Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- ये बांटने की राजनीति करते हैं

  • Chandigarh: पंजाब दौरे पर पीएम मोदी, दोआबा से

  • पीएम मोदी आज करेंगे हर्रावाला रेलवे स्टेशन का वर्चुअल उद्घाटन

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी: आरोपी नौटियाल की याचिका खारिज

  • Himachal News: हिमाचल में पीजी मेडिकल सीटें बढ़कर होंगी 597

eudctionहिमाचल प्रदेश
Home›eudction›Shimla: मंत्री रोहित ठाकुर की अगुवाई में हिमाचल शिक्षा विभाग का दल पहुंचा असम

Shimla: मंत्री रोहित ठाकुर की अगुवाई में हिमाचल शिक्षा विभाग का दल पहुंचा असम

By hinditvnews
July 29, 2024
282
0
rohit thakur

 हिमाचल शिक्षा विभाग का दल पहुंचा असम

असम में शिक्षा के क्षेत्र में अपनाई जा रही बेस्ट प्रैक्टिस को जानने के लिए हिमाचल शिक्षा विभाग का एक दल शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अगुवाई में रविवार को गुवाहाटी पहुंचा। 13 सदस्यीय इस दल में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के साथ सीपीएस आशीष बुटेल, समग्र शिक्षा के राज्य निदेशक राजेश शर्मा, उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत शर्मा, अतिरिक्त निदेशक उच्च शिक्षा संजीव सूद, प्राथमिक शिक्षा निदेशक आशीष कोहली, लोक निर्माण विभाग के मुख्य वास्तुकार राजीव शर्मा, शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी शामिल रहे।
हिमाचल के इस दल ने असम के शिक्षा मंत्री डॉ. रनोज पेगु व विभाग के दूसरे अधिकारियों के साथ एक बैठक की। इस बैठक में दोनों राज्यों सरकारों की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में अपनाई जा रही बेस्ट प्रैक्टिस पर विस्तार से चर्चा की गई। हिमाचल की ओर से समग्र शिक्षा के राज्य  निदेशक राजेश शर्मा ने प्रदेश के शैक्षणिक परिदृष्यों और गुणात्मक शिक्षा के लिए राज्य सरकार की ओर से उठाए गए अहम कदमों की एक प्रस्तुति दी।

असम ने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य किएः रोहित ठाकुर
इस मौके पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि डॉ. रनोज पेगु की अगुवाई में असम शिक्षा विभाग ने बहुत अच्छे प्रयास किए हैं। असम शिक्षा विभाग ने, विशेषकर जिस तरह से डमी इनलोरमंट पर विराम लगाया है, वह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि असम सरकार ने प्राइमरी, सेकेंडरी से लेकर यूनिवर्सिटी स्तर पर शिक्षा में सहरानीय कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल यह देखेगा कि शिक्षा के क्षेत्र में हम असम के इन अनुभवों का कैसे फायदा उठा सकते हैं।

रोहित ठाकुर ने कहा कि असम और हिमाचल कई मायनों में एक समान है। असम का एक अपना इतिहास रहा है और इसकी एक समृद्ध संस्कृति है। वहीं हिमाचल देवभूमि के नाम से जाना जाता है। उन्होंने कहा कि असम ने शिक्षा में कई बड़े कदम उठाए हैं। असम ने आर्टिफिशियल एंटेलिंजेंस से शिक्षा विभाग का पूरा डाटा तैयार कर एजुकेशन सेतु ऐप सहित अन्य डिजिटल सार्थक पहल की है। इसके आधार पर ट्रांसफर सहित अन्य कार्य विभाग पूरी दक्षता के साथ कर रहा है। यही नहीं असम का शिक्षा विभाग अटेंडेंस में भी अग्रणी राज्य माना जाता है। वहीं पर्वतीय राज्य हिमाचल की साक्षरता दर काफी ज्यादा है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि आने वाले समय में असम और हिमाचल शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ें और  वे इसमें नए आयाम स्थापित कर सकें, इसके लिए यह बैठक कारगर साबित होगी।

असम शिक्षा विभाग ने शिक्षा के क्षेत्र में उठाए कई इनोवेटिव कदम 
असम ने शिक्षा के क्षेत्र में कई सुधारात्मक और इनोविटेव कदम उठाए हैं। इन प्रयासों से एमडीएम,  निशुल्क पाठ्य पुस्तकें और वर्दी से जुड़े खर्चों को कम कर असम सरकार को काफी बचत करने में मदद मिली है। हिमाचल के शिक्षा विभाग के इस दल की यात्रा को दोनों राज्यों के बीच सहयोग और शैक्षणिक ढांचे को बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। इससे हिमाचल और असम को एक दूसरों की बेस्ट प्रैक्टिस अपनाकर शिक्षा के स्तर को नई उंचाइयों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

 

Share :
Tagshimachal
Previous Article

Himachal Weather: कई भागों में दो दिन ...

Next Article

Himachal Weather: कुल्लू में बादल फटने से ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • dharamshala
    कांगड़ाधर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    HPBOSE: हिमाचल में परीक्षाओं के लिए बोर्ड ने नियंत्रण कक्ष स्थापित कर नियुक्त किए कर्मचारी

    February 29, 2024
    By hinditvnews
  • Images (8)
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: डैमेज कंट्रोल करने शिमला पहुंचे पर्यवेक्षकों ने टटोली मंत्रियों, विधायकों की नब्ज

    February 29, 2024
    By hinditvnews
  • Cm Sukhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    सीएम, मंत्रियों और सीपीएस के वेतन-भत्ते दो महीनों के लिए होंगे विलंबित, जानें पूरा मामला

    August 29, 2024
    By hinditvnews
  • Weather Alert
    Weatherमौसमहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, चार दिन तक भारी बारिश का अलर्ट; TTR पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

    July 18, 2024
    By hinditvnews
  • Images (11)
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सीएम सुक्खू ने विधायकों, मंत्रियों को दिया ब्रेकफास्ट, विक्रमादित्य नहीं हुए शामिल

    February 29, 2024
    By hinditvnews
  • Election
    election 2024हिमाचल प्रदेश

    हिमाचल की तीन विधानसभा सीटों पर मतदान जारी, इस सीट पर सबसे ज्यादा वोटिंग

    July 10, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Atal
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: 7 जिलों में 4 दिन कोहरा, शीतलहर तेज

  • Congress 1
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Congress : पंचायत चुनाव में होगा कांग्रेस की नई टीम का पहला इम्तिहान

  • khushala
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    प्राचीन महावीर मंदिर खुशाला शोघी शिमला

Timeline

  • July 17, 2026

    सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- ये बांटने की राजनीति करते हैं

  • July 17, 2026

    Chandigarh: पंजाब दौरे पर पीएम मोदी, दोआबा से

  • July 17, 2026

    पीएम मोदी आज करेंगे हर्रावाला रेलवे स्टेशन का वर्चुअल उद्घाटन

  • July 17, 2026

    बदरीनाथ चढ़ावा चोरी: आरोपी नौटियाल की याचिका खारिज

  • July 17, 2026

    Himachal News: हिमाचल में पीजी मेडिकल सीटें बढ़कर होंगी 597

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Yogi

    सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- ये बांटने की राजनीति करते हैं

    By hinditvnews
    July 17, 2026
  • Modi

    Chandigarh: पंजाब दौरे पर पीएम मोदी, दोआबा से

    By hinditvnews
    July 17, 2026
  • Pm Modi

    पीएम मोदी आज करेंगे हर्रावाला रेलवे स्टेशन का वर्चुअल उद्घाटन

    By hinditvnews
    July 17, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.