Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • At 20th MarCon, Stalwarts to Explore AI Innovations, Other Key Discourses in the Ecosystem

  • RSB Group Celebrates 4th Edition of 'Ek Pahal' Annual Day – Championing a Future Beyond Dreams

  • Eveready Expands Flashlight Portfolio, Launches Innovative Shor Torch with Animal Alarm to Help Farmers Protect Crops

  • Family Office Summit 2026 Concludes on a High Note, Cementing Its Place as India's Premier Gathering for Private Wealth

  • Galgotias University Brings Together 800 Athletes for Uttar Pradesh Youth Basketball Championship 2026

हरियाणा
Home›हरियाणा›PM Modi Haryana Rally: पीएम बोले- देश से राम का नाम हटाना चाहती कांग्रेस

PM Modi Haryana Rally: पीएम बोले- देश से राम का नाम हटाना चाहती कांग्रेस

By hinditvnews
May 23, 2024
262
0
pm

PM Modi Haryana Rally: पीएम बोले- देश से राम का नाम हटाना चाहती कांग्रेस, इंडी गठबंधन को दिया वोट बेकार

लोकसभा चुनाव के लिए हरियाणा में प्रचार का आज अंतिम दिन है। इस कड़ी में महेंद्रगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बाबा जयरामदास की तपोभूमि गांव पाली में भाजपा की विजय संकल्प रैली में पहुंचे। वहीं प्रत्याशियों के साथ भाजपा के नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है।

देश में एक बड़ी क्रांति लाएगी भाजपा- मोदी

पीएम मोदी बोले- मैं गुरुग्राम के युवाओं से भी कहना चाहता हूं कि अगले 5 साल का कालखंड इस देश में एक बड़ी क्रांति का समय होने वाला है। आपके सारे सपने पूरे होंगे, क्योंकि आपके सपने ही मोदी का संकल्प है। कहा कि बीते 10 वर्षों में हमने कांग्रेस के पाप धोने में बहुत मेहनत की है। आज हरियाणा में आधुनिक हाइवे और एक्सप्रेस वे बन रहे हैं। अब न दिल्ली दूर है और न ही चंडीगढ़ दूर है।

कांग्रेस के विश्वासघात का भुक्तभोगी तो हरियाणा का किसान भी रहा है। यहां कांग्रेस ने किसानों के लिए सिंचाई के पानी तक का भी इंतजाम नहीं किया। हम नहरों को जोड़कर यहां तक पानी पहुंचा रहे हैं। हमारी सरकार हरियाणा में 14 फसलों को MSP पर खरीद रही है।

हरियाणा में ट्रांसफर-पोस्टिंग की खुली इंडस्ट्री चलती- मोदी

हमारे हरियाणा को लूटने में भी कांग्रेस ने कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी थी। मैंने तो अपनी आंखों से देखा है कि कांग्रेस के समय हरियाणा का क्या हाल था? जो मुख्यमंत्री बनता था, वो अपने जिले से बाहर नहीं देखता था। ऐसा कोई क्षेत्र नहीं, जिसे लूटने का खुला खेल न चलता हो। नौकरी दिलवाने के नाम और ये लोग जमीनें बिकवा देते थे। ट्रांसफर-पोस्टिंग की तो खुली इंडस्ट्री चलती थी।

कांग्रेस सत्ता में आई तो फिर से 370 लगाएंगे- मोदी

कांग्रेस 10 साल से सत्ता से बाहर है, इसलिए बुरी तरह बौखला रही है। कांग्रेस हमारी आस्था का ही नहीं, हमारे तिरंगे का भी अपमान करती है। 70 साल तक कश्मीर में तिरंगा किसने नहीं फहरने दिया? कांग्रेस ने। आज ये लोग कह रहे हैं… ये सत्ता में आए तो फिर से 370 लगाएंगे।

देश से राम को हटाना चाहती- कांग्रेस

हरियाणा में राम-राम के बिना कोई काम नहीं होता। लेकिन कांग्रेस का बस चले तो ये हरियाणा में राम का नाम लेने वालों को ये गिरफ्तार कर लें। कांग्रेस पूरे देश से ही राम को हटाना चाहती है। कांग्रेस जब तक सत्ता में रही, उसने राम मंदिर नहीं बनने दिया। कांग्रेस ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा तक का बहिष्कार कर दिया। अब तो शहजादे के सलाहकार ने एक ओर बड़ा खुलासा किया है कि अब कांग्रेस अगर सत्ता में आई, तो ये राम मंदिर पर ताला लगाने की फिराक में है।

कांग्रेस ने वोटबैंक के लिए देश का विभाजन करवाया- मोदी

कांग्रेस और इंडी वालों के लिए देश से भी बड़ा इनका वोटबैंक है। इन लोगों ने वोटबैंक के लिए देश का विभाजन करवाया…एक भारत और दो-दो मुस्लिम राष्ट्र बनाए। अब इंडी वाले कह रहे हैं कि बचे हुए भारत पर भी पहला अधिकार मुसलमानों का है।

हरियाणा के हर एससी-एसटी और ओबीसी को भरोसा देने आया- मोदी

हरियाणा के हर एससी-एसटी और ओबीसी को भरोसा देने आया हूं जब तक मोदी जिंदा है, कोई भी दलित, आदिवासी और पिछड़ों का आरक्षण छीन नहीं सकता है। पीएम ने कहा कि बंगाल में इंडी जमात के लोगों ने मुसलमानों को ओबीसी का सर्टिफिकेट दे दिया था। जो आरक्षण ओबीसी को मिलना चाहिए, वो मुसलमानों को और घुसपैठियों में बांटा जा रहा था। हाईकोर्ट ने बंगाल में पिछले 10-12 सालों में मुसलमानों को दिए सारे सर्टिफिकेट रद्द कर दिए हैं।

कांग्रेस को दिया वोट बेकार ही होना- मोदी

पीएम ने कहा कि इनकी (कांग्रेस) सरकार सात जन्म में भी नहीं बनने वाली है। कांग्रेस को दिया वोट बेकार ही होना है। इसलिए आपको सरकार बनाने के लिए वोट करना है और सरकार किसकी बनने जा रही। किसकी सरकार बनेगी, ये बच्चे-बच्चे को पता है। 24 के चुनाव में पूरा देश कांग्रेस की सच्चाई जान गया है।

इन लोगों ने वोट बैंक के लिए देश का विभाजन कराया। एक भारत और दो मुस्लिम राष्ट्र बनाए। अब बचे हुए भारत पर भी पहला अधिकार मुसलमान का है ये कह रहे हैं। इन्होंने एससी-एसटी, ओबीसी जिनको बाबा साहेब ने जो आरक्षण दिया उसको छीन कर वोट जिहाद करने वाले लोगों को देना चाहते हैं। आपने कल अखबारों में देखा टीवी पर देखा होगा। बंगाल की हाईकोर्ट का जजमेंट आया और बंगाल में भी इंडी जमात का एससी-एसटी आरक्षण के खिलाफ उनकी सोच का भंडा फूट गया है।

इंडी गठबंधन का रोना-धोना शुरू

पीएम ने कहा कि देश की जनता इंडी जमात के इरादे पहले ही भांप चुकी है। इसलिए इनका ये हाल हुआ है। पांच चरणों में ही इंडी जमात का ढोल फट गया है। तीसरे चरण के बाद इन्होंने रोना-धोना शुरू कर दिया। इलेक्शन कमीशन आंकड़े क्यों नहीं देता। आंकड़े देरी से क्यों देता है। इलेक्शन कमीशन ऐसा क्यों करता है। ईवीएम से लेकर पता नहीं क्या-क्या कहा। इस बार बराबर जमकर ईवीएम को गालियां दे रहे हैं। जिस भूमि में कोई पैदावर ना हो। कोई किसान एक भी बीज डालेगा क्या। जिस पर फसल ना हो ऐसी जमीन पर एक भी बीज डालेगा। जब पता कि इनकी सरकार नहीं बनने वाली तो उधर कोई वोट डालेगा क्या?

हरियाणा के घी मक्खन का जोर आज पुरी दुनिया देख रहा- मोदी

पीएम ने कहा कि हरियाणा के घी मक्खन का जोर आज पुरी दुनिया देख रही है। सारी भारत विरोधी ताकते लगी रहती हैं, लेकिन मोदी इनके झुकाए नहीं झुकता है। अभी मोदी को आपका कर्ज चुकाने के लिए बहुत काम करना है। हमारे हरियाणा को नई ऊंचाई पर लेकर जाना है। इसके लिए जरूरी फिर एक बार-फिर एक बार-फिर एक बार। ये चुनाव देश का प्रधानमंत्री चुनने का है। आप प्रधानमंत्री ही नहीं, देश का भविष्य चुनेंगे। एक और आपका जांचा परखा सेवक मोदी है। दूसरी और कोई अता पता ही नहीं है।

मोदी ने महेंद्रगढ़ की मिठाई का किया जिक्र

उन्होंने कहा कि प्रभारी के तौर पर मैंने यहां काम किया है। मनोहर लाल संगठन महामंत्री थे। मैंने यहां माता-बहनों के हाथ का खाना बहुत खाया है। नारनौल के हलवाई, महेंद्रगढ़ की मिठाई। कहा कि जीत सीधा साधा खाना वो मेरा हरियाणा।
Share :
Tagsnews of haryananews of mahender garhnews of PM modinews of rally in haryana
Previous Article

जंग-ए-आजादी मेमोरियल फाउंडेशन के चेयरमैन हमदर्द समेत ...

Next Article

Sonipat: खानपुर कला गांव में युवक की तीन ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Railway
    उत्तर प्रदेश

    प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सजाया जा रहा अयोध्या धाम जंक्शन

    December 29, 2023
    By hinditvnews
  • Haryana
    हरियाणा

    Haryana Crime : “भाई हमें बाहर निकाल दो, हम आग में जल जाएंगे

    January 3, 2024
    By hinditvnews
  • Sukhna
    पंजाबहरियाणा

    Chandigarh: रॉक गार्डन, बर्ड पार्क और सुखना के लिए शटल बस शुरू

    November 18, 2023
    By hinditvnews
  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in
    हरियाणा

    Sonipat: खानपुर कला गांव में युवक की तीन गोली मारकर हत्या

    May 23, 2024
    By hinditvnews
  • Anju
    हरियाणा

    पाकिस्तान से अपने प्रेमी को भारत बुलाएगी अंजू

    December 30, 2023
    By hinditvnews
  • Gurugram
    हरियाणा

    देह व्यापार में शामिल दो स्पा सेंटरों का भंडाफोड़

    December 6, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Hpu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    एचपीयू पीएचडी प्रवेश: आवेदन की अंतिम तिथि 26 जून तक बढ़ी

  • dalle
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: गोदामों में पहुंचीं 1.60 लाख क्विंटल दालें

  • himachal
    हिमाचल प्रदेश

    स्टडी लीव पर पूरा नहीं, अब 40 फीसदी वेतन ही देगी हिमाचल सरकार

Timeline

  • July 30, 2026

    At 20th MarCon, Stalwarts to Explore AI Innovations, Other Key Discourses in the Ecosystem

  • July 30, 2026

    RSB Group Celebrates 4th Edition of 'Ek Pahal' Annual Day – Championing a Future Beyond Dreams

  • July 30, 2026

    Eveready Expands Flashlight Portfolio, Launches Innovative Shor Torch with Animal Alarm to Help Farmers Protect Crops

  • July 30, 2026

    Family Office Summit 2026 Concludes on a High Note, Cementing Its Place as India's Premier Gathering for Private Wealth

  • July 30, 2026

    Galgotias University Brings Together 800 Athletes for Uttar Pradesh Youth Basketball Championship 2026

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • At 20th Marcon, Stalwarts To Explore Ai Innovations, Other Key Discourses In The Ecosystem

    At 20th MarCon, Stalwarts to Explore AI Innovations, Other Key Discourses in the Ecosystem

    By hinditvnews
    July 30, 2026
  • Rsb Group Celebrates 4th Edition Of 'ek Pahal' Annual Day – Championing A Future Beyond Dreams

    RSB Group Celebrates 4th Edition of 'Ek Pahal' Annual Day – Championing a Future Beyond ...

    By hinditvnews
    July 30, 2026
  • Eveready Expands Flashlight Portfolio, Launches Innovative Shor Torch With Animal Alarm To Help Farmers Protect Crops

    Eveready Expands Flashlight Portfolio, Launches Innovative Shor Torch with Animal Alarm to Help Farmers Protect ...

    By hinditvnews
    July 30, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.