Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • शिमला: प्रवेश द्वार पर पर्यटकों का स्वागत मिट्टी और धूल से हो रहा है

  • बरेली हिंसा: CM योगी बोले- ‘मौलाना भूल गया किसका शासन है’, समझाया भाषा में

  • हरियाणा: अवैध संबंध के शक में भतीजे ने चाचा की हत्या, गर्दन पर गंडासी से हमला

  • Earthquake: सोनीपत में भूकंप के झटके, लोग गहरी नींद में डरे

  • नैनीताल: टैक्स चोरों पर कार्रवाई, 22.68 करोड़ के 2982 बकाएदार लापता, आरसी जारी

पंजाब
Home›पंजाब›Punjab: सूबे की सियासत में घट रही आधी आबादी की हिस्सेदारी

Punjab: सूबे की सियासत में घट रही आधी आबादी की हिस्सेदारी

By hinditvnews
May 2, 2024
126
0
Punjab

Punjab: सूबे की सियासत में घट रही आधी आबादी की हिस्सेदारी, इस बार भी सिर्फ पांच महिलाएं ही मैदान में

पंजाब से पहली बार 1967 के चुनाव में दो महिलाओं राजमाता महिंदर कौर और निरलेप कौर ने संसद में दस्तक दी थी। निरलेप कौर संगरूर लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर संसद पहुंची थीं और वह अकाली दल से चुनाव जीतने वाली पहली महिला संसद थीं।

पंजाब में महिलाओं की आबादी पुरुषों के लगभग बराबर ही है, लेकिन राजनीति में उनकी हिस्सेदारी नाममात्र ही है। पंजाब की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव-2024 में एक भी महिला प्रत्याशी को चुनावी मैदान में नहीं उतारा है।

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने पार्टी प्रमुख सुखबीर बादल की पत्नी हरसिमरत कौर बादल को छोड़कर किसी अन्य महिला नेता को प्रत्याशी नहीं बनाया है। शिअद में एसजीपीसी की पूर्व प्रधान बीबी जगीर कौर ने हाल ही में पुरानी नाराजगी दूर कर दोबारा पार्टी का दामन थामा था, इसके बावजूद उन्हें प्रत्याशी के तौर पर नहीं उतारा गया। उन्हें अब जालंधर लोकसभा सीट से इंचार्ज बनाया गया है।

कांग्रेस और भाजपा ने दो-दो महिला प्रत्याशियों को उतारा है। पंजाब में कुल मतदाताओं की संख्या के आधे के करीब महिलाएं हैं। इसके बावजूद राजनीतिक दलों में महिलाओं कह हिस्सेदारी खत्म होती जा रही है। अगर आंकड़ों पर नजर डाली जाए, तो पिछले तीन साल में 56 के करीब महिलाओं को मौका मिला, जो पुरुषों के मुकाबले काफी कम है, लेकिन इसमें से भी सात महिलाएं ही जीत दर्ज कर संसद पहुंच पाई हैं।

आप और शिअद के मुकाबले प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा ने महिला प्रत्याशियों के रूप में मजबूत चेहरों पर खुलकर भरोसा जताया है। कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर को पटियाला से और पूर्व आईएएस परमपाल कौर को बठिंडा से प्रत्याशी बनाया गया है। भाजपा ने 13 में से 9 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। भाजपा में अभी तक दो महिला उम्मीदवारों को उतारा है।

कांग्रेस ने फरीदकोट से अमरजीत कौर को और होशियारपुर से यामिनी गोमर को टिकट दिया है। बता दें यामिनी गोमर ने 2014 में आम आदमी पार्टी से होशियारपुर से लोकसभा चुनाव लड़ा था। 2016 में वह आप को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गई थी। वर्ष 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में आप ने 12 महिलाओं को प्रत्याशी बनाया था। शिरोमणि अकाली दल ने पांच, भाजपा ने छह और बीएसपी ने एक महिला को चुनावी मैदान में उतारा था, जबकि 29 महिलाएं निर्दलीय के तौर पर मैदान में थीं। 2019 के लोकसभा चुनाव की अगर बात करें तो बठिंडा से हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब कांग्रेस के मौजूदा प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को शिकस्त दी थी। पटियाला से परनीत कौर ने शिअद के सुरजीत सिंह रखड़ा को हराया था।

पंजाब में 1.77 करोड़ महिला मतदाता
पंजाब में कुल 2 करोड़ 12 लाख 71 हजार 246 मतदाता हैं। इनमें 1 करोड़ 77 हजार 543 महिला मतदाता हैं। कुल मतदाता के आधे के करीब महिला वोटर होने के बावजूद राजनीतिक में महिला राजनेताओं की कमी खलती है। जिन राजनीतिक दलों में महिला नेताओं का कैडर मौजूद है, वहां भी उन्हें तवज्जो नहीं दी जा रही।

महिलाओं से जुड़े प्रमुख मुद्दे
-प्रदेश में महिलाओं के प्रति बढ़ता अपराध।
-महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए निशुल्क सेवाएं शुरू करना।
-रोजगार के क्षेत्र में महिलाओं की हिस्सेदारी सुनिश्चित करना।
-व्यापार और कारोबार में महिला उद्यमियों को बढ़ावा देना।

पिछले लोकसभा में हरसिमरत व परनीत को मिली ही जीत
शिअद से हरसिमरत कौर बादल ने 4,92,824 मत हासिल करके 2019 लोकसभा चुनाव में बठिंडा सीट से जीत दर्ज की थी। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को मात दी थी। वहीं कांग्रेस से परनीत कौर ने कुल 5,32,027 मत हासिल करके पटियाला लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की थी। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार सुरजीत सिंह रखड़ा से ये चुनाव जीता था। अगर वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव की बात की जाए तो प्रदेश में कुल 25 महिला उम्मीदवारों को टिकट मिला था।

अगर प्रमुख पार्टियों की बात की जाए तो शिअद ने दो और कांग्रेस ने एक महिला उम्मीदवार को चुनाव मैदान में उतारा था। इसी तरह वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की कई सीटों पर 20 के करीब महिलाओं को उतारा गया, जिसमें से सिर्फ एक हरसिमरत कौर बादल ही जीत कर संसद पहुंची। उन्होंने 514727 मत हासिल करके कांग्रेस उम्मीदवार मनप्रीत सिंह बादल से ये चुनाव जीता था। अगर तीन साल का रिकाॅर्ड देखा जाए, तो वर्ष 2009 में सबसे अधिक महिलाएं जीत कर सांसद पहुंची थी और उस वर्ष चार महिलाओं ने जीत दर्ज की थी, जिसमें परमजीत कौर गुलशन, हरसिमरत कौर बादल, परनीत कौर और संतोष चौधरी शामिल थी, लेकिन वर्ष 2014 और 2019 के चुनावों में इनकी संख्या कम हो गई।

किस संसदीय क्षेत्र में कितनी महिला वोटर
संसदीय क्षेत्र- महिला वोटर

गुरदासपुर- 7,50,965
अमृतसर- 7,56,820
खडूर साहिब- 7,85,067
जालंधर (आरक्षित)- 7,87,781
होशियारपुर (आरक्षित)- 7,66,296
आनंदपुर साहिब- 8,17,627
लुधियाना- 8,06,484
फतेहगढ़ साहिब (आरक्षित)- 7,22,353
फरीदकोट (आरक्षित)- 7,44,363
फिरोजपुर- 7,83,402
बठिंडा- 7,74,860
संगरूर- 7,29,092
पटियाला- 8,52,433

एक हजार रुपये प्रति माह देने का वादा अधूरा
मैं पिछले 15 सालों से अपने हलके में माताओं और बहनों की सेवा कर रही हूं। पार्टी ने इस बार भी मुझे बठिंडा से प्रत्याशी बनाया है। शिरोमणि अकाली दल ने माताओं और बहनों को हमेशा सम्मान किया है। पार्टी की सीनियर लीडर बीबी जागीर कौर के नेतृत्व में जालंधर से शिअद के प्रत्याशी मोहिंदर सिंह केपी चुनाव लड़ रहे हैं। हम दूसरों दलों की तरह नहीं हैं, जो किए हुए वादों को पूरा नहीं करते, पंजाब में महिलाओं को आर्थिक मदद के रूप में एक हजार रुपये प्रति माह देने का वादा अब तक पूरा नहीं हुआ है। – हरसिमरत कौर बादल, शिअद

महिलाओं के हक के लिए कर रही काम
भाजपा में महिलाओं को बराबर का अधिकार दिया जाता है। यही कारण है कि पंजाब में सबसे पहले भाजपा ने महिला प्रत्याशियों को जगह दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं लागू की गई हैं। मैं अपने हलके से लंबे समय से महिलाओं और बहनों के हक के लिए काम करती आ रही हूं। – परनीत कौर, भाजपा

Share :
Tagsnews of chandigarhnews of lok sabha election 2024 punjabnews of punjabnews of punjab politics
Previous Article

चंडीगढ़ में हादसाः हिमाचली युवती और ऑटो ...

Next Article

Punjab: सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले में लॉरेंस, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Award
    पंजाब

    Kapurthala: हॉकी टीम के गोलकीपर कृष्णा बहादुर पाठक को मिला अर्जुन अवार्ड

    January 10, 2024
    By hinditvnews
  • हरियाणा

    Lok Sabha Elections: रोहतक से इस अभिनेता को उतारने की जुगत में भाजपा

    March 6, 2024
    By hinditvnews
  • Manohar
    हरियाणा

    CM मनोहर को BJP ने मध्य प्रदेश का पर्यवेक्षक किया नियुक्त

    December 8, 2023
    By hinditvnews
  • Nitin
    पंजाब

    पंजाब को आज चार हजार करोड़ की सौगात देंगे नितिन गडकरी

    January 10, 2024
    By hinditvnews
  • Mmm
    पंजाब

    पंजाब सरकार ने एनआरआई मामलों के लिए लॉन्च की ये नई वेबसाइट

    December 29, 2023
    By hinditvnews
  • Lok
    पंजाब

    सियासत: मन का भेद नहीं देते पंजाबी, कई बार किया चौंकाने वाला उलटफेर

    April 11, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Toilet
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Shimla Public Toilet Charges: शौचालय शुल्क पर राजधानी में गरमाई सियासत

  • Mla Kamlesh Thakur 66a9b74f714c0c1e84991f150d4078de
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: कमलेश ठाकुर ने मानसून सत्र की कार्यवाही में पहली बार लिया भाग, सीएम सुक्खू के साथ पहुंचीं विधानसभा

  • Cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल विधानसभा: सीएम सुक्खू ने चिट्टा तस्करी में 60 अधिकारियों, कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी

Timeline

  • September 27, 2025

    शिमला: प्रवेश द्वार पर पर्यटकों का स्वागत मिट्टी और धूल से हो रहा है

  • September 27, 2025

    बरेली हिंसा: CM योगी बोले- ‘मौलाना भूल गया किसका शासन है’, समझाया भाषा में

  • September 27, 2025

    हरियाणा: अवैध संबंध के शक में भतीजे ने चाचा की हत्या, गर्दन पर गंडासी से हमला

  • September 27, 2025

    Earthquake: सोनीपत में भूकंप के झटके, लोग गहरी नींद में डरे

  • September 27, 2025

    नैनीताल: टैक्स चोरों पर कार्रवाई, 22.68 करोड़ के 2982 बकाएदार लापता, आरसी जारी

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Shoghi Shimla Breaking News

    शिमला: प्रवेश द्वार पर पर्यटकों का स्वागत मिट्टी और धूल से हो रहा है

    By hinditvnews
    September 27, 2025
  • yogi

    बरेली हिंसा: CM योगी बोले- ‘मौलाना भूल गया किसका शासन है’, समझाया भाषा में

    By hinditvnews
    September 27, 2025
  • Dead Body

    हरियाणा: अवैध संबंध के शक में भतीजे ने चाचा की हत्या, गर्दन पर गंडासी से ...

    By hinditvnews
    September 27, 2025
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.