Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Azim Premji Foundation Launches Social Startups Programme

  • Team BHIVE Secures First Place in Corporate Relay at IRONMAN Goa

  • Blue Dart Delivers More Smiles for Less this Diwali with Special Domestic and International Shipping Offers

  • Manipal University Jaipur Hosts International Conference on Sports Sciences, Focuses on India's Olympic Vision 2036

  • International Hardware Fair India 2026 Concludes with 140+ Exhibitors and Participants from 30+ Countries

पंजाब
Home›पंजाब›Punjab: किराये को लेकर कैब ड्राइवर की पीट-पीटकर कर दी हत्‍या, परिवारवालों को बोले हार्टअटैक से हुई है मौत; ऐसे हुआ खुलासा

Punjab: किराये को लेकर कैब ड्राइवर की पीट-पीटकर कर दी हत्‍या, परिवारवालों को बोले हार्टअटैक से हुई है मौत; ऐसे हुआ खुलासा

By hinditvnews
February 2, 2024
400
0
Punjab Crime

पंजाब के अमृतसर में मामूली किराये को लेकर कैब ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्‍या कर दी गई। बाद में उसकी मौत को हार्टअटैक बताकर शव स्वजनों को भी सौंप दिया। स्वजनों ने भी संस्कार कर दिया लेकिन बाद में उन्हें लोगों ने बताया कि उसकी हत्या हुई है तो सारागढ़ी सराय के सीसीटीवी खंगाले गए जिसमें सारी घटना कैद हो गई। पुलिस ने तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।अमृतसर। थाना कोतवाली के अधीन आते सारागढ़ी सराय के बाहर कैब ड्राइवर को उसके तीन साथियों ने किराये को लेकर इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। बाद में उसकी मौत को हार्टअटैक बताकर शव स्वजनों को भी सौंप दिया। स्वजनों ने भी संस्कार कर दिया, लेकिन बाद में उन्हें लोगों ने बताया कि उसकी हत्या हुई है तो सारागढ़ी सराय के सीसीटीवी खंगाले गए, जिसमें सारी घटना कैद हो गई। पुलिस ने तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मृतक की हुई पहचान

आरोपितों की पहचान हरविंदर सिंह राणा निवासी कोलू वाली हवेली रामसर रोड, बलजिंदर सिंह निहंग निवासी बाबा दर्शन सिंह एवेन्यू घन्नूपुर काले और साहिब सिंह के रूप में हुई है। मृतक की पहचान गुरजीत सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस को दी शिकायत में चरनजीत कौर ने बताया कि उसका पति सारागढ़ी सराय अमृतसर के बाहर टैक्सी चलाता है। 27 जनवरी 2024 को उसके पति के साथियों ने रात करीब नौ बजे फोन करके बताया कि गुरजीत सिंह को हार्टअटैक आया है। उसने उन्हें कहा कि वे उन्हें अस्पताल ले जाए तो वह थोड़ी देर में वहां आ जाएगी।

सिर पर थे चोट के निशान

पांच-दस मिनट बाद दोबारा उसे फोन आया कि पति की मौत हो गई है। वह शव लेकर गांव आ रहे हैं। पति के उक्त तीनों और उनके दो साथी अड्डा डड्डूआणा मेहता रोड पर उसे मिले। उन्होंने उसके पति का शव पति की स्विफ्ट डिजायर गाड़ी नंबर पीबी-06-एक्स-8337 की पिछली सीट पर रखा हुआ था।

इस दौरान उसका बेटा जसप्रीत सिंह, पड़ोसी जसबीर सिंह, प्रितपाल सिंह, भतीजे की बहू परमजीत कौर भी साथ थे। वह शव लेकर गांव चले गए। संस्कार के दौरान उसने देखा कि पति के सिर में चोट के निशान थे। उन्होंने उस समय संस्कार कर दिया।

पुलिस ने मामले की जांच की शुरू

30 जनवरी को किसी ने उसे बताया कि गुरजीत सिंह को साथी बलजिंदर, हरविंदर और साहिब सिंह ने पीटकर मार डाला था। वह भतीजे संदीप सिंह निवासी गांव अर्जन मांगा, अमृतपाल सिंह और जसवंत सिंह व मुख्तार सिंह को साथ लेकर सराय के बाहर टैक्सी वालों और अन्य लोगों से पूछताछ करने पहुंची।

कुछ लोगों ने बताया कि पति के साथ उसके तीनों साथियों ने टैक्सी के किराये के पैसे के लेन-देन से झगड़ा किया था। तीनों ने मिलकर पति की हत्या की है। उन्होंने सीसीटीवी चेक किए तो उसमें मारपीट की घटना रिकार्ड थी। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share :
Tagsamritsarhindi news
Previous Article

Punjab: आतंकी अर्श डल्‍ला के दो सहयोगियों ...

Next Article

Highcourt: आईजी परमराज उमरानंगल को बड़ी राहत, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: स्कीमों का काम न शुरू करने पर विभागों से पैसा ब्याज सहित वापस

    February 22, 2025
    By hinditvnews
  • Dharamshala
    खेलधर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    IPL 2026: धर्मशाला क्वालीफायर में दिखेगा विराट का जलवा!

    May 19, 2026
    By hinditvnews
  • Solan
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: जिंदा महिला का कागजों में अंतिम संस्कार, मृत्यु प्रमाणपत्र जारी

    February 6, 2025
    By hinditvnews
  • उत्तर प्रदेश

    UP: आंधी-बारिश से जनहानि पर सीएम सख्त, 24 घंटे में मुआवजा व इलाज के निर्देश

    May 5, 2026
    By hinditvnews
  • apple market
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Apple Price: गाला सेब ने बढ़ाईं उम्मीदें, भुंतर मंडी में ₹240 किलो भाव

    July 17, 2026
    By hinditvnews
  • Pu High Court
    Chandigarh Newsपंजाब

    हाईकोर्ट में अजीब मामला: आरटीआई में पूछा अपना नाम, याचिका खारिज

    February 21, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Nake
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: उपजे हालात के बाद मंडी में तनाव, आज आधा दिन शिमला के बाजार बंद

  • summerhill lansliding
    manaliकांगड़ाबिलासपुरशिमलासिरमौरसोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल प्रदेश को कब मिलेगी राहत? शिमला समेत कई जगहों पर बारिश शुरू; कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

  • Carnival
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: नए साल पर शिमला में जश्न, रात 12 बजे तक DJ

Timeline

  • November 3, 2026

    Azim Premji Foundation Launches Social Startups Programme

  • November 3, 2026

    Team BHIVE Secures First Place in Corporate Relay at IRONMAN Goa

  • November 3, 2026

    Blue Dart Delivers More Smiles for Less this Diwali with Special Domestic and International Shipping Offers

  • November 3, 2026

    Manipal University Jaipur Hosts International Conference on Sports Sciences, Focuses on India's Olympic Vision 2036

  • November 3, 2026

    International Hardware Fair India 2026 Concludes with 140+ Exhibitors and Participants from 30+ Countries

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Azim Premji Foundation Launches Social Startups Programme

    Azim Premji Foundation Launches Social Startups Programme

    By hinditvnews
    November 3, 2026
  • Team BHIVE Secures First Place in Corporate Relay at IRONMAN Goa

    Team BHIVE Secures First Place in Corporate Relay at IRONMAN Goa

    By hinditvnews
    November 3, 2026
  • Blue Dart Delivers More Smiles for Less this Diwali with Special Domestic and International Shipping Offers

    Blue Dart Delivers More Smiles for Less this Diwali with Special Domestic and International Shipping ...

    By hinditvnews
    November 3, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.