Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • DS Group's Catch Introduces India's First Ginger Garlic Paste Squeezy Bottle, Unveils New TVC 'Squeezy Hai, Easy Hai'

  • Kauvery Hospital Treats Complex Aortic Valve Regurgitation Using Specialised HANCHOR Valve Technology

  • Kauvery Hospital Performs Combined Heart Bypass and Laparoscopic Abdominal Surgery Without Intervening Gap in 75-Year-Old Patient

  • Sweeten Your Diwali with a California Walnut Twist

  • Maa Kauvery Launches Breast Clinic in Trichy, in Line with the 'Vaanga Amma Kitta Paesalam' Campaign

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›shimla:शिमला के शिव मंदिर पहुंचीं प्रियंका

shimla:शिमला के शिव मंदिर पहुंचीं प्रियंका

By hinditvnews
September 13, 2023
700
0
Priyanka

शिमला के शिव मंदिर पहुंचीं प्रियंका गांधी, सेब पर इंपोर्ट ड्यूटी कम करने को लेकर केंद्र सरकार पर बोला हमला

Priyanka Gandhi in Himachal कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं। दूसरे दिन बुधवार को वह शिमला शिव बावड़ी क्षेत्र पहुंची। उन्होंने आपदा प्रभावितों से मुलाकात की। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हिमाचल के लोग आपदा से जूझ रहे हैं। ऐसे में मोदी सरकार ने वॉशिंगटन एप्पल पर इंपोर्ट ड्यूटी कम की है। प्रदेश के सेब बागवानों पर इसकी मार पड़ेगी।

Priyanka Gandhi in Himachal: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं। दूसरे दिन बुधवार को वह शिमला शिव बावड़ी (Shiv Bawari) क्षेत्र पहुंची। सुबह 10:18 बजे प्रियंका वाड्रा समरहिल के शिव बावड़ी पहुंची।

उन्होंने मंदिर में माथा टेका और शिव मंदिर के बचे हुए हिस्से का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आपदा प्रभावितों (Disaster Affected) से मुलाकात की। इसी के साथ प्रियंका ने इस त्रासदी में अपनो को खोने वाले लोगों से भी मुलाकात की।

शिव बावड़ी लैंडस्लाइड में 20 लोगों की मौत

शिव बावड़ी लैंडस्लाइ (Shiv Bawdi Landslide) में 20 लोगों की मौत हुई थी। इनमें ज्यादातर मृतक बालूगंज और आसपास के क्षेत्रों के ही है। इनके परिजनों से भी प्रियंका मुलाकात की। शिव बावड़ी मंदिर के बाद प्रियंका गांधी शिमला के कृष्णानगर जाएंगी। यहां पर भी स्लॉटर हाउस सहित 6 मकान ध्वस्त हो गए थे, जबकि एक दर्जन से ज्यादा घर खाली करवाए गए हैं।

कृष्णानगर के विस्थापित परिवारों से मिलेंगा प्रियंका

कृष्णानगर से दो दर्जन से परिवार विस्थापित हुए हैं। प्रियंका गांधी इनसे मुलाकात करेंगी। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू, ( CM Sukhwinder Sukhu) कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) भी साथ मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि पहाड़ों पर स्थिति खतरनाक है।

पहाड़ के लोग श्रमदान करके सड़कें एवं रास्ते बना रहे हैं और राहत कोष में खुलकर दान कर रहे है। केंद्र सरकार (Central Government) को भी प्रदेश का साथ देना चाहिए। प्रियंका गांधी ने यह बीत शिव बावड़ी मंदिर में मीडिया से बातचीत में कही।

‘एप्पल पर इंपोर्ट ड्यूटी करने से बागवानों पर पड़ेगी इसकी मार’

शिमला के शिव बावड़ी मंदिर पहुंची प्रियंका गांधी ने कहा कि हिमाचल के लोग आपदा से जूझ रहे हैं। ऐसे वक्त में मोदी सरकार ने वॉशिंगटन एप्पल पर इंपोर्ट ड्यूटी (Import duty on Apple) कम की है। प्रदेश के सेब बागवानों पर इसकी मार पड़ेगी। उन्होंने कहा कि आपदा में हिमाचल के लोगों को राहत की जरूरत है। इस तरह के फैसले न लिए जाए, जिससे पहाड़ों के लोग टूट जाए।

आपदा का नहीं होना चाहिए राजनीतिकरण

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि हिमाचल में भीषण तबाही हुई है। ऐसे में यह वक्त राजनीति का नहीं है। केंद्र सरकार ये न देखे कि हिमाचल में सरकार कांग्रेस की है या भापजा की। इसका राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। प्रदेश के लोगों की खुलकर मदद करें। पहाड़ों पर लोग त्रस्त है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार यदि राष्ट्रीय आपदा घोषित करती है तो इससे हिमाचल की और मदद हो जाएगी।

केंद्र की मदद के बिना संभव नहीं कई कार्य’

कल प्रियंका गांधी ने मंडी, कुल्लू और मनाली जिले का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने आपदा प्रभावितों से मुलाकात की थी और उन्हें हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया था। वह भुंतर से सड़क मार्ग से मनाली के लिए रवाना हुईं। इसके बाद उन्होंने आलू ग्राउंड में नौ जुलाई को ब्यास नदी में आई बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया।

प्रियंका गांधी ने यह भी कहा कि हिमाचल सरकार आपदा में अच्छा काम कर रही है। वह अपने संसाधनों से प्रभावितों को हरसंभव मदद दे रही है। उन्होंने कहा कि आपदा बहुत बड़ी है इससे निपटना अकेले प्रदेश सरकार के बस की बात नहीं। वहीं, उन्होंने फिर दोहराते हुए कहा कि केंद्र हिमाचल को आपदा ग्रस्त राज्य घोषित कर दे और उसे आर्थिक मदद दें। प्रियंका बोली,कई ऐसे कार्य जो केंद्र की मदद के बिना संभव नहीं होंगे।

 

Share :
Tagshimachal newsnews of himachalnews of shimlanews of shiv bawdi mandir
Previous Article

Vishwakarma Puja 2023:कब है विश्वकर्मा पूजा?

Next Article

सिम 5जी करवाने का मैसेज आए तो ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Himachal Police
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Election: पुलिस अब तक 1.95 करोड़ के नशीले पदार्थ कर चुकी बरामद

    April 22, 2024
    By hinditvnews
  • himachal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: कर्ज के ब्याज से बचने के लिए सरकार वेतन और पेंशन देने में कर रही है विलंब

    September 3, 2024
    By hinditvnews
  • Festival
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla Summer Festival में हिमाचली, पंजाबी व बॉलीवुड कलाकार मचाएंगे धमाल

    June 13, 2024
    By hinditvnews
  • himachal flood
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    आपदा के जख्म: टूट गए सपने, आंखों के सामने मलबे में दब गए अपने, छाती पीट-पीट कर मदद के लिए ...

    August 24, 2023
    By hinditvnews
  • hpu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: कॉलेज प्राचार्य प्रत्यक्ष छात्रसंघ चुनाव के पक्ष में नहीं

    September 11, 2024
    By hinditvnews
  • Meeting
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Cabinet Decisions: पर्यटन नीति में बदलाव

    October 23, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • shimla
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: गणतंत्र दिवस की परेड रिहर्सल के लिए तैयार रिज मैदान, इस बार हिस्सा लेगी हरियाणा की टुकड़ी; देखें क्‍या होगा खास

  • sukhu
    rajnithiहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सीएम सुक्खू बोले-राज्य स्कूल शिक्षा पुरस्कार से सम्मानित होंगे उत्कृष्ट शिक्षक, शुरू होगी नई योजना

  • Anurag Thakur
    मंडीशिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    अनुराग का हमीरपुर से टिकट लगभग तय, मंडी से जयराम पर संशय

Timeline

  • November 2, 2026

    DS Group's Catch Introduces India's First Ginger Garlic Paste Squeezy Bottle, Unveils New TVC 'Squeezy Hai, Easy Hai'

  • November 2, 2026

    Kauvery Hospital Treats Complex Aortic Valve Regurgitation Using Specialised HANCHOR Valve Technology

  • November 2, 2026

    Kauvery Hospital Performs Combined Heart Bypass and Laparoscopic Abdominal Surgery Without Intervening Gap in 75-Year-Old Patient

  • November 2, 2026

    Sweeten Your Diwali with a California Walnut Twist

  • November 2, 2026

    Maa Kauvery Launches Breast Clinic in Trichy, in Line with the 'Vaanga Amma Kitta Paesalam' Campaign

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • DS Group's Catch Introduces India's First Ginger Garlic Paste Squeezy Bottle, Unveils New TVC 'Squeezy Hai, Easy Hai'

    DS Group's Catch Introduces India's First Ginger Garlic Paste Squeezy Bottle, Unveils New TVC 'Squeezy ...

    By hinditvnews
    November 2, 2026
  • Kauvery Hospital Treats Complex Aortic Valve Regurgitation Using Specialised HANCHOR Valve Technology

    Kauvery Hospital Treats Complex Aortic Valve Regurgitation Using Specialised HANCHOR Valve Technology

    By hinditvnews
    November 2, 2026
  • Kauvery Hospital Performs Combined Heart Bypass and Laparoscopic Abdominal Surgery Without Intervening Gap in 75 Year Old Patient

    Kauvery Hospital Performs Combined Heart Bypass and Laparoscopic Abdominal Surgery Without Intervening Gap in 75-Year-Old ...

    By hinditvnews
    November 2, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.