Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Haryana: हिसार में घरेलू विवाद में शिक्षिका की प्रेस से वारकर हत्या

  • पॉक्सो केस: स्कूल प्रवक्ता को 6 साल की सजा, 10 हजार जुर्माना

  • UP: सिलिंडर महंगा होने पर मायावती ने सरकार से दाम नियंत्रित करने की मांग की

  • UP: राखी हत्याकांड, फार्म हाउस में गला रेतकर की गई हत्या

  • पंजाब: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 IAS और 39 PCS अफसरों का तबादला

India Newsखेल
Home›India News›Rohit Sharma: सिक्स पैक एब्स नहीं पर मैच फिट हैं रोहित शर्मा, बेंगलुरू में तीन बार बल्लेबाजी की 145 रन बनाए

Rohit Sharma: सिक्स पैक एब्स नहीं पर मैच फिट हैं रोहित शर्मा, बेंगलुरू में तीन बार बल्लेबाजी की 145 रन बनाए

By hinditvnews
January 18, 2024
241
0
High

बेंगलुरू में रोहित शर्मा तीन बार बल्लेबाजी के लिए आए और अफगानिस्तान के गेंदबाज एक बार भी उनका विकेट नहीं ले सके। तकनीकि रूप से रोहित पहले सुपर ओवर में आउट हुए थे, लेकिन वह रणनीति के तहत जानबूझकर रिटायर होकर पवेलियन लौट गए थे। दूसरे सुपर ओवर में वह रन आउट हुए।भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज के आखिरी मैच में रोमांच की सारी हदें पार हो गईं। एक ही मैच में अफगानिस्तान की टीम भारत के खिलाफ पहली जीत हासिल करन से दो बार चूक गई। पहले मैच टाई हुआ फिर पहला सुपर ओवर टाई हुआ और अंत में भारत ने दूसरा ओवर जीतकर मैच अपने नाम किया। इस मुकाबले में भारत ने कुल 239 रन बनाए और इनमें से 145 रन रोहित शर्मा के थे। दूसरे सुपर ओवर में टीम इंडिया ने जीत हासिल की और इसमें भारत के लिए पूरे 11 रन अकेले रोहित ने बनाए थे।
रोहित शर्मा की फिटनेस पर अक्सर सवाल किए जाते हैं। विकेटों के बीच दौड़ हो या फील्डिंग के दौरान रन बचाना। हर मामले में रोहित की आलोचना होती है। विराट कोहली के साथ तुलना करते ऐसा कहा जाता है कि रोहित शर्मा फिट नहीं हैं। उन्हें अब संन्यास ले लेना चाहिए। हालांकि, इस मैच में रोहित ने अपनी फिटनेस का जलवा दिखाया। उन्होंने यह साबित किया कि वह भले ही युवाओं को पसंद आने वाले सिक्स पैक एब्स के साथ सोशल मीडिया पर फोटो नहीं शेयर करते हैं, लेकिन क्रिकेट के मैदान में उनसे ज्यादा फिट और उनसे ज्यादा उपयोगी खिलाड़ी कोई नहीं है।
भारत अफगानिस्तान के मैच में रोहित शर्मा तीन बार बल्लेबाजी के लिए आए और एक बार भी अफगानिस्तान के गेंदबाज उनका विकेट नहीं ले सके। पहली पारी में वह 121 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, पहले सुपर ओवर में वह 13 रन बनाने के बाद रणनीति के तहत रिटायर होकर पवेलियन लौटे। दूसरे सुपर ओवर में वह 11 रन बनाकर अतिरिक्त रन चुराने के प्रयास में रन आउट हुए।
इस मैच में उन्होंने कुल 76 गेंदों का सामना किया और 145 रन बनाए। इस सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में रोहित शर्मा अपना खाता तक नहीं खोल पाए थे। दो पारियों में शून्य पर आउट होने के बाद उनकी जमकर आलोचना हो रही थी। हालांकि, सीरीज के आखिरी मैच में रोहित ने अपने बल्ले से आलोचकों को जवाब दिया। एक ही मैच में तीन पारियां खेलते हुए रोहित ने पूरी सीरीज की कसर उतार दी। कप्तानी के मामले में भी वह सुपरहिट साबित हुए। बुमराह, शमी और सिराज जैसे अहम गेंदबाजों के बिना रोहित ने दो सुपर ओवर वाला मैच जीत लिया। इसके साथ ही वह टी20 में भारत के सबसे सफल कप्तान बन गए। उन्होंने टी20 में टीम इंडिया को 42वीं जीत दिलाई।

Share :
Tagsind vs afgnews of sports
Previous Article

Delhi Excise Policy Case: सीएम केजरीवाल आज ...

Next Article

Ayodhya Ram Mandir Live News: राम मंदिर ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Dharamshala
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    धर्मशाला में 52वीं राज्य स्तरीय पुलिस गेम्स का आगाज

    November 28, 2023
    By hinditvnews
  • Babar Azam
    खेलराष्ट्रीय

    IND vs PAK:भारत के बाबर आजम का रिकॉर्ड शर्मनाक

    August 31, 2023
    By hinditvnews
  • Dharamshala
    खेलहिमाचल प्रदेश

    ICC Cricket World Cup news of Dharamshala

    August 31, 2023
    By hinditvnews
  • Rishabh Pant
    खेल

    ऋषभ पंत ने भारतीय टीम को चौंकाया,

    August 29, 2023
    By hinditvnews
  • virat kohli
    खेल

    Asia Cup 2023 से पहले Virat Kohli ने पास किया खास टेस्ट, इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर जताई खुशी

    August 24, 2023
    By hinditvnews
  • Smriti
    खेल

    IND W vs SL W: स्मृति-जेमिमा क्रीज पर

    September 25, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • jp nadda news
    हमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में प्राकृतिक आपदा: जेपी नड्डा ने दिया मदद का आश्वासन, CM सुक्खू ने उठाई राहत मैनुअल में बदलाव की मांग

  • eudction
    eudctionहिमाचल प्रदेश

    बैचवाइज नियुक्त जेबीटी शिक्षकों के स्कूलों में फिर जांची जाएगी विद्यार्थियों की संख्या

  • Hrtc Bus.
    दिल्लीलाहौल & स्पीतिहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: परिवहन विभाग जारी करेगा 1000 नए रूट परमिट – अग्निहोत्री

Timeline

  • May 2, 2026

    Haryana: हिसार में घरेलू विवाद में शिक्षिका की प्रेस से वारकर हत्या

  • May 2, 2026

    पॉक्सो केस: स्कूल प्रवक्ता को 6 साल की सजा, 10 हजार जुर्माना

  • May 2, 2026

    UP: सिलिंडर महंगा होने पर मायावती ने सरकार से दाम नियंत्रित करने की मांग की

  • May 2, 2026

    UP: राखी हत्याकांड, फार्म हाउस में गला रेतकर की गई हत्या

  • May 2, 2026

    पंजाब: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 IAS और 39 PCS अफसरों का तबादला

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Murder

    Haryana: हिसार में घरेलू विवाद में शिक्षिका की प्रेस से वारकर हत्या

    By hinditvnews
    May 2, 2026
  • Himachal High Court

    पॉक्सो केस: स्कूल प्रवक्ता को 6 साल की सजा, 10 हजार जुर्माना

    By hinditvnews
    May 2, 2026
  • Maya

    UP: सिलिंडर महंगा होने पर मायावती ने सरकार से दाम नियंत्रित करने की मांग की

    By hinditvnews
    May 2, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.