Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • हिमाचल: अमेरिकी हमले में मारे गए आदित्य का आज होगा अंतिम संस्कार

  • NEET 2026: दिल्ली में अभिभावकों के लिए बनेंगे कूलिंग जोन

  • UP: सपा में टूट के दावे पर अखिलेश का पलटवार, बोले- अफवाही मंत्री को ढूंढ रहे

  • Haryana: सोनीपत पुलिस की बड़ी कामयाबी, दो हत्याओं का आरोपी गिरफ्तार

  • चंडीगढ़: ओला पर ब्रेक: छह माह तक कैब-बाइक टैक्सी सेवा बंद

उत्तर प्रदेश
Home›उत्तर प्रदेश›SP-RLD Alliance: सपा और रालोद के बीच इस सीट पर फंसा पेंच, इन सीटों पर लड़ेगी RLD; ऐसे बदले जाएंगे प्रत्याशी!

SP-RLD Alliance: सपा और रालोद के बीच इस सीट पर फंसा पेंच, इन सीटों पर लड़ेगी RLD; ऐसे बदले जाएंगे प्रत्याशी!

By hinditvnews
January 20, 2024
259
0
AKHLESH YADAV

लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से समाजवादी पार्टी और रालोद का गठबंधन हो गया है। शुक्रवार को दोनों पार्टियों के गठबंधन की तस्वीर साफ हो गई। हालांकि सीटों के नाम पर अंतिम सहमति नहीं बन सकी है। दोनों पार्टियों के बीच मुजफ्फरनगर सीट पर पेंच फंसा है।लोकसभा चुनाव के लिए सपा-रालोद गठबंधन पर नए सिरे से मुहर लग गई है, लेकिन मुजफ्फरनगर पर दोनों दलों में अभी अंतिम सहमति नहीं बनी है। रालोद के सिंबल पर सपा के उम्मीदवार को लेकर बात अटक गई है। कैराना, बागपत और मथुरा रालोद के हिस्से में जाने की संभावना है। कैराना में सिंबल रालोद और प्रत्याशी सपा का रहेगा। शुक्रवार को सपा-रालोद गठबंधन की तस्वीर साफ हो गई। सीटों के नाम पर अंतिम सहमति नहीं बन सकी है। शुरूआती सहमति में रालोद को सात सीटें दी गई, लेकिन सपा दो से तीन जगह अपने प्रत्याशी उतारना चाहती है।
ऐसे में रालोद के हिस्से में सिर्फ चार या पांच सीट ही रह जाएगी। मथुरा, बागपत और कैराना पर रालोद का सिंबल रहेगा। लेकिन मुजफ्फरनगर पर मामला उलझा हुआ है। नल के सिंबल पर सपा के उम्मीदवार को रालोद नेतृत्व ने फिलहाल इन्कार कर दिया है।

यह भी संभव है कि मुजफ्फरनगर सीट पर सपा अपने ही सिंबल पर प्रत्याशी उतारे और बिजनौर सीट रालोद के हिस्से में चली जाए। इसी वजह से अंतिम फैसला नहीं हो सका। बागपत और मथुरा में रालोद के प्रत्याशी ही मैदान में उतरेंगे।

आसपा के हिस्से में नगीना
दोनों दलों के बीच हुई बातचीत के बाद यह भी चर्चा है कि आसपा अध्यक्ष चंद्रशेखर सुरक्षित सीट नगीना से चुनाव लड़ेंगे। यही वजह है कि सपा और रालोद ने अपनी बातचीत में नगीना सीट को शामिल नहीं किया है।
इस तरह बदले जाएंगे प्रत्याशी
रालोद और सपा ने विधानसभा चुनाव में भी सिंबल पर सहमति बनाने के बाद प्रत्याशी बदल लिए थे। यही वजह है कि मीरापुर से चौहान और पुरकाजी से अनिल कुमार रालोद के टिकट पर चुनाव जीते थे। इस बार भी कुछ सीटों पर यही फार्मूला अपनाने की तैयारी है।
हरेंद्र मलिक भी पहुंचे लखनऊ
पूर्व सांसद और सपा में पश्चिम के रणनीतिकारों में शामिल पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक भी शुक्रवार सुबह अपने समर्थकों के साथ लखनऊ पहुंचे। गठबंधन पर मुहर से पहले पश्चिम के समीकरण भी जानने की कोशिश दोनों नेताओं ने की। मलिक सपा से टिकट के दावेदार हैं। लेकिन रालोद में अभी उनके नाम पर सहमति नहीं बन सकी है।
रालोद में इनका नाम आगे
रालोद से टिकट की चाह रखने वालों की लंबी सूची है। शामली के विधायक प्रसन्न चौधरी, रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह की बेटी मनीषा अहलावत के नामों का जिक्र भी खूब होता है।
जयंत सिंह या चारू चौधरी
रालोद के रणनीतिकार पार्टी अध्यक्ष जयंत सिंह के लिए बागपत से बेहतर विकल्प मुजफ्फरनगर को बता रहे हैं। लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि जयंत सिंह चुनाव लड़ेंगे या नहीं। उनकी पत्नी चारू चौधरी को भी प्रत्याशी बनाए जाने की चर्चा है। लेकिन प्रत्याशी का समीकरण चुनाव नजदीक आने के बाद ही स्पष्ट होगा। अगर गठबंधन के दलों के अध्यक्षों ने चुनाव लड़ा तो जयंत सिंह के मैदान में उतरने की संभावना है।
19 में यहां तो 24 में कहां-कहां
साल 2019 के चुनाव में रालोद ने मुजफ्फरनगर, बागपत और मथुरा से चुनाव लड़ा था। तीनों जगह हार का सामना करना पड़ा। इस बार अभी तक बागपत, कैराना और मथुरा सीट पर सहमति बनी है। लेकिन अन्य चार सीटों पर अभी भी रस्साकशी चली आ रही है।
Share :
Tagssp RLD NEWSup news
Previous Article

HP Govt: हिमाचल सरकार 31,000 परिवारों की ...

Next Article

Ram Temple: गुजरात के सिद्धार्थ दोशी ने ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Meerut
    उत्तर प्रदेश

    असुविधा: अगले पांच दिन मेरठ के इस बाईपास से न निकलें

    September 5, 2024
    By hinditvnews
  • Azam Khan
    उत्तर प्रदेश

    आजम खान की करीबी के घर IT का छापा

    September 13, 2023
    By hinditvnews
  • mahakumbh 2025
    उत्तराखण्डधार्मिकधार्मिक यात्रा

    प्रयागराज : महाकुंभ से पहले शहर के हजारों मकानों पर चलेगा बुलडोजर, चौड़ीकरण के जद में आए हैं इतने मकान

    October 23, 2023
    By hinditvnews
  • Ayodhya
    उत्तर प्रदेश

    खुदाई के दौरान मिले प्राचीन मंदिर के अवशेष

    September 13, 2023
    By hinditvnews
  • Saharanpur
    उत्तर प्रदेश

    UP: मुठभेड़ में घायल हुआ इनामी बदमाश

    September 15, 2023
    By hinditvnews
  • Akhilesh Yadav
    Uncategorizedउत्तर प्रदेश

    महिला आरक्षण बिल: अखिलेश यादव बोले..

    September 20, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Cmsukhu Ll
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: वायरल की चपेट में आए सीएम सुखविंद्र सुक्खू

  • 02 11 2023 Weather 4 23570986
    Weatherहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हो सकती है हिमपात, सात नवंबर को राज्य के अधिकांश स्थानों पर वर्षा होने की संभावना

  • Cps Appointment Case Decision
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    CPS Case: 2005 में एक्ट निरस्त हुआ तो 2006 में नया बना,

Timeline

  • June 18, 2026

    हिमाचल: अमेरिकी हमले में मारे गए आदित्य का आज होगा अंतिम संस्कार

  • June 18, 2026

    NEET 2026: दिल्ली में अभिभावकों के लिए बनेंगे कूलिंग जोन

  • June 18, 2026

    UP: सपा में टूट के दावे पर अखिलेश का पलटवार, बोले- अफवाही मंत्री को ढूंढ रहे

  • June 18, 2026

    Haryana: सोनीपत पुलिस की बड़ी कामयाबी, दो हत्याओं का आरोपी गिरफ्तार

  • June 18, 2026

    चंडीगढ़: ओला पर ब्रेक: छह माह तक कैब-बाइक टैक्सी सेवा बंद

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Hp

    हिमाचल: अमेरिकी हमले में मारे गए आदित्य का आज होगा अंतिम संस्कार

    By hinditvnews
    June 18, 2026
  • Rekha

    NEET 2026: दिल्ली में अभिभावकों के लिए बनेंगे कूलिंग जोन

    By hinditvnews
    June 18, 2026
  • Akhilesh Yadav

    UP: सपा में टूट के दावे पर अखिलेश का पलटवार, बोले- अफवाही मंत्री को ढूंढ ...

    By hinditvnews
    June 18, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.