Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • कैथल: टोटके के शक में बुजुर्ग महिला की हत्या, ईंट-रॉड से हमला

  • हरियाणा SIR: 22 सीटों पर 38% तक वोट कटेंगे, बदलेगा चुनावी गणित

  • उत्तराखंड: सिलक्यारा टनल हादसे में मजदूर की मौत, कंपनी पर उठे सवाल

  • Uttarakhand: प्रेम संबंधों की खींचतान में गई आरती की जान, कलह बनी मौत की वजह

  • हमीरपुर: शराब के नशे में बेटे ने पीट-पीटकर पिता की हत्या, गिरफ्तार

India Newsखेल
Home›India News›Super Over: क्या हर सुपर ओवर में मिलती है नई गेंद? रोहित ने क्यों की दूसरी बार बल्लेबाजी; जानें आईसीसी के नियम

Super Over: क्या हर सुपर ओवर में मिलती है नई गेंद? रोहित ने क्यों की दूसरी बार बल्लेबाजी; जानें आईसीसी के नियम

By hinditvnews
January 18, 2024
389
0
Download (6)

भारत और अफगानिस्तान के बीच मैच में दो सुपर ओवर हुए। इसके बाद सभी के लिए इससे जुड़े नियमों को समझना मुश्किल हो गया। यहां हम सुपर ओवर से जुड़े सभी नियम बता रहे हैं।भारत और अफगानिस्तान के मैच में रोमांच की सारी हदें पार हो गईं। पहली बार टीम इंडिया के किसी मैच में दो सुपर ओवर हुए और भारत ने अंत में जीत हासिल की। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है। दोनों टीमों ने अपने निर्धारित 20 ओवरों में 212 रन बनाए और पहले सुपर ओवर में 16 और रन बनाए। दूसरे सुपर ओवर में एक नाटकीय और कुछ हद तक विवादास्पद घटनाक्रम के बाद भारतीय टीम को जीत मिली।
2019 विश्व कप फाइनल में हुए विवाद के बाद बाउंड्री लगाने से जुड़े नियम को हटा दिया गया था। अब सुपर ओवर से जुड़े नियमों के बारे में कुछ गलतफहमियां हैं, जिन्हें हम यहां दूर करने वाले हैं।
गेंदबाज से जुड़े नियम
एक गेंदबाज जिसने पहला सुपर ओवर फेंका है, वह दूसरी बार गेंदबाजी नहीं कर सकता। यही कारण है कि दूसरे सुपर ओवर में न तो अजमतुल्लाह उमरजई और न ही मुकेश कुमार को गेंद दी गई। दोनों तेज गेंदबाजों ने 16 रन दिए थे। दूसरे सुपर ओवर में अफगानिस्तान को फरीद अहमद और भारत को रवि बिश्नोई से गेंदबाजी करानी पड़ी। फरीद ने 11 रन देकर अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन बिश्नोई ने दो विकेट लेकर मैच ही खत्म कर दिया।

पारी बदलने के नियम
सुपर ओवर में टीमों के बल्लेबाजी करने का क्रम बदल जाता है। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी की, लेकिन सुपर ओवर में अफगानिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी के लिए आई। वहीं, दूसरे सुपर ओवर में फिर टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी की। सुपर ओवर में कोई भी टीम लगातार दो पारियों में लक्ष्य का पीछा नहीं कर सकती।

बल्लेबाजों से जुड़े नियम
एमसीसी के नियम के अनुसार, जो बल्लेबाज पहले सुपर ओवर में आउट हो गया है, वह दूसरे सुपर ओवर में बल्लेबाजी नहीं कर सकता है। सुपर ओवर शुरू होने से पहले दोनों टीमें अपने तीन बल्लेबाजों के नाम तय करती है, जो सुपर ओवर में भाग लेंगे। यदि किसी बल्लेबाज को पहले सुपर ओवर में चुना गया है, लेकिन उसने बल्लेबाजी नहीं की या आउट नहीं हुआ, तो वह दूसरे सुपर ओवर में बल्लेबाजी कर सकता है। इसी तरह, यदि वह रिटायर हर्ट हो जाता है, तो विकेट गिरने पर या अगले सुपर ओवर में वह बल्लेबाजी करने के योग्य रहता है। मैच के दौरान भी खिलाड़ी रिटायर हर्ट होने के बाद विकेट गिरने पर बल्लेबाजी के लिए आते हैं। अधिकतर मौकों पर बल्लेबाज नौवां विकेट गिरने के बाद चोट के बावजूद बल्लेबाजी करते देखे गए हैं।

भारत ने यशस्वी जयसवाल की जगह दूसरे सुपर ओवर में संजू सैमसन को बल्लेबाजी के लिए भेजा। यह पूरी तरह से एक रणनीतिक निर्णय था। यशस्वी पहले सुपर ओवर में नाबाद थे, लेकिन रिंकू सिंह ने दूसरे सुपर ओवर में बल्लेबाजी की, क्योंकि वह रोहित की जगह लेने के बाद पहले सुपर ओवर में नाबाद रहे थे। रोहित ने बल्लेबाजी क्यों की, इसे लेकर अभी भी असमंजस बरकरार है। रिटायर होने और रिटायर आउट होने में अंतर है। यदि कोई बल्लेबाज रिटायर हो जाता है, तो वह फिर से बल्लेबाजी कर सकता है, लेकिन रिटायर आउट होने वाला बल्लेबाज दोबारा बल्लेबाजी नहीं कर सकता। मैट में जो हुआ उसके अनुसार, रोहित ‘रिटायर आउट’ हो चुके थे, जिसका मतलब है कि उन्हें बल्लेबाजी नहीं करनी चाहिए थी। लेकिन वह बल्लेबाजी के लिए आए। इसका मतलब है कि वह रिटायर आउट नहीं रिटायर हुए थे ताकि आखिरी गेंद में दो रन भागने के लिए रिंकू सिंह तेजी से दौड़ सकें।

एक मैच में कितने सुपर ओवर हो सकते हैं?
आईसीसी के नियम के अनुसार तब तक सुपर ओवर होने चाहिए, जब तक मैच का नतीजा न आ जाए। अगर भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा सुपर ओवर भी टाई होता तो तीसरा सुपर ओवर कराया जाता। अगर कोई सुपर ओवर पूरा होने से पहले बारिश आ जाती या किसी अन्य वजह से आगे का खेल संभव नहीं होता तो मैच टाई रहता।

क्या हर सुपर ओवर में नई गेंद मिलती है?
नहीं, सुपर ओवर के लिए नई गेंद नहीं मिलती। मेजबान क्रिकेट बोर्ड हर टी20 मैच के लिए गेंदों का एक बक्सा उपलब्ध कराता है। इसमें छह नई गेंदें होती हैं और कई पुरानी गेंदें होती हैं, जो अलग-अलग ओवर तक इस्तेमाल की गई होती हैं। सुपर ओवर में उन्हीं गेंदों का इस्तेमाल होता है, जिनसे पूरा मैच खेला गया है। गेंदबाजी करने वाली टीम मैच में इस्तेमाल हुई कोई भी गेंद को सुपर ओवर करने के लिए चुन सकती है। सुपर ओवर में दूसरी पारी में गेंदबाजी करने वाली टीम भी उन्हीं गेंदों में से कोई गेंद चुन सकती है। वह गेंद भी जिससे विपक्षी टीम ने सुपर ओवर में गेंदबाजी की है।

Share :
Tagsnews of ind vs afgsuper over news
Previous Article

Ayodhya Ram Mandir Live News: राम मंदिर ...

Next Article

Pakistan Attack on Iran: ईरान के हमलों ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Virat 1
    खेलराष्ट्रीय

    Kohli:पाकिस्तान में विराट को लेकर क्रेज

    September 13, 2023
    By hinditvnews
  • Dhoni
    खेल

    PL 2024: मैच से पहले कोहली ने धोनी के योगदान को सराहा

    May 18, 2024
    By hinditvnews
  • Babar Azam
    खेलराष्ट्रीय

    IND vs PAK:भारत के बाबर आजम का रिकॉर्ड शर्मनाक

    August 31, 2023
    By hinditvnews
  • 07 02 2024 Dhassaharan
    खेल

    U19 World Cup: उदय सहारन और सचिन दास की जोड़ी ने बना डाला वर्ल्‍ड रिकॉर्ड, बड़े अंतर से पुरानी जोड़‍ियों ...

    February 7, 2024
    By hinditvnews
  • Teachers Day For Boxing
    खेलधर्मशाला

    मुक्केबाजी का ऐसा जनून, जिस स्कूल में गए वहां बनवा दिया बॉक्सिंग रिंग

    September 5, 2025
    By hinditvnews
  • 18 01 2024 Rrinku 23632031
    India Newsखेल

    IND vs AFG: Rohit Sharma ने अफगानिस्‍तान का क्‍लीन स्‍वीप करने के बाद किया बड़ा खुलासा, Rinku Singh के बांधे ...

    January 18, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Dawai
    सोलनहिमाचल प्रदेश

    Himachal: राज्य में बनी 57 समेत 196 दवाओं के सैंपल फेल

  • Shimla
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    बर्फबारी की बजाए धुएं से ढके पहाड़, अपर शिमला में सूखे के कारण बढ़ रही आग की घटनाएं

  • Sarso Oil
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    महंगाई का झटका: त्योहारी सीजन में सरसों 25 और रिफाइंड तेल 10 रुपये महंगा

Timeline

  • July 16, 2026

    कैथल: टोटके के शक में बुजुर्ग महिला की हत्या, ईंट-रॉड से हमला

  • July 16, 2026

    हरियाणा SIR: 22 सीटों पर 38% तक वोट कटेंगे, बदलेगा चुनावी गणित

  • July 16, 2026

    उत्तराखंड: सिलक्यारा टनल हादसे में मजदूर की मौत, कंपनी पर उठे सवाल

  • July 16, 2026

    Uttarakhand: प्रेम संबंधों की खींचतान में गई आरती की जान, कलह बनी मौत की वजह

  • July 16, 2026

    हमीरपुर: शराब के नशे में बेटे ने पीट-पीटकर पिता की हत्या, गिरफ्तार

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in

    कैथल: टोटके के शक में बुजुर्ग महिला की हत्या, ईंट-रॉड से हमला

    By hinditvnews
    July 16, 2026
  • Voter Card

    हरियाणा SIR: 22 सीटों पर 38% तक वोट कटेंगे, बदलेगा चुनावी गणित

    By hinditvnews
    July 16, 2026
  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in

    उत्तराखंड: सिलक्यारा टनल हादसे में मजदूर की मौत, कंपनी पर उठे सवाल

    By hinditvnews
    July 16, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.