Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Young Changemakers Run for a Greener Future

  • Lip Appreciation Day, the KIRO Way: Clean Colour, Flattering Nudes and Lip Care for Every Day

  • Chitkara University Online Introduces Global Accounting MBA amid Rising Demand for International Finance Skills

  • Fiberise's FYBER Sells Out on Launch Day, Crosses Rs. 1 Crore Mark

  • "Created for Ease": ECOVACS Brand Campaign Honors Caregivers Across the APAC Region

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Shimla : वीरभद्र गुट के दो विधायकों की सुरक्षा बढ़ाई, प्रतिभा सिंह को मनाने होलीलॉज पहुंचे अग्निहोत्री

Shimla : वीरभद्र गुट के दो विधायकों की सुरक्षा बढ़ाई, प्रतिभा सिंह को मनाने होलीलॉज पहुंचे अग्निहोत्री

By hinditvnews
March 4, 2024
201
0
Agnihotri

Shimla : वीरभद्र गुट के दो विधायकों की सुरक्षा बढ़ाई, प्रतिभा सिंह को मनाने होलीलॉज पहुंचे अग्निहोत्री

उन्हें फोर प्लस सिक्योरिटी दी गई है, जिसमें एक हवलदार और चार सिपाही रहेंगे। नंदलाल सातवें वित्तायोग के अध्यक्ष और मोहन लाल बरागटा मुख्य संसदीय सचिव हैं। सरकार गिराने के पहले प्रयास में असफल रही भाजपा की किसी भी अगली चाल से बचने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है।

वीरभद्र गुट के दो विधायकों नंदलाल और मोहन लाल ब्राक्टा की सुक्खू सरकार ने सुरक्षा और कड़ी कर दी है। उन्हें फोर प्लस सिक्योरिटी दी गई है, जिसमें एक हवलदार और चार सिपाही रहेंगे। नंदलाल सातवें वित्तायोग के अध्यक्ष और मोहन लाल बरागटा मुख्य संसदीय सचिव हैं। सरकार गिराने के पहले प्रयास में असफल रही भाजपा की किसी भी अगली चाल से बचने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है। सुरक्षा बढ़ाने के लिए इन दोनों ही विधायकों ने सहमति दी है।

उधर, मंत्रिमंडल की बैठक के बाद उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री डैमेज कंट्रोल करने के लिए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह से मिलने उनके निवास हॉलीलाॅज गए। दरअसल, प्रतिभा सिंह भी लगातार ऐसे बयान दे रही हैं, जो सरकार की मुश्किलें बढ़ाते रहे हैं और विपक्ष का हथियार बन रहे हैं। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से नाराजगी जाहिर कर चुके लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह की नई दिल्ली में भाजपा के केंद्रीय नेताओं से मिलने की चर्चा है।

बगावती भाषा बोल रहे विक्रमादित्य सिंह के अगले रुख पर भी सबकी नजरें टिकी हैं। शनिवार को कैबिनेट की बैठक के तुरंत बाद सुक्खू सरकार के दो भरोसेमंद मंत्री जगत सिंह नेगी और यादविंद्र गोमा चंडीगढ़ रवाना हो गए। वे क्यों गए हैं, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है। सुक्खू के नजदीकी मंत्री हर्षवर्धन चौहान पहले से ही चंडीगढ़ में हैं। इससे भी सियासी हलचल है। सूत्रों के अनुसार राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री की मंत्रियों से अलग से बैठक हुई है, उसके बाद ही दोनों मंत्री चंडीगढ़ गए हैं।

कांगड़ा के कांग्रेस विधायक भवानी पठानिया को कैबिनेट मंत्री के बराबर का दर्जा
सरकार ने शनिवार को कांगड़ा जिले की फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक भवानी सिंह पठानिया को कैबिनेट मंत्री के बराबर का दर्जा दिया। उन्हें राज्य योजना बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया गया है। भवानी सिंह पठानिया वीरभद्र खेमे के प्रमुख नेता एवं मंत्री रहे सुजान सिंह पठानिया के बेटे हैं। भवानी का दोनों ही गुटों से तालमेल है। यह मालूम रहे कि वीरभद्र गुट के एक अन्य नेता नंदलाल को एक दिन पहले ही कैबिनेट मंत्री के स्तर का दर्जा देकर उन्हें सातवें वित्तायोग का अध्यक्ष बनाया गया है। विधायकों को सरकार में जगह देकर अपने पक्ष में साधने के प्रयास हो रहे हैं।

डैमेज कंट्रोल के लिए अभी और भी हो सकती हैं ताजपोशियां, चार और विधायक सूची में
डैमेज कंट्रोल के लिए अभी सुक्खू सरकार और भी ताजपोशियां करने की तैयारी में है। एक दर्जन निगमों-बोर्डों और स्वायत्त संस्थानों में कई अध्यक्षों और उपाध्यक्षों की नियुक्तियां की जानी हैं। इसके लिए असंतुष्टों और ओहदों के ख्वाहिशमंदों की एक सूची बनाई जा रही है। इस सूची में चार विधायकों के नाम शामिल हैं। यह कांगड़ा, हमीरपुर और मंडी तीनों ही संसदीय क्षेत्रों से हैं।

बागियों को पछतावा, मुझसे कर रहे हैं संपर्क : सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मीडिया से बातचीत में कहा कि 80 फीसदी विधायक एक साथ हैं। बाकी 20 प्रतिशत में छोटे-छोटे मामलों को लेकर ही कुछ असंतोष है। यह मेरी जिम्मेवारी है कि चीजें स्पष्ट हों। इसके लिए वह सबके साथ विचार-विमर्श कर रहे हैं। भाजपा का हौसला क्रॉस वोटिंग से बढ़ा है, मगर यह स्थिति दोबारा बनने वाली नहीं है। बागियों को पछतावा है, वे मुझसे संपर्क कर रहे हैं।

कैबिनेट बैठक से उठकर गए रोहित, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मनाकर लाए

राज्य सचिवालय के शिखर सम्मेलन हॉल में चल रही राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर अचानक उठकर तेजी से बाहर चले गए। चर्चा यह रही कि वह किसी बात से नाराज होकर कैबिनेट बैठक छोड़कर जा रहे हैं। इस पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री तेजी से बाहर आए और सीढियों से ऊपर की मंजिल की ओर बढ़े। वह उन्हें मनाकर वापस कैबिनेट बैठक में ले गए।

इस मामले को लेकर एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिससे एक नया प्रकरण उठने की चर्चा रही। तरह-तरह की अटकलें लगाई जाती रहीं। वीडियो में यह साफ दिख रहा है कि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री उन्हें मनाकर ले जा रहे हैं। चर्चा होने लगी कि मंत्रिमंडल की बैठक में कोई विवाद हुआ हैैं। रोहित ठाकुर किसी बात पर नाराज होकर बाहर आए हैं। उनके विभागों से संबंधित कुछ एजेंडों का शामिल न होना भी इसकी वजह बताई जाती रही। चर्चा यह भी रही कि दो मंत्रियों में गहमागहमी हुई है। वहीं, जगत सिंह नेगी भी बैठक के बीच से उठकर चले गए। हालांकि बताया गया कि उन्हें टूअर पर जाना था।

हालांकि, बाद में कैबिनेट की बैठक खत्म होने के बाद रोहित ठाकुर मुस्कुराते हुए बाहर आए। उन्होंने कैबिनेट की बैठक की भी ब्रीफिंग की। जब उनसे पूछा गया कि क्या हुआ तो उन्होंने कहा – मेरी आंखों में कभी आंसू नहीं होते। हमेशा लाली रहती है। आज बेटा पहली बार हाॅस्टल जा रहा था। इसलिए बैठक से निकलकर बीसीएस जा रहा था, बोला गया कि एजेंडा पूरा करके जाओ तो बेहतर रहेगा। इसके बाद वापस लौट आया।

हम पहाड़ी आदमी हैं, भावुक हो जाते हैं : रोहित
बाहर आने के की वजह पूछी तो रोहित ठाकुर ने मुस्कराकर चुटकी की – हम पहाड़ी आदमी हैं, भावुक हो जाते हैं।

Share :
Tagsnews of himachalnews of himachal politicsnews of mukes agnihotrinews of pratibha singhnews of shimlanews of veerbhadra
Previous Article

Himachal Weather: बारिश-बर्फबारी से बढ़ीं दुश्वारियां

Next Article

Uttarakhand Cabinet: धामी मंत्रिमंडल की बैठक में ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Pm Modi
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबामंडीशिमलासोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    कांगड़ा: प्रधानमंत्री मोदी ने किया रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का शिलान्यास

    February 27, 2024
    By hinditvnews
  • Shimlaa
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    सचिवालय के बाहर आंगनबाड़ी मिड-डे मील वर्कर्ज का प्रदर्शन

    November 27, 2023
    By hinditvnews
  • Kuldeep
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    भाजपा के नौ विधायक आज देंगे विधानसभा स्पीकर कुलदीप पठाानिया के नोटिस का जवाब

    March 18, 2024
    By hinditvnews
  • Shimla Fire
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla Fire: भीषण आग की चपेत में माल रोड की दो इमारतें

    January 6, 2024
    By hinditvnews
  • Ram
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: हिमाचल के इस शहर में 25 वर्ष से बन रहा मंदिर, हर पत्थर पर छैनी से उकेरा राम

    January 11, 2024
    By hinditvnews
  • Accident
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    भरमौर में दर्दनाक सडक़ हादसा, मैनेजर की मौत

    January 2, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Army
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: रविवार को बलिदानी अक्षय कुमार की पार्थिव देह पैतृक गांव पहुंचेगी

  • Hp
    कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: ग्राम पंचायतों के न्यायिक अधिकार खत्म, अब मजिस्ट्रेट करेंगे सुनवाई

  • gaggal airport sshimla
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट पर बनेगा पोर्ट, तीन विमान पार्क होंगे

Timeline

  • March 14, 2026

    Young Changemakers Run for a Greener Future

  • March 14, 2026

    Lip Appreciation Day, the KIRO Way: Clean Colour, Flattering Nudes and Lip Care for Every Day

  • March 14, 2026

    Chitkara University Online Introduces Global Accounting MBA amid Rising Demand for International Finance Skills

  • March 14, 2026

    Fiberise's FYBER Sells Out on Launch Day, Crosses Rs. 1 Crore Mark

  • March 13, 2026

    "Created for Ease": ECOVACS Brand Campaign Honors Caregivers Across the APAC Region

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Young Changemakers Run For A Greener Future

    Young Changemakers Run for a Greener Future

    By hinditvnews
    March 14, 2026
  • Lip Appreciation Day, The Kiro Way: Clean Colour, Flattering Nudes And Lip Care For Every Day

    Lip Appreciation Day, the KIRO Way: Clean Colour, Flattering Nudes and Lip Care for Every ...

    By hinditvnews
    March 14, 2026
  • Chitkara University Online Introduces Global Accounting Mba Amid Rising Demand For International Finance Skills

    Chitkara University Online Introduces Global Accounting MBA amid Rising Demand for International Finance Skills

    By hinditvnews
    March 14, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.