Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • रामायण ट्रेलर: डबल रोल में रणबीर, अरुण गोविल-रकुलप्रीत की झलक

  • Delhi: तीन बच्चों वाली महिलाओं को नहीं मिलेंगे ₹2500? लक्ष्मी योजना पर सवाल

  • यूट्यूबर के घर ग्रेनेड हमला: शहजाद भट्टी पर NIA का गैर-जमानती वारंट

  • फर्जी गोदनामा रद्द, आठ वर्षीय बच्ची जैविक माता-पिता के संरक्षण में

  • Uttarakhand: खड़गे के दौरे से पहले छह सीटों पर परिवर्तन संकल्प यात्रा

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Shimla: शिमला में रामकृष्ण मिशन, ब्रह्मो समाज में तनाव

Shimla: शिमला में रामकृष्ण मिशन, ब्रह्मो समाज में तनाव

By hinditvnews
November 18, 2024
302
0
Ashram

Shimla: शिमला में रामकृष्ण मिशन, ब्रह्मो समाज में तनाव, आश्रम की सुरक्षा बढ़ाई

हिंदी टीवी न्यूज, शिमला Published by: Megha Jain Updated Mon, 18 Nov 2024

शनिवार शाम को ब्रह्मो समाज के अनुयायियों ने आश्रम में उपासना शुरू कर दी थी, जिससे माहौल अचानक गरमा गया।

रामकृष्ण मिशन और ब्रह्मो समाज के बीच चल रहे संपत्ति विवाद के चलते शनिवार रात की घटना के बाद प्रशासन ने रामकृष्ण मिशन आश्रम की सुरक्षा को बढ़ा दिया है। रविवार रात 15 पुलिस कर्मी और 7 क्यूआरटी जवान पूरे परिसर में तैनात रहे। हर आने-जाने वाले से पूछताछ की जा रही थी।प्रवेशद्वार पर सुरक्षा का सख्त पहरा था। हर आगंतुक से उनके आने का कारण पूछा जा रहा था, और पहचानपत्र दिखाने के बाद ही आश्रम में प्रवेश की अनुमति दी जा रही थी। पूरे इलाके में तनाव का माहौल था। शनिवार शाम को ब्रह्मो समाज के अनुयायियों ने आश्रम में उपासना शुरू कर दी थी, जिससे माहौल अचानक गरमा गया।

लिस और प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद स्थिति तो काबू में आई, लेकिन विवाद ने नई बहस को जन्म दे दिया है। आश्रम के पदाधिकारियों का कहना है कि उनकी संपत्ति पर जबरदस्ती कब्जा करने की कोशिश की जा रही है, जबकि ब्रह्मो समाज इसे अपनी संपत्ति होने का दावा कर रहा है। आश्रम परिसर के बाहर भी पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारी लगातार यह सुनिश्चित कर रहे थे कि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। हालांकि स्थिति अभी नियंत्रण में है, लेकिन तनाव है। प्रशासन ने दोनों पक्षों से विवाद का समाधान शांतिपूर्ण तरीके से करने की अपील की है। पुलिस की सतर्कता और सुरक्षा के इंतजामों से स्थिति फिलहाल शांत है।

 

अनुयायियों ने लगाए एक दूसरे पर हमले के आरोप
रामकृष्ण मिशन आश्रम शिमला में शनिवार देर रात हुए विवाद मामले में दोनों संस्थाओं के अनुयायियों ने एक-दूसरे पर हमला करने के आरोप लगाए। रामकृष्ण मिशन आश्रम के सह सचिव स्वामी रामरूपानंद ने बताया कि हिमालयन ब्रह्म समाज ने वर्ष 2014 में जमीन को रामकृष्ण मिशन आश्रम को गिफ्ट डीड कर दिया है। जमीन हड़पने के लिए समानांतर संगठन का गठन किया गया है।  वहीं, हिमालयन ब्रह्म समाज की संयुक्त सचिव शैल पंडित ने बताया कि हिमालयन ब्रह्म समाज ने कानूनी रूप से रामकृष्ण मिशन आश्रम को इस संपत्ति को गिफ्ट डीड कर दिया है। भारतवर्षीय ब्रह्म समाज की अध्यक्ष डाॅ. सुमंता नियोगी और हिमालयन ब्रह्मो समाज शिमला के ट्रस्टी एवं महासचिव विशाल शर्मा ने बताया कि तन्महिमानंद और रामरूपानंद ने परिसर में पूजा कर रहीं महिलाओं से अभद्र व्यवहार किया और कलश भी खंडित कर दिया।
Share :
Tagshimachal pradeshhindi newssecurity of the ashram increasedshimla newsTension in Ramakrishna Mission and Brahmo Samaj in Shimla
Previous Article

Himachal: रंगड़ों के हमले में मां ने ...

Next Article

Himachal Weather: ठंडा-ठंडा! रोहतांग समेत ऊंची चोटियों ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Gs
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Operation Sindoor: ब्रिगेडियर सिसोदिया का पाकिस्तान को अनाड़ी बॉक्सर comparison

    May 8, 2025
    By hinditvnews
  • Download (82)
    उत्तर प्रदेश

    Moradabad Airport: हवाई पट्टी से एयरपोर्ट तक के सफर में लग गए 10 साल, आखिरकार कारोबारियों की मुराद हुई पूरी

    March 10, 2024
    By hinditvnews
  • Kavindera Gupta
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: राज्यपाल की ईंधन संरक्षण पहल, राजभवन घोषित ‘ईंधन संरक्षण क्षेत्र’

    May 13, 2026
    By hinditvnews
  • Electric
    शिमलाहरियाणाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: वायरलेस चार्ज होंगे EV, ANRF ने शोध को दी मंजूरी

    May 14, 2025
    By hinditvnews
  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: 1000 फॉरेस्ट गार्ड पदों पर भर्ती, मुख्यमंत्री धामी ने की समीक्षा बैठक

    May 22, 2026
    By hinditvnews
  • Kejriwal
    दिल्ली

    Delhi News: E20 मुद्दे पर केजरीवाल का एकजुट होने का आह्वान

    July 27, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • himachal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: रोजाना 80 फीसदी सरकारी गाड़ियां उधार तेल से चल रहीं, करोड़ों का बकाया, बढ़ने लगा हिमफेड का घाटा

  • Weather
    Weatherऊनाकिन्नौरकुल्लूमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहरियाणाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल के कई भागों में तीन दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

  • Download (69)
    हमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    HP Rajya Chayan Aayog: राज्य चयन आयोग की वेबसाइट की टेस्टिंग शुरू, इस हफ्ते होगी लाइव

Timeline

  • July 30, 2026

    रामायण ट्रेलर: डबल रोल में रणबीर, अरुण गोविल-रकुलप्रीत की झलक

  • July 30, 2026

    Delhi: तीन बच्चों वाली महिलाओं को नहीं मिलेंगे ₹2500? लक्ष्मी योजना पर सवाल

  • July 30, 2026

    यूट्यूबर के घर ग्रेनेड हमला: शहजाद भट्टी पर NIA का गैर-जमानती वारंट

  • July 30, 2026

    फर्जी गोदनामा रद्द, आठ वर्षीय बच्ची जैविक माता-पिता के संरक्षण में

  • July 30, 2026

    Uttarakhand: खड़गे के दौरे से पहले छह सीटों पर परिवर्तन संकल्प यात्रा

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Ramayan

    रामायण ट्रेलर: डबल रोल में रणबीर, अरुण गोविल-रकुलप्रीत की झलक

    By hinditvnews
    July 30, 2026
  • 17 01 2024 Arvind Kejriwal 23631636

    Delhi: तीन बच्चों वाली महिलाओं को नहीं मिलेंगे ₹2500? लक्ष्मी योजना पर सवाल

    By hinditvnews
    July 30, 2026
  • Nia

    यूट्यूबर के घर ग्रेनेड हमला: शहजाद भट्टी पर NIA का गैर-जमानती वारंट

    By hinditvnews
    July 30, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.