Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Ravi Kishan Actor and Parliamentarian Joins Ralfh Senses Agarbatti & Dhoop as Brand Ambassador

  • National Edition of MATECIA Exhibition and THE WADE ASIA Attracts 350 Brands and 65,000 Visitors from 700 Towns and Cities

  • Arrow Electronics to Showcase Intelligent and Sustainable Technology Solutions at Electronica India 2026

  • Amrita Vishwa Vidyapeetham Wins Big at ISRO's IRoC-U Robotics Challenge

  • Ai+ Smartphone to Cross 1,000 Plus Service Touchpoints; Announces First Exclusive Service Centre and Ai+ Assistance App

पंजाब
Home›पंजाब›Punjab News: अब पराली से धुआं नहीं फ्यूल बनेगा, चलेंगे रेल-जहाज और वाहन

Punjab News: अब पराली से धुआं नहीं फ्यूल बनेगा, चलेंगे रेल-जहाज और वाहन

By hinditvnews
January 11, 2024
334
0
Nitingad

Punjab News: अब पराली से धुआं नहीं फ्यूल बनेगा, चलेंगे रेल-जहाज और वाहन; नितिन गडकरी ने निकाल लिया गजब का तोड़

Parali Stubble Burning होशियारपुर केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि किसान सिर्फ अन्नदाता नहीं बल्कि ऊर्जादाता भी बनें। इससे खुशहाली आएगी। गडकरी ने कहा “मैं हवा में बातें नहीं करता जो कहता हूं उसे करके दिखाता हूं। उर्जा के मामले में देश को इतना शक्तिशाली बनाया जाएगा कि भविष्य में हम इसका निर्यात करेंगे जबकि अभी भारत आयात कर रहा है।

HIGHLIGHTS

  1. मुकेरियां, दसूहा व होशियारपुर फोरलेन निर्माण की घोषणा
  2. गडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया
  3. केंद्रीय मंत्री ने कहा- सरकार लगाएगी प्लांट, पराली से बनाया जाएगा बायो फ्यूल

 हजारी लाल (Punjab News)l होशियारपुर केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि किसान सिर्फ अन्नदाता नहीं, बल्कि ऊर्जादाता भी बनें। इससे खुशहाली आएगी। केंद्र सरकार ऐसे प्लांट लगाने की तैयारी में है, जिनमें पराली से बायो फ्यूल बनाया जाएगा। इससे रेल, जहाज और वाहन चलेंगे।

मैं हवा में बातें नहीं करता: नितिन गडकरी

गडकरी ने यह बात बुधवार को होशियारपुर में चार हजार करोड़ रुपये से अधिक की 29 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण के मौके पर कही। गडकरी ने कहा, “मैं हवा में बातें नहीं करता, जो कहता हूं उसे करके दिखाता हूं। उर्जा के मामले में देश को इतना शक्तिशाली बनाया जाएगा कि भविष्य में हम इसका निर्यात करेंगे, जबकि अभी भारत आयात कर रहा है। आने वाले दिनों में इलेक्ट्रिक वाहनों का ही प्रयोग होगा। विभिन्न कंपनियों ने इस दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं।”

होशियारपुर के बीच 100 किमी प्रति घंटा हाई-स्पीड कनेक्टिविटी प्रदान होगी।

उन्होंने कहा कि देश को सशक्त बनाने के लिए वाटर, पावर और कम्युनिकेशन की सख्त जरूरत महसूस होती है। केंद्र सरकार इस दिशा में कार्य कर रही है। इन तीनों के मजबूत होने से उद्योग मजबूत होता है। उद्योग मजबूत होगा तो व्यापार बढ़ेगा और रोजगार के अवसर पैदा होंगे। केंद्र सरकार देश के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर जोर दे रही है। उन्होंने कहा कि फगवाड़ा-होशियारपुर बाईपास सहित इस खंड के फोरलेन निर्माण से फगवाड़ा और होशियारपुर के बीच 100 किमी प्रति घंटा हाई-स्पीड कनेक्टिविटी प्रदान होगी।

यात्रा समय एक घंटे से घटकर 30 मिनट रह जाएगा। फगवाड़ा और होशियारपुर बाईपास से शहरी क्षेत्र में भीड़ कम होगी और राष्ट्रीय राजमार्ग 44 (जीटी रोड) से होशियारपुर का सीधा संपर्क होगा। लुधियाना में जीटी रोड और राष्ट्रीय राजमार्ग 5 को जोड़ने वाले फोरलेन लाडोवाल बाईपास के निर्माण से लुधियाना-फिरोजपुर राजमार्ग से दिल्ली-जालंधर राजमार्ग (राष्ट्रीय राजमार्ग 44) का सीधा संपर्क स्थापित होगा। तलवंडी भाई से फ़िरोज़पुर खंड के 4-लेन और फ़िरोज़पुर बाईपास के निर्माण से कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इन परियोजनाओं के निर्माण से देश के राजमार्गों पर सुरक्षा एवं तेज गति से आवाजाही बढ़ेगी।

800 करोड़ की लागत से बनेगा फोरलेन

परियोजना क्षेत्रों में स्थित धार्मिक तीर्थस्थलों और अंतरराज्यीय कनेक्टिविटी में सीधी वृद्धि होगी। गडकरी ने इस दौरान सड़क कनेक्टिविटी के संदर्भ में अन्य नई परियोजनाओं की घोषणा की। इसमें जालंधर से पठानकोट मार्ग पर 1600 करोड़ की लागत से मुकेरियां, दसूहा और भोगपुर में 45 किमी तथा फोरलेन के तीन बाईपास और टांडा से होशियारपुर तक 800 करोड़ की लागत से 30 किमी, फोरलेन मार्ग निर्माण की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण से पंजाब के समग्र विकास के लिए हम कटिबद्ध हैं। इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री सोम प्रकाश, पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील कुमार जाखड़, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला, पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा, पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, विधायक जंगी लाल महाजन भी मौजूद थे।

कई मंत्रियों को किया गया आमंत्रित

मुख्यमंत्री मान समेत मंत्री रहे नदारद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनके कुछ मंत्रियों को भी आमंत्रित किया गया था, लेकिन इसमें न तो मुख्यमंत्री मान पहुंचे और न उनका कोई मंत्री। अपने संबोधन में गडकरी ने आम आदमी पार्टी सरकार से अपील की कि नेशनल हाइवे को मंजिल पर पहुंचाने के लिए जमीन का जल्द से जल्द अधिग्रहण करने के लिए आवश्यक कदम उठाए।

 

Share :
Tagsnews of hoshiyarpur punjabnews of nitin gadkarinews of punjabnews of purali
Previous Article

Ram Mandir: 32 साल पहले कार सेवकों ...

Next Article

Narnaul Weather: सीजन का पहला पाला गिरा

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Supreem court
    दिल्लीपंजाब

    Pollution: ‘किसानों को बनाया जा रहा खलनायक

    November 21, 2023
    By hinditvnews
  • Ludhiana
    पंजाब

    लुधियाना में बड़ा हादसा, रबड़ फैक्ट्री में बॉयलर फटने से दो मजदूरों की मौत

    May 2, 2024
    By hinditvnews
  • Kisaan
    पंजाब

    किसानों की बल्ले-बल्ले, बाढ़-बारिश के खराब हुई फसलों का मिला मुआवजा

    January 6, 2024
    By hinditvnews
  • Moose
    पंजाब

    स्वास्थ्य सचिव को नोटिस जारी, मूसेवाला की मां की प्रेग्नेंसी पर रिपोर्ट तलब करने पर मांगा जवाब

    March 21, 2024
    By hinditvnews
  • Ele
    पंजाब

    Lok Sabha Election 2024: अमृतसर में खुलवाया जाएगा अमेरिकी वाणिज्य दूतावास

    March 18, 2024
    By hinditvnews
  • Crime
    पंजाब

    घटनास्थल से दो किलो हेरोइन, 9 एमएम का विदेशी पिस्टल, 30 जिंदा कारतूस बरामद किए

    December 21, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • himachal touism
    मौसमहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: अटल टनल रोहतांग समेत लाहौल घाटी में ताजा बर्फबारी, तापमान में गिरावट

  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल हाईकोर्ट: लंबे समय तक साथ रहने वाली दूसरी पत्नी को भी पारिवारिक पेंशन का अधिकार

  • 1200 900 17990934 thumbnail 4x3 mandi
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    Mandi News: नशा माफिया पर प्रहार, सुंदरनगर के पुंघ में 9 किलो चरस के साथ दो गिरफ्तार

Timeline

  • September 16, 2026

    Ravi Kishan Actor and Parliamentarian Joins Ralfh Senses Agarbatti & Dhoop as Brand Ambassador

  • September 16, 2026

    National Edition of MATECIA Exhibition and THE WADE ASIA Attracts 350 Brands and 65,000 Visitors from 700 Towns and Cities

  • September 16, 2026

    Arrow Electronics to Showcase Intelligent and Sustainable Technology Solutions at Electronica India 2026

  • September 16, 2026

    Amrita Vishwa Vidyapeetham Wins Big at ISRO's IRoC-U Robotics Challenge

  • September 16, 2026

    Ai+ Smartphone to Cross 1,000 Plus Service Touchpoints; Announces First Exclusive Service Centre and Ai+ Assistance App

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Ravi Kishan Actor and Parliamentarian Joins Ralfh Senses Agarbatti & Dhoop as Brand Ambassador

    Ravi Kishan Actor and Parliamentarian Joins Ralfh Senses Agarbatti & Dhoop as Brand Ambassador

    By hinditvnews
    September 16, 2026
  • National Edition of MATECIA Exhibition and THE WADE ASIA Attracts 350 Brands and 65,000 Visitors from 700 Towns and Cities

    National Edition of MATECIA Exhibition and THE WADE ASIA Attracts 350 Brands and 65,000 Visitors ...

    By hinditvnews
    September 16, 2026
  • Arrow Electronics to Showcase Intelligent and Sustainable Technology Solutions at Electronica India

    Arrow Electronics to Showcase Intelligent and Sustainable Technology Solutions at Electronica India 2026

    By hinditvnews
    September 16, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.