Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • NITKonnect'26 Brings 1200 Alumni to Discuss 'Bharat Unbound' Through Innovation

  • European Luxury Arrives in the Capital: Premium Leather Shoe Brand Launches Store in South Extension II

  • Powering India's Semiconductor Rise: IESA Technovation Awards 2026

  • Council of Architecture's SHAPE 2026 International Conference on Sustainable Habitats Concludes at Chitkara University, Punjab

  • JK Cement's Buxar Plant Inaugurated by Hon'ble Deputy Chief Minister of Bihar in a Bhavya Lokarpan Ceremony

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Shimla Sanjauli Mosque Dispute: स्मार्ट पुलिस की एक हफ्ते की तैयारी छह मिनट में धड़ाम

Shimla Sanjauli Mosque Dispute: स्मार्ट पुलिस की एक हफ्ते की तैयारी छह मिनट में धड़ाम

By hinditvnews
September 12, 2024
145
0
Sanjauli

Shimla Sanjauli Mosque Dispute: स्मार्ट पुलिस की एक हफ्ते की तैयारी छह मिनट में धड़ाम, टूटी धारा-163

हिंदी टीवी न्यूज, शिमला Published by: Megha Jain Updated Thu, 12 Sep 2024

एक हफ्ते की तैयारी बुधवार को महज छह मिनट में धड़ाम हो गई। संजौली क्षेत्र में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 लागू की गई थी, जिसे प्रदर्शनकारियों ने तोड़ दिया।

संजौली मस्जिद के खिलाफ हिंदूवादी संगठनों के उग्र प्रदर्शन के सामने पुलिस और जिला प्रशासन की एक हफ्ते की तैयारी बुधवार को महज छह मिनट में धड़ाम हो गई। प्रदर्शन करने वाले लोगों को संजौली बाजार में आने से रोकने के लिए पुलिस की भारी भरकम बैरिकेडिंग काम आई न फ्लैग मार्च। संजौली क्षेत्र में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 लागू की गई थी, जिसे प्रदर्शनकारियों ने तोड़ दिया। प्रशासन प्रदर्शनकारियों के सामने बेबस नजर आया।

प्रदर्शनकारियों ने न सिर्फ पुलिस के बनाए बैरिकेड्स के गढ़ में सेंध लगाई बल्कि मस्जिद क्षेत्र से चंद मीटर दूर पहुंचकर घंटों तक प्रदर्शन भी किया। सैकड़ों प्रदर्शनकारी सुबह 9:30 बजे ही ढली सब्जी मंडी के पास जुटना शुरू हो गए। पुलिस को भी इनकी मूवमेंट की पहले से सूचना थी। इसीलिए प्रदर्शनकारियों को संजौली बाजार में घुसने से रोकने के लिए ढली की नई और पुरानी दोनों सुरंगों के प्रवेशद्वार पर भारी बैरिकेडिंग कर दी थी। बड़े-बड़े बैरिकेड्स लोहे के पाइप के साथ इस तरह खड़े किए थे कि इसे भेदना मुश्किल दिख रहा था। पुलिस की योजना थी कि ढली टनल से ही प्रदर्शनकारियों को लौटने पर मजबूर किया जाए।

उधर, ढली सब्जी मंडी से संजौली की ओर रवाना हुए सैकड़ों प्रदर्शनकारी दोपहर 12:05 बजे ढली टनल पहुंचे। पहले बैरिकेड्स हटाने की मांग करने लगे। जमकर नारेबाजी भी हुई। जब बैरिकेड्स नहीं हटे तो लोग इस पर चढ़ने लगे। पुलिस से धक्का-मुक्की शुरू हो गई। हालात तनावपूर्ण होता देख और जवान बैरिकेड्स संभालने पहुंचे। संजौली बाजार में जाने के लिए अड़े लोगों ने एक साथ बैरिकेड्स को हटाना शुरू कर दिया। महज छह मिनट यानि 12:11 बजे पुलिस के भारी भरकम बैरिकेड्स धड़ाम हो गए। प्रदर्शनकारी इनके ऊपर से टनल से होते हुए संजौली बाजार की ओर रवाना हुए। बैरिकेड्स हटने के बाद पुलिस ने यहां लोगों पर बल प्रयोग नहीं किया और खुद ही पीछे हटने को मजबूर हो गई।

 

Masjid Case

मस्जिद क्षेत्र से चंद मीटर दूर चलता रहा प्रदर्शन
ढली टनल से संजौली बाजार पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने मस्जिद से करीब 50 मीटर दूर सड़क पर घंटों तक उग्र प्रदर्शन किया। मस्जिद जाने वाली सीढि़यों से प्रदर्शनकारी अंदर न घुसे, इसके लिए यहां सभी जवान इकट्ठा हुए। भारी बैरिकेडिंग, पानी की बौछारों और लाठीचार्ज के जरिये प्रदर्शनकारियों को मस्जिद परिसर की ओर नहीं जाने दिया गया। पुलिस के कई आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे, लेकिन किसी की भीड़ को शांत करने की हिम्मत नहीं हुई।

खुफिया तंत्र फेल, सीआरपीएफ तक नहीं बुलाई
सरकार का खुफिया तंत्र पूरी तरह से नाकाम रहा। वहीं, मस्जिद से जुड़े इस संवेदनशील मामले में हो रहे प्रदर्शन को देखते हुए सीआरपीएफ तक नहीं बुलाई गई। पुलिस बटालियन के सैकड़ों जवान तो संजौली में तैनात किए गए लेकिन उग्र भीड़ के सामने यह व्यवस्था नाकाफी दिखी। इससे पहले पुलिस ने मंगलवार रात बाजार में फ्लैग मार्च कर संजौली बाजार में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता होने का दावा किया था।

नेताओं को पहले पकड़ा, फिर छोड़ दिया
संजौली चौक पर प्रदर्शन करने पहुंचे हिंदू जागरण मंच के पूर्व महामंत्री कमल गौतम को पुलिस ने सुबह 11:50 बजे ही हिरासत में ले लिया। इसके बाद चौक पर नारेबाजी करते हुए पहुंचे सिविल सोसायटी के कई पदाधिकारी भी हिरासत में लिए गए। इनमें सोसायटी के हरिदत्त, बिलासपुर के रंजीत सिंह भी हिरासत में लिए गए। हालांकि, इन नेताओं को हिरासत में लेने के बाद कुछ दूर जाकर पुलिस ने छोड़ दिया।

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsshimla news himachal newsShimla Sanjauli Mosque Dispute Police One Week Preparation Collapsed In Six Minutes Section 163 Was Broken
Previous Article

Himachal: उपजे हालात के बाद मंडी में ...

Next Article

Shimla: मस्जिद विवाद में नया मोड़

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    धामी कैबिनेट ने राज्य सड़क सुरक्षा नीति 2025 को मंजूरी, अहम फैसले

    February 12, 2025
    By hinditvnews
  • Sdm
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: मंडी SDM हमले में नया मोड़, आरोपी अवैध खनन से नहीं था जुड़ा

    February 12, 2025
    By hinditvnews
  • Accident
    कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: ठानपुरी में एचआरटीसी बस से बाइक की टक्कर

    October 4, 2024
    By hinditvnews
  • Images
    हमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Hamirpur (Himachal) News: कोट और मटाहणी स्कूल की छात्राओं को समझाया तनाव प्रबंधन

    September 20, 2024
    By hinditvnews
  • 11 03 2024 Vip
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Fancy Number Auction: हिमाचली भी दीवाने, 21 लाख में बिके 0001 सीरीज के दो नंबर

    March 11, 2024
    By hinditvnews
  • Badri
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: बदरीनाथ में 6 इंच ताजी बर्फ, ठंड बढ़ी, टीम का दौरा रद्द

    February 18, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Smoking
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    No Smoking Day: हिमाचल में 1.7% महिलाएं धूम्रपान, पुरुषों में समस्या गंभीर

  • Bus Flip
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    Himachal Accident: बाल-बाल बची 25 जिंदगियां, स्टेयरिंग लॉक होने से पलट गई बस; ब्यास नदी में समाने से बची, कई सवारियां घायल

  • Cm
    हिमाचल प्रदेश

    नौकरी का मौका, विभिन्न विभागों में भरेंगे 1,093 पद

Timeline

  • February 28, 2026

    NITKonnect'26 Brings 1200 Alumni to Discuss 'Bharat Unbound' Through Innovation

  • February 28, 2026

    European Luxury Arrives in the Capital: Premium Leather Shoe Brand Launches Store in South Extension II

  • February 28, 2026

    Powering India's Semiconductor Rise: IESA Technovation Awards 2026

  • February 28, 2026

    Council of Architecture's SHAPE 2026 International Conference on Sustainable Habitats Concludes at Chitkara University, Punjab

  • February 28, 2026

    JK Cement's Buxar Plant Inaugurated by Hon'ble Deputy Chief Minister of Bihar in a Bhavya Lokarpan Ceremony

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Nitkonnect'26 Brings 1200 Alumni To Discuss 'bharat Unbound' Through Innovation

    NITKonnect'26 Brings 1200 Alumni to Discuss 'Bharat Unbound' Through Innovation

    By hinditvnews
    February 28, 2026
  • European Luxury Arrives In The Capital: Premium Leather Shoe Brand Launches Store In South Extension Ii

    European Luxury Arrives in the Capital: Premium Leather Shoe Brand Launches Store in South Extension ...

    By hinditvnews
    February 28, 2026
  • Powering India's Semiconductor Rise: Iesa Technovation Awards 2026

    Powering India's Semiconductor Rise: IESA Technovation Awards 2026

    By hinditvnews
    February 28, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.