नई सड़कों को मंजूरी

  • Accident
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में सड़क हादसे 6% घटे, परिवहन विभाग ने दी जानकारी

Timeline

  • September 11, 2026

    शिमला: HPU की MCA छात्रा महक पठानिया का हार्ट अटैक से निधन

  • September 10, 2026

    Ramaiah Memorial Hospital Hosts Organ Donation Awareness Drive; Karnataka Health Minister Graces the Occasion

  • September 10, 2026

    Meet PayU Agent HQ: Merchants' Own AI Agents Team, Built to Power Their Agentic Commerce Journey End-to-End

  • September 10, 2026

    MSI Launches 'September Promotions 2026' with Exclusive Channel Offers and Extended Financing Benefits

  • September 10, 2026

    MRG Group Expands MRG Crown Clubhouse to 30,000 Sq. Ft., Launches Club Jewel

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Hpu

    शिमला: HPU की MCA छात्रा महक पठानिया का हार्ट अटैक से निधन

    By hinditvnews
    September 11, 2026
  • Ramaiah Memorial Hospital Hosts Organ Donation Awareness Drive; Karnataka Health Minister Graces the Occasion

    Ramaiah Memorial Hospital Hosts Organ Donation Awareness Drive; Karnataka Health Minister Graces the Occasion

    By hinditvnews
    September 10, 2026
  • Meet PayU Agent HQ: Merchants' Own AI Agents Team, Built to Power Their Agentic Commerce Journey End to End

    Meet PayU Agent HQ: Merchants' Own AI Agents Team, Built to Power Their Agentic Commerce ...

    By hinditvnews
    September 10, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.