Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • ICAR–IIMR and Gourmet Popcornica Collaboration Paves the Way for an Aatmanirbhar Popcorn Maize Ecosystem

  • A New Era for Chocolate Begins in India With Salon du Chocolat India

  • General Mills India Opens a New Manufacturing Plant in Nashik

  • Kauvery Hospital Tirunelveli and Sarah Tucker College Youth Red Cross Students Joined Forces to Organize a World Cancer Day Awareness Programme

  • Hisense Inaugurates First Manufacturing Facility in India at Sri City, Andhra Pradesh

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Shimla News: एक महीने से विधानसभा फ्लाईओवर का काम बंद

Shimla News: एक महीने से विधानसभा फ्लाईओवर का काम बंद

By hinditvnews
May 3, 2024
155
0
Shimla News

Shimla News: एक महीने से विधानसभा फ्लाईओवर का काम बंद, रेलवे की मंजूरी का इंतजार

विधानसभा फ्लाईओवर निर्माण में बदलाव, पहले दी जाएगी रेलवे की जमीन को मजबूती

रेलवे के प्लेटफार्म नंबर दो की दीवार पर दरार पड़ने से रोका है काम
रेलवे के उच्च अधिकारियों की मंजूरी के बाद काम होगा शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। विधानसभा फ्लाईओवर का निर्माण कार्य एक महीने से बंद पड़ा है। रेलवे मुख्यालय दिल्ली में उच्च अधिकारियों की मंजूरी के बाद ही अब फ्लाईओवर का काम शुरू होगा। फिलहाल रेलवे ने फ्लाईओवर निर्माण के लिए लगने वाले पिलर की जमीन को मजबूती देने के निर्देश दिए हैं। मौके पर सेल्फ ड्रिलिंग एंकर वोल्ट लगाकर रेलवे की जमीन को मजबूती दी जा रही है। इसके साथ सुरक्षा के लिए डंगे लगाए जाएंगे।
हिमाचल प्रदेश रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कार्पोरेशन यानी एचपीआरआईडीसी फ्लाईओवर का निर्माण कार्य करवा रही है। फ्लाईओवर के काम के चलते दो अप्रैल को रेलवे के प्लेटफार्म नंबर दो की दीवार पर दरारें आ गई थीं। इसके बाद रेलवे ने फ्लाईओवर का काम रुकवा दिया था। वहीं जिन डंगों के कारण दरारें आई थीं वे भी हटाए गए। उधर, रेलवे ने दीवार पर ड्रिलिंग एंकर वोल्ट लगाकर मजबूती दे दी है। वहीं फ्लाईओवर के काम के लिए बदलाव भी किए गए है। इसमें पहले जमीन को सुरक्षा दी जाएगी। डंगे और सेल्फ ड्रिलिंग एंकर वोल्ट लगाकर मजबूत किया जा रहा है। अभी तक फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू करने की मंजूरी नहीं मिली है।

रेलवे ने रेलवे की जमीन पर होने वाले फ्लाईओवर के काम की जनरल अरेंजमेंट ड्राइंग मांगी थी। रेलवे के अनुसार अंबाला मंडल में अभी तक यह ड्राइंग नहीं पहुंची है। ड्रांइग अंबाला पहुंचने के बाद मुख्यालय दिल्ली में उच्च अधिकारियों के पास मंजूरी के लिए भेजी जाएगी। उच्च अधिकारियों की मंजूरी के बाद ही काम दोबारा शुरू हो पाएगा। इसमें रेलवे के अधिकारियों की ओर से जांच की जाएगी। रेलवे की जमीन पर क्या काम होगा और किस प्रकार किया जाएगा, सुरक्षा के मद्देनजर ही रेलवे की जमीन पर फ्लाईओवर का काम करने की मंजूरी मिलेगी।

जाम से राहत के लिए तैयार किया जा रहा फ्लाईओवर
राजधानी में जाम की समस्या से निजात पाने के लिए फ्लाईओवर को तैयार किया जा रहा है। एचपीआरआईडीसी की ओर से 25 करोड़ की लागत से फ्लाईओवर तैयार किया जा रहा है। विधानसभा के पास बनाया जा रहा यह फ्लाईओवर 220 मीटर लंबा होगा। वहीं रेलवे की जमीन पर फ्लाईओवर के लिए पांच पिलर लगाए जाएंगे। फ्लाईओवर बनने से कार्टरोड पर विक्ट्री टनल के पास लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। बस अड्डे की ओर से विधानसभा, अनाडेल और चौड़ा मैदान जाने वाले वाहनों को फ्लाईओवर से रवाना किया जाएगा।

विधानसभा फ्लाईओवर के लिए जनरल अरेंजमेंट ड्राइंग मांगी गई है। अंबाला मंडल में अभी तक यह ड्राइंग नहीं पहुंची है। इसके बाद रेलवे मुख्यालय दिल्ली में ड्राइंग भेजी जाएगी। सुरक्षा के मद्देनजर ही रेलवे की जमीन पर काम करने की मंजूरी दी जाएगी। – नवीन कुमार, वाणिज्य प्रबंधक अधिकारी, अंबाला मंडल
—
इंजन शेड से पुराने बस अड्डे की ओर आवाजाही बंद
शिमला रेलवे स्टेशन में इंजन शेड के निर्माण कार्य के चलते शेड से पुराने बस अड्डे की ओर आम जनता की आवाजाही बंद कर दी गई है। यहां पर ट्रेनों का संचालन नहीं किया जाता है। इसलिए आम जनता जल्दी पुराने बस अड्डे पहुंचने के लिए इस रास्ते का इस्तेमाल करती है। शेड की मरम्मत के चलते यहां पत्थर गिरने का खतरा बना हुआ है। इसलिए रेलवे की ओर से इस रास्ते को आम जनता के लिए बंद किया गया है। बावजूद इसके लोग इस रास्ते का इस्तेमाल कर रहे हैं। रेलवे ने दोनों ओर से रास्ता बंद किया है। वहीं मौके पर पुलिस भी तैनात है। रेलवे की ओर से एक महीने के भीतर शेड का मरम्मत कार्य किया जाएगा। एक महीने तक लोगों से इस रास्ते पर न चलने के लिए अपील की गई है। बरसात के चलते इंजन शेड ढह गया था। रेलवे की ओर से शेड से मलबा और लोहे को निकाला गया था। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।

 

Share :
Tagsnews of himachalnews of himachal pradeshnews of railway flyovernews of shimla
Previous Article

Shimla News: रिज पर फिर सजी दुकानें, ...

Next Article

Himachal News: हिमाचल में रातों रात जिला ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Affair
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Extra Marital Affair: 4 राज्य लांघकर दामाद के साथ बद्दी पहुंची महिला, पति को प्रेमिका के साथ देखकर उड़े होश

    May 1, 2024
    By hinditvnews
  • Kullu
    manaliकुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    NHPC Kullu: पावर हाउस में जल रिसाव से अफरातफरी

    November 18, 2023
    By hinditvnews
  • Fire
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    धर्मपुर रेलवे लाइन के पास पहुंचीं लपटें, शिमला जाने वाली दो ट्रेनें रोकीं

    May 21, 2024
    By hinditvnews
  • Aachar
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाकर भाजपा और माकपा ने निर्वाचन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

    March 19, 2024
    By hinditvnews
  • Dharamshala News
    खेलधर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    धर्मशाला में काउंटर पर आज से मिलेंगे ऑफलाइन टिकट

    May 2, 2024
    By hinditvnews
  • Weather
    Weatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाबिलासपुरमंडीमौसमलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather Today: मैदानी इलाकों में सता रहा कोहरे का सितम

    December 29, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Hotel
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल सरकार ने कब्जे में लिया होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल

  • Download
    शिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Shimla: हिमाचल महिला मोर्चा के जिला प्रभारी घोषित, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भी किए नियुक्त

  • Water
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल प्रदेश में सूखे से 15 से 25 फीसदी पेयजल योजनाएं प्रभावित

Timeline

  • February 12, 2026

    ICAR–IIMR and Gourmet Popcornica Collaboration Paves the Way for an Aatmanirbhar Popcorn Maize Ecosystem

  • February 12, 2026

    A New Era for Chocolate Begins in India With Salon du Chocolat India

  • February 12, 2026

    General Mills India Opens a New Manufacturing Plant in Nashik

  • February 12, 2026

    Kauvery Hospital Tirunelveli and Sarah Tucker College Youth Red Cross Students Joined Forces to Organize a World Cancer Day Awareness Programme

  • February 12, 2026

    Hisense Inaugurates First Manufacturing Facility in India at Sri City, Andhra Pradesh

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Icar–iimr And Gourmet Popcornica Collaboration Paves The Way For An Aatmanirbhar Popcorn Maize Ecosystem

    ICAR–IIMR and Gourmet Popcornica Collaboration Paves the Way for an Aatmanirbhar Popcorn Maize Ecosystem

    By hinditvnews
    February 12, 2026
  • A New Era For Chocolate Begins In India With Salon Du Chocolat India

    A New Era for Chocolate Begins in India With Salon du Chocolat India

    By hinditvnews
    February 12, 2026
  • General Mills India Opens A New Manufacturing Plant In Nashik

    General Mills India Opens a New Manufacturing Plant in Nashik

    By hinditvnews
    February 12, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.