Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

  • Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

  • Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental Wellness

  • Multimodal Logistics Emerging as Key to India's Supply Chain Efficiency

  • At AI Impact Summit 2026, Jaipur's CODE Edu Launches AI-Powered Creative Learning Platform 'EnCODE'

पंजाब
Home›पंजाब›Punjab:आज अमृतसर से दिल्‍ली दौड़गी वंदे भारत एक्‍सप्रेस

Punjab:आज अमृतसर से दिल्‍ली दौड़गी वंदे भारत एक्‍सप्रेस

By hinditvnews
December 30, 2023
260
0
Vande

Amritsar News: पंजाबवासियों को मिला नए साल का तोहफा, अमृतसर से दिल्‍ली दौड़गी वंदे भारत एक्‍सप्रेस, PM मोदी दिखाएंगी हरी झंडी

अमृतसर से नई दिल्ली के लिए चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस अभी थोड़ी देर में रवाना होने वाली है। इस ट्रेन को लेकर जहां शहर वासियो में काफी उत्साह है। वहीं इस ट्रेन में यात्रा करने वाले लोग इस ट्रेन के साथ सेल्फी ले इस पल को अपने मोबाइल में कैद कर रहे हैं। यात्रियों ने कहा कि प्रधानमंत्री ने शहर के लोगों को एक बड़ा तोहफा दिया है।

HIGHLIGHTS

  1. ट्रेन में यात्रा करने वाले लोग इस ट्रेन के साथ सेल्फी ले इस पल को अपने मोबाइल में कैद कर रहे हैं।
  2. यात्रियों का कहना है कि देश के प्रधानमंत्री ने शहर के लोगों को एक बड़ा तोहफा दिया है।

अमृतसर। पंजाब के लोगों के लिए नए साल पर तोहफा मिला है। अमृतसर से दिल्‍ली तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को आज पीएम मोदी हरी झंडी दिखाएंगे।

इस मौके पर अमृतसर के कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि मैं इस ट्रेन को अमृतसर से शुरू करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को धन्यवाद देता हूं। अमृतसर एक पर्यटक शहर है और यह मध्यम वर्ग के लोगों के लिए एक उपहार है। यह हमारी अर्थव्यवस्था के लिए भी सहायक है क्योंकि अब अधिक लोग अमृतसर आ सकते हैं।

वंदे भारत ट्रेन को देख गदगद हुए यात्री

अमृतसर से नई दिल्ली के लिए चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस अभी थोड़ी देर में रवाना होने वाली है। इस ट्रेन को लेकर जहां शहर वासियो में काफी उत्साह है। वहीं इस ट्रेन में यात्रा करने वाले लोग इस ट्रेन के साथ सेल्फी ले इस पल को अपने मोबाइल में कैद कर रहे हैं।

यात्रियों का कहना है कि देश के प्रधानमंत्री ने शहर के लोगों को एक बड़ा तोहफा दिया है। यात्री वैभव कुमार का कहना है कि यह उनके लिए एक ऐतिहासिक पल है, जिसका वह हिस्सा बनने जा रहे हैं। वह ट्रेन में पहले दिन सफर कर रहे हैं। ट्रेन को लेकर जाने वाले ट्रेन मैनेजर के साथ यात्री मोबाइल में फोटो लेते हुए दिखाई दिए इतना ही नहीं इस ट्रेन को हर एक शख्स अपने मोबाइल में कैद कर रहा था।

दिल्‍ली अब दूर नहीं- बनवारी लाल पुरोहित

ट्रेन को रवाना करने से पहले राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने कहा कि दिल्ली अब दूर नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी समय यह कहावत थी कि दिल्ली अब दूर नहीं है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वंदे भारत ट्रेन चलकर इस कहावत को चरितार्थ कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह देशवासियो के साथ-साथ अमृतसरवासियो को प्रधानमंत्री ने बड़ा तोहफा दिया है।

पुरोहित ने कहा देश के प्रधानमंत्री ने जो कहा वह करके दिखाया। उनकी अगुवाई में देश तरक्की के रास्ते पर है। आज देश आज बुलंदियो को छू रहा है। उन्होंने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस चलने से लोगों का सफर आसान हो जाएगा। इस ट्रेन में सफर करके यात्री हवाई यात्रा जैसा आनंद ले सकेगा।

उद्घाटन समारोह में सांसद गुरजीत सिंह औजला भी पहुंचे। उन्होंने इस ट्रेन को चलाने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया। उन्होंने कहां की वह प्रधानमंत्री और रेल मंत्री के आभारी हैं जिन्होंने उनकी इस मांग को पूरा किया है।

जालंधर में भी होगा स्‍टॉपेज

बता दें यह रेल गाड़ी अमृतसर से नई दिल्ली के लिए चल रही है और इसका जालंधर में भी स्टॉपेज रहेगा। यह ट्रेन आज अमृतसर से चलकर जालंधर कैंट स्टेशन पर पहुंचेगी। जो शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह के 6 दिन चला करेगी और सुबह 9:12 पर स्टेशन पर आएगी जहां इसका 2 मिनट का स्टॉपेज होगा हालांकि शनिवार को यह ट्रेन ट्रायल बेस पर होने के कारण देरी से पहुंचेगी।

सुनील जाखड़ और सांसद सुशील रिंकू दिखाएंगे हरी झंडी

संभावना है कि करीब 12 बीजेपी के पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ और सांसद सुशील रिंकू इसे हरी झंडी देकर रवाना करेंगे। ट्रेन चलने के साथ ही किराए की घोषणा होगी। अभी तक जालंधर से नई दिल्ली के लिए सुपरफास्ट रेल गाड़ियों में शताब्दी एक्सप्रेस ही थी।

 

Share :
Tagsnews of amritsarnews of punjabnews of vande bharat start in punjabnews of vande bharat train
Previous Article

Rishikesh: ऋषिकेश में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा ...

Next Article

Haryana News: करनाल में शख्स की निर्मम ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Video
    पंजाब

    Chandigarh: बाथरूम में लगाया कैमरा, अपनी ही सहेलियों की बनाई अश्लील वीडियो

    November 29, 2023
    By hinditvnews
  • Exit Poll
    पंजाब

    Punjab Exit Poll 2024: एग्जिट पोल को कांग्रेस-आप ने नकारा

    June 3, 2024
    By hinditvnews
  • Police
    दिल्लीपंजाब

    कार्रवाई से बौखलाए खालिस्तानी आतंकी

    September 26, 2023
    By hinditvnews
  • Amritsar
    पंजाब

    पंजाब पुलिस का 7.6 फुट लंबा पूर्व कॉन्‍सेटबल अरेस्‍ट

    December 15, 2023
    By hinditvnews
  • Ed
    पंजाब

    ED Raid in Punjab: 137 करोड़ के अमरुद बाग घोटाले में ईडी की दबिश

    March 27, 2024
    By hinditvnews
  • Haryana
    पंजाबहरियाणा

    हरियाणा में भाजपा या कांग्रेस! : 64.80 फीसदी मतदान से बढ़ा असमंजस

    May 27, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Toilet
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Shimla Public Toilet Charges: शौचालय शुल्क पर राजधानी में गरमाई सियासत

  • Jagat
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल को एफआरए से बाहर करने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएगी सरकार

  • Weather Update
    manaliकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालामंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: चोटियों पर हिमपात से प्रदेश में कड़ाके की ठंड

Timeline

  • March 11, 2026

    Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

  • March 11, 2026

    Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

  • March 11, 2026

    Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental Wellness

  • March 11, 2026

    Multimodal Logistics Emerging as Key to India's Supply Chain Efficiency

  • March 11, 2026

    At AI Impact Summit 2026, Jaipur's CODE Edu Launches AI-Powered Creative Learning Platform 'EnCODE'

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental ...

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.