Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Himalaya Food International Expands Global Presence with UK Product Launch and US Foods Vendor Approval

  • Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through a Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

  • Asian Paints Unveils ColourNext 2026: Mapping Culture, Material, and the Futures We Are Building

  • Axis Max Life and Saarathi Finance Announce Strategic Partnership to Strengthen Financial Security for India's MSMEs

  • Parawheel Survey Predicts TVK as Third Major Force in Tamil Nadu Politics, after DMK and AIADMK

India Newsउत्तर प्रदेशधार्मिक
Home›India News›Ram Mandir: अब तक किन नेताओं ने ठुकराया 22 जनवरी का बुलावा? प्राण प्रतिष्ठा से दूरी की क्या दी दलीलें, पढ़ें

Ram Mandir: अब तक किन नेताओं ने ठुकराया 22 जनवरी का बुलावा? प्राण प्रतिष्ठा से दूरी की क्या दी दलीलें, पढ़ें

By hinditvnews
January 17, 2024
180
0
Ram Mandir
Follow Us

अयोध्या के राम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाली रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं। अमेरिका में भी दर्जनों कार्यक्रम हो रहे हैं। मॉरीशस के मंदिरों में दीप प्रज्वलित कर रामायण पाठ की योजना है। भारत में विशेष उल्लास का माहौल है। हालांकि, इस आयोजन को लेकर सियासी बयानबाजी भी हो रही है। कई राजनीतिक दलों ने इस समारोह को सत्ताधारी दल- भाजपा का बताते हुए सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस पार्टी ने शंकराचार्य के बयान को आधार बनाकर पूछा है कि ऐसे समारोह में सबसे बड़े धर्माधिकारी की अनदेखी क्यों की जा रही है? भाजपा ने कांग्रेस के इस रवैये पर पलटवार भी किया है। ऐसे में धार्मिक माहौल राजनीतिक कलेवर में बदलता दिख रहा है।

आखिर किन प्रमुख राजनीतिक पार्टियों या कद्दावर नेताओं ने राम मंदिर में 22 जनवरी को प्रस्तावित प्राण प्रतिष्ठा से किनारा किया है? समारोह में ‘चुनिंदा लोगों बुलाने’ से जुड़े क्या आरोप लगाए गए हैं? प्राण प्रतिष्ठा से गैरहाजिर रहने के लिए इन नेताओं ने क्या दलीलें दी हैं? आइए समझें ऐसे तमाम सवालों के जवाब

कांग्रेस: कभी सरकार बनने पर अयोध्या में राम मंदिर बनवाने का वादा किया, अब अयोध्या जाने से भी परहेज?

Ayodhya Ram Temple Invitation 22 January Know Politicians Who Refuse to visit
सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे
कांग्रेस सांसद और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ-साथ शीर्ष कांग्रेस नेत्री सोनिया गांधी को भी राम मंदिर आने का न्योता दिया गया था। इसके साथ-साथ लोकसभा सांसद अधीर रंजन चौधरी को भी बुलावा भेजा गया था। हालांकि, तीनों ने समारोह में नहीं जाने का फैसला लिया है। कांग्रेस के साथ-साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे और सोनिया गांधी ने भाजपा पर इस समारोह को राजनीतिक रंग देने के आरोप लगाए हैं। पार्टी ने मुहूर्त पर सवाल खड़ा करने वाले शंकराचार्य के बयान को आधार बनाकर 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा पर सवाल खड़े किए हैं। पार्टी का कहना है कि समारोह राष्ट्रीय एकजुटता के लिए होना चाहिए।

शरद पवार ने भी कन्नी काटी, अयोध्या दर्शन को लेकर कही यह बात

Ayodhya Ram Temple Invitation 22 January Know Politicians Who Refuse to visit
शरद पवार को भी मिला राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का न्योता

अयोध्या न जाने का फैसला लेने वाले कद्दावर नेताओं में शरद पवार का नाम भी शामिल है। उन्होंने कहा है कि 22 जनवरी के समारोह में अयोध्या में काफी भीड़ होगी। ऐसे में वे मंदिर निर्माण पूरा होने के बाद रामलला के दर्शन करेंगे। पवार के इस बयान को ‘अधूरे राममंदिर में प्राण प्रतिष्ठा’ से भी जोड़कर देखा जा रहा है। बता दें कि ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुखरता से 22 जनवरी के मुहूर्त और मंदिर का पूरा निर्माण होने से पहले प्राण प्रतिष्ठा पर सवाल खड़े किए हैं।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय को पत्र लिखकर पवार ने अयोध्या आने में असमर्थता जताई। पवार ने निमंत्रण के लिए आभार प्रकट करते हुए कहा, ‘मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम भारत ही नहीं, विश्वभर में फैले करोड़ों भक्तों की श्रद्धा और आस्था के प्रतीक हैं। अयोध्या के समारोह को लेकर राम भक्तों में उत्सुकता और आतुरता है और वे भारी संख्या में वहां पहुंच रहे हैं। उनके माध्यम से इस ऐतिहासिक समारोह का आनंद मुझ तक पहुंचेगा।

CM ममता और नीतीश भी अयोध्या नहीं जाएंगे

Ayodhya Ram Temple Invitation 22 January Know Politicians Who Refuse to visit

नीतीश कुमार, ममता बनर्जी और तेजस्वी यादव।

इन चार नेताओं के अलावा वाम दल के महासचिव सीताराम येचुरी, सीपीआईएम नेता वृंदा करात ने भी 22 जनवरी को अयोध्या आने का न्योता अस्वीकार कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पश्चिम बंगाल और बिहार के मुख्यमंत्रियों ने भी श्रीराम मंदिर ट्रस्ट की तरफ से भेजे गए निमंत्रण को ठुकरा दिया है। सीएम ममता बनर्जी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव भी 22 जनवरी अयोध्या नहीं जाएंगे। ऐसे दावे किए जा रहे हैं।

राम मंदिर आंदोलन में शामिल किरदार भी हाशिए पर गए?

Ayodhya Ram Temple Invitation 22 January Know Politicians Who Refuse to visit

डॉ. प्रवीण तोगड़ियासियासत से इतर 1990 के दशक में कभी राम मंदिर आंदोलन के पोस्टरों पर रहे किरदार भी समारोह से गायब रहेंगे। विश्व हिंदू परिषद (VHP) के पूर्व प्रमुख प्रवीण तोगड़िया और विनय कटियार को भी निमंत्रण नहीं भेजने की खबर सामने आई है। सियासी रंग इसलिए भी चढ़ा क्योंकि भाजपा पर विपक्षी नेताओं के आरोपों पर विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा, ‘आमंत्रण सभी को भेजे गए हैं, लेकिन शामिल वही हो सकेंगे, जिन्हें भगवान राम ने बुलाया है।

महाराष्ट्र के पूर्व CM ने अयोध्या दर्शन पर क्या बात कही?

Ayodhya Ram Temple Invitation 22 January Know Politicians Who Refuse to visit
उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के पूर्व CM उद्धव ठाकरे ने भी कहा है कि वे अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के दिन अपने गृह राज्य के मंदिर में दर्शन करने जाएंगे। शिवसेना कभी राम मंदिर आंदोलन का प्रमख अंग रही, लेकिन अब शिवसेना (UBT) और भाजपा के रास्ते अलग होने के बाद इसका असर राम मंदिर से जुड़े कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथियों की सूची पर भी दिख रहा है। उन्होंने कहा, ‘राम मंदिर बने ये मेरे पिता का भी सपना था और यह हम सभी के लिए खुशी की बात है कि अब मंदिर बन रहा है, लेकिन प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शंकराचार्यों से चर्चा की जानी चाहिए थी।’ एक अन्य अहम टिप्पणी में उद्धव ने प्रधानमंत्री के बदले राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू के हाथों प्राण प्रतिष्ठा की बात भी कही थी
Share :
Tagsnews of ram mandirnews of ram mandir of ayodhya
Previous Article

IND vs AFG: Rishabh Pant की हुई ...

Next Article

Himachal: किन्नौर में दर्दनाक सड़क हादसा, बोलेरो ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Ram Mandir Live 17 Jan 202401283680
    India Newsउत्तर प्रदेशधार्मिक

    Ayodhya Ram Mandir Live News: राम मंदिर के गर्भगृह के अंदर लाई गई रामलला की मूर्ति, जान‍िए आज के कार्यक्रम

    January 18, 2024
    By hinditvnews
  • Satender
    उत्तर प्रदेश

    बंगाल में साधुओं पर हमला: श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी भड़के

    January 13, 2024
    By hinditvnews
  • Hari
    उत्तराखण्ड

    रामानंदी परंपरा से होनी चाहिए रामलाल की प्राण-प्रतिष्ठा, महामंडलेश्वर स्वामी संतोषी माता ने की मांग

    January 11, 2024
    By hinditvnews
  • Ram Mandir
    उत्तर प्रदेशधार्मिक

    Ayodhya Ram Mandir Live News: दिव्य होगा प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम, सजने लगा राम का दरबार; सीएम योगी ने दिए खास ...

    January 20, 2024
    By hinditvnews
  • Ram mandir
    उत्तर प्रदेशधार्मिक

    Ayodhya Ram Mandir Live News: आज अनुष्ठान का छठा दिन, 114 कलशों के जल से रामलला की मूर्ति को कराया ...

    January 21, 2024
    By hinditvnews
  • Ram
    उत्तर प्रदेश

    मंदिर-मंदिर राम: दशरथगद्दी में बैठकर न्याय करते थे महाराज दशरथ,

    January 10, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Jairam Thakur
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित करे सुक्‍खू सरकार’, जयराम ठाकुर ने उठाई मांग

  • Carnival
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला विंटर कार्निवल: तीसरी शाम में युवाओं ने जमकर किया डांस

  • Cm Himachal
    PM MODIrajnithiहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: पीएम मोदी से मिलकर हिमाचल के ये मुद्दे उठाएंगे सीएम सुक्खू, इन केंद्रीय मंत्रियों से भी करेंगे मुलाकात

Timeline

  • March 10, 2026

    Himalaya Food International Expands Global Presence with UK Product Launch and US Foods Vendor Approval

  • March 10, 2026

    Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through a Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

  • March 10, 2026

    Asian Paints Unveils ColourNext 2026: Mapping Culture, Material, and the Futures We Are Building

  • March 10, 2026

    Axis Max Life and Saarathi Finance Announce Strategic Partnership to Strengthen Financial Security for India's MSMEs

  • March 10, 2026

    Parawheel Survey Predicts TVK as Third Major Force in Tamil Nadu Politics, after DMK and AIADMK

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Himalaya Food International Expands Global Presence With Uk Product Launch And Us Foods Vendor Approval

    Himalaya Food International Expands Global Presence with UK Product Launch and US Foods Vendor Approval

    By hinditvnews
    March 10, 2026
  • Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through A Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

    Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through a Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

    By hinditvnews
    March 10, 2026
  • Asian Paints Unveils Colournext 2026: Mapping Culture, Material, And The Futures We Are Building

    Asian Paints Unveils ColourNext 2026: Mapping Culture, Material, and the Futures We Are Building

    By hinditvnews
    March 10, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.