Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Meril Launches HALO Stem and Latitud Revision Cup System for Anatomical Reconstruction

  • Manipal University Jaipur Online Programmes Celebrate Sixth Convocation; 5,655 Students Awarded Degrees

  • Kauvery Hospital Introduces Endoscopic Spinal Fusion in Chennai, Expanding Minimally Invasive Options for Disc Disease and Revision Spine Surgery

  • BRICS+ Dialogue 2026 Brings Global South Leaders Together to Advance Partnerships in Women's Leadership, Innovation, Startups and Healthcare ahead of BRICS Summit 2026

  • Best iPhone Deals: iPhone 17 Pro Drops to Rs. 69,990, Pro Max to Rs. 74,990; iPhone 18 Pre-Bookings Begin at Croma

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Shimla: पहली बार रोबोटिक सर्जरी की ओर कदम

Shimla: पहली बार रोबोटिक सर्जरी की ओर कदम

By hinditvnews
December 8, 2023
501
0
Robotic

पहली बार रोबोटिक सर्जरी की ओर कदम, हिमाचल में मेडिकल उपकरणों की खरीद के लिए बना निगम

हिमाचल में सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार 11 दिसंबर को एक साल का कार्यकाल पूरा करने जा रही है। चुनाव गारंटियों और व्यवस्था परिवर्तन के दम पर सत्ता में आई सरकार अपने वादों पर कितनी खरी उतरी है और प्रदेश की पुरानी व्यवस्था में कितना परिवर्तन हुआ है, इस विषय पर ‘दिव्य हिमाचल मीडिया ग्रुप’ विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली से संबंधित तथ्यपरक रिपोर्ट पाठकों के सामने पेश कर रहा है …

हिमाचल में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार का एक साल पूरा हो गया है। सरकार ने पहले वर्ष में व्यवस्था परिवर्तन और सुख की सरकार की ओर कदम बढ़ाए हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के द्वारा बजट में हिमाचल प्रदेश के चिकित्सा क्षेत्र में रोबोटिक सर्जरी को लेकर एक बड़ा ऐलान किया गया था। उन्होंने आईजीएमसी में रोबोटिक सर्जरी विभाग स्थापित करने के लिए अपनी सरकार की स्वीकृति प्रदान की थी। उसी ऐलान को अमलीजामा पहनाने के लिए हिमाचल सरकार ने प्रदेश के टांडा मेडिकल कालेज और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चम्याना में रोबोटिक सर्जरी की मशीनें स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रोबोटिक सर्जरी शल्य चिकित्सा की बहुत ही आधुनिक तकनीक है। इसमें चिकित्सक कंसोल में बैठकर सर्जिकल साधनों की मदद से मरीज के आपरेशन करते हैं। इस तकनीक की सहायता से पेट के कैंसर, बड़ी आंत, प्रोस्टेट कैंसर और लिवर के कैंसर के ऑपरेशन बहुत आसानी से और जल्द किए जा सकेंगे। रोबोटिक सर्जरी में एक चिकित्सक कंसोल में बैठकर सर्जिकल साधनों की मदद से पेट के कैंसर, बड़ी आंत, प्रोस्टेट और लिवर के कैंसर का आपरेशन आसानी से और जल्दी कर सकेगा। इससे चिकित्सक बीमारी को सही तरह से देख सकेंगे।

Himachal

एक सामान्य तरीके से आपरेशन करने में जहां तीन घंटे लगते हैं, जबकि रोबोटिक सर्जरी से आपरेशन एक से डेढ़ घंटे में ही हो जाएगा। इसके अलावा पांच से सात लोगों के बजाय एक चिकित्सक, एक एनेस्थीसिया चिकित्सक और एक सिस्टर पूरे आपरेशन का काम संभालेगी। इसके अलावा हिमाचल स्वास्थ्य सेवाएं निगम के बोर्ड का गठन किया गया है। इसमें स्वास्थ्य मंत्री अध्यक्ष होंगे। प्रधान सचिव व सचिव बोर्ड के उपाध्यक्ष होंगे। बोर्ड में पांच अन्य निदेशक बनाए हैं। इनमें एसीएस वित्त, निदेशक उद्योग, कंट्रोलर स्टोर, निदेशक स्वास्थ्य और प्रबंध निदेशक एचपीएमएससी शामिल हैं। स्वास्थ्य सचिव एम सुधा ने मंगलवार को इसकी अधिसूचना जारी की है। राज्य चिकित्सा निगम सभी सभी दवाओं, औषधियों, सर्जिकल, चिकित्सा उपभोग्य सामग्रियों, चिकित्सा उपकरणों, उपकरणों, मशीनरी और सेवाओं, किसी भी अन्य वस्तु की खरीद और वितरण के लिए एक राज्य खरीद एजेंसी के रूप में कार्य करेगा। (एचडीएम)

कैजुअल्टी विभाग की बदलेगी सूरत

राज्य सरकार ने पहले साल में ही मेडिकल कालेज में एमर्जेंसी की जगह एमर्जेंसी मेडिसिन डिपार्टमेंट बनाने की घोषणा की है। इस घोषणा को लागू करने के लिए राज्य सरकार ने आदेश दे दिए हैं और अब जरूरी प्रक्रियाओं को पूरा किया जा रहा है। यह व्यवस्था सभी मेडिकल कालेजों में लागू होगी। यदि आईजीएमसी की ही बात करें, तो प्रिंसीपल डाक्टर सीता ठाकुर ने बताया कि आईजीएमसी में एमर्जेंसी मेडिसिन डिपार्टमेंट के लिए चार पद क्रिएट कर दिए गए हैं। यह नया विभाग है, इसलिए इसमें फैकल्टी मिलना थोड़ा मुश्किल रहता है। आईजीएमसी नए भवन में ट्रॉमा वार्ड को शुरू कर रहा है और अब राज्य सरकार के निर्देश हैं कि ट्रॉमा और एमर्जेंसी मेडिसिन डिपार्टमेंट को मर्ज कर दिया जाए। फिलहाल एमर्जेंसी को मेडिसिन के साथ मिलकर चलाया जा रहा है।

 

Share :
Tagsnews of himachal pradeshnews of medical college in himachalnews of robotic surgery in himachalnews of shimla
Previous Article

धर्मशाला में एक साल का लेखा-जोखा जनता ...

Next Article

सीआईडी इंस्पेक्टर बन शातिर ने फोन कर ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Ministry
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Shimla : कांग्रेस के बागी विधायकों को केंद्र ने ‘पहनाया कवच’

    March 4, 2024
    By hinditvnews
  • Sukkhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान से मिले CM सुक्खू

    November 30, 2023
    By hinditvnews
  • Mahadev
    ऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Mahashivratri: बिजली महादेव सहित अन्य मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

    March 8, 2024
    By hinditvnews
  • Loksabha
    Lok Sabha Election 2024कांगड़ाकिन्नौरकुल्लूबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल प्रदेश के विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के तीन उम्मीदवारों ने जीता ‘रण’

    June 4, 2024
    By hinditvnews
  • Hpu
    धर्मशालामंडीशिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    HPU Shimla: यूजी, पीजी प्रवेश परीक्षाओं के लिए एचपीयू ने जारी की केंद्रों की सूची

    May 17, 2024
    By hinditvnews
  • Sukhu
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीविधानसभा चुनाव 2023शिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: हिमाचल की महिलाओं के लिए खुशखबरी

    March 5, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Rape
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हमीरपुर: लिफ्ट के बहाने बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म, जंगल में की पिटाई

  • Kasauli hill
    सोलनहिमाचल प्रदेश

    Himachal Tourism:टूरिस्ट की आमद में भारी गिरावट

  • yatra tips
    यात्राहिमाचल प्रदेश

    अगर आप भी सर्दी में बना रहे हैं घूमने का प्लान,तो इन हिल स्टेशन को करें अपनी लिस्ट में शामिल

Timeline

  • September 12, 2026

    Meril Launches HALO Stem and Latitud Revision Cup System for Anatomical Reconstruction

  • September 12, 2026

    Manipal University Jaipur Online Programmes Celebrate Sixth Convocation; 5,655 Students Awarded Degrees

  • September 12, 2026

    Kauvery Hospital Introduces Endoscopic Spinal Fusion in Chennai, Expanding Minimally Invasive Options for Disc Disease and Revision Spine Surgery

  • September 12, 2026

    BRICS+ Dialogue 2026 Brings Global South Leaders Together to Advance Partnerships in Women's Leadership, Innovation, Startups and Healthcare ahead of BRICS Summit 2026

  • September 12, 2026

    Best iPhone Deals: iPhone 17 Pro Drops to Rs. 69,990, Pro Max to Rs. 74,990; iPhone 18 Pre-Bookings Begin at Croma

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Meril Launches HALO Stem and Latitud Revision Cup System for Anatomical Reconstruction

    Meril Launches HALO Stem and Latitud Revision Cup System for Anatomical Reconstruction

    By hinditvnews
    September 12, 2026
  • Manipal University Jaipur Online Programmes Celebrate Sixth Convocation; 5,655 Students Awarded Degrees

    Manipal University Jaipur Online Programmes Celebrate Sixth Convocation; 5,655 Students Awarded Degrees

    By hinditvnews
    September 12, 2026
  • Kauvery Hospital Introduces Endoscopic Spinal Fusion in Chennai, Expanding Minimally Invasive Options for Disc Disease and Revision Spine Surgery

    Kauvery Hospital Introduces Endoscopic Spinal Fusion in Chennai, Expanding Minimally Invasive Options for Disc Disease ...

    By hinditvnews
    September 12, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.