Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Nexawork AI Launches Custom Software for SMEs From RM19,900.00

  • Chef Aanal Kotak to Put India on the Global Culinary Map at the 10th World Tapas Championship

  • Jindal SAW Advances MENA Expansion with Planned Seamless Pipe Manufacturing Facilities in UAE

  • Morepen Enters U.S. Prescription Generics Market with the Launch of its Desloratadine Tablets, Complementing Broader API, R&D and CDMO Growth Strategy

  • This Diwali, Indians Gifted a Clean Driving Record: Rs. 40 Lakh in Challans Cleared in Three Days on Challanwala

manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›manali›Sukh Samman Nidhi Yojana: हिमाचल सरकार महिलाओं को हर महीने देगी 1500 रुपये

Sukh Samman Nidhi Yojana: हिमाचल सरकार महिलाओं को हर महीने देगी 1500 रुपये

By hinditvnews
March 14, 2024
549
0
Himachal

Sukh Samman Nidhi Yojana: हिमाचल सरकार महिलाओं को हर महीने देगी 1500 रुपये, जान लीजिए कैसे उठा सकते इस योजना का लाभ

हिमाचल प्रदेश में सरकार इंदिरा गांधी महिला सम्मान योजना के तहत 18 से 59 साल की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये देगी। कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों के दौरान प्रदेश की महिलाओं को यह गारंटी दी थी जिसके आदेश अभी जारी कर दिए गए हैं। लाहुल स्पीति में महिलाओं को 1500 रुपये देने के लिए जो गाइड लाइन है उसे ही पूरे प्रदेश में लागू किया गया है।

शिमला। हिमाचल में 18 से 59 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं को सरकार हर महीने 1500 रुपए देगी। इंदिरा गांधी महिला सम्मान योजना के तहत महिलाओं को यह राशि दी जाएगी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सचिव एम सुधा देवी की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों के दौरान प्रदेश की महिलाओं को यह गारंटी दी थी, जिसको लेकर अब आदेश जारी कर दिए गए हैं।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के तहत जिन महिलाओं के घर से कोई भी सरकारी सेवा में नहीं है या पेंशनर नहीं हैं उन्हें इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना में शामिल किया जाएगा। 18 साल से 59 साल की महिलाओं को इसमें शामिल किया जाएगा जिससे आगे 60 साल से ऊपर की महिलाओं को पहले से पेंशन दी जा रही है। तहसील कल्याण अधिकारी को यह पेंशन लगाने और उसको रद्द करने का अधिकार होगा। लाहुल स्पीति में महिलाओं को 1500 रुपये देने के लिए जो गाइड लाइन है उसे ही पूरे प्रदेश में लागू किया गया है। इसके लिए वही फॉर्म चलेगा जो पहले लाहुल स्पीति के लिए जारी किया गया है।

विभाग की ओर से जारी गाइड लाइन के अनुसार महिलाएं तहसील कल्याण अधिकारी के कार्यालय से फॉर्म प्राप्त कर सकती है। फॉर्म भरने के साथ इसमें सभी दस्तावेजों की जांच तहसील कल्याण अधिकारी करेंगे और वहीं संस्तुति करेंगे। फॉर्म में महिलाओं को बताना होगा कि वह किस श्रेणी से हैं। अनुसूचित जाति, जनजाति या अन्य पिछड़ा वर्ग या सामान्य जाति से हैं या फिर अल्पसंख्यक समुदाय से उनका नाता है, इसे बताना होगा। वह बीपीएल परिवार से संबंधित हैं तो इसका उल्लेख करना होगा। आवेदन के साथ आधार कॉर्ड की प्रति व राशन कॉर्ड की प्रति भी देनी होगी।

महिला के परिवार से कोई भी सदस्य केन्द्र सरकार, राज्य सरकार के कर्मचारी, पेंशनर, अनुबंध, आउटसोर्स, दैनिक वेतन भोगी, अंशकालिक, इत्यादि वर्ग के कर्मचारी नहीं होने चाहिए। साथ ही सेवारत या भूतपूर्व सैनिक, सैनिक विधवाएं, मानदेय प्राप्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा वर्कर, मिड डे मील वर्कर, मल्टी टास्क वर्कर, सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थी, पंचायती राज संस्थाओं, शहरी स्थानीय निकायों के कर्मचारी, केंद्र, राज्य सरकार के अंतर्गत विभिन्न सार्वजनिक उपक्रम, बोर्ड, काउंसिल, एजैंसी में कार्यरत, पेंशनभोगियों, वस्तु एवं सेवाकर के लिए पंजीकृत व्यक्ति तथा आयकरदाता इत्यादि के परिवार से महिलाओं को यह लाभ हासिल नहीं होगा।

यह दस्तावेज करने होंगे संलग्न

महिलाओं को इसका पूरा प्रमाण देने के साथ कुछ अन्य दस्तावेज देने होंगे जिसमें उसका हिमाचली बोनाफाइड प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, बैंक या डाकघर की प्रति, आधार कॉर्ड व राशन कॉर्ड की प्रति देनी होगी।

 

Share :
Tagsnews of cm sukkhunews of himachalnews of shimlanews of Sukh Samman Nidhi Yojana
Previous Article

Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन ...

Next Article

हिमाचल के सरकारी स्कूलों को मिले 1023 ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Shimla
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: विश्वकप फाइनल के लिए मालरोड पर लगेगी एलईडी स्क्रीन

    November 18, 2023
    By hinditvnews
  • Shimla news
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: दो सियासी दुश्मनों का दोस्ताना…याद रखेगा जमाना

    May 18, 2024
    By hinditvnews
  • Va
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    लोकसभा चुनाव: मुकेश को हमीरपुर, चंद्र को कांगड़ा और विक्रमादित्य सिंह को मंडी संसदीय क्षेत्र का दायित्व

    March 18, 2024
    By hinditvnews
  • Bike
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    पकड़ा गया बाइक चोर गिरोह, तीन आरोपी गिरफ्तार

    December 8, 2023
    By hinditvnews
  • Accident
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Kullu Accident: हिमाचल के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा

    April 12, 2024
    By hinditvnews
  • Vande
    ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Vande Bharat Train Schedule Changed: वंदे भारत ट्रेन का शेड्यूल बदला

    March 21, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Cm Sukhu
    ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल के हक-हकूक की लड़ाई जारी रहेगी: मुख्यमंत्री सुक्खू

  • news of fraud
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: शादी के नाम पर ठगी, दुल्हन पैसे और गहनों के साथ गायब

  • Bijli
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: बिजली विभागों से हटाए जाएंगे 40 पद

Timeline

  • November 9, 2026

    Nexawork AI Launches Custom Software for SMEs From RM19,900.00

  • November 9, 2026

    Chef Aanal Kotak to Put India on the Global Culinary Map at the 10th World Tapas Championship

  • November 9, 2026

    Jindal SAW Advances MENA Expansion with Planned Seamless Pipe Manufacturing Facilities in UAE

  • November 9, 2026

    Morepen Enters U.S. Prescription Generics Market with the Launch of its Desloratadine Tablets, Complementing Broader API, R&D and CDMO Growth Strategy

  • November 9, 2026

    This Diwali, Indians Gifted a Clean Driving Record: Rs. 40 Lakh in Challans Cleared in Three Days on Challanwala

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Nexawork AI Launches Custom Software for SMEs From RM19,900.00

    Nexawork AI Launches Custom Software for SMEs From RM19,900.00

    By hinditvnews
    November 9, 2026
  • Chef Aanal Kotak to Put India on the Global Culinary Map at the 10th World Tapas Championship

    Chef Aanal Kotak to Put India on the Global Culinary Map at the 10th World ...

    By hinditvnews
    November 9, 2026
  • Jindal SAW Advances MENA Expansion with Planned Seamless Pipe Manufacturing Facilities in UAE

    By hinditvnews
    November 9, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.