Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • ZebPay Introduces SIPs to Promote Disciplined, Long-Term Bitcoin Investing

  • University of Aberdeen Opens Admissions for First Mumbai Campus Cohort; Launches Pioneer Scholarship of Rs. 2 Lakh for All Students Applying by Jan 31

  • VinFast Ends 2025 on a High and Hits the Ground Running in 2026

  • Sentient Animals Like Elephants Deserve More Respect, says New Study by World Animal Protection

  • Anurag Sinha Marks Resolute Return on Screen with Taskaree, Shines with a Stellar Performance in Netflix's Worldwide Release

फ़िल्ममनोरंजन
Home›फ़िल्म›Pushpa 2: ‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग में छिड़की गई रहस्यमयी स्प्रे

Pushpa 2: ‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग में छिड़की गई रहस्यमयी स्प्रे

By hinditvnews
December 6, 2024
80
0
Pushpa 2

Pushpa 2: ‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग में छिड़की गई रहस्यमयी स्प्रे, लोगों की बिगड़ी तबीयत; बंद हुआ शो

एंटरटेनमेंट डेस्क, हिंदी टीवी न्यूज़ Published by: Megha Jain Updated Fri, 06 Dec 2024

 

मुंबई के गेयटी गैलेक्सी थिएटर में अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग के दौरान एक चौंकाने वाली घटना घटी। एक रहस्यमयी स्प्रे की वजह से कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई और आनन-फानन में स्क्रीनिंग बंद करनी पड़ी।

अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2: द रूल’ की मुंबई के गेयटी गैलेक्सी थिएटर में स्क्रीनिंग 5 दिसंबर को एक रहस्यमयी स्प्रे के कारण रोक दी गई थी। इसके बाद, घटना की सूचना पुलिस अधिकारियों को दी गई जो अब मामले की जांच कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, इंटरवल के बाद स्क्रीनिंग 15-20 मिनट के लिए रोक दी गई। सुकुमार द्वारा निर्देशित ‘पुष्पा 2’ का रनटाइम तीन घंटे और 21 मिनट है।

रहस्यमयी स्प्रे से बढ़ी दिक्कत 

किसी अज्ञात व्यक्ति ने कोई पदार्थ छिड़क दिया जिससे थिएटर में मौजूद लोगों को खांसी, गले में जलन और उल्टी होने लगी। शिकायतों के बाद शो को बंद कर दिया गया। बाद में स्थिति सामान्य होने पर स्क्रीनिंग दोबारा शुरू हुई। पुलिस अधिकारी अब यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि थिएटर के अंदर किस स्प्रे का इस्तेमाल किया गया था। उन्हें संदेह है कि जो स्प्रे बाहर खुली जगह में इस्तेमाल किया जाना था, उसका इस्तेमाल थिएटर के अंदर किया गया होगा।

ब्रेक के बाद दोबारा शुरू हुई स्क्रीनिंग

पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। साथ ही सुराग ढूंढने के लिए अंदर के लोगों से पूछताछ की गई। थिएटर के अंदर मौजूद एक दर्शक ने बताया, ‘जैसे ही हम इंटरवल के बाद वापस गए, हमें खांसी होने लगी। हम बाथरूम में गए और उल्टी कर दी। बदबू 10-15 मिनट तक रही। दरवाजे खुलने के बाद गंध खत्म हो गई। उसके बाद फिल्म फिर से शुरू हुई।’

‘पुष्पा 2’ का बॉक्स ऑफिस पर कमाल 

इस बीच, ‘पुष्पा 2’ ने भारत में पहले दिन 175 करोड़ रुपये की कमाई करके बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। हिंदी बेल्ट से इसने भारत में 67 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करके शाहरुख खान की ‘जवान’ को पछाड़ दिया।

वीकएंड कलेक्शन पर टिकीं निगाहें 

सुकुमार द्वारा निर्देशित ‘पुष्पा 2’ में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। अब हर किसी की निगाहें ‘पुष्पा 2’ के वीकएंड कलेक्शन पर टिकी हुई हैं।
Share :
TagsEntertainmenthindi newsPushpa 2 Screening stopped after Mysterious spray sprayed IN theatre another controversy with allu arjun filmSouth Cinema
Previous Article

Uttarakhand: बुग्याल की खूबसूरती पर दाग, लीकेज ...

Next Article

Himachal: CM सुक्खू ने महिला होम गार्डों ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Uk Weathers
    Weatherउत्तराखण्ड

    उत्तराखंड मौसम: तेज बारिश के आसार, कई जिलों में येलो अलर्ट

    September 20, 2025
    By hinditvnews
  • Snowfall Himachal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    बारिश-बर्फबारी के बाद खिले हिमाचलवासियों के चेहरे, सूख से मिलेगी राहत और बढ़ेगा कारोबार; चार दिन का येलो अलर्ट जारी

    January 29, 2024
    By hinditvnews
  • Kuldeep
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    26 नवंबर से शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र: कुलदीप पठानिया

    November 4, 2025
    By hinditvnews
  • Maan
    Chandigarh Newsपंजाब

    पंजाब सरकार: प्रमोटर्स को राहत, 10 शर्तें पूरी कर प्रोजेक्ट लाइसेंस सरेंडर करें

    April 16, 2025
    By hinditvnews
  • Murder
    CHANDIGHARपंजाबहरियाणा

    Murder in Panchkula: राजीव कॉलोनी में युवक की हत्या

    October 4, 2024
    By hinditvnews
  • Sunil
    Chandigarh Newsपंजाब

    Sunil Jakhar Tweet: दिल्ली से भगाई ‘आपदा’ अब पंजाब पर, सिसोदिया बना रहे शराब नीति

    February 27, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Vimal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    विमल नेगी केस: निलंबित निदेशक देशराज से 6 घंटे पूछताछ, मीणा को भी नोटिस

  • Cm Sukhu
    PM MODIrajnithiदिल्लीहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: पीएम मोदी से मिलकर हिमाचल के ये मुद्दे उठाएंगे सीएम सुक्खू, इन केंद्रीय मंत्रियों से भी करेंगे मुलाकात

  • Cm Sukhu News
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Budget 2024: साढ़े सत्रह लाख लोगों का बिजली बिल जीरो, CM सुक्खू बोले- हिमाचल में तेजी से लग रहे स्मार्ट मीटर

Timeline

  • January 14, 2026

    ZebPay Introduces SIPs to Promote Disciplined, Long-Term Bitcoin Investing

  • January 14, 2026

    University of Aberdeen Opens Admissions for First Mumbai Campus Cohort; Launches Pioneer Scholarship of Rs. 2 Lakh for All Students Applying by Jan 31

  • January 14, 2026

    VinFast Ends 2025 on a High and Hits the Ground Running in 2026

  • January 14, 2026

    Sentient Animals Like Elephants Deserve More Respect, says New Study by World Animal Protection

  • January 14, 2026

    Anurag Sinha Marks Resolute Return on Screen with Taskaree, Shines with a Stellar Performance in Netflix's Worldwide Release

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Zebpay Introduces Sips To Promote Disciplined, Long Term Bitcoin Investing

    ZebPay Introduces SIPs to Promote Disciplined, Long-Term Bitcoin Investing

    By hinditvnews
    January 14, 2026
  • University Of Aberdeen Opens Admissions For First Mumbai Campus Cohort; Launches Pioneer Scholarship Of Rs. 2 Lakh For All Students Applying By Jan 31

    University of Aberdeen Opens Admissions for First Mumbai Campus Cohort; Launches Pioneer Scholarship of Rs. ...

    By hinditvnews
    January 14, 2026
  • Vinfast Ends 2025 On A High And Hits The Ground Running In 2026

    VinFast Ends 2025 on a High and Hits the Ground Running in 2026

    By hinditvnews
    January 14, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.