Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Haryana: नारनौल में DDPO प्रमोद कुमार सस्पेंड, स्वास्थ्य मंत्री का एक्शन

  • Haryana: पानीपत में NIA की पूछताछ, संदिग्ध ट्रांजेक्शन की जांच

  • Haryana: मुख्य सूचना आयुक्त से 31 लाख वसूली पर हाईकोर्ट की रोक

  • दिल्ली अग्निकांड: केशव नेगी के समर्थन में कांग्रेस-भाजपा, निष्पक्ष जांच की मांग

  • Uttarakhand: हरीश रावत का आरोप: गैरसैंण की आत्मा मार रही सरकार

cricketखेल
Home›cricket›PAK vs BAN Live: बारिश से टॉस में देरी, बांग्लादेश के खिलाफ सम्मान बचाने उतरेगी पाकिस्तान

PAK vs BAN Live: बारिश से टॉस में देरी, बांग्लादेश के खिलाफ सम्मान बचाने उतरेगी पाकिस्तान

By hinditvnews
February 27, 2025
214
0
Cricket

PAK vs BAN Live Score: बारिश की वजह से टॉस में देरी, बांग्लादेश के खिलाफ सम्मान बचाने उतरेगी पाकिस्तान की टीम

हिंदी टीवी न्यूज़, रावलपिंडी Published by: Megha Jain Updated Thu, 27 Feb 2025

Live Cricket Score Today, PAK vs BAN Champions Trophy 2025 : नमस्कार! अमर उजाला का लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का नौवां मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें पहले ही इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं।

PAK vs BAN Live: बारिश जारी

रावलपिंडी में अभी तक बारिश हो रही है। इसकी वजह से टॉस नहीं हो सका है। मैदान पर कवर्स हैं और कवर्स पर काफी पानी है। इसे पूरी तरह से तैयार करने में भी काफी समय लग सकता है। हालांकि, उसके लिए बारिश का रुकना जरूरी है।

PAK vs BAN Live: बारिश की वजह से टॉस में देरी

रावलपिंडी में फिलहाल बारिश और गीले मैदान की वजह से टॉस में देरी हो रही है। बारिश रुक रुक कर हो रही है।  दोनों टीमों के खिलाड़ी फिलहाल ड्रेसिंग रूम में परिस्थितियों के खेलने लायक हो जाने का इंतजार कर रहे हैं। पाकिस्तान के ड्रेसिंग रूम में बाबर, हारिस, सलमान आगा और इमाम हंसी मजाक करते हुए दिखे।

PAK vs BAN Live: पाकिस्तान के सामने बांग्लादेश

गत चैंपियन पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच गुरुवार को चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप ए का मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीमें सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं। पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों को ही भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ हार मिली थी जिससे उनके लिए सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें धूमिल हो गई। यह दोनों ही टीमें अब तक टूर्नामेंट में जीत का खाता नहीं खोल सकी हैं और दोनों ही नजरें जीत के साथ अभियान का अंत करने पर टिकी होंगी।

PAK vs BAN Live: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड ने शुरुआती दो मैचों में किया लचर प्रदर्शन

चैंपियंस ट्रॉफी जैसे टूर्नामेंट में गलतियों के लिए बहुत कम गुंजाइश होती है लेकिन मेजबान पाकिस्तान ने पहले दोनों मैच में लचर प्रदर्शन किया तथा न्यूजीलैंड और भारत से करारी हार झेलने के बाद उसका अपनी धरती पर चैंपियन बनने का सपना चकनाचूर हो गया। यही कहानी बांग्लादेश की रही जिससे इन दोनों टीमों के बीच होने वाला मैच औपचारिक रह गया है। इस मैच में अब दोनों टीम प्रतिष्ठा की खातिर एक दूसरे का सामना करेंगी।

PAK vs BAN Live: लगातार तीसरी बार आईसीसी टूर्नामेंट के ग्रुप चरण से बाहर पाकिस्तान

पाकिस्तान 29 साल बाद किसी वैश्विक प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है लेकिन टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अब देश के क्रिकेट ढांचे में आमूल चूल बदलाव करने की मांग उठ रही है। यह लगातार तीसरा अवसर है जबकि पाकिस्तान सीमित ओवरों की क्रिकेट के किसी वैश्विक प्रतियोगिता के पहले दौर में बाहर हो गया। इससे पहले 2023 में वनडे विश्व कप और 2024 में टी20 विश्व कप में भी पाकिस्तान की टीम पहले दौर से आगे नहीं बढ़ पाई थी।

PAK vs BAN Live: रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं बाबर-रिजवान

पाकिस्तान की बल्लेबाजी का मुख्य आधार बाबर आजम और कप्तान मोहम्मद रिजवान हैं लेकिन यह दोनों अभी तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। बाबर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अर्धशतक लगाया था लेकिन उन्होंने बेहद धीमी बल्लेबाजी की जिसके लिए उनकी कड़ी आलोचना हुई। गेंदबाजी में पाकिस्तान का भरोसा अपने तेज गेंदबाजों पर था लेकिन उसके तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और हारिस रऊफ कमजोर और अप्रभावी दिख रहे हैं । टूर्नामेंट का आयोजन पाकिस्तान और दुबई में किया जा रहा है जहां की पिच धीमी गति के गेंदबाजों के लिए अनुकूल होती हैं। यह जानते हुए भी पाकिस्तान ने अबरार अहमद के रूप में एकमात्र विशेषज्ञ स्पिनर चुना। इसके लिए चयन समिति की कड़ी आलोचना भी हो रही है।

पिछली बार चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाला बांग्लादेश भी भारत और न्यूजीलैंड से हार के बाद सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुका है। पाकिस्तान की तरह बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने भी अभी तक निराश किया है। उसके बल्लेबाजों में केवल तौहीद हृदोय, कप्तान नजमुल हसन और जाकर अली ही थोड़ा प्रभाव छोड़ पाए हैं। गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में भी बांग्लादेश का प्रदर्शन औसत रहा है।

PAK vs BAN Live Score: बारिश की वजह से टॉस में देरी, बांग्लादेश के खिलाफ सम्मान बचाने उतरेगी पाकिस्तान की टीम

Live Cricket Score Today, PAK vs BAN Champions Trophy 2025 : नमस्कार! अमर उजाला का लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का नौवां मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें पहले ही इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं। वहीं, ग्रुप ए से न्यूजीलैंड और भारत ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है।

 

Share :
Tagscricket newshindi newsPAK vs BAN ODI Live Score: ICC Champions Trophy 2025 Pakistan vs Bangladesh Rawalpindi Match Scorecard Updatessports news
Previous Article

Himachal: मणिकर्ण घाटी में भूस्खलन से जीरा ...

Next Article

Jai Ram Thakur: मंदिरों की जमापूंजी बचाने ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • haryana
    हरियाणा

    दक्षिण हरियाणा में इस बार बन रहे नये जातीय गठजोड़, राव इंद्रजीत का प्रभाव कायम; टूट रही जाट और एंटी ...

    May 16, 2024
    By hinditvnews
  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP हाईकोर्ट: कांस्टेबल पदोन्नति पर कमेटी समीक्षा, सरकार की अपील खारिज

    April 24, 2026
    By hinditvnews
  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: सीएम धामी बोले-भ्रष्टाचार में शामिल लोगों पर होगी कठोर कार्रवाई

    October 7, 2024
    By hinditvnews
  • Javan
    पंजाब

    Farmers Protest: किसान आंदोलन के बीच होमगार्ड के जवान को तेज रफ्तार कार ने कुचला, दर्दनाक मौत; आरोपी चालक फरार

    February 19, 2024
    By hinditvnews
  • Apple
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: 30 देशों से भारत पहुंचा 2 करोड़ पेटी सेब, बागवानों को करोड़ों का नुकसान

    February 26, 2024
    By hinditvnews
  • Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में कल से मौसम बदलेगा, 10 को पूरे प्रदेश में बारिश के आसार

    February 8, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Cm Sukhu News
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Operation Sindoor: हिमाचल में सुरक्षा कड़ी,सीमा पर तनाव

  • himachal
    हमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हमीरपुर में तीसरी मंजिल से गिरकर छात्र की मौत, आत्महत्या या हादसा अभी साफ नहीं

  • Bagi
    शिमलाहरियाणाहिमाचल प्रदेश

    दिल्ली से भगवा चोला ओढ़कर लौट सकते हैं कांग्रेस के बागी

Timeline

  • June 9, 2026

    Haryana: नारनौल में DDPO प्रमोद कुमार सस्पेंड, स्वास्थ्य मंत्री का एक्शन

  • June 9, 2026

    Haryana: पानीपत में NIA की पूछताछ, संदिग्ध ट्रांजेक्शन की जांच

  • June 9, 2026

    Haryana: मुख्य सूचना आयुक्त से 31 लाख वसूली पर हाईकोर्ट की रोक

  • June 9, 2026

    दिल्ली अग्निकांड: केशव नेगी के समर्थन में कांग्रेस-भाजपा, निष्पक्ष जांच की मांग

  • June 9, 2026

    Uttarakhand: हरीश रावत का आरोप: गैरसैंण की आत्मा मार रही सरकार

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Arti

    Haryana: नारनौल में DDPO प्रमोद कुमार सस्पेंड, स्वास्थ्य मंत्री का एक्शन

    By hinditvnews
    June 9, 2026
  • Nia

    Haryana: पानीपत में NIA की पूछताछ, संदिग्ध ट्रांजेक्शन की जांच

    By hinditvnews
    June 9, 2026
  • Pu High Court

    Haryana: मुख्य सूचना आयुक्त से 31 लाख वसूली पर हाईकोर्ट की रोक

    By hinditvnews
    June 9, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.