Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • दिल्ली: फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड वकील गिरफ्तार

  • राम मंदिर में कर्मियों पर सख्ती, अंदर की बात लीक होने पर होगी कार्रवाई

  • सिरसा: नाबालिग साली से दुष्कर्म, जीजा गिरफ्तार; पॉक्सो में केस

  • पंजाब: बिजली संकट पर उबाल, पावरकॉम CMD हटाए गए

  • Dehradun: किशाऊ बांध परियोजना की अहम बैठक आज, छह राज्यों के बीच होगा समझौता

पंजाब
Home›पंजाब›Pradeep Chhabra Death: 30 साल तक कांग्रेस में रहे, पवन बंसल के करीबी थे छाबड़ा, आखिर क्यों छोड़ी थी पार्टी

Pradeep Chhabra Death: 30 साल तक कांग्रेस में रहे, पवन बंसल के करीबी थे छाबड़ा, आखिर क्यों छोड़ी थी पार्टी

By hinditvnews
July 9, 2024
164
0
Punjab

पवन बंसल के करीबी थे छाबड़ा, आखिर क्यों छोड़ी थी पार्टी

चंडीगढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता प्रदीप छाबड़ा अब इस दुनिया में नहीं रहे। छाबड़ा कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्होंने बीमारी के चलते मंगलवार को पीजीआई आखिरी सांस ली। शहर के दिग्गज नेताओं में शुमार प्रदीप छाबड़ा लंबे समय से राजनीति में थे। चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी के लिए जमीन तैयार करने वाले प्रदीप छाबड़ा ही थे। छाबड़ा नगर निगम में मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर भी रह चुके हैं।

आम आदमी पार्टी में शामिल होने से पहले छाबड़ा कांग्रेस में थे। वह चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष के पद पर भी रहे। छाबड़ा को पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल का करीबी माना जाता था। पवन कुमार बंसल प्रदीप छाबड़ा के राजनीतिक गुरु भी रहे हैं। लेकिन छाबड़ा के कांग्रेस छोड़ने की वजह भी बंसल को ही माना गया है।
प्रदीप छाबड़ा ने 6 अगस्त 2021 को कांग्रेस पार्टी से त्यागपत्र दिया था। इससे पहले वह कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष के पद पर थे, लेकिन हाईकमान ने उन्हें अध्यक्ष पद से हटा दिया और सुभाष चावला को अध्यक्ष बनाया था। इसके बाद प्रदीप छाबड़ा ने कई दिनों तक मौजूदा कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला और पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल के खिलाफ मोर्चा खोला। इसके बाद 6 अगस्त 2021 को छाबड़ा ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर आम आदमी पार्टी में ज्वाइन किया था। उस समय चंडीगढ़ की राजनीति में ऐसा पहली बार हुआ था कि किसी राजनीतिक दल के पूर्व अध्यक्ष ने पार्टी छोड़ दी थी।

छाबड़ा को अध्यक्ष पद से हटाया गया है तब से वह नाराज चल रहे थे। प्रदेश कार्यकारिणी में अपने किसी भी करीबी को जगह दिलवाने के बाद से पवन कुमार बंसल और अध्यक्ष सुभाष चावला के खिलाफ छाबड़ा ने मोर्चा खोला हुआ था। छाबड़ा 30 साल से कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़े हुए थे।

छाबड़ा पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल के करीबी माने जाते रहे हैं, बंसल ने भी समय-समय पर प्रदीप छाबड़ा को अहम जिम्मेदारी दी थी। पवन बंसल ने ही प्रदीप छाबड़ा को चंडीगढ़ कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया था। लेकिन बाद में दोनों नेताओं के संबंध बिगड़ गए, जिसके बाद छाबड़ा को कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाया गया और इसके बाद छाबड़ा ने पार्टी को ही अलविदा कह दिया था।
पवन बंसल ने जताया दुख
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल ने प्रदीप छाबड़ा के निधन पर गहरा दुख जताया है। बंसल ने एक्स पर किए पोस्ट में लिखा कि प्रदीप छाबड़ा दशकों तक मेरे करीबी सहयोगी रहे। उन्होंने चंडीगढ़ प्रादेशिक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में छह साल तक विशिष्टता के साथ काम किया। उनके निधन से चंडीगढ़ के सामाजिक और राजनीतिक जीवन में एक बड़ा शून्य पैदा हो गया है और यह मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करें। भगवान उनके परिवार और उनके असंख्य मित्रों व सहयोगियों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

 

Share :
Tagspunjaab
Previous Article

Jalandhar West by Election: 181 पोलिंग बूथों ...

Next Article

खाकी फिर दागदार: चंडीगढ़ पुलिस का जवान ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • punjab
    पंजाब

    Panchkula: सीएम नायब सैनी ने TGT अध्यापकों को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा-विपक्ष ने खड़ा किया भर्ती रोको गैंग

    July 30, 2024
    By hinditvnews
  • punjaab
    पंजाब

    Punjab: अमृतसर से तीन हथियार तस्कर गिरफ्तार, MP से लाए थे खेप, तीन पिस्तौल-मैगजीन बरामद

    July 16, 2024
    By hinditvnews
  • Priyanka
    पंजाब

    Lok Sabha Election: अपने ही बढ़ा रहे कांग्रेस की मुश्किलें

    May 4, 2024
    By hinditvnews
  • Weather report
    पंजाब

    Punjab Mausam: जून में भी रिकॉर्ड तोड़ रही गर्मी, पारा 47.5 डिग्री पहुंचा

    June 13, 2024
    By hinditvnews
  • Nitin
    पंजाब

    पंजाब को आज चार हजार करोड़ की सौगात देंगे नितिन गडकरी

    January 10, 2024
    By hinditvnews
  • Punjab
    पंजाब

    Punjab: सूबे की सियासत में घट रही आधी आबादी की हिस्सेदारी

    May 2, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Male Doctor In The Hospital
    चंबाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: चंबा में फर्जी डॉक्टर पकड़ा, दवा सैंपल भी फेल

  • Pollution
    manaliकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: हिमाचल में प्रदूषण प्रमाणपत्र बनवाने पर लगेगा ग्रीन टैक्स

  • Chitta
    Chandigarh Newsशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: एक माह बाद मनीमाजरा से चिट्टा सप्लायर गिरफ्तार, शिमला में भी दर्ज है केस

Timeline

  • September 15, 2026

    दिल्ली: फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड वकील गिरफ्तार

  • September 15, 2026

    राम मंदिर में कर्मियों पर सख्ती, अंदर की बात लीक होने पर होगी कार्रवाई

  • September 15, 2026

    सिरसा: नाबालिग साली से दुष्कर्म, जीजा गिरफ्तार; पॉक्सो में केस

  • September 15, 2026

    पंजाब: बिजली संकट पर उबाल, पावरकॉम CMD हटाए गए

  • September 15, 2026

    Dehradun: किशाऊ बांध परियोजना की अहम बैठक आज, छह राज्यों के बीच होगा समझौता

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Arrest

    दिल्ली: फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड वकील गिरफ्तार

    By hinditvnews
    September 15, 2026
  • Ram mandir

    राम मंदिर में कर्मियों पर सख्ती, अंदर की बात लीक होने पर होगी कार्रवाई

    By hinditvnews
    September 15, 2026
  • Rape

    सिरसा: नाबालिग साली से दुष्कर्म, जीजा गिरफ्तार; पॉक्सो में केस

    By hinditvnews
    September 15, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.